01-03 DECEMBER 2017 CURRENT AFFAIRS

01-03 DECEMBER 2017 CURRENT AFFAIRS


1.चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन 
ईरान में भारत के सहयोग से विकसित किए जा रहे चाबहार बंदरगाह परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने किया  इस कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शिरकत किया। दोनों विदेश मंत्रियों ने चाबहार बंदरगाह परियोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। महीनेभर पहले ही भारत ने गेहूं की एक खेप चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान भेजी थी। इस बंदरगाह के जरिये भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच व्यापार में उछाल आने की उम्मीद है। 

2. कामोव हेलीकाप्टर का उत्पादन चार चरणों में
भारत के लिए 200 कामोव हल्के सैन्य हेलीकाप्टरों का उत्पादन चार चरणों में किया जाएगा। इसका मकसद भारत-रूसी संयुक्त उद्यम के तहत इसके प्रमुख कलपुजरे की प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण सुनिश्चित करना है। भारत और रूस संयुक्त उद्यम के तहत 200 कामोव 226टी हेलीकॉप्टरों का उत्पादन किया जाएगा। समझौते के तहत रूस 60 हेलीकाप्टर भारत को चालू हालत में देगा। शेष बचे 140 हेलीकॉप्टरों का निर्माण भारत में होगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच एक अरब डालर का समझौता हुआ था। 

पिछले साल अक्टूबर में भारत और रूस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और रक्षा क्षेत्र की दो प्रमुख रूसी कंपनियों के बीच एक संयुक्त उद्यम के लिए एक व्यापक समझौते को अंतिम रूप दिया था। भारत पुराने हो चुके चीता और चेतक हेलीकाप्टरों को बदलने के लिए कामोव खरीद रहा है।

3. न्यूजीलैंड-रूस की मदद से ‘हरनाली’ तैयार
लाला लाजपतराय पशु विज्ञान एवं पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने वर्षो की मेहनत के बाद दुनिया की दो उच्च नस्लों और एक भारतीय नस्ल को मिलकर हरनाली भेड़ को विकसित किया है। यह भेड़ न्यूजीलैंड की कोरिडेल, रूस की मेरिनो और भारतीय नस्ल नाली के साथ मिलाकर तैयार की गई है। एनिमल जेनेटिक्स एंड ब्री¨डग डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार ‘हरनाली’ में रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य नस्लों की तुलना में अधिक है। इससे मिलने वाली ऊन भी उच्च नस्ल की होगी। अगले डेढ़ से दो वर्षों में यह भेड़ सभी भेड़पालकों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।  शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डा. गुरदियाल सिंह ने इस नस्ल को किसानों को समर्पित किया।

4.कैबिनेट ने दी राष्ट्रीय पोषण मिशन को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 9046 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय पोषण मिशन को हरी झंडी दे दी है। इसको अगले तीन साल में पूरे देश में लागू किया जाएगा। मिशन का काम बच्चों और महिलाओं के कुपोषण को दूर करने के लिए चल रही सभी सरकारी योजनाओं में समन्वय स्थापित करना और उन्हें अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाना है। मिशन का सबसे अधिक जोर चालू योजनाओं में भ्रष्टाचार और लीकेज पर लगाम लगाना है। इसके लिए सभी लाभार्थियों को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को इंटरनेट पर आधारित ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा महिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि इस मिशन को तीन सालों के भीतर तीन चरणों में देश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में इसे 315, अगले साल 215 और 2019-20 में बाकी बचे जिलों मे लागू कर दिया जाएगा।

5. भारत ने छह परमाणु पनडुब्बी के निर्माण का काम शुरू
हिन्द  महासागर में चीन की रणनीतिक और सैन्य चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत ने छह परमाणु पनडुब्बी के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। हिन्द महासागर में चीन की चौधराहट रोकने को भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बन रहे गठजोड़ में भी नौसेना खास भूमिका निभाएगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शुक्रवार को सालाना प्रेस कांफ्रेंस में परमाणु पनडुब्बी निर्माण परियोजना के शुरू होने का एलान किया।  हिन्द महासागर में अमूमन चीनी नौसेना के आठ जहाज तैनात रहते हैं। बीते अगस्त में इनकी संख्या 14 हो गई थी। इसी दौरान डोकलाम विवाद चरम पर था।  

वर्तमान में नौसेना 34 नए जहाजों का निर्माण कर रही है। करीब 40,000 करोड़ रुपये की परियोजना में निजी शिपयार्ड कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा। इसी तरह स्वदेश में बन रहे एयरक्राफ्ट कैरियर आइएसी-1 का निर्माण प्रगति पर है। 

