1st & 2nd Grade Hindi Question 03

1st & 2nd Grade Hindi Question 03


Q..1- विशिष्ट शैलीकार होने के कारण रामवृक्ष बेनीपुरी को कहा जाता है??
A- कलम का सिपाही
B- कलम का मजदूर
C- कलम का रक्षक
D- कलम का जादूगर


D- कलम का जादूगर ✔?

Q..2- महावीर प्रसाद त्रिवेदी ने अर्थशास्त्र विषय से संबंधित पुस्तक लिखी??
A- अर्थशास्त्र
B- संपत्ति शास्त्र
C- अर्थव्यवस्था
D- आर्थिक चिह्न

B- संपत्ति शास्त्र ✔?

Q..3-अकेले कमलेश्वर ने हिंदी कहानी का आंदोलन चलाया??
A- सक्रिय कहानी
B- समांतर कहानी
C- नयी कहानी
D- सचेतन कहानी

B- समांतर कहानी ✔?

Q..4-कमलेश्वर को किस उपन्यास पर केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला??
A- डाक बंगला
B- कितने पाकिस्तान
C- बयान
D- काली ऑधी

B- कितने पाकिस्तान ✔?

Q..5-"कविता शब्दों की अदालत में खड़े बेकसूर आदमी का हलफनामा है"कविता की यह परिभाषा किस कवि ने दी है??
A- मंगलेश डबराल
B- राजेश जोशी
C- धूमिल
D- अरुण कमल

C- धूमिल ✔?

Q..6- जयशंकर प्रसाद ने किस कवि के बारे में यह लिखा- मानवता को सहृदय राम का रूप दिखाया??
A- निराला के
B- केशवदास के
C- मैथिलीशरण गुप्त के
D- तुलसीदास के

C- मैथिलीशरण गुप्त के ✔?

Q..7- रामकुमार वर्मा ने आदिकाल को किस नाम से अभिहित किया है??
A- आदिकाल
B- वीरगाथा काल
C- अपभ्रंश काल
D- संधिकाल और चारण काल

D- संधि काल और चारण काल ✔?

Q..8- अमीर खुसरो ने मुरकियों और पहेलियों की रचना किस बोली में की है??
A- खड़ी बोली
B- डिंगल बोली
C- ब्रज बोली
D- बुंदेली बोली

A- खड़ी बोली ✔?

Q..9-रोमांच किस प्रकार अनुभाव है??
A- सात्विक
B- वाचिक
C- कायिक
D- आहार्य

A- सात्विक ✔?

Q..10- किस छंद के विषम चरणों में 11 और सम चरणों में 13 मात्राएं होती हैं??
A-  सोरठा
B- चौपाई
C- दोहा
D- कवित्त

A- सोरठा ✔?

Q..11- जहां ऐसे शब्दों का प्रयोग हो जो किसी शास्त्र में प्रसिद्ध होने पर भी लोक व्यवहार में अप्रसिद्ध हो कौन सा काव्य दोष होता है??
A- अप्रतीतत्व
B- क्लिष्टत्व
C- अक्रमत्व
D- दुष्क्रमत्व

A-अप्रतीतत्व✔?

Q..12- निम्नलिखित में से दुष्क्रमत्व दोषयुक्त शब्दावली है??
A- मार से बचाओ नाथ आई हूं शरण में
B- मारुति नंदन मारुत को, मन को खगराज को वेग लजायो
C- फूलों की लावण्यता देती है आनंद
D- यदि मुझे बांधना चाहे मन,पहले लो बाँध अनंत गगन

B- मारुति नंदन मारुत को,मन को, खगराज को वेग लजायो ✔?

Q..13- कौन सी बोली राजस्थानी विभाषा वर्ग की है??
A- बुंदेली
B- मालवी
C- ब्रज
D- पहाड़ी

B- मालवी✔?

Q..14- जब आनंद का लगाव किसी क्रिया ,व्यापार या उसकी भावना से हो जाता है तो उसे क्या संज्ञा दी जाती है??
A- उत्साह
B- लोभ
C- भक्ति
D- श्रद्धा

A- उत्साह ✔?

Q..15- मंत्रणा प्रणाली में विद्यार्थी अध्यापक के निर्देशन में स्वाध्याय द्वारा तथ्यों का चयन कर रचना को पूर्ण करते हैं यह प्रणाली आधारित है??
A- समवाय विधि पर
B- डाल्टन विधि पर
C- आगमन विधि पर
D- मॉन्टेसरी विधि पर

B- डाल्टन विधि पर ✔?

