RAS ART AND CULTURE QUIZ 10

RAS ART AND CULTURE QUIZ 10


Q-1.. किशनगढ़ के शासक सावंतसिंह किस संप्रदाय के भक्त थे जिन्होंने अपना समस्त राजपाट छोड़कर वृंदावन जाकर कृष्ण भक्ति में लीन हो गए??
A- नाथ संप्रदाय
B- वल्लभ संप्रदाय
C- वैष्णव संप्रदाय
D- गौडीय संप्रदाय


B-वल्लभ संप्रदाय(  किशनगढ़ के शासक सावंत  सिंह वल्लभ संप्रदाय के इतने भक्त हो गए कि इंहोने अपना समस्त  राजपाट छोड़ दिया और वृंदावन चले गए  उन्होंने इस संप्रदाय के प्रभाव में रहकर अपना नाम ही भक्त नागरीदास रख लिया )?✔

Q-2.. किस संप्रदाय में 52 शक्तिपीठ की पूजा होती है??
A- परनामी संप्रदाय
B- लालदास जी संप्रदाय
C- निष्कलंगी संप्रदाय
D- शक्ति संप्रदाय

D-शक्ति संप्रदाय( शक्ति  मतावलंबी शक्ति (दुर्गा )की पूजा विभिन्न रुपों में करते है।शक्ति संप्रदाय के अंतर्गत क्षत्रिय समाज में 52 शक्तिपीठ की पूजा होती है ?✔

Q-3.. किस आचार्य द्वारा ब्रह्म सूत्र पर श्री भाष्य  की रचना की और भक्ति का एक नया दर्शन विशिष्टद्वैत  प्रारंभ किया??
A- रामानुजाचार्य द्वारा
B- मध्वाचार्य द्वारा
C- संत लालदास जी द्वारा
D- यमुनाचार्य द्वारा

A-रामानुजाचार्य द्वारा( रामानुजाचार्य जिनका जन्म 1017 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति नगर में हुआ इन्होने ब्रह्म सूत्र पर श्री भाष्य की रचना की और भक्ति का एक नया दर्शन विशिष्टाद्वैत प्रारंभ किया  रामानुजाचार्य रामानुज संप्रदाय  के प्रवर्तक है इस दर्शन में राम को परब्रम्हा मानकर उनकी पूजा आराधना की जाती है इसीलिए यह रामावत संप्रदाय भी कहलाता है रामानुजाचार्य दक्षिण भारत में प्रसिद्ध आचार्य यमुना चार्य के प्रिय शिष्य थे )?✔

Q-4.. पृथ्वीराज कछवाहा के विरुद्ध आचार्य चतुर्थ नाथ को किस संत ने वाद-विवाद में पराजित किया था??
A- आचार्य अग्रदास जी
B- आचार्य कृष्णदास पयहारी जी
C- आचार्य रामानुजाचार्य जी
D- आचार्य यमुना चार्य जी

B-आचार्य कृष्णदास पयहारी जी( इन्होने  आचार्य चतुर्थ नाथ को  पृथ्वीराज कछवाहा के  विरुद्ध   वाद विवाद प्रतियोगिता में पराजित किया था राजस्थान में रामानंदी संप्रदाय का श्री गणेश श्री कृष्ण दास जी पयहारी ने भी किया था  जो अनंतानंद जी के परम शिष्य थे श्री कृष्ण पयहारी जी ने  गलता जी (जयपुर )में रामानंदी संप्रदाय की पीठ स्थापित की  जो राज्य में संप्रदाय की प्रमुख पीठ है ?✔

Q-5.. राजस्थान में स्थित किस संप्रदाय की पीठ को रसिक पीठ के नाम से भी जाना जाता है??
A- रामानंदी संप्रदाय
B- वल्लभ संप्रदाय
C- गौडीय संप्रदाय
D- नाथ संप्रदाय

A-रामानंदी संप्रदाय  (कृष्णदास पयहारी के शिष्य अग्रदास ने  सीकर के पास रैवासा  ग्राम में  रामानंदी संप्रदाय की एक अन्य पीठ स्थापित की इस पीठ को  रसिक  पीठ के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां पर भगवान राम की पूजा कृष्ण के रुप में की जाती है अग्रदास जी के मत को रसिक संप्रदाय भी कहा जाता है )?✔