6. सम्राट अकिहितो पांच माह बाद छोड़ेंगे राजगद्दी
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने शुक्रवार को एलान किया कि सम्राट अकिहितो 30 अप्रैल, 2019 को राजगद्दी छोड़ देंगे। दो सदी में ऐसा पहली बार होगा कि जब दुनिया के इस सबसे पुराने शाही परिवार में कोई सेवानिवृत्त होगा। उनकी जगह क्राउन प्रिंस नारुहितो जापान के नए सम्राट बनाए जाएंगे।
स्वास्थ्य कारणों से 83 वर्षीय लोकप्रिय सम्राट के पदमुक्त होने की तारीख पर शाही परिषद की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया। वह बिना किसी बाधा के लिए गए इस निर्णय से बेहद प्रभावित हैं। अकिहितो के बड़े बेटे 57 वर्षीय प्रिंस क्राउन उनके पदमुक्त होने के अगले दिन राजगद्दी पर आसीन होंगे।

7.जीएसटी के साथ जीडीपी में रफ्तार
लगातार पांच तिमाही से विकास दर में जारी गिरावट का सिलसिला आखिरकार थम गया है। एक जुलाई से जीएसटी के आगाज के साथ विकास दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में बढ़कर 6.3 फीसद हो गई है।  इससे पहले 30 जून को समाप्त तिमाही में यह दर घटकर तीन साल के न्यूनतम स्तर 5.7 फीसद पर चली गई थी। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में आर्थिक विकास दर छह फीसद रही है।मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 7.0 फीसद की शानदार वृद्धि हुई है। 

वित्त वर्ष 2016-17 में अप्रैल-जून की तिमाही में 7.9 फीसद के स्तर पर पहुंचने के बाद विकास दर लगातार नीचे आ रही थी।  मौजूदा वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में मैन्यूफैक्चरिंग, बिजली, गैस, जलापूर्ति व अन्य यूटिलिटी सेवाएं और व्यापार, होटल, ट्रांसपोर्ट व संचार सेवाओं की वृद्धि दर छह फीसद से अधिक रही है। 

8. आंध्र विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव पारित
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से संसद और विधानमंडल में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मुहैया कराने वाला कानून शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया है। महिला अधिकारिता पर बहस के आखिर में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव पेश किया। लोकसभा में कुल 542 सदस्यों में महिला सदस्यों की संख्या मात्र 64 है। राज्यसभा में 245 सदस्यों में केवल 27 महिलाएं हैं।

9. हर जिले में बने ट्रामा सेंटर, पाठ्यक्रम में शामिल करें सुरक्षा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने और सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को कई दिशा-निर्देश जारी किए। अदालत ने कहा कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हर जिले में ट्रामा सेंटर बनाएं। वहां एक एंबुलेंस की व्यवस्था जरूर हो। साथ ही स्कूल पाठ्यक्रम में 1 अप्रैल 2018 तक सुरक्षा मानदंड शामिल करें।
जस्टिस एमबी लोकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह भी कहा कि जिन राज्यों ने अब तक सड़क सुरक्षा नीति नहीं बनाई है, वे अगले साल 31 जनवरी तक यह काम पूरा कर लें और इसका ईमानदारी से पालन करें।

10. बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु संयंत्र में भारत बन सकता है साझीदार
भारत बांग्लादेश में रूस के सहयोग से बन रहे रूपपुर परमाणु संयंत्र में साझीदार देश हो सकता है। रूसी परमाणु ऊर्जा एजेंसी रॉसएटम के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस पर बातचीत चल रही है। नई दिल्ली को परियोजना में शामिल करने को लेकर भारत, रूस और बांग्लादेश के बीच करार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सहयोग का पूरा मौका है और भारत के इसमें हिस्सा लेने की संभावना है। त्रिपक्षीय दस्तावेज तैयार करने की पहल की गई है और रूस इसका समर्थन करता है।  रूस रूपपुर में 1200-1200 मेगावाट क्षमता वाला दो परमाणु रिएक्टर बना रहा है। 

11. भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास करेगा द. कोरिया
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के लगातार आक्रामक तेवर की वजह से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव चरम पर पहुंच गया है।भारत लोकतांत्रिक व आधुनिक दक्षिण कोरिया के साथ अपने रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देने लगा है। दक्षिण कोरिया ने भी दुनिया के पांच अहम देशों में भारत को शामिल कर जता दिया है कि वह आपसी रिश्तों को सिर्फ कारोबार तक ही सीमित नहीं रखना चाहता है। 

दक्षिण कोरिया भारत-अमेरिका-जापान-आस्ट्रेलिया के बीच बन रहे रणनीतिक गठबंधन को उत्सुकता से देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 2015 में आए थे। उसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर र्पीकर और वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री दौरा कर चुके हैं। 

