विधायिका

Legislature


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. अमेरिका के द्वितीय सदन में प्रत्येक राज्य को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।
2. हमारी राज्यसभा के लिए इस अमेरिकी प्रतिनिधित्व प्रणाली के समान तरीका अपनाया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) केवल 1✔
(ब) केवल 2
(स) 1 व 2 दोनों
(द) न 1 और न 2


प्रश्न =2 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1.राज्य सभा के सदस्यों को 6 वर्ष के लिए निर्वाचित किया जाता है ।
2. उन्हें दोबारा निर्वाचित नहीं किया जा सकता
3. राज्य सभा के सभी सदस्य अपना कार्यकाल एक साथ पूरा करते हैं
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है
(अ) केवल 1 व 2
(ब) केवल 2 व 3✔
(स) केवल  1  व 3
(द) 1 , 2 व 3

प्रश्न =3 संसद के अधिकारियों में सम्मिलित हैं !
1.अध्यक्ष, लोकसभा
2. उपाध्यक्ष लोकसभा
3. महासचिव लोकसभा ,
4. अध्यक्ष , राज्यसभा
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें
कूट:
(अ) केवल 1 व 2
(ब) केवल 1,2 व 3
(स)  केवल 1, 3 व 4
(द) सभी चारों✔

प्रश्न =4 कथन(A) - लोकपाल की संस्था सरकार के सर्वोत्तम प्रयत्नों के बावजूद आज तक भी स्थापित नहीं हुई।
कारण (R) - भारत की संसद में राजनीतिक दल सर्वसम्मति नहीं बना पाए हैं।
कूट:
(अ) A तथा R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है।✔
(ब) A तथा R दोनों सही है, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(स) A सही है परंतु R गलत है
(द) A गलत है परंतु R सही है

प्रश्न =5 लोकसभा का कार्यकाल-
(अ) किसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता
(ब) एक बार में 6 महीने तक लिए बढ़ाया जा सकता है
(स) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में 1 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है✔
(द) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में 2 वर्ष तक लिए बढ़ाया जा सकता है

प्रश्न =6 निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही नहीं है?
(अ) आपात स्थिति की प्रथम घोषणा 1962 ई. में की गई थी
(ब) आपात स्थिति की दूसरी उदघोषणा घोषणा 1971 में की गई थी
(स) आपात स्थिति की तर्तीय उद्घोषणा 1975 ई. में की गई थी
(द) आपात स्थिति की दूसरी और तीसरी उद्घोषणा 1978 ईस्वी में निरस्त की गई थी✔

प्रश्न- 7. निम्नलिखित में से कौन-सा शून्यकाल का सही वर्णन नहीं है ?
(अ) प्रश्नकाल के उपरांत निर्धारित समय
(ब) दोनों में से किसी भी सदन के सदस्यो द्वारा राष्ट्रीय महत्व के अथवा लोगों की गंभीर शिकायतों के विषयों पर प्रश्न उठाए जा सकते हैं
(स) शून्यकाल  के दौरान पूछे जाने वाले प्रशन केवल 1 दिन पहले परिचालित किए जाते हैं ✔
(द) इसके उद्गम का औचित्य, नियमों और पद्धतियों से परे लोकतांत्रिक चर्चा की अनुमति देने में है

प्रश्न =8 निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
(अ) राज्यसभा धन विधेयक पर सिफारिश दे सकती हैं
(ब) राज्य सभा धन विधेयक में संशोधन कर सकती है ✔
(स)राज्यसभा धन विधेयक पारित करने में अधिकतम 14 दिनों का विलंब कर सकती है
(द) राज्यसभा धन विधेयक को अस्वीकार नहीं कर सकती है

प्रश्न =9 किस से जुड़े कारणों से  संसद, निवारक निरोध की विधि को अधिनियमित करने के लिए हकदार हैं?
(अ)रक्षा
(ब) विदेशी मामले
(स) भारत की सुरक्षा
(द) ये सभी✔

प्रश्न =10 यदि राज्य सभा किसी धन विधेयक में सारभूत संशोधन कर सकती हैं तो तत्पश्चात क्या होगा?
(अ) लोकसभा राज्यसभा की अनुशंसाओं को स्वीकार करें या अस्वीकार करें इस विधेयक पर आगे कार्यवाही कर सकती हैं✔
(ब) लोक सभा विधेयक पर आगे कोई विचार नहीं कर सकती
(स) लोक सभा विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्यसभा को लौटा सकती हैं
(द)राष्ट्रपति विधेयक को पारित करने के लिए संयुक्त बैठक आहूत कर सकता है

प्रश्न =11 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1. भारत के संविधान में संशोधन केवल लोकसभा में एक विधेयक की पुन: स्थापना द्वारा ही प्रारंभ किया जा सकता है
2. यदि ऐसा संशोधन संविधान के संघीय चरित्र में परिवर्तन की मांग करता है तो संशोधन का अनुसमर्थन भारत के सभी राज्यों की विधान मंडलों द्वारा किया जाना भी आवश्यक है ।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स)1 व 2 दोनों
(द)न 1 और न 2✔

प्रश्न =12 संसद अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा संपूर्ण भारत में लागू करने के लिए कोई भी कानून बना सकती है -
(अ) सभी राज्यों की सहमति से
(ब) बहुसंख्य राज्यों की सहमति से
(स) संबंधित राज्यों की सहमति से
(द) बिना किसी राज्य की सहमति से✔

प्रश्न =13 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
लोक लेखा की संसदीय समिति -
1. लोक सभा के अधिकतम 25 सदस्यो से गठित होती है !
2. सरकार के विनियोग तथा वित्तलेखाओ की जांच करती हैं
3.  भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट की जांच करती हैं
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 व 3✔
(स) केवल 3
(द)1,2 व 3

प्रश्न =14 भारत के संदर्भ में, संसदीय शासन प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन सा/से सिद्धांत संस्थागत रुप से निहीत है?
1. मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्य होते हैं
2. जब तक मंत्रियों को संसद का विश्वास  प्राप्त रहता है तब तक ही वे अपने पद पर बने रहते हैं
3. राज्य का अध्यक्ष के मंत्रिमंडल का अध्यक्ष होता है
-नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें-
(अ) केवल 1 व 2✔
(ब) केवल 3
(स) केवल 2 व 3
(द)1 ,2 व 3

प्रश्न =15 निम्नलिखित विधेयकों में से किस एक का भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग - अलग विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है?
(अ) साधारण विधेयक
(ब) धन विधेयक
(स) वित्त विधेयक
(द) संविधान संशोधन विधेयक✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website