Q-6.. राजस्थान में प्रचलित किस संप्रदाय में भगवान की कृपा को पुष्टि कहा जाता है??
A- नाथ संप्रदाय
B- निंबार्क संप्रदाय
C- विश्नोई संप्रदाय
D- वल्लभ संप्रदाय

D-वल्लभ संप्रदाय( इस  संप्रदाय में  भगवान की कृपा को पुष्टि  कहा जाता है इसीलिए यह संप्रदाय पुष्टिमार्गेय संप्रदाय कहलाया  इस संप्रदाय की मुख्य पीठ मथुराधीश जी मंदिर कोटा में स्थित है इस संप्रदाय में भगवान के दर्शन को झांकी कहा जाता है )?✔

Q-7.. अकबर के द्वारा किस संत को जेतपुर और गोकुल की जागीर प्रदान की गई थी??
A- रामानंद जी
B- वल्लभाचार्य जी
C- विट्ठलनाथ जी
D- गोरखनाथ जी

C-विट्ठलनाथ जी(विट्ठलनाथजी  वल्लभ संप्रदाय के प्रवर्तक वल्लभाचार्य के पुत्र थे  विट्ठलदास  नें वल्लभ संप्रदाय को संपूर्ण भारत में विकसित किया था  विट्ठलदास में वल्लभ संप्रदाय को संपूर्ण भारत में विकसित करने के लिए अष्टछाप कवि मंडली की स्थापना की थी अकबर ने इंहें गोकुल और जैतपुर की जागीर प्रदान की थी )?✔

Q-8.. किस संप्रदाय में राधा को भगवान कृष्ण की परिणीता के रूप में स्वीकार किया गया है??
A- वल्लभ संप्रदाय
B- नाथ संप्रदाय
C- निंबार्क संप्रदाय
D- गौडीय संप्रदाय

C-निंबार्क संप्रदाय( संप्रदाय में राधा को भगवान कृष्ण की  परिणीता के रूप में स्वीकार किया गया है इस संप्रदाय की मुख्य पीठ सलेमाबाद में स्थित है  जिसकी स्थापना आचार्य परशुराम के द्वारा की गई थी )?✔

Q-9.. निम्न संप्रदायों में से हंस संप्रदाय के नाम से किस संप्रदाय को पुकारा जाता है??
A- गूदड़ संप्रदाय
B- नवल संप्रदाय
C- निंबार्क संप्रदाय
D- राजाराम संप्रदाय

C-निंबार्क संप्रदाय( आचार्य निंबार्क द्वारा स्थापित  यह वैष्णव दर्शन संत संप्रदाय के नाम से भी पुकारा जाता था  इन्होंने वेदांत पारिजात भाष्य लिखकर वैष्णव भक्ति का अपना नया दर्शन द्वैताद्वैत या भेदाभेद  प्रारंभ किया  निंबार्क संप्रदाय को सनक संप्रदाय ,सनकादिक संप्रदाय के नाम से भी पुकारा जाता है)?✔

Q-10.. विश्नोई संप्रदाय की तरह ही अन्य किस संप्रदाय ने हरे वृक्षों को नहीं काटने और अधिक वृक्ष लगाने का उपदेश दिया था??
A- नवल संप्रदाय
B- राजाराम संप्रदाय
C- शिव संप्रदाय
D-परनामी संप्रदाय

B-राजाराम संप्रदाय( इस संप्रदाय का प्रारंभ संत राजाराम ने किया था यह संप्रदाय जातिगत संकीर्णता से ऊपर उठकर मानवता और भ्रातृभाव  का संदेश देने वाला है संप्रदाय के द्वारा विश्नोई संप्रदाय की तरह हरे वृक्षों को नहीं काटने और अधिक से अधिक मात्रा में वृक्ष लगाने का उपदेश दिया गया )?✔

Q-11..माटो है एक-??
A- एक प्रथा
B- एक प्रतीक चिह्न
C- एक ग्रंथ
D- उपाधि

B-एक प्रतीक चिन्ह(  बीकानेर के शासकों ने जांभोजी के प्रभाव में आकर खेजड़ी को अपने राज्य चिह्न में स्थान दिया यह माटो कहलाता है )?✔

