भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 23

Indian Politics and Government Quiz 23


प्रश्न=1 निम्नलिखित में से किस की सिफारिश के बिना अनुदान की मांग नहीं की जा सकती हैं-?
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) राष्ट्रपति✔?
(स) वित्त मंत्री
(द) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

प्रश्न=2 भारतीय संसद की संप्रभुता की सीमाएं निम्न में से कौन सी है-?
1 मौलिक अधिकार
2. न्यायिक सुरक्षा
3. संघवाद
4. लिखित संविधान
कूट:-
(अ) 1, 3 और 4
(ब) 1, 2 और 3
(स) 1 और 2
(द) 1, 2, 3 और 4✔?

प्रश्न=3 राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद के मध्य वर्तमान संबंध निम्नलिखित में से किस अधिनियम के उपबंधों से शासित है-?
(अ) 42 वां संशोधन अधिनियम
(ब) 50 वा संशोधन अधिनियम
(स) 54 वां संशोधन अधिनियम
(द) 44 वां संशोधन अधिनियम✔?

प्रश्न=4 निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सही है-?
1. अनुच्छेद 266--विधि प्राधिकार के सिवाय किसी कार्य की उगाही का संग्रहण नहीं किया जाएगा
2. अनुच्छेद 117--कार्यपालक सरकार के आदेश के बिना कोई कर नहीं लगाया जाएगा
3. अनुच्छेद 113--कार्यपालक सरकार के आदेश के बिना कोई व्यय नहीं किया जाएगा
4. अनुच्छेद 265--विधायिका के प्राधिकार के बिना कोई व नहीं किया जाएगा
कूट:-
(अ) 1, 2, 3 और 4
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 3 और 4
(द) 2 और 3✔?

प्रश्न=5 मंत्रिमंडल स्तर की निम्न समितियों में से किसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नहीं करते-?
(अ) राजनीतिक मामलों संबंधी समिति
(ब) नियुक्ति समिति
(स) संसदीय समिति✔?
(द) आर्थिक समिति

प्रश्न=6 संविधान में मौलिक कर्तव्यों का समावेश निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश पर किया गया था-?
(अ) शाह आयोग
(ब) प्रशासनिक सुधार आयोग
(स) संथानम समिति
(द) स्वर्ण सिंह समिति✔?

प्रश्न=7 संविधान के अनुच्छेद 75 के उपबंध निम्न में से कौन से हैं-?
1. मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की सलाह से राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी !
2. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से संसद के प्रति जिम्मेदार होगी !
3. मंत्रियों द्वारा राष्ट्रपति को दी गई सलाह की जांच-पड़ताल किसी न्यायालय में नहीं की जा सकेगी !
4. मंत्रियों के वेतन और भत्तों का निर्धारण संसद द्वारा किया जाएगा !
कूट:-
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 1, 2 और 4✔?
(स) 2, 3 और 4
(द) 2 और 4

प्रश्न=8 निम्नलिखित में से कौन बजट की तैयारी कार्य में शामिल नहीं होता है-?
(अ) वित्त मंत्रालय
(ब) नीति आयोग
(स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
(द) वित्त आयोग✔?

प्रश्न=9 राज्य विधान परिषद को निम्नलिखित में से कौन समाप्त कर सकता है-?
(अ) संसद✔?
(ब) राष्ट्रपति
(स) राज्यपाल
(द) विधानसभा

प्रश्न =10 संसद की लोक लेखा समिति के निम्न में से कौन से कार्य हैं-?
1. कैग की रिपोर्ट के आधार पर उन लेखाओ की जांच करना जो संसद द्वारा स्वीकृत धन राशियों के विनियोग को प्रदर्शित करते हैं !

2. कैग रिपोर्ट के आधार पर राज्य निगमों, व्यापारिक तथा विनिर्माण परियोजनाओं के लेखा के विवरण की जांच करना ! (इसमें वे परियोजनाएं/निगम शामिल नहीं है जो लोक उपक्रम समिति को आवंटित कर दिए गए हैं)

3. उन स्वायत्त एवं अर्ध स्वायत्त निकायों के लेखाविवरण की जांच करना जिनकी लेखा परीक्षा के कैग द्वारा की जाती है !

4. यह जांच करना कि किसी वित्त वर्ष के दौरान कोई धनराशि उस अनुदान राशि से अधिक खर्च नहीं की गई हो जो संसद द्वारा उसके उद्देश्य के लिए स्वीकृत की गई थी !

कूट:-
(अ) 1, 2 और 4
(ब) 1, 2, 3 और 4✔?
(स) 1, 2 और 3
(द) 1, 3 और 4

प्रश्न=11 अगर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की आयु के बारे में कोई प्रश्न उठता है, तो उसका निर्णय राष्ट्रपति द्वारा निम्न में से किसकी सलाह से किया जाएगा-?
(अ) संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(ब) संबंधित राज्य के राज्यपाल
(स) भारत के महान्यायवादी
(द) भारत के मुख्य न्यायाधीश✔?

प्रश्न=12 छावनी बोर्ड का कार्यकारी अधिकारी निम्नलिखित में से किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है-?
(अ) बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा
(ब) रक्षा सचिव द्वारा
(स) राज्य के मुख्य सचिव द्वारा
(द) भारत के राष्ट्रपति द्वारा✔?

प्रश्न=13 संविधान का 73 वां (संशोधन) अधिनियम निम्नलिखित मे से किन किन राज्यो पर लागू नही होता है-?
1. नागालैंण्ड
2. मिजोरम
3. जम्मू और कश्मीर
4. मेघालय
कूट:-
(अ) 1 और 2
(ब) 1,2 और 4
(स) 1,2,3 और 4✔?
(द) 2 और 3

प्रश्न=14 प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच के संबंध को मोटे तौर पर संविधान के निम्न में से कौन से अनुच्छेद निर्धारित करते हैं-?
1. अनुच्छेद 75
2. अनुच्छेद 73
3. अनुच्छेद 78
4. अनुच्छेद 76
5. अनुच्छेद 74
कूट:-
(अ) 1, 2, 3 और 5
(ब) 1, 3 और 5✔?
(स) 1, 3, 4 और 5
(द) 1, 2, 3, 4 और 5

प्रश्न=15 राज्यपाल की सबसे महत्वपूर्ण "विधायी शक्ति" निम्न में से कौन सी है-?
(अ) राज्य विधानमंडल में सदस्यों को नामित करना
(ब) अध्यादेश जारी करना✔?
(स) राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयको पर स्वीकृति देना
(द) राज्य विधान सभा विघटित करना

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website