HINDI SAHITYA KA ITIHAS QUIZ 01

HINDI SAHITYA KA ITIHAS QUIZ 01


हिंदी साहित्य का इतिहास


1. नागार्जुन का वहउपन्यास जो 'मैला आंचल' से पूर्व प्रकाशित हुआ था इस में आंचलिकता की कमी नहीं है,फिर भी इसे प्रथम आंचलिक उपन्यास नहीं माना गया है  ?
(अ)कुंभीपाक
(ब) रतिनाथ की चाची
(स) इमरतिया
(द) बलचनमा✔

2. भीष्म साहनी ने अपने किस उपन्यास में 1947 ईस्वी के मार्च- अप्रैल में हुए भीषण सांप्रदायिक दंगे की 5 दिनों की कहानी प्रस्तुत की है ?
(अ)तमस ✔
(ब) कडियां
(स)मय्यादास की माडी
(द) झरोखे

3. भीष्म साहनी ने किस उपन्यास के माध्यम से 3 पीढियों की सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना के क्रमिक विकास का प्रामाणिक इतिहास प्रस्तुत किया है ?
(अ) कुन्तो
(ब) मैय्यादास की माडी ✔
(स झरोखे
(द) तमस

4. कृष्णा सोबती का वह उपन्यास जिसमें पंजाब की सांस्कृतिक झांकी और 18वी,ं उन्नीसवीं शताब्दी की प्रवृतियों का चित्रांकन किया गया है?
(अ)यारों के यार
(ब)जिंदगीनामा  ✔
(स)डार से बिछुड़ी
(द) दिलोदानिश

5. प्रकाशन काल के अनुसार सही अनुक्रम है ?
(अ)ढाई घर ,अर्द्धनारीश्वर, मुझे चांद चाहिए ,नीला चांद
(ब) अर्द्धनारीश्वर ,मुझे चांद चाहिए ,नीला चांद, ढाई घर
(स)नीला चांद, ढाई घर, अर्द्धनारीश्वर, मुझे चांद चाहिए✔
(द)मुझे चांद चाहिए,नीलाचांद,
ढाई घर, अर्द्धनारीश्वर

6. आतंकवाद से त्रस्त कश्मीर का प्रामाणिक और सजीव चित्रण करने वाला उपन्यास है ?
(अ) अपने-अपने कोणार्क
(ब)यहां वितस्ता बहती है
(स)अंतिम साक्ष्य
(द)कथासतीसर  ✔

7.अमेरिकी नारी जीवन की अंतर्व्यथा उद्घाटित करने वाला उपन्यास कौनसा है ?
(अ)आओ पें पें घर चले✔
(ब)छिन्नमस्ता
(स)पीली आंधी
(द)तालाबंदी

8.पुरुषों के वर्चस्व के विरुद्ध अपनी अलग पहचान बनाने में संघर्षरत नारी को केंद्र में रखकर लिखा गया उपन्यास है ?
(अ)पीली आंधी
(ब)छिन्नमस्ता  ✔
(स)अंतिम साक्ष्य
(द)कथा सतीसर

9. नरेश मेहता का वह उपन्यास जिसमे मातृहीन बालक 'उदयन' के मानसिक विकास का मनोवैज्ञानिक विवेचन किया गया है ?
(अ)डूबते मस्तूल
(ब)उत्तर कथा
(स)धूमकेतु :एक जनश्रुति  ✔
(द)नदी यशस्वी है

10."माणिक मुल्ला" किस उपन्यास का पात्र है  ?
(अ)सूरज का सातवां घोड़ा  ✔
(ब)खुदा सही सलामत है
(स)दिलोदानिश क्या
(द)11 सपनों का देश

11. अमरकांत के किस उपन्यास में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय समाज के अंतर्विरोधों की ओर संकेत किया गया है  ?
(अ)आकाशपक्षी  ✔
(ब)ग्राम सेविका
(स)बीच की दीवार
(द)खुदीराम

12. किशोरीलाल गोस्वामी के उपन्यासों के अधिकांश कथानक कहां से लिए गए हैं ?  (अ) बौद्ध काल से
(ब)मुस्लिम काल से  ✔
(स)वैदिक काल से
(द)पौराणिक आख्यानों से

13. कालक्रमानुसार सही अनुक्रम है  ?
(अ)गोदान ,मृगनयनी ,मां, वैशाली की नगरवधू
(ब)मृगनयनी, वैशाली की नगरवधू ,गोदान ,मां
(स)मां,गोदान, वैशाली की नगरवधू ,मृगनयनी ✔
(द)वैशाली की नगरवधू ,मां, मृगनयनी, गोदान

14. शूद्रक के 'मृच्छकटिकम्' की कुछ घटनाओं के आधार पर लिखा गया उपन्यास कौनसा है?
(अ)बाणभट्ट की आत्मकथा
(ब) अनामदास का पोथा
(स)चारुचंद्र लेख
(द)पुनर्नवा✔

15. अज्ञेय के किस उपन्यास में पत्र -शैली,प्रत्यावर्तन शैली, चेतना प्रभाव और प्रतिकात्मक विधान शैली का प्रयोग एक साथ मिलता है ?
(अ) नदी के दीप  ✔
(ब)शेखर एक जीवनी
(स)अपने अपने अजनबी
(द) इत्यलम

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website