Q-12.. महान शासक सिकंदर लोदी द्वारा किस संप्रदाय के प्रवर्तक को जमीन दान में दी गई थी??
A- संत जांभोजी
B- संत जसनाथ जी
C- संत लालदास जी
D- संत चरणदास जी

B-संत जसनाथ जी( सिकंदर लोदी ने जसनाथ जी कतरियासर (बीकानेर) में जमीन दान में दी थी  संप्रदाय के लोग अपने गले में काली उनका डोरा बनते हैं  संत जांभोजी के प्रभाव में आकर सिकंदर लोधी ने राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में गो हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया था )?✔

Q-13.. नादिरशाह के आक्रमण की भविष्यवाणी किस संप्रदाय के संत के द्वारा की गई थी??
A- चरण दासी संप्रदाय
B- लाल दासी संप्रदाय
C- परनामी संप्रदाय
D- नवल संप्रदाय

A-चरण दासी संप्रदाय( चरण  दासी   संप्रदाय के प्रवर्तक संत चरणदास जी हैं इन्हीं के द्वारा नादिरशाह के आक्रमण की भविष्यवाणी की गई थीजो दया  बाई, सहजो बाई, ज्ञानमति बाई थी। इस संप्रदाय की मुख्य पीठ दिल्ली में है।इस संप्रदाय में 42 नियमों का पालन किया जाता है )?✔

Q-14.. लाल दास जी संप्रदाय के सर्वाधिक उपासक राजस्थान के किस क्षेत्र में पाए जाते हैं??
A- मेवाड़ क्षेत्र में
B- बांगड़ क्षेत्र में
C- मेवात क्षेत्र में
D- जांगल प्रदेश में

C-मेवात क्षेत्र में( लाल दासी जी संप्रदाय के प्रवर्तक लाल दास जी थे है। इनका जन्म अलवर के धोली दूब  गांव में हुआ था उनकी मुख्य पीठ पर शेरपुर (अलवर जिले) में स्थित है उनके ग्रंथ लालदास जी चेतावनियां के नाम से प्रचलित है )?✔

Q-15.. किस संत को राजस्थान के वाल्मीकि के नाम से जाना जाता है??
A- दादू दयाल जी
B- संत  भीखण जी
C- संत हरिदास निरंजनी जी
D- संत नाथ मुनि जी

C-संत हरिदास निरंजनी जी( हरिदास निरंजनी अपने समय के बहुत बड़े डकैत हुआ करते थे यह सांखला क्षत्रिय थे 1 दिन एक महात्मा के सदुपदेश से प्रभावित होकर की आत्म चिंतन में लीन हो गए  और वैराग्य धारण कर लिया ।इनका जन्म नागौर के गाढ़ा गांव में हुआ था )?✔

Q-16.. तेरी सदी में प्रचलित एक नवीन योग  प्रणाली "हठयो"के जन्मदाता है??
A- संत गोरखनाथ
B- संत चैतन्य महाप्रभु
C- संत जांभोजी
D- संत हरिदास जी

A-संत गोरखनाथ जी(  संत गोरखनाथ ने 13वीं सदी  में एक नई योग प्रणाली को जन्म दिया जिसे हठयों कहते हैं इसमें शरीर को कुछ धार्मिक कृत्य और शारीरिक क्रियाओं से शुद्ध करके मन को एकाग्रता (समाधि) प्रदान की जाती है )?✔

Q-17.. राजस्थान में प्रचलित किस संप्रदाय का दार्शनिक नाम अचिन्प्त्यभेदाभेद है ??
A- गोड़िया संप्रदाय
B- निंबार्क संप्रदाय
C- रामानंदी संप्रदाय
D- वैष्णव संप्रदाय

A-गोड़िया संप्रदाय₹  वैष्णव धर्म की उप शाखा के रूप में चैतन्य महाप्रभु द्वारा  प्रतिपादित इस संप्रदाय का दार्शनिक नाम अचिन्प्त्यभेदाभेद है। आमिर के राजा मानसिंह आई संप्रदाय के लोगों से वृंदावन में संपर्क हुआ उन्होंने वृंदावन में गोविंद देव जी का मंदिर बनवाया गोली संप्रदाय के प्रवर्तक मध्वाचार्य जीत है  राजस्थान में गोविंद देव जी के मंदिर  जयपुर में स्थित है ।?✔

