भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 19

Indian Politics and Government Quiz 19


प्रश्न=1 निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन करता है-?
1. प्रधानमंत्री
2. अध्यक्ष वित्त आयोग
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य
4. राज्यों के मुख्यमंत्री

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 1, 3 और 4✔?
(स) 2 और 4
(द) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न=2 लिखित में से कौन सी एक सबसे बड़ी संसदीय समिति है-?
(अ) लोक लेखा समिति
(ब) प्राक्कलन समिति✔?
(स) सरकारी उपक्रम समिति
(द) याचिका समिति (कमेटी ऑन पिटिशन्स)

प्रश्न=3 निम्नलिखित में से किन निकायों के बारे में संविधान में उल्लेख नहीं है-?
1. राष्ट्रीय विकास परिषद
2. योजना आयोग
3. क्षेत्रीय परिषदें
निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) 1 और 2
(ब) केवल 2
(स) 1 और 3
(द) 1, 2 और 3✔?

प्रश्न=4 निम्न लिखित में से कौन सा कथन सही है-?
(अ) भारत में एक व्यक्ति एक ही समय में दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त नहीं किया जा सकता !
(ब) भारत में राज्यों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश राज्यपाल द्वारा उसी प्रकार नियुक्त किए जाते हैं जिस प्रकार सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश राष्ट्रपति द्वारा !
(स) भारत के संविधान में राज्यपाल को उसके पद से हटाने संबंधी किसी प्रक्रिया का निर्धारण नहीं किया गया है !✔?
(द) अगर किसी संघीय क्षेत्र में कोई विधायिका है तब वह मुख्यमंत्री की नियुक्ति उप राज्यपाल द्वारा बहुमत के समर्थन के आधार पर की जाती है !

प्रश्न=5 भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान का प्रभाव शिक्षा पर होता है-?
1. राज्य के नीति निर्देशक तत्व
2. ग्रामीण एवं नगरीय स्थानीय निकाय
3. पांचवी अनुसूची
4.छठी अनुसूची
5. सातवीं अनुसूची

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) 1 और 2
(ब) 3, 4 और 5
(स) 1, 2 और 5✔?
(द) 1, 2, 3, 4 और 5

प्रश्न=6 अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006, के अंतर्गत व्यक्तिगत अथवा सामूहिक अथवा दोनों के वन अधिकारों की प्रकृति तथा सीमा निश्चित करने की प्रक्रिया किस प्राधिकारी द्वारा शुरू की जाएगी-?
(अ) राज्य वन विभाग
(ब) जिलाधिकारी/उपययुक्त
(स) तहसीलदार/प्रखंड विकास पदाधिकारी/मंडल राजस्व अधिकारी
(द) ग्राम सभा✔?

प्रश्न=7 भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से नागरिकों के मौलिक कर्तव्य हैं-?
1. अपनी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत का संरक्षण करना
2. कमजोर वर्गों का सामाजिक अन्याय से रक्षा करना
3. वैज्ञानिक मनोवृत्ति तथा शोध भावना का विकास करना
4.वैयक्तिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयत्नशील रहना

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) 1 और 3
(ब) केवल 2
(स) 1, 3 और 4✔?
(द) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न=8 राज्यपाल द्वारा राज्य विधान परिषद के लिए कितने सदस्यों को नामित किया जा सकता है-?
(अ) तिहाई भाग
(ब) बाहरवां भाग
(स) आठंवा भाग
(द) छठा भाग✔?

प्रश्न=9 सीमा निर्धारण आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-?
1. सीमा निर्धारण आयोग के आदेशों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती !
2. जब सीमा निर्धारण आयोग के आदेशों को लोकसभा अथवा राज्य विधानसभा के पटल पर रखा जाता है तब वे इन आदेशों में कोई संशोधन नहीं कर सकते !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों✔?
(द) 1 और 2 दोनों नहीं

प्रश्न =10 निम्नलिखित में से किस एक सुधार के लिए भारत सरकार द्वारा "वीरप्पा मोइली" की अध्यक्षता में आयोग गठित किया गया-?
(अ) पुलिस सुधार
(ब) कर सुधार
(स) तकनीकी शिक्षा में सुधार
(द) प्रशासनिक सुधार✔?

प्रश्न=11 भारत के संविधान में राज्य के "नीति निदेशक सिद्धांतों" के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधानों पर विचार करें-?

1. भारत के नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता
2. ग्राम पंचायतो का गठन
3. ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना
4. सभी श्रमिकों के लिए पर्याप्त अवकाश एवं सांस्कृतिक अवसर प्रदान करना

उपरोक्त में से कौन राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों में गांधीवादी सिद्धांतों के रूप में प्रतिबिंबित होता है/होतें हैं ?
(अ) 1, 2 और 4
(ब) 2 और 3✔?
(स) 1 और 3
(द) कोई नही

प्रश्न=12 भारत के संविधान द्वारा राज्यसभा को निम्नलिखित में से कौन सी विशेष शक्तियां प्रदान की गई है-?
(अ) राज्य के वर्तमान क्षेत्र में परिवर्तन तथा राज्य के नाम में परिवर्तन !
(ब) इस आशय का प्रस्ताव पारित करना जिसमें संसद को राज्य सूची में कानून बनाने तथा एक या अधिक अखिल भारतीय सेवाएं सृजित करने की शक्ति प्रदान की गई हो !✔?
(स) राष्ट्रपति के चुनाव प्रक्रिया में संशोधन करना तथा राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात उनकी पेंशन का प्रावधान करना !
(द) चुनाव आयोग के कार्यों का निर्धारण तथा चुनाव आयुक्तो कि संख्या का निर्धारण करना !

प्रश्न=13 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
भारत में "महानगरीय आयोजना समिति"
1. का गठन भारत के संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाता है !
2. महानगरीय क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं का प्रारूप तैयार करती है !
3. महानगरीय क्षेत्र में सरकार प्रायोजित योजनाओं को लागू करने के लिए प्रमुख रूप से उत्तरदायी है !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1 और 2✔?
(ब) केवल 2
(स) केवल 1 और 3
(द) 1,2 और 3

प्रश्न=14 निम्नलिखित में से कौन केंद्रीय बजट को तैयार करने तथा संसद में उसे प्रस्तुत करने के लिए उत्तरदायी हैं-?
(अ) राजस्व विभाग
(ब) आर्थिक मामलों का विभाग✔?
(स) वित्तीय सेवाओं का विभाग
(द) व्यय विभाग

प्रश्न=15 भारत के "पूर्व की ओर देखो" नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-?
1. भारत पूर्वी एशिया के मामलों में स्वयं को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करना चाहता है !
2. भारत शीत युद्ध की समाप्ति के बाद व्याप्त निर्वात को भरना चाहता है !
3. भारत दक्षिण पूर्वी तथा पूर्वी एशिया के अपने पड़ोसियों के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को पुनर्जीवित करना चाहता है !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 3✔?
(स) केवल 3
(द) 1, 2 और 3

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website