NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF DECEMBER

NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF DECEMBER


नागालैंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
नागालैंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है| नागालैंड के पूर्व में म्यांमार, उत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे ‘पूरब का स्विजरलैंड’ भी कहा जाता है। नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किमी है। 2001 का जनगणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 19,88,636 है। असम घाटी की सीमा से लगे क्षेत्र के अलावा इस राज्‍य का क्षेत्र अधिकांशत: पहाड़ी है। इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी का नाम सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है। यह पर्वत शृंखला नागालैंड और म्‍यांमार के मध्य एक प्राकृतिक सीमा रेखा का निर्माण देती है। नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ का 16 वां राज्य बना था|

विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है| एड्स एक ख़तरनाक रोग है, मूलतः असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एड्स के जीवाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इस दिवस का उद्देश्य, एचआईवी एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करने के लिए धन जुटाना तथा लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है|

अंतर्राष्‍ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
अंतर्राष्‍ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस प्रतिवर्ष 2 दिसम्बर को मनाया जाता है| “दास प्रथा” विश्व के अधिकांश देशों में प्राचीन समय से व्याप्त है| यह दिवस “सम्पूर्ण विश्व से दास प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य" से मनाया जाता है !

 विश्व कंप्यूटर दिवस कब मनाया जाता है ?
‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस’  संपूर्ण विश्व में 2 दिसंबर को मनाया जाता है !

राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के प्रथम कृषि मंत्री एवं भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस आधुनिक समाज में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के साथ हो रहे भेद-भाव को समाप्त करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के प्रथम कृषि मंत्री एवं भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|

अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस दिव्यांग व्यक्तियों की परेशानियों को समझने और उनके अधिकारों के लिए कार्य करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

राष्ट्रीय दुर्घटना निवारण दिवस कब मनाया जाता है ?
 राष्ट्रीय दुर्घटना निवारण दिवस प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है !

भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है ?
भारतीय नौसेना दिवस  प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है !राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

विश्व मृदा दिवस कब मनाया जाता है?
♨विश्व मृदा दिवस प्रतिवर्ष 5 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारें में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस कब मनाया जाता है?
♨अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस प्रतिवर्ष 5 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान का एक वैश्विक उत्सव है|

महापरिनिर्वाण दिवस कब मनाया जाता है?
♨महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है|

नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?
♨ नागरिक सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है यह दिवस लोगों में एक दूसरे के प्रति मदद और सुरक्षा करने की जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है !

सशस्त्र सेना झंडा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?
♨सशस्त्र बल झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर,को मनाया जाता है| सशस्त्र बल झंडा दिवस बहादुर सैनिकों, एयरमैन और भारत के नाविकों के बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है|

अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस कब मनाया जाता है ?
♨अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस विश्वभर में 7 दिसंबर  को मनाया जाता है ! अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) विमानन सुरक्षा हेतु अंतरराष्ट्रीय मानकों के विकास के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र संघ का एक भाग है!

 अन्तराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस कब मनाया जाता है?
♨अन्तराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस प्रतिवार्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है| अन्तराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन विमानन सुरक्षा हेतु अन्तराष्ट्रीय मानकों के विकास के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र संघ का एक भाग है| यह दिवस वायु परिवहन की सुरक्षा और दक्षता को बढ़ावा देने और हवाई परिवहन में अन्तराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन की भूमिका में बारें में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

 अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
♨ अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं इसके उन्मूलन हेतु कारगर उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रतिवर्ष 9 दिसंबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस विश्व भर में मनाया जाता है !

विश्व मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
♨विश्व मानव अधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। वर्ष 1948 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर को हर साल इसे मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। इसे सार्वभौमिक मानव अधिकार घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मान में प्रतिवर्ष इसे विशेष तिथि पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में मानव अधिकार दिवस आधिकारिक तौर पर 1950 में 4 दिसंबर को स्थापित किया गया था।

♨ विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को मनाया जाता है !

♨विश्व बाल कोष दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व बाल कोष दिवस प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को मनाया जाता है !

♨ स्वदेशी दिवस कब मनाया जाता है ?
 स्वदेशी दिवस प्रतिवर्ष 12 दिसंबर  को मनाया जाता है !

♨ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत में हर साल  14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है| भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष  2001 में  ऊर्जादक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा लागू किया गया था| ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के अधीन आता है और ऊर्जा के उपयोग को कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है| भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य पेशेवर, योग्य और ऊर्जावान प्रबंधकों एवं लेखा परीक्षकों (Auditor) की नियुक्ति करना है जिनके पास ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं के नीति निर्धारण, वित्त प्रबंधन एवं क्रियान्वयन की विशेषज्ञता हो|

♨सरदार पटेल स्मृति दिवस कब मनाया जाता है ?
 सरदार पटेल स्मृति दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता है

♨ विजय दिवस कब मनाया जाता है ?
विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध मेंपाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना आत्मसमर्पण कर दिया था साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है. यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ ! देश भर में 16 दिसम्बर को 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे.

♨अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है !
 अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है !

♨ अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
 अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक दिवस प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर  को मनाया जाता है !

♨ गोवा मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है ?
गोवा मुक्ति दिवस प्रति वर्ष  '19 दिसम्बर'  को मनाया जाता है। भारत को यूं तो 1947 में ही आज़ादी मिल गई थी, लेकिन इसके 14 साल बाद भी गोवा पर पुर्तग़ाली अपना शासन जमाये बैठे थे। 19 दिसम्बर,1961 को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय अभियान' शुरू कर गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ालियों के शासन से मुक्त कराया था।

♨अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है ?
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को मनाया जाता है | इस दिन मानव एकता दिवस  विविधता में एकता का जश्न मनाया जाता है | अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस गरीबी उन्मूलन की दिशा में एकजुकता के महत्त्व पर लोगो को याद दिलाता है |

राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है ?
 राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप मे मनाया जाता है । उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रामानुजन के 125वीं वर्ष गांठ  के अवसर पर प्रति वर्ष उनकी याद में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश में विद्यार्थियों तथा युवाओं को गणित पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कृषक दिवस कब मनाया जाता हैं ?
कृषक दिवस प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता हैं।कृषक दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं। स्व. चौधरी चरण सिंह को कृषको का मसीहा कहा जाता हैं।

 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत में 24 दिसम्बर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन् 1986 में इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित हुआ था। इसके बाद इसअधिनियम में 1991 तथा 1993 में संशोधन किये गए।

क्रिसमस डे कब मनाया जाता है ?
क्रिसमस या बड़ा दिन  ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को मनाया जाता है ! और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है।

भारत में सुशासन दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत में सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को मनाया जाता है | यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष के रूप मे प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सरकार का प्रयास वितरण प्रणाली में सुधार करने के लिए, डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने और सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी क्रांति को आगे ले जाने के लिए है।

विश्व मुक्केबाजी दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व मुक्केबाजी दिवस प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है !

होमलैंड दिवस कब मनाया जाता है?
होम लैंड दिवस प्रतिवर्ष 28 दिसंबर को मनाया जाता है !

CRPF स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
 CRPF स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनाया जाता है !

 ईस्वी वर्ष पूर्णता उत्सव कब मनाया जाता है ?
ईसवी वर्ष पूर्णता उत्सव प्रतिवर्ष 31 दिसंबर को मनाया जाता है !


विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website