Q-18.. राजस्थान में किस संप्रदाय के लोग वल्लभाचार्य के उपासक हैं??
A- वैष्णव संप्रदाय
B- रामस्नेही संप्रदाय
C- दादू संप्रदाय
D- रामानुज संप्रदाय

A- वैष्णव संप्रदाय(वल्लभ संप्रदाय (पुष्टिमार्ग)का उद्भव वैष्णव मत से ही हुआ है ?✔

Q-19.. राज्य में प्रचलित निम्न में से कौन-सा संप्रदाय सगुण और निर्गुण भक्ति मार्ग का मिश्रण है??
A- लाल दासी संप्रदाय
B- चरण दाशी संप्रदाय
C- रामस्नेही संप्रदाय
D- जसनाथी संप्रदाय

B-चरण दासी संप्रदाय( इस  संप्रदाय में निर्गुण निराकार ब्रह्मा की सखी भाव से सगुण भक्ति की जाती है )?✔

Q-20.. संत लालदास द्वारा 17 वी सदी में प्रवर्तित लाल दासी पंथ में............. पर बल दिया गया है !रिक्त स्थान भरिए??
A- पुरुषार्थ
B- गुरु सेवा
C- मातृशक्ति
D- सगुण भक्ति

A-पुरुषार्थ(पुरुषार्थ अथार्थ लाल दासी साधु किसी पर आश्रित न  रहते हुए खुद कमा कर खाते हैं )?✔

Q-21.. सल्तनत काल में दिल्ली को जाना जाता था??
A- तुगलकाबाद
B- जहांपनाह
C- सीरी का नगर
D- उपरोक्त सभी

D-उपरोक्त सभी(सीरी का नगर अलाउद्दीन खिलजी द्वारा बसाया गया था  तुगलकाबाद गयासुद्दीन तुगलक और जहांपनाह मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा बसाया गया था उक्त सभी नगर दिल्ली में ही स्थित है और शासकों के समय अनुसार दिल्ली को उक्त नामों से जाना जाता था  फिरोजाबाद भी दिल्ली में ही स्थित है इसे फिरोज तुगलक ने बसाया था दिल्ली का एक नाम यह भी था )?✔

Q-22.. अष्टभुजाकार मकबरे का पहला उदाहरण है??
A- खाने जहां तेलंगानी का मकबरा
B- गयासुद्दीन का मकबरा
C- सिकंदर लोदी का मकबरा
D- शेरशाह सूरी का मकबरा

A-खाने जहां तेलंगानी  का मकबरा(अष्टभुजाकार मकबरे की पहली मिसाल 1368-69 में निर्मित दिल्ली में स्थित  है खाने- जहां -तेलंगानी  का मकबरा है )?✔

Q-23.. दिल्ली के सुल्तानों ने निम्नलिखित में से किसके निर्माण पर ध्यान केंद्रित नहीं किया था??
A- किला
B- मकबरा
C- स्मारक स्तंभ
D- मस्जिद

C-स्मारक स्तंभ( दिल्ली के सुल्तानों ने कीले , मकबरा और मस्जिद के निर्माण में ज्यादा ध्यान केंद्रित किया  यद्यपि कुछ सुल्तानों जैसे फिरोज तुगलक ने  बाग भी लगवाए लेकिन स्मारक स्तंभ का एक उदाहरण नहीं मिलता है )?✔

Q-24.. निम्नलिखित में से कुश्क- ए-शिकार क्या है??
A- शिकार करने वाला व्यक्ति
B- पशु विभाग का अधिकारी
C- मनोरंजन हेतु निर्मित  महल
D- इनमें से कोई नहीं

C-मनोरंजन हेतु निर्मित महल(  फिरोजशाह तुगलक ने  मृगया  और मनोरंजन के उद्देश्य से दिल्ली से दूर कुश्क-  ए - शिकार नामक 2 मंजिलें महल का निर्माण कराया था )?✔

Q-25.. किस कश्मीरी शासक ने महाभारत और राज तरंगिनी का संस्कृत भाषा से फारसी भाषा में अनुवाद कराया??
A- शमसुद्दीन साहब
B- अहमद शाह
C- सिकंदर शाह
D- जैन उल अब्दीन

