भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 06

Indian Politics and Government Quiz 06


प्रश्न=1 निम्नलिखित मे क्या सही नही है -?
अ) संविधान द्वारा संसद को नऐ राज्य स्थापित करने के का अधिकार दिया गया है
ब) केन्द्र राज्य को निर्देश दे सकता है कि वह राज्य अपने कार्यपालिका अधिकारो का प्रयोग इस प्रकार करे
स) एक या अधिक राज्यो के विधानमण्डल ससंद को राज्य सूची मे से किसी विषय पर कानून बनाने का अधिकार दे सकती है
द) उस राज्य का विधान मण्डल  जो राष्ट्रपति शासन के अधीन है संसद के अधिकार के बिना अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकता है✔


प्रश्न=2 अनुच्छेद 19 में वर्णित स्वतंत्रताएं निम्नलिखित में से किसको प्राप्त है-?
अ) भारत के निवासियों को
ब) भारत में पैदा हुए प्रत्येक व्यक्ति को
स) केवल भारतीय नागरिकों को✔
द) उपरोक्त सभी को

प्रश्न=3 निम्नलिखित में से कौन-सा लोकसभा के अध्यक्ष के अधिकारों में नहीं है-?
अ) यह निश्चय करना कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं
ब) सदन की कार्यवाही व प्रक्रियाओं का कार्य संचालन करना
स) वाद विवाद और मतदान में भाग लेना✔
द) सदन की समितियों में सदस्यों को नियुक्त करना

प्रश्न=4 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में नैसर्गिक न्याय के प्रसिद्ध सिद्धांत "सुनवाई के अधिकार" का समावेश किया गया है-?
अ) अनुच्छेद 308
ब) अनुच्छेद 309
स) अनुच्छेद 310
द) अनुच्छेद 311✔

प्रश्न=5 उच्च न्यायलय अपने अधीनस्थ न्यायलय या अर्ध न्यायिक निकायों के विरुद्ध उत्प्रेषण रिट तब जारी कर सकता है-?
अ) जब निर्णय या आदेश में कोई विधि संबंधित त्रुटि हो
ब) जब निर्णय या आदेश को पारित करने में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन किया गया हो
स) जब निर्णय या आदेश को पारित करने की अधिकारिता के आधिक्य में कार्य किया गया हो
द) उपयुक्त सभी✔

प्रश्न=6 नीचे दिए गए दोनों वक्तव्यों पर विचार कीजिए जिनमें से एक वक्तव्य को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R)
कथन (A) :  अनुच्छेद 312 के अधीन राज्यसभा को राष्ट्रीय हित में नई अखिल भारतीय सेवाओं की रचना करने की शक्ति प्राप्त है !
कारण (R) : राज्यसभा राष्ट्रीय हित को अधिक अच्छा परिभाषित कर सकती है !
इन वक्त्व्यो के संदर्भ मे निम्नलिखित मे से कौनसा निष्कर्ष सही है-?
अ) A और R दोनो सही है R, A की सही व्याख्या करता है
ब) A और R दोनी सही है R, A की सही व्याख्या नही करता है
स) A सही है और R गलत है✔
द) A गलत है और R सही है

प्रश्न=7 नीचे दिए गए दोनों वक्तव्यों पर विचार कीजिए जिनमें से एक वक्तव्य को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R)-?
कथन (A) : संघ लोक सेवा आयोग एक स्वतंत्र संगठन है
कारण (R) : संघ लोक सेवा आयोग सांविधानिक निकाय है
इन वक्त्व्यो के संदर्भ मे निम्नलिखित मे से कौनसा निष्कर्ष सही है-?
अ) A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है
ब) A और R दोनों सही है लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
स) A सही है किंतु R गलत है
द) A गलत है किंतु R सही है✔

प्रश्न=8 निम्नलिखित में से किससे निर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय (FEDERAL) है-?
अ) संविधान लिखित और अनम्य हैं
ब) न्यायपालिका स्वतंत्र है
स) अवशिष्ट शक्तियां का केंद्र में निहित होना
द) केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण✔

प्रश्न=9 संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार फौजदारी मामलों में उच्च न्यायालयों के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील हो सकती है-?
अ) अनुच्छेद 124 (1)
ब) अनुच्छेद 134 (1)✔
स) अनुच्छेद 111 (1)
द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=10 निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है-?
अ) 71 वा संविधान संशोधन-नेपाली मणिपुरी व कोकणी को मान्यता प्राप्त भाषाओं में सम्मिलित किया गया
ब) 62 वा संविधान संशोधन-लोक सभा तथा राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों तथा एंग्लो -इंडियन समुदाय के लिए आरक्षण  वर्ष 2000 तक बढ़ाया गया
स) 58 वा संविधान संशोधन-पंजाब में राष्ट्रपति शासन की अवधि का विस्तार✔
द) 55 वा संविधान संशोधन-अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया

प्रश्न=11 संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत यह व्यवस्था की गई थी कि राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा स्पीकर के चुनाव संबंधी विवादों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकेगी -?
अ) 42 वें संविधान संशोधन
ब) 44 वें संविधान संशोधन
स) 39 वें संविधान संशोधन✔
द) 42वें संविधान संशोधन

प्रश्न=12 निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यह प्रतिपादित किया गया कि संसद संविधान के मूलभूत तत्वों का संशोधन नहीं कर सकती-?
अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य वाद में
ब) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य वाद में✔
स) शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ वाद में
द) सज्जन सिंह बनाम राजस्थान राज्य वाद में

प्रश्न=13 मूल अधिकार "मूल "कहलाते हैं क्योंकि वह-?
अ) न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय है
ब) संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार घोषणा पत्र के अनुरूप है
स) सरलता से संशोधनीय नहीं है
द) मानव के प्राकृतिक एवम अप्रतिदेय अधिकार है✔

प्रश्न=14 संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की घोषणा होने पर निम्नलिखित में से कौन सी शक्ति राष्ट्रपति को प्राप्त नहीं है-?
अ) वह मूलभूत अधिकारों के प्रभावी होने को निलंबित कर सकता है
ब) लोकसभा का अधिवेशन न होने की स्थिति मे वह भारत की संचित निधि मे से व्यय होने की अनुमति प्रदान कर सकता है
स)  वह किसी भी राज्य की कार्यपालिका शक्ति को विशेष प्रकार से प्रयोग करने का निर्देश दे सकता है
द) वह लोकसभा और राज्यसभा को भंग करने का अधिकार रखता है✔

प्रश्न=15 निम्नलिखित में से कौन सा कार्य संविधान का कार्य नहीं कहा जा सकता है-?
अ) वह सरकार की शक्तियों और प्राधिकार के स्रोत के रूप में कार्य करता है
ब) वह सरकार की विभिन्न अंगों के बीच से संभ्रम और और संघर्ष को न्यूनतम करता है
स) वह शासकों के हाथों को अपनी इच्छाओं के अनुसार शासन करने के लिए मजबूर करता है✔
द) वह सरकारी प्राधिकार की सीमाएं निर्धारित करता है

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website