Q..16- वाचिक अभिनय द्वारा शिक्षण का तात्पर्य है??
A- अध्यापक द्वारा नाटक का वाचन
B- कहीं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पात्रों के संवाद बोलना
C- अध्यापक द्वारा नाटक का अभिनय
D- एक छात्र द्वारा नाटक का वाचन

B- कहीं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पात्रों के संवाद बोलना ✔?

Q..17- आगमन विधि का अधिकांश प्रयोग किया जाता है??
A- व्याकरण शिक्षण में
B- साहित्य शिक्षण में
C- अभिक्रमित अनुदेशन में
D- पर्यवेक्षित अध्ययन में

A- व्याकरण शिक्षण में ✔?

Q..18- गद्य शिक्षण के द्रुत पाठ में अधिक ध्यान दिया जाता है??
A- मौन पाठ पर
B- सस्वर पाठ पर
C- अर्थबोध पर
D- शब्दार्थ पर

C- अर्थबोध पर ✔?

Q..19-"अधिगम के स्थानांतरण" में खोजपूर्ण कौशल के किस घटक का प्रयोग उपयोगी है??
A- विस्तृत सूचना प्राप्ति
B- पुन: प्रेषण तकनीक
C- पुन:केंद्रीयकरण तकनीक
D- आलोचनात्मक सजगता तकनीक

C-पुन: केंद्रीयकरण तकनीक ✔?


Q..20- मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूक्ष्म शिक्षण किस मनोवैज्ञानिक के अधिगम सिद्धांत पर आधारित है??
A-टोलमेन
B-ईवान पी.पावलम
C-बी.एफ.स्किनर
D-रॉबर्ट एम.गैने


C-बी.एफ.स्किनर✔?

Q..21- अधिगम अनुभव केंद्रित योजना में निम्न में से किस पर अधिक बल दिया जाता है??
A- शिक्षक अनुक्रिया पर
B- पाठ्यक्रम पर
C- छात्र अनुक्रिया पर
D- पाठ्यक्रम और शिक्षक अनुक्रिया दोनों पर

C- छात्र अनुक्रिया पर ✔?

Q..22-थुलमा शब्द किस भाषा से संबंधित है??
A- पुर्तगाली
B- तिब्बती
C- नेपाली
D- तुर्की

B- तिब्बती ✔?

Q..23-'सब चूहे पकड़ में आ गए'-वाक्य में कौन सा विशेषण है??
A- गुणवाचक
B- परिमाणवाचक
C- स्थानवाचक
D- अनिश्चित संख्यावाचक

D- अनिश्चित संख्यावाचक ✔?

Q..24- इनमें से तात्कालिक वर्तमान का उदाहरण कौन सा है??
A- वह जा रहा है
B- वह जाता है
C- उसने पढ़ाई की थी
D- उसने पढ़ाई कर ली थी

A- वह जा रहा है ✔?

Q..25- 'यदि पानी न बरसा तो सूखा पड़ जाएगा' वाक्य है??
A- सरल
B- संयुक्त
C- मिश्र
D- कोई नहीं

C-मिश्र✔?

Q..26- मुगल सम्राट अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म चलाना चाहता था इस वाक्य में उद्देश्य होगा??
A- दीन-ए-इलाही धर्म
B- मुगल सम्राट
C- मुगल सम्राट अकबर ने
D- चलाना चाहा था

C- मुगल सम्राट अकबर ने ✔?

Q..27- गोबर गणेश का समास विग्रह होगा??
A- गोबर और गणेश
B- गोबर से बने गणेश
C- गोबर का गणेश
D- गोबर में गणेश

B- गोबर से बने गणेश ✔?

Q..28-"अति+उक्ति" शब्द की संधि होगी??
A-अतिउक्ति
B-अत्युक्ति
C-अतुक्ति
D-अत्योक्ति

B-अत्युक्ति✔?

Q..29- कलाकृति में संधि है??
A- गुण संधि
B- दीर्घ संधि
C- यण संधि
D- अयादि संधि

B- दीर्घ संधि ✔?

Q..30- किस शब्द में "आ"उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है??
A- आगमन
B- आकर
C- आचरण
D- आशंका

B-आकर✔?

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website