भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 21

Indian Politics and Government Quiz 21


प्रश्न=1 राष्ट्रहित में भारत की संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है, यदि इसके लिए एक संकल्प-?
(अ) लोकसभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता की साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए !
(ब) लोकसभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्य संख्या के कम से कम दो तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए !
(स) राज्य सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए !
(द) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों की कम से कम दो तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए !✔?

प्रश्न=2 निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक है-?
(अ) भारत का राष्ट्रपति
(ब) भारत का प्रधानमंत्री
(स) लोकसभा सचिवालय
(द) भारत का उच्चतम न्यायालय✔?

प्रश्न=3 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. किसी राज्य में मुख्य सचिव को उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है !
2. राज्य में मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल होता है !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न हीं 2✔?

प्रश्न=4 हाल में ही निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा (स्टेटस) दिया गया है-?
(अ) उड़िया✔?
(ब) कोकणी
(स) भोजपुरी
(द) असमिया

प्रश्न=5 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है !
2. पंचायत के समय पूर्व भंग होने के पश्चात पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी रहती है !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✔?
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 न ही 2

प्रश्न=6 भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है-?
(अ) भारत का राष्ट्रपति
(ब) संसद✔?
(स) भारत का मुख्य न्यायाधीश
(द) विधि आयोग

प्रश्न=7 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. प्रधानमंत्री सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है !
2.भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न हीं 2✔?

प्रश्न=8 भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक "आर्थिक न्याय" का उल्लेख किया गया है-?
(अ) प्रस्तावना तथा मौलिक अधिकारों में
(ब) प्रस्तावना तथा राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों में✔?
(स) मौलिक अधिकारों तथा राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न=9 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-?
1. राज्यसभा के सभापति तथा उपसभापति उच्च सदन के सदस्य नहीं होते !
2. जबकि संसद के दोनों सदनों के नामित सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में मत देने का अधिकार नहीं होता, उपराष्ट्रपति के चुनाव में उन्हें मतदान का अधिकार होता है !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✔?
(स) 1 और 2 दोनों
(द) 1 और 2 दोनों नहीं

प्रश्न=10 भारत के संविधान के अनुसार देश के शासन में निम्नलिखित में से कौन मूलभूत है-?
(अ) मौलिक अधिकार
(ब) मौलिक कर्तव्य
(स) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत✔?
(द) मौलिक अधिकार तथा मौलिक कर्तव्य

प्रश्न=11 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?

संवैधानिक सरकार वह है:-
1.जो राज्य की सत्ता के हित में व्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभावकारी प्रतिबंध लगाती है !
2.जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबंध लगाती है !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✔?
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न हीं 2

प्रश्न=12 भारत के संविधान में "पांचवी अनुसूची और छठी अनुसूची" के उपबंध निम्नलिखित में से किस लिए किए गए हैं-?
(अ) अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए !✔?
(ब) राज्यो के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
(स) पंचायतों की शक्तियो, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वो के निर्धारण के लिए
(द) सभी सीमावर्ती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए !

प्रश्न=13 लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-?
1. वह राष्ट्रपति की इच्छा पर अपना कार्यभार संभालता/ती है !
2.चुनाव के समय उसका सदन का सदस्य होना आवश्यक नहीं,किंतु चुनाव की तिथि से 6 महीने के अंदर उसे सदन का सदस्य बनना पड़ता है !
3.अगर वह त्यागपत्र देना चाहता/चाहती है तो उसका त्याग पत्र उप लोक सभा को संबोधित होगा !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) 1 और 2
(ब) केवल 3✔?
(स) 1,2 और 3
(द) कोई नही

प्रश्न=14 निम्नलिखित मे से कौन-सी एक सबसे बडी संसदीय समिति है-?
(अ) लोक लेखा समिति
(ब) प्राक्कलन समिति✔?
(स) सरकारी उपक्रम समिति
(द) याचिका समिति (कमिटी ऑन पिटिशन्स)

प्रश्न=15 निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए-?
भारत का महान्यायवादी
1. लोकसभा की कार्यवाही में भाग ले सकता है !
2. लोकसभा की किसी समिति का सदस्य हो सकता है !
3. लोकसभा में बोल सकता है !
4. लोकसभा में मत डाल सकता है !

उपयुक्त कथनो मे से कौनसा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) 2 और 4
(स) 1,2 और 3✔?
(द) 1 और 3

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website