12. एंब्रायर ने उड़ान भरते हुए भरा ईंधन
एयरबोर्न अर्ली वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) के एंब्रायर ट्रांसपोर्ट विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भरते हुए हवा में ईंधन भरने का काम किया। इस क्षमता से विमान हवा में निर्धारित समय से ज्यादा देर तक उड़ान भरने में सक्षम हो सकेगा।  यह पहला मौका है जब एंब्रायर प्लेटफार्म पर हवा में उड़ान भरने के दौरान ईंधन भरने का काम किया गया है।

हवा में उड़ान भरते हुए ईंधन भरने की इस तकनीक को एयर-टू-एयर रीफ्यूलिंग कहा जाता है। इस तकनीक के लिए वायुसेना के पायलटों के पास विशेष उड़ान दक्षता का होना जरूरी है। इसका कारण यह है कि ईंधन लेने वाले विमान को तेल वाहक विमान के पीछे लगे टोकरी के आकार के ड्राग से सटीक तरीके से जुड़ना होता है। 

13. मस्तिष्क की तरंगों को ‘पी300 स्पेलर’ देगा जुबान
बिना बोले, बिना लिखे और बिना इशारे के अपनी बात कहना क्या संभव है? इसका जवाब होगा नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। दिव्यांग और अक्षम अपनी समस्याओं को नहीं बता पाते। न बोल पाने के कारण उनकी बातों को समझना मेडिकल साइंस के लिए भी बड़ी चुनौती रहा है। लेकिन अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। एनआइटी के पीएचडी स्कॉलर और असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल कुमार चौरसिया ने इस समस्या के निदान के लिए देवनागरी लिपि आधारित ‘पी300 स्पेलर सिस्टम’ ईजाद किया है। यह मस्तिष्क की विद्युत तरंगों को जुबान देता है।  यह सीधे मनुष्य और कंप्यूटर के बीच संचार बनाता है। इसमें बिना बोले, लिखे और इशारा किए केवल मस्तिष्क से बातें कही जा सकती हैं।

14. लघु वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देगी सरकार
जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि जनजातियों की आमदनी बढ़ाना सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसीलिए लघु वन उपज की बिक्री के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया जाएगा।  मंत्री ओराम दिल्ली हाट में आदि महोत्सव के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातियों के बनाए सामान की बिक्री को प्रोत्साहित करने वाले आदि महोत्सव का आयोजन पूरे देश में करेगी।  दिल्ली हाट में 16 से 30 नवम्बर तक आदि महोत्सव का आयोजन किया गया था।

15. दिया मिर्जा भारत के लिए संरा पर्यावरण सद्भावना दूत बनी
अभिनेत्री दिया मिर्जा को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 35 वर्षीय अदाकारा को इस पद पर नियुक्त किया है।  हॉलीवुड अदाकारा केट ब्लैंचेट, ऐनी हैथवे, एंजेलिना जोली, कैटी पेरी और एमा वॉटसन भी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत हैं। दिया का प्रभाव स्थिति को बदलने में मदद कर सकता है और भारतीयों तथा उनके पर्यावरण के लिए स्वस्थ भविष्य तैयार कर सकता है।

16. अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: 3 दिसंबर
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है। 1992 के बाद से संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन दिव्यांगता के मुद्दों की समझ को बढ़ावा देने और दिव्यांग लोगों के सम्मान, अधिकार और कल्याण के लिए समर्थन प्रदान करना है। 2017 की थीम "सभी के लिए सतत और लचीले समाज की ओर परिवर्तन" है।

17. जैव प्रौद्योगिकी विभाग के बायोडिजाईन कार्यक्रम के तहत मेडटेक शिखर सम्मेलन 
11वें वार्षिक मेडटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के सहयोग से एआईआईएमएस और आईआईटी दिल्ली में संयुक्त रूप से बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा लागू किया गया है।
इस इवेंट में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिनलैंड, जर्मनी, भारत, जापान, सिंगापुर, यूके और यूएसए से सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों, चिकित्सा उपकरण उद्योग, अस्पताल, डिजाइन, व्यवसाय और इंजीनियरिंग संस्थानों के लीडर्स ने भाग लिया।

18. ग्रीन विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाला भारत में बंगाल पहला राज्य
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हुगली जिले में एक पर्यावरण अध्ययन विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए पश्चिम बंगाल ग्रीन यूनिवर्सिटी बिल 2017 पारित किया। राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने विधेयक को पेश किया और इसे पारित कर दिया गया जबकि विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस ने बहस का बहिष्कार किया।
चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पर्यावरण अध्ययन के लिए समर्पित एक ग्रीन विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला पहला राज्य है।

