भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 10

Indian Politics and Government Quiz 10


प्रश्न=1 निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है-?
अ) राष्ट्रपति किसी भी  समय अपने द्वारा जारी किए गए अध्यादेशो को वापस ले सकता है
ब) अध्यादेश तभी जारी किए जा सकते हैं जब संसद के दोनों सदन सत्र में न हो
स) अध्यादेश का वही बल और प्रभाव होता है जो संसद द्वारा पारित अधिनियम का होता है
द) अध्यादेश मूल अधिकारों का अतिक्रमण कर सकते हैं✔


प्रश्न=2 लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा अनुमति दिए जाने से पहले लोक सभा के कितने सदस्यों को सरकार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए-?
अ) 20 सदस्य
ब) 25 सदस्य
स) 35 सदस्य
द) 50 सदस्य✔

प्रश्न=3 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-?
अ) राज्य सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है
ब) राज्यसभा निरंतरता का प्रतीक है
स) राज्यसभा के दो तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष की समाप्ति पर पदमुक्त हो जाते हैं✔
द) राज्य सभा में प्रत्येक राज्य और संघ राज्य क्षेत्रों में सीटों का आवंटन संविधान की चौथी अनुसूची द्वारा नियत किया गया है

प्रश्न=4 भारतीय संविधान का कोनसा अनुच्छेद भारत के 'संचित कोष' से संबधित है-?
अ) अनुच्छेद 112 (29)
ब) अनुच्छेद 146 (3)
स) अनुच्छेद 148 (6)
द) उपर्युक्त सभी✔

प्रश्न=5 'अंतर्राज्यीय परिषद' का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है-?
अ) अनुच्छेद 293
ब) अनुच्छेद 280
स) अनुच्छेद 263✔
द) यह गैर संवैधानिक संस्था है

प्रश्न=6 किस संवैधानिक संशोधन विधेयक द्वारा लोकसभा के कार्यकाल को 6 वर्ष से 5 वर्ष कर दिया गया-?
अ) 42वें
ब) 44वें✔
स) 45वें
द) 76वें

प्रश्न=7 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) को 'लघु संविधान' की संज्ञा दी जाती है,, यह संविधान संशोधन अधिनियम निम्नलिखित में से किस समिति के रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया था-?
अ) स्वर्ण सिंह समिति✔
ब) सरकारिया समिति
स) एल एम सिंघवी समिति
द) हुकुम सिंह समिति

प्रश्न=8 'उत्प्रेषण रिट' निम्नलिखित में से किस आधार पर जारी की जाती है-?
अ) अधिकारिता का अभाव या अधिकारिता के बाहर किए गए कार्य के लिए
ब) नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का अतिक्रमण होने पर
स) अभिलेख में प्रत्यक्षतः प्रकट विधिक त्रुटि के आधार पर
द) उपयुक्त सभी✔

प्रश्न=9 व्यक्ति , निगम अथवा अधीनस्थ अधिकरण जिस कार्य को करने के लिए आबद्ध है, उस कार्य को करने के लिए जारी की जाने वाली रिट को कहते हैं-?
अ) अधिकार पृच्छा रिट
ब) परमादेश रिट✔
स) उत्प्रेषण रिट
द) प्रतिषेध रिट

प्रश्न=10 बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका-?
अ) केवल निरुद्ध व्यक्ति द्वारा ही दाखिल की जा सकती है
ब) केवल हितबद्ध द्वारा ही दाखिल की जा सकती है
स) किसी भी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा दाखिल की जा सकती है
द) निरूद्ध व्यक्ति तथा किसी हितबद्ध व्यक्ति द्वारा भी दाखिल की जा सकती है✔

प्रश्न=11 भारत में प्रजातंत्र की इस तथ्य पर आधारित है कि-?
अ) संविधान लिखित है
ब) यह मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं
स) जनता को सरकारों को चुनने तथा बदलने का अधिकार है✔
द) यहां राज्य के नीति निर्देशक तत्व है

प्रश्न=12 भारत में संसदीय शासन प्रणाली है, किंतु भारत की संसद सर्वोच्च नहीं है, क्योंकि-?
अ) भारत में संघात्मक शासन है और संविधान की सर्वोच्चता है
ब) भारत की संसद की शक्तियों का स्रोत संविधान है
स) सर्वोच्च न्यायालय संसदीय अधिनियमो को असंवैधानिक घोषित कर सकता है
द) उपर्युक्त सभी कारणों से✔

प्रश्न=13 भारतीय संविधान द्वारा न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए क्या प्रावधान किया गया है-?
अ) प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा भर्ती
ब) कार्यकाल की निश्चितता और वित्तीय मामलों में विशेष दर्जा✔
स) सभी विधायिका और कार्यपालिका कार्यवाहियो का न्यायिक पुनरीक्षण
द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न=14 उच्चतम न्यायालय द्वारा विकसित किए गए सिद्धांत के अनुसार संविधान संशोधन केवल तभी वैध होता है जब वह संविधान के आधारभूत ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव न डालता हो, यह सिद्धांत निम्नलिखित में से किस वाद में विकसित किया गया-?
अ) केशवानंद भारती वाद✔
ब) गोलकनाथ वाद
स) द मिनर्वा मिल्स वाद
द) उपर्युक्त सभी में

प्रश्न=15 भारत  मैं संगठित दबाव समूह गठित नहीं हो सके हैं इसका मुख्य कारण क्या है-?
अ) भारत के अनेक छोटे छोटे राजनैतिक दल ही दबाव समूह का कार्य करते हैं
ब) संगठित राजनीतिक समूह जो राजनीति में सक्रिय हैं उनका कोई निश्चित राजनीतिक विचार नहीं है
स) समूहो का भारत में न स्वतंत्र अस्तित्व है और न हीं वह राजनीति में कोई स्वायत भूमिका का निर्वहन करते हैं
द) उपर्युक्त सभी✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website