Olympic Games



Olympic Games


ओलम्पिक खेलों







​​​
1. ओलम्पिक खेलों का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर – ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया जाता है।



2- पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर – पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस में वर्ष 1896 में हुआ था।



3- ओलम्पिक खेल कितने वर्ष बाद आयोजित किये जाते है?
उत्तर – ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष बाद विश्व के किसी लोकप्रिय स्थान पर आयोजित किये जाते हैं।



4- रियो ओलिंपिक 2016 में कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में ब्राजील के शहर रिओ डी जेनेरियो मेंआयोजित किया गया.



5- रियो ओलिंपिक 2016 में आयोजित यह कौन सा ओलिंपिक था?
उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में आयोजित यह 31 वां ओलिंपिक था.


6- रियो ओलंपिक का 31वां उद्घाटन समारोह कहाँ हुआ था?
उत्तर – रियो ओलंपिक का 31वां उद्घाटन समारोह ब्राजील के मराकाना स्टेडियम में शुरु हुआ.


7- रियो ओलंपिक के लिए शुभंकर का नाम क्या है?
उत्तर – रियो ओलंपिक के लिए शुभंकर का नाम विनिसिउस (Vinicius) और टॉम (Tom) है।



8- रियो ओलिंपिक 2016 में कितने देशो ने पदक जीते और इनमे भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में कुल 78 देशो ने पदक जीते तथा भारत को इनमें से 67वां स्थान प्राप्त हुआ.



9- रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने वाले देशों की संख्या कितनी है?
उत्तर – रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने वाले देशों की कुल संख्या 206 है.



10- रियो ओलंपिक 2016 में खेलो की कुल संख्या कितनी थी?
उत्तर – रियो ओलंपिक 2016 में खेलो की कुल संख्या 28 थी




0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website