Daily Current Affairs & Gk 24 February 2018 ( in Hindi )





Daily Current Affairs & Gk 24 February 2018 ( in Hindi )
Current Affairs  in Hindi 


01. PM मोदी ने लॉन्च किया अम्मा दोपहिया योजना


आज है पूर्व CM जयललिता की जयंती, PM मोदी लॉन्च करेंगे अम्मा दोपहिया योजना





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु में अम्मा ‘टू व्हीलर स्कीम’ का उद्घाटन किया। बता दे कि इस स्कीम में महिलाओं को 25000 रूपये की सब्सिडी दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की महत्वाकांक्षी अम्मा दोपहिया योजना को उनके जन्मदिन के अवसर लॉन्च किया जा रहा है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता (अम्मा) को समर्पित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।






02. सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टोकरेंसी वेनेजुएला में शुरू










सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टोकरेंसी वेनेजुएला में शुरू





वेनेजुएला ने गहराते आर्थिक संकट से बाहर आने की कोशिशों के बीच गैरपारंपरिक कदम उठाते हुए तेल आधारित क्रिप्टोकरंसी ‘पेट्रो’ की शुरुआत की है। यह सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टोकरेंसी है। वेनेजुएला की वामपंथी सरकार ने शुरुआती बिक्री के लिए पेट्रो की 3.84 करोड़ इकाइयां पेश की हैं। इसकी बिक्री 19 मार्च तक चलेगी।इस करेंसी से टैक्स दिए जा सकेंगे और फीस भरी जा सकेगी। इससे जनता की जरुरत की दूसरी चीजों में भी उपयोग हो सकेगा। इस करेंसी की कीमत वेनेजुएला के तेल की कीमत से निर्धारित होगा।  वेनेजुएला के पास विश्व का सबसे विशाल तेल भंडार है।




03. भ्रष्टाचार इंडेक्स में भारत का 82वां स्थान





भ्रष्टाचार इंडेक्स में भारत का 82वां स्थान, 2015 के बाद सुधरी स्थिति





अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट की माने तो भ्रष्टाचार को लेकर भारत के सरकारी क्षेत्र की छवि दुनिया की निगाह में अब भी खराब है। 2015 में भारत को इस इंडेक्स में 38 अंक मिले थे। 2017 में भारत को 40 अंक दिए गए हैं। सूचकांक तैयार करने के लिए देशों को विभिन्न कसौटियों पर 0 से 100 अंक के बीच अंक दिए जाते हैं। सबसे कम अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार व्याप्त होने का संकेत माना जाता है। संस्था की ताजा रिपोर्ट ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में भारत को 81वें स्थान पर रखा गया है जबिक पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 79वें स्थान पर था। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारों को एक सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से 1995 में शुरू किए गए इस सूचकांक में 180 देशों की स्थिति का आकलन किया गया है। यह सूचकांक विश्लषकों, कारोबारियों और विशेषज्ञों के आकलन और अनुभवों पर आधारित बताया जाता है। इसमें पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं के लिए काम की आजादी जैसी कसौटियां भी अपनायी जाती हैं। इस सूची में सोमालिया 9 अंक के साथ सबसे नीचे है। मतलब पूरे विश्व में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सोमालिया में होता है।2012 से अब तक का भारत को मिले इतने अंक
रैंक   देश      2017   2016    2015   2014    2013    2012
81   भारत      40      40        38        38       36        36सूची में टॉप 5 सबसे कम भ्रष्टाचारी देश
रैंक  देश             अंक

1  न्यूजीलैंड          89
2. डेनमार्क          88
3. फिनलैंड          85
3. नार्वे                85
3. स्विटजरलैंड     85

 




04. Airtel ने किया भारत में 5G नेटवर्क का सफल परीक्षण





Airtel ने किया भारत में 5G नेटवर्क का सफल परीक्षण





चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुवावेई और दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने शुक्रवार को भारत में 5जी नेटवर्क के सफल परीक्षण की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह परीक्षण एयरटेल के मानेसर (गुरुग्राम) स्थित नेटवर्क एक्सपीरिएंस केंद्र में किया गया। परीक्षण के दौरान 3 जीबीपीएस से अधिक की स्पीड दर्ज की गई। यह 3.5 गीगाहट्र्ज बैंड पर 100 मेगाहट्र्ज बैंडविथ के साथ प्राप्त की गई अधिकतम स्पीड है जिसकी एंड-टू-एंड नेटवर्क लेटेंसी करीब एक मिलीसेकेंड रही।05. हरियाणा में परिवर्तन योजना शुरू



