GENERAL KNOWLEDGE QUESTION 60

GENERAL KNOWLEDGE QUESTION 60


 

1.भारत की मुख्य भूमि का विस्तार दक्षिण से उत्तर की ओर किन अक्षांशों के मध्य है?
A) 8° 4' उ. से 37° 6' उ.✔
B) 8° 6' उ. से 37° 4' उ.
C) 9° 4' उ. से 36° 6' उ.
D) 7° 6' उ. से 38° 4' उ.

व्याख्याः भारत देश उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8° 4' उ. से 37° 6' उ. अक्षांशों के बीच है।

2.कर्क रेखा (23° 30' उ.) किन राज्यों से होकर गुजरती है?
(1) गुजरात
(2) राजस्थान
(3) त्रिपुरा
(4) मिज़ोरम
कूट:
A) केवल 1 और 2
B) केवल 1,3 और 4
C) केवल 2,3 और 4
D) उपरोक्त सभी।✔

व्याख्याः कर्क रेखा देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। यह रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है, जो इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम

3.भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों के साथ जुड़ी है?
A) 6
B) 5
C) 8
D) 7✔

व्याख्याः भारत देश की स्थलीय सीमा 7 देशों के साथ जुड़ी हुई है। ये देश हैं- चीन, नेपाल, भूटान, म्याँमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान।

4.भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ बनती है?
A) चीन
B) पाकिस्तान
C) म्याँमार
D) बांग्लादेश✔

व्याख्याः भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है।

5.भारत का कौन-सा द्वीप प्रवाल द्वीप है?
A) लक्षद्वीप✔
B) अंडमान द्वीप
C) निकोबार द्वीप
D) पामबन द्वीप

व्याख्याः भारत में दो द्वीप समूह है- अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप। लक्षद्वीप द्वीपसमूह अरब सागर में स्थित है। ये केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, भारत के दक्षिण पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

6.निम्नलिखित पर विचार कीजियेः
1. थर्माकोल
2. वायु
3. मानव शरीर
4. एल्यूमीनियम की पत्ती
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से विद्युत-चालक का/के उदाहरण है/हैं?
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 3 और 4✔
D) केवल 4

व्याख्या:जिन पदार्थों से होकर विद्युत-धारा प्रवाहित हो सकती है, वे विद्युत-चालक तथा जिन पदार्थों से होकर विद्युत-धारा प्रवाहित नहीं हो सकती, वे विद्युत-रोधक कहलाते हैं।
थर्माकोल और वायु विद्युत-रोधक हैं जबकि एल्यूमीनियम की पत्ती विद्युत-चालक है। मानव शरीर भी बहुत अच्छा विद्युत चालक है।

7.निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपकरण वाहन द्वारा तय की गई दूरी मापता है?
A) ओडोमीटर✔
B) स्पीडोमीटर
C) एक्सिलरोमीटर
D)अल्टीमीटर

व्याख्याःजो उपकरण वाहन द्वारा तय की गई दूरी मापता है उसे ओडोमीटर (पथमापी) कहते हैं।
स्पीडोमीटर का प्रयोग वाहनों की चाल मापने के लिये होता है।
एक्सिलरोमीटर वाहन की चाल की वृद्धि दर को मापने का यंत्र है।
अल्टीमीटर से विमानों की ऊँचाई मापी जाती है।

8.निम्नलिखित में से नेत्रों का कौन-सा भाग नेत्रों के विशिष्ट रंग के लिये उत्तरदायी होता है?
A) लेंस (Lens)
B) कॉर्निया (Cornea)
C) रेटिना (Retina)
D) परितारिका (Iris)✔

व्याख्याःपरितारिका मानव नेत्र का वह भाग है जो इसे इसका विशिष्ट रंग प्रदान करती है।
मानव नेत्र की आकृति लगभग गोलाकार है। नेत्र का बाहरी आवरण सफेद होता है। यह कठोर होता है जो नेत्र के आंतरिक भागों की सुरक्षा करता है। इसके पारदर्शी भाग को कॉर्निया या स्वच्छ मंडल कहते हैं। कॉर्निया के पीछे एक गहरे रंग की संरचना होती है, जिसे परितारिका कहते हैं। परितारिका नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करती है। इसमें एक छोटा सा द्वार होता है जिसे पुतली (Pupil) कहते हैं। पुतली के पीछे एक लेंस होता है जो केन्द्र पर मोटा (उत्तल) होता है। लेंस प्रकाश को आँखों के पीछे एक परत पर फोकस करता है। इस परत को रेटिना (दृष्टि पटल) कहते हैं।

9.भारतीय संविधान को किस तिथि को अंगीकृत किया गया था?
A) 26 नवंबर, 1949✔
B) 26 नवंबर, 1950
C) 26 जनवरी, 1949
D) 26 जनवरी, 1950

व्याख्या: संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत किया गया था।

10.संविधान के अनुसार सरकार के अंगों में शामिल है/हैं-
1. कार्य पालिका
2.विधायिका
3. न्यायपालिका
4.नगर पालिका

कूटः
A) केवल 1 और 2
B) केवल 1, 2 और 3✔
C) केवल 1 और 3
D) उपरोक्त सभी

व्याख्याः विधायिका में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं। कार्यपालिका ऐसे लोगों का समूह है जो कानून लागू करने व शासन चलाने का काम देखते हैं। न्याय की व्यवस्था न्यायपालिका द्वारा की जाती है। संविधान में इन तीनों को ही सरकार का अंग माना जाता है।

11.एक किरायेदार को मकान खाली करने के लिये मज़बूर किया जा रहा है तो वह मकान मालिक के खिलाफ कौन-सा/से मुकदमा दायर करेगा?
A) दीवानी✔
B) फौज़दारी
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं

व्याख्याः विकल्प (a) सत्य है। यदि किरायेदार को मकान खाली करने के लिये मजबूर किया जाए तो वह मकान मालिक के खिलाफ दीवानी मामला फाइल करेंगे, लेकिन यदि उसी दौरान मारपीट भी हो जाती है तो दोनों मामले दर्ज होंगे।

12.भारत में सबसे पहले कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार किस राज्य में बनी थी?
A) पश्चिम बंगाल
B) केरल✔
C) आंध्र प्रदेश
D) मिज़ोरम

व्याख्या: भारत में सबसे पहले कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार केरल में बनी थी। साथ ही यह पहला अवसर था जब एक कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार भारत में चुनी गयी थी।

13.शिमला समझौता निम्नलिखित में से किन देशों के मध्य हुआ था?
A) भारत - बांग्लादेश
B) भारत - पाकिस्तान✔
C) भारत - चीन
D) भारत - श्रीलंका

व्याख्याः शिमला समझौता 1972 में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच हुआ तथा इससे दोनों देशों के मध्य अमन की बहाली हुई।

14.स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राष्ट्र के सामने क्या-क्या मुख्य चुनौतियाँ थीं?
1. एकता के सूत्र में भारत को गढ़ने की
2. लोकतंत्र को कायम रखने की
3. समावेशी विकास की
4. आतंकवाद से मुक्ति की
कूटः
A) केवल 2 और 3
B) केवल 1, 2 और 3✔
C) केवल 2, 3 और 4
D) उपरोक्त सभी।

व्याख्या: स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राष्ट्र के सामने मुख्यत: एकता के सूत्र में भारत को गढ़ने की, लोकतंत्र को कायम रखने की एवं समावेशी विकास की की चुनौतियाँ थीं।

 

Quiz Winner- रामनारायण जी चूरू- 14/14


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

विजय कुमार महला झुंझुनूं

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website