19. विश्व एड्स दिवस: 1 दिसंबर
विश्व एड्स दिवस, जो 1988 से हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चिह्नित आठ आधिकारिक वैश्विक स्वास्थ्य अभियानों विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व रक्तदान दिवस, विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह, विश्व क्षय रोग, विश्व तंबाकू दिवस, विश्व मलेरिया दिवस और विश्व हेपेटाइटिस दिवस में से एक है।
वर्ष 2017 के लिए थीम 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार' है।

20. भारत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद के लिए फिर से चुना गया  
लंदन में मुख्यालय में निकाय की एक सभा में श्रेणी बी के तहत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की परिषद में भारत फिर से निर्वाचित हुआ है। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने सभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां जर्मनी के 146 के और ऑस्ट्रेलिया के 143 से वोटों के बाद सदस्य देशों से भारत को वोटों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या (144) प्राप्त हुई इसमें चुने जाने वाले अन्य देशों में फ्रांस (140), कनाडा (138), स्पेन (137), ब्राजील (131), स्वीडन (129), नीदरलैंड (124) और संयुक्त अरब अमीरात (115) शामिल हैं।

21. भारत के राष्ट्रपति हॉर्नबिल फेस्टिवल का उद्घाटन किया
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 1 दिसंबर, 2017 को किसामा में नागालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल और राज्य स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हॉर्नबिल महोत्सव समृद्ध नागा संस्कृति और परंपराओं का सही प्रदर्शन है, जो वर्षों से संगीत, नृत्य और भोजन के रूप में संरक्षित है।

22. एस. के. चौरसिया की महानिदेशक एवं अध्‍यक्ष, आयुध निर्माणी बोर्ड, के रूप में नियुक्‍ति‍
श्री सुनील कुमार चौरसिया, आईओएफएस को 1 दिसंबर, 2017 से नए महानिदेशक, आयुध निर्माणी (डीजीओएफ) एवं अध्‍यक्ष, आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफडी) के रूप में नियुक्‍त किया गया है। इससे पहले वह सदस्‍य, आयुध निर्माणी थे तथा सामग्री एवं कलपुर्जा विभाग का कार्यभार देख रहे थे।
जबलपुर से यांत्रिक इंजीनियरिंग में स्‍नातक की डिग्री लेने के पश्‍चात उन्‍होंने आईआईटी खड़गपुर से एम टेक की डिग्री ली और श्री चौरसिया ने 1981 में भारतीय आयुध निर्माणी सेवा में पर्दापण किया।

23. ए सूर्य प्रकाश प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में पुन: नियुक्त
पूर्व पत्रकार और लेखक ए सूर्य प्रकाश को सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। प्रसार भारती दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो चलाता है
प्रकाश, जो 2014 से तीन साल के लिए प्रसार भारती के शीर्षस्थ रहे हैं, अक्टूबर में सेवानिवृत्त हुए थे।

24. विभाजन पर अंग्रेजी में गुलजार ने लिखा पहला उपन्यास
अनुभवी गीतकार गुलजार ने अपने पहले उपन्यास के साथ पदार्पण किया है जो विभाजन के बाद शरणार्थियों की स्थिति की जांच करता है। “टू” नामक यह उपन्यास मूल रूप से उर्दू में लिखा गया था। “टू” गुलजार की अनोखी और रिविटींग स्टाइल में लिखा गया हैं।

25. आईएफएफआई में दुनिया की पहली 3डी संस्कृत फिल्म दिखाई गई
दुनिया की पहली संस्कृत 3डी फिल्म 'अनुरक्ति' गोवा में पणजी में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 3 डी श्रेणी में मुख्य आकर्षण रही। असोकन पीके निर्देशित फिल्म केरल की प्राचीन नाट्य परंपरा कुडीयाट्टम पर प्रकाश डालती है।फिल्म एक पंजाबी नृत्यांगना 'वसुधा' की कहानी का वर्णन करती है।

26. मनोहर पर्रीकर ने किसान एप्लिकेशन 'जय किसान' की शुरूआत की
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारत में किसान समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाओं और कार्यों वाली एक किसान एप्लिकेशन जय किसान को लॉन्च किया है। जय किसान ऐप कृषि सूचना और खेती पर एकमात्र समाधान है, जिसमें फसल पोषण, संरक्षण, बीज और नैदानिक सेवाएं शामिल हैं।

27. अंकुशिता ने विश्व युवा महिला मुक्केबाजी में 'बेस्ट बॉक्सर' का खिताब जीता
असम की 17 वर्षीय लड़की अंकुशिता बोरा ने गुवाहाटी में आयोजित विश्व युवा महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब जीता। अंकुशिता बोरो ने 64 किग्रा के फाइनल में रूस की एकाटेरिना डिनिक के खिलाफ देश का पांचवां गोल्ड जीता था।

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website