Image result for 05. हरियाणा में परिवर्तन योजना शुरूमुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एक अभिनव योजना-'परिवर्तन' का शुभारंभ  किया। इसका उद्देश्य राज्य के 46 विकासात्मक खंडों में जीवन स्तर को सुधारने के लिए टीम हरियाणा की ऊर्जा का उत्प्रेरण और सदुपयोग करना है। योजना का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योजना के तहत 46 शीर्ष आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को एक-एक खंड आवंटित किया गया है, जिसमें वे 10 चयनित समान क्षेत्रों और अपनी पसंद के एक क्षेत्र में कार्य करेंगे।

दस क्षेत्रों में वित्तपोषण की सुविधा, कृषि को लाभप्रद और स्थिर बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर वितरण, स्वच्छ भारत, भीड़ मुक्त बाज़ार, युवा संलग्नता, वायु प्रदूषण में कमी, पहचान संबंधित सेवाओं की उपलब्धता, प्रभावी पुलिसिंग और सडक़ व्यवस्था एवं सडक़ आचरण शामिल हैं। 10 किलोमीटर क्षेत्र को दुर्घटना मुक्त बनाना, एक कस्बा या महाग्राम को आवारा पशुओं से मुक्त करना, सभी स्कूली विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करना सुनिश्चित करना और जघन्य अपराध में सभी एफआईआर में चार्जशीट दायर करना सुनिश्चित करने जैसे कार्य शामिल हैं। दस क्षेत्रों में आने वाले 38 मानदंडों के लिए अधिकतम 39 अंक होंगे और अधिकारियों द्वारा स्वयं स्कोरिंग की जाएगी। 

6. गुवाहाटी में आदिवासी त्योहार 'आदी महोत्सव' का आयोजन





असम ने देश की आदिवासी संस्कृति का जश्न मनाने के लिए गुवाहाटी में गांधी मंदिर इंडोर स्टेडियम क्षेत्र में 'आदी महोत्सव' नामक एक आदिवासी पर्व का आयोजन किया है। असम के मुख्यमंत्री, सरवानंद सोनोवाल ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।जनजातीय समुदायों की दुर्लभ कला और संस्कृति का जश्न मनाने के प्रयास में आदिवासी मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर 10 दिवसीय उत्सव भारत के आदिवासी सहकारी विपणन विकास महासंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

07. एनबीएफसी के लिए आरबीआई ने लोकपाल योजना शुरू की

Image result for एनबीएफसी के लिए आरबीआई ने लोकपाल योजना शुरू कीRBI ने गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के लिए शुक्रवार को लोकपाल योजना पेश की है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह व्यवस्था NBFC की सेवाओं में कमी से जुड़ी शिकायतों के तेज और शुल्क मुक्त निवारण की सुविधा पूरी तरह उपलब्ध कराएगी। NBFC लोकपाल के कार्यालय दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई महानगरों में कार्य करेंगे। यह कार्यालय संबंधित परिक्षेत्रों के ग्राहकों की शिकायतों पर पूरी तरह विचार करेंगे।




08. बकरी बेचकर शौचालय बनवाने वाली कुंवर बाई का निधन







बकरी बेचकर शौचालय बनवाने वाली कुंवर बाई का निधन, PM ने लिया था आशीर्वादछत्तीसगढ़ में 106 वर्षीय स्वच्छता दूत कुंवर बाई का निधन हो गया। उन्होंने बकरियां बेचकर हुई आमदनी से अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया था। राजधानी रायपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अम्बेडकर अस्पताल में उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्ष पहले कुंवर बाई का चरण स्पर्श कर सम्मान किया था।


वह धमतरी जिले के कोटाभर्री गांव (ग्राम पंचायत-बरारी) की रहने वाली थी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से प्रभावित होकर अपने गांव में स्वच्छता के लिए जनजागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके गांव के सभी 18 घरों में शौचालय बन गया और यह गांव खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) भी घोषित हो चुका है।



09. वायलिन वादक एम एस अनंतरामन का 94 वर्ष की आयु में निधन



सुंदरम अय्यर द्वारा स्थापित पारुर संगीत विद्यालय में एक प्रमुख व्यक्तित्व वायलिन वादक एम एस अनंतरामन की उम्र से संबंधित बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। वह 94 वर्ष के थे।उन्होंने अपने भाई और अनुभवी वायलिन वादक एमएसजी के साथ पारूर बानी को दुनिया के संगीत नक्शे पर लोकप्रिय किया।

 

10. अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन




bollywood star sridevi passes away in dubai


अपने शानदार अभिनय से सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 55 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। 





 

 

Source of the Current Affairs ( With Respect ) : Ndtv India, Ibn7, Dainik Bhaskar , Hindustan Times, India Govt News Portal, Aaj tak, Panjab Keshari , Amar Ujala, Dainik Jagran, Dainik  Bhaskar, Rashtriya Sahara, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English), AAJ TAK, Nav Bharattimes & pib.nic press.

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website