D-जैन- उल-अब्दीन(मध्यकालीन कश्मीरी शासकों में अली शाह जैन उल  अब्दीन एक सहिष्णु शासक था वह विद्वान था उसी ने महाभारत और राज तरंगिनी को फारसी में अनुवाद कराया )?✔

Q-26.. निम्नलिखित में से किस विदेशी यात्री ने फतेहपुर सीकरी का निर्माण होते देखा था??
A-डीलायट
B-फादर मांसरेट
C-मानेडस्लो
D-मानरीक

B-फादर मांसरेट( फादर मांसरेट मैं फतेहपुर सीकरी को बनते देखा था वह लिखता है कि बताई हुई सामग्री पूरी तरह तैयार करके ही उस  स्थान पर लाई जाती थी जहां उसे लगाया जाना होता था (?✔

Q-27..तुजुक- ए- जहॉगीरी  के आवरण पृष्ठ का चित्र निंलिखित में से किस चित्रकार ने तैयार किया था??
A-अका रिजा
B-फारुक वेग
C-अबुल हसन
D-उस्ताद मंसूर

C-अबुल हसन( अक् रिजा  का बेटा अबुल हसन ने जहांगीर के  सिहासनारोहण का एक चित्र बनाया था इसे बाद में सम्राट की जहांगीर नामा या तुजुक ए जहांगीरी नामक एक आत्मकथा में मुखचित्र के रूप में लगा दिया था )?✔

Q-28.. निम्नलिखित में से किस विदेशी यात्री को 17 वी शताब्दी का भारत दर्पण कहा गया है??
A-पीटर  मुंडी
B- मनूकी
C- वर्नियर
D- टेवर्नियर

B-मनूकी(निकोलाओ मनूकी भारत में 1653 से 1708 तक रहा इसका स्टीरियो डोर मोगोर  नामक संस्करण ग्रंथ 4 बड़े बड़े खंडों में विभक्त है 17वीं शताब्दी के भारत पर मनूकी सर्वोत्तम अधिकारिक स्त्रोत है इसीलिए इसे 17 वी शताब्दी के भारत का दर्पण कहा गया है )?✔

Q-29.. ऋग्वैदिक काल के लोग देव आराधना करते थे??
A- आध्यात्मिक उत्थान के लिए
B- जन्म मृत्यु के कष्टों से मुक्ति के लिए
C- संतति पशु और आरोग्य पाने की कामना से
D- उपयुक्त तीनों की इच्छा से

C-संतति पशु और आरोग्य पाने की कामना से( ऋग्वैदिक काल के लोग देव आराधना  करते थे वह लोग आध्यात्मिक उत्थान या जन्म मृत्यु के कष्टों से मुक्ति के लिए ऐसा नहीं करते थे ।वे  अपने देवताओं से संतति, पश,  अन्न,  धान्य, आरोग्य आदी पाने की कल्पना से उनकी उपासना करते थे )?✔

Q-30.. भारतीय मंदिरों में सबसे बड़ा और द्रविड़ शैली का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है??
A- वृहदीश्वर मंदिर
B- परशुरामहेश्वर मंदिर
C- सप्तपगौड़ा रथ मंदिर
D- एलोरा का कैलाश मंदिर

A-वृहदीश्वर मन्दिर(चोल नरेश राजराज प्रथम द्वारा निर्मित तंजौर का  वृहदेश्वर मंदिर भारतीय मंदिरों में सबसे बड़ा और द्रविड़ शैली का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है इस मंदिर को राजराजेश्वर मंदिर भी कहते हैं  एक दूसरे से  सम्बद्ध  चार भागों नंदी मंडप, अर्ध मंड,  मंडप और गर्भगृह  में विभक्त मंदिर को जहां चाहरदिवारी  एक इकाई का स्वरुप प्रदान करती है गर्भ गृह  के भीतर स्थापित शिवलिंग को ही  वृद्धेश्वर कहा गया है  ऊँचा  आधा,  विशाल प्रागण, अलंकृत विमान  क्रम से छोटा होता 13 मंजिला पिरामिड  शिखर,शिखर शीर्ण  पर स्थित गोल गुंबद जैसी  वास्तु विशेषताएं इस मंदिर को भव्यता प्रदान करती है )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website