भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 16

Indian Politics and Government Quiz 16


प्रश्न=1 उत्प्रेषण रिट जारी की जाती है जब-?
अ) अभिलेख में दृश्यमान विधिक भूल हो✔
ब) लोक कर्तव्य का उल्लंघन किया गया हो
स) लोक पद का अनुचित कब्जा किया गया हो
द) किसी व्यक्ति को निरूद्ध किया गया हो


प्रश्न=2 भारत में महालेखा परीक्षक के पद का प्रावधान सर्वप्रथम किस अधिनियम के तहत किया गया था-?
अ) भारत-शासन अधिनियम-1919
ब) भारत शासन अधिनियम-1935✔
स) मार्ले-मिंटो सुधार अधिनियम-1909
द) भारत स्वतंत्रता अधिनियम-1947

प्रश्न=3 भारत में लोक कल्याणकारी राज्य का उद्भव हुआ है-?
अ) भारत के संविधान की प्रस्तावना से
ब) संविधान के नीति निर्देशक तत्व से
स) लोकतांत्रिक व्यवस्था से
द) उक्त सभी✔

प्रश्न=4 एक विधिक अधिकार की निम्नलिखित मे से विशेषता नहीं है-?
अ)किसी कृत्य या प्रविरती से अधिकार का संबंध
ब) आबद्ध व्यक्ति
स) विधिक अधिकार का विषय सदैव एक जीवित व्यक्ति होना चाहिए✔
द) वस्तु जिस के संबंध में अधिकार है

प्रश्न=5 "नागरिक अधिकार पत्र" के बारे में सही कथन है-?
अ) यह सरकार एवं नागरिकों के मध्य एक समझोता होता है
ब) यह सरकारी कार्यों के क्रियान्वयन की एक रूपरेखा है
स) यह नागरिक उन्मुख एवं नागरिक केंद्रित प्रवृत्ति का परिचायक है
द) उपरोक्त सभी✔

प्रश्न=6 "नागरिक अधिकार पत्र" की प्रथा सर्वप्रथम किस देश में प्रारंभ हुई-?
अ) इंग्लैंड✔
ब) स्वीडन
स) भारत
द) अमेरिका

प्रश्न=7 नागरिक अधिकार पत्र का उद्देश्य होता है-?
अ) अधिकाधिक सेवाएं प्रदान कर अधिकाधिक लाभ कमाना
ब) संगठन को पारदर्शी जवाबदेह एवं नागरिक अनुकूल बनाना✔
स) उच्च प्रबंधक को प्रसन्न करना
द) उक्त सभी

प्रश्न=8 संविधान समीक्षा आयोग का अध्यक्ष कौन था-?
अ) न्यायमूर्ति फुकन
ब) एमएन वेंकटचलैया✔
स) बी एन खरे
द) चंद्रचूड़ सिंह

प्रश्न=9 संविधान की प्रस्तावना में शामिल है-?
अ) राष्ट्र की गरिमा और एकता
ब) व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता✔
स) व्यक्ति की एकता, अखंडता और राष्ट्र की गरिमा
द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न=10 संविधान की प्रस्तावना के शब्दों का सही अनुक्रम है-?
अ) संप्रभु,प्रजातांत्रिक,समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
ब) संप्रभु,समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष,प्रजातांत्रिक, गणतंत्र✔
स) संप्रभु,समाजवादी,प्रजातांत्रिक,धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
द) संप्रभु,धर्मनिरपेक्ष,प्रजातांत्रिक,समाजवादी, गणतंत्र

प्रश्न=11 संविधान में उल्लिखित पंथनिरपेक्षता (धर्मनिरपेक्षता) का आश्य है-?
अ) भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं होगा
ब) राज्य सभी धर्मों के प्रति तटस्थता और निष्पक्षता का भाव रखेगा
स) राज्य किसी धर्म विशेष को कोई विशेष सहायता नहीं देगा
द) उपरोक्त सभी✔

प्रश्न=12 संविधान के अनुच्छेद 29 में प्रावधान है कि-?
अ) राज्य के समक्ष सभी धर्म बराबर है
ब) अल्पसंख्यक समुदायों को अपनी रुचि की शिक्षण संस्थाओं की स्थापना एवं प्रशासन का अधिकार होगा✔
स) प्रत्येक धर्म के हर सदस्य को अपने धर्म के सिद्धांतों के प्रसार का अधिकार है
द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न=13 संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्रदत स्वतंत्रताओं पर राज्य द्वारा किन आधारों पर युक्तियुक्त प्रतिबंध आरोपित किए जा सकते हैं-?
अ) देश की संप्रभुता अखंडता की रक्षा हेतु
ब) विदेशी राज्यों से संधियों या मैत्रीपूर्ण संबंधों के संरक्षण हेतु
स) लोक व्यवस्था में शिष्टाचार बनाए रखने हेतु
द) उपरोक्त सभी✔

प्रश्न=14 1925 में मौलिक अधिकारों की घोषणा किस विधेयक (BILL) में निहित थी-?
अ) होमरूल विधेयक
ब) द कॉमन वेल्थ ऑफ इंडिया बिल✔
स) अधिकार पत्र
द) मैग्नाकार्टा

प्रश्न=15 "समान कार्य के लिए समान वेतन"-?
अ) संविधान के अधीन एक मूल अधिकार नहीं है✔
ब) शीघ्र ही मूल अधिकार बना दिया जाएगा
स) संविधान के अधीन एक मूल अधिकार है
द) उपयुक्त तीनो में से कोई नहीं

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website