Greek political thinker Quiz 05 ( यूनानी राजनीतिक विचारक )

Greek political thinker Quiz 05


( यूनानी राजनीतिक विचारक )


 

प्रश्न=1- कथन(A): "लॉज" में प्लेटो ने व्यावहारिक राजनीति का विस्तृत निरूपण किया है !

कारण(R): "लॉज" में प्लेटो ने शासक वर्ग को निजी संपत्ति रखने और पारिवारिक जीवन बिताने की अनुमति दी है !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है लेकिन R,A की सही व्याख्या नही है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लैकिन R सही है !

प्रश्न=2- कथन(A): "लॉज" में प्रशासन के स्तर पर अभिजाततन्त्रीय और लोकतंत्रीय तत्वों को मिलाकर नियंत्रण और संतुलन की विस्तृत व्यवस्था की गई है !

कारण(R): "लॉज" में प्लेटो ने ऐसी शासन प्रणाली का सुझाव दिया है जिसमें राजतंत्र या लोकतंत्र की अति ना हो !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है लेकिन R,A की सही व्याख्या नही है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लैकिन R सही है !

प्रश्न=3 निम्न कथनो पर विचार कीजिए-?
1 अरस्तू ने अपने शिक्षा-क्रम में नैतिकता के महत्व को अस्वीकार किया है !

2 अरस्तू की शिक्षा योजना व्यवसायवाद से मुक्त है, क्योंकि अरस्तू व्यवसाय वाद को स्वतंत्रता के लिए अच्छा नहीं समझता है !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सत्य है ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✅?
(स) 1 और 2
(द) इनमे से कोई नही

प्रश्न=4 निम्न कथनो पर विचार कीजिए -?
1 अरस्तु के शिक्षा योजना राज्य के सभी वासियों के लिए है !

2 अरस्तू ने संगीत को अनावश्यक एवं अत्यधिक विशेषता प्रदान की है !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सत्य है ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✅?
(स) 1 और 2
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=5- कथन(A): अरस्तू ने निगमनात्मक पद्धति अपनायी !

कारण(R): अरस्तू ने अपनी "पॉलिटिक्स" की रचना करने से पूर्व लगभग 158 संविधानों का अध्ययन कर अपने विचारों का प्रतिपादन किया !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !
(ब) A और R दोनो सही है लेकिन R,A की सही व्याख्या नही है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लैकिन R सही है !✅?

प्रश्न=6- कथन(A): अरस्तू के अनुसार राज्य मनुष्य से पहले हैं !

कारण(R): समग्र पहले आता है और अंग बाद में !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है लेकिन R,A की सही व्याख्या नही है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लैकिन R सही है !

प्रश्न=7 निम्न कथनो पर विचार कीजिए-?
1 अरस्तु के अनुसार, संपन्न और शक्तिमान अवज्ञावृत्ति रखते हैं और राज्यों के आदेशों की अवहेलना करने में नहीं हिचकते !

2 अरस्तु के अनुसार कुलीन वर्ग की प्रभुता वाली शासन-व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ होती है !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सत्य है ?
(अ) केवल 1✅?
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=8 निम्न कथनो पर विचार कीजिए-?
1 प्लेटो की शिक्षा योजना राज्य द्वारा नियंत्रित है, जबकि अरस्तु की शिक्षा योजना परिवार द्वारा नियंत्रित है !

2 अरस्तू अपने शिक्षा पाठ्यक्रम में साहित्य को सर्वाधिक महत्व देते हैं !

निम्न मे से कौनसा/सें कथन सत्य है-?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं✅?

प्रश्न=9- कथन(A): अरस्तू के अनुसार राज्य "अंतिम एवं पूर्ण संस्था है" !

कारण(R): अरस्तू के अनुसार, राज्य की प्रकृति एक सावयवी जीवधारी के समान है !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या है !
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही है !✅?
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है किन्तु R सही है !

प्रश्न=10- कथन(A): अरस्तू के अनुसार, "मनुष्य की बौद्धिक प्रकृति का पूर्ण विकास राजनीतिक क्रिया में ही संभव है जो कि आर्थिक क्रिया से भिन्न है" !

कारण(R): अरस्तू के अनुसार, यदि जिन संस्थाओं पर राज्य आधारित है वे संस्थाऐ स्वभाविक है तो निश्चित ही उन स्वाभाविक संस्थाओं का विकसित रूप भी स्वाभाविक रहेगा !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या है !
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही है !✅?
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है किन्तु R सही है !

प्रश्न=11निम्न कथनो पर विचार कीजिए-?
1. अरस्तू, राज्य को विवाह के लिए कम से कम और अधिक से अधिक आयु निश्चित करने की अनुमति देता है !

2. अरस्तू ने कृषको और शिल्पीयों को नागरिकता से वंचित रखा है !

उपरोक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं-?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों✅?
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=12 निम्न कथनो पर विचार कीजिए-?
1. अरस्तू का मत है कि एक आदर्श व्यवस्था में शासन सर्वोत्तम व्यक्तियों के हाथों में रहना चाहिए !

2 अरस्तू के अनुसार, धनी और निर्धन दोनों ही मध्यम वर्ग पर समान रूप से विश्वास करते हैं, किंतु धनी और निर्धन परस्पर एक दूसरे पर विश्वास नहीं करते !

उपरोक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं-?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों✅?
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=13- कथन(A): प्लेटो के अनुसार, राज्य के मामलों को साधारण व्यक्तियों के हाथों में सौंप नाम बुद्धिमत्ता नहीं है !

कारण(R): प्लेटो के अनुसार, हम स्वास्थ्य के विकारों को दूर करने के लिए कुशल चिकित्सक की शरण में जाते हैं !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है किन्तु R सही है !

प्रश्न=14- कथन(A): सुकरात ने संशयवाद को बढ़ावा दिया !

कारण(R): सुकरात में परंपरागत विश्वासों को चुनौती दी !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है किन्तु R सही है !

प्रश्न=15 निम्न कथनो पर विचार कीजिए-?
1. अरस्तू का नागरिक प्लेटो के नागरिक की भांति राज्य में पूर्णत: विलीन नहीं होता !

2. अरस्तू अपने आदर्श राज्य के लिए समुद्र तट के निकटवर्ती स्थान को अधिक पसंद करता है !

उपरोक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं-?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2✅?
(द) इनमें से कोई नहीं

 

Quiz Winner- दिनेश जी गोयल नागौर


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

दिनेश कुमार वर्मा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website