RAJASTHAN POLICE EXAM QUESTION 23

RAJASTHAN POLICE EXAM QUESTION 23


1. एक दिन प्रातः 7:00 बजे कैलाश ने सूर्य की ओर अपनी पीठ किए हुए चलना प्रारंभ किया। फिर वह बाईं ओर मुड़ कर सीधा चलता रहा और फिर दाई ओर मुड़ कर सीधे चला। वह फिर से बाईं ओर मुड़ा। अब, उसका मुंह किस दिशा की ओर है ?
A.  उत्तर
B. पश्चिम
C.  दक्षिण ✅
D. पूर्व


2. बेमेल चुने ?
A.  कूदना
B. सोना✅
C. नाचना
D. टहलना

3. एक विद्यालय में चपरासी, 10:30 बजे से 10 मिनट बाद आया, प्रधानाध्यापक चपरासी से 30 मिनट बाद आया जो कि 15 मिनट की देरी से था, तो विद्यालय का सही समय क्या है ?
A. 10:55 ✅
B. 11:10
C. 09:05
D.  10:50

4. निम्न में से कौन सी संख्या अभाज्य है ?
A. 91
B. 87
C. 77
D. 67✅

5. दो उम्मीदवार ने एक चुनाव लड़ा। एक उम्मीदवार को 507 वोट मिले जो 65 % थे। वोटों की कुल संख्या कितनी थी ?
A. 852
B. 702
C. 780 ✅
D. 754

6. संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया था ?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. पं. जवाहरलाल नेहरू ✅
C. सरदार वल्लभ भाई पटेल
D. डॉ. भीमराव अंबेडकर

7. विद्युत बल्ब का तंतु किस धातु का बना होता है ?
A. टंगस्टन ✅
B. एलुमिनियम
C. तांबा
D.  लोहा

8.  बंगाल विभाजन के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
A. लॉर्ड रिपन
B. लॉर्ड डफरिन
C. लॉर्ड मिंटो
D. लॉर्ड कर्जन ✅

9. नागार्जुन सागर परियोजना किस राज्य से संबंधित है ?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. आंध्र प्रदेश ✅
D. मध्य प्रदेश

10. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कौन हैं ?
A. अजीत डोभाल ✅
B. के कस्तूरी रंगन
C. आशुतोष शर्मा
D. अश्विनी भगत

11.  निम्न में से कौन सा जिला बीकानेर संभाग में नहीं है ?
A. हनुमानगढ़
B. श्रीगंगानगर
C. चूरु
D. नागौर ✅

12. "खुमाण रासो" के रचयिता है ?
A. नरपति नाल्ह
B. दलपत विजय ✅
C. बीठू सूजाजी
D. जोधराज

13. मारवाड़ के किस शासक को "हसमत वाला बादशाह" कहा जाता है ?
A.  राव जोधा
B. राव चंद्रसेन
C. मालदेव ✅
D. मोटा राजा उदयसिंह

14. राजस्थान में पंचायती राज का उद्घाटन कब किया गया ?
A. 2 अक्टूबर 1959 ✅
B. 15 अगस्त 1952
C. 26 जनवरी 1956
D. 12 दिसंबर 1957

15. युद्ध में जाते समय योद्धाओं द्वारा किस रंग की विशेष पगड़ी पहनी जाती थी ?
A. लाल
B. पीली
C.  नीली
D. केसरिया ✅

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website