RAS EXAM IMPORTANT QUIZ 06

RAS EXAM IMPORTANT QUIZ 06


Q-1.. नोबल का तेल कहा जाता है??
A- डायनामाइट
B- ट्राई नाइट्रो टाल्विन
C- ट्राई नाट्रो  फिनाल
D-ट्राई- नाइट्रो-ग्लिसरीन


D-ट्राई नाइट्रो ग्लिसरीन( एक रंग हिन तैलीय द्रव  है इसे नोबल का तेल भी कहा जाता है यह डायनामाइट बनाने के काम आता है यह सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल और सांद्र नाइट्रिक अम्ल की ग्लिसरीन के साथ अभिक्रिया करके बनाया जाता है )?✔

Q-2.. किस पदार्थ को बाजार में नाइट्रोलिम के नाम से बेचा जाता है??
A- कैल्शियम नाइट्रेट
B- कैल्शियम साइनाइड
C- अमोनियम सल्फेट
D- सुपर फास्फेट ऑफ लाइम

B-कैल्शियम साइनाइड( इसका प्रयोग बुआई करने से पहले किया जाता है कार्बन के साथ इसके  मिश्रण को बाजार में  नाइट्रोलिम के नाम से बेचा जाता है )?✔

Q-3.. भारतीय पारिस्थितिकी का जनक किसे कहा जाता है??
A- प्रोफेसर रामदेव मिश्रा
B-  ह्विटकर
C- अरस्तु
D- प्रोफेसर अवनीश शर्मा

A-प्रोफेसर रामदेव मिश्रा( प्रोफेसर रामदेव मिश्रा को भारतीय पारिस्थितिकी का जनक कहते हैं जीव विज्ञान की उस शाखा को जिसके अंतर्गत जीव धारियों और उनके वातावरण के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते हैं उसे पारिस्थितिकी कहते हैं एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र या वास स्थान में निवास करने वाली विभिन्न समष्टियो को जैविक समुदाय करते हैं रचना और कार्य की दृष्टि से विभिन्न जीवो और वातावरण की मिली जुली इकाई को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं )?✔

Q-4.. पारमाण्विक घड़ी कहते हैं??
A-  मेसर
B-  रेक्स
C-असीमो
D-आइको

A- अमोनिया मेसर (मेसर का अर्थ है विकिरण के उद्दीपित उत्सर्जन द्वारा माइक्रो तरंगों का प्रवर्द्धन है मेसर में विद्युत चुंबकीय विकिरण की आवृत्ति 10¹¹हर्टज होती हैं  अमोनिया मेंसर का उपयोग आवृत्ति मापक की तरह किया जाता है  अमोनिया मेसर एक घड़ी की तरह कार्य करता है इस प्रकार की घड़ी को  पारमाण्विक घड़ी कहते हैं ?✔

Q-5.. कंप्यूटर के किस सिस्टम का निर्माण अनाधिकृत उपयोग को रोकने और अधिकृत संप्रेषण को अनुमति देने के लिए किया जाता है??
A- फायर वॉल
B- मेलिसा और एसकेए
C-स्टक्सनेट
D-की-लाँगर

A-फायर वॉल(  फायरवॉल कंप्यूटर सिस्टम या नेटवर्क का एक हिस्सा है जिसका निर्माण अनाधिकृत उपयोग को रोकने और अधिकृत संप्रेषण को अनुमति देने के लिए किया जाता है फायर वॉल  को हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर दोनों के संयोजन में कार्यांवित किया जा सकता है फायर वॉल  का प्रयोग अनाधिकृत इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट से जुड़े व्यक्तिगत नेटवर्,  मुख्यत:  इंटरनेट का प्रयोग करने से रोकने के लिए किया जाता है सभी संदेश जो इंटरनेट से बाहर जाते हैं या अंदर प्रवेश करते हैं वह फायरवाल के माध्यम से आ जाते हैं )?✔

Q-6.. प्रथम बायो मैक्स पावर देश में सबसे पहले किस जगह लगाया गया था??
A- दिल्ली
B- गुडगांव
C- अजमेर
D- जयपुर

C-अजमेर(पंचायतों को ब्रांड बैंड इंटरनेट सर्विस से जोड़ने के लिए प्रथम बायोगैस टावर देश में सबसे पहले अजमेर में लगाया गया था राज्य में बीएसएनएल का पहला कॉल सेंटर भी अजमेर से शुरू हुआ था ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व उत्तर भारत के लिए सिर्फ गुड़गांव में कॉल सेंटर था )?✔

Q-7.. भारत में सबसे पहले भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र की न्यू किस स्थान पर रखी गई थी??
A- पीसांगन
B- केकड़ी
C- काला डेरा
D- दूदू

D- दूदू(19 नवंबर 2009 को इस स्थान पर भारत में सबसे पहले भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र की नीव रखी गई प्रत्येक नागरिक को 12 अंक का विशिष्ट पहचान नंबर (आधार कार्ड)देने की शुरुआत दूदू से की गई दूदू में पहला ई सेवा केंद्र स्थापित किया गया है दूदू जयपुर जिले के अंतर्गत आता है लेकिन अजमेर लोकसभा क्षेत्र के के तहत है )?✔

Q-8..आई.एस.पी.हे एक ??
A- इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर
B- इंटरनेट सर्विस प्रोग्राम
C- इंटरनेट सर्फिंग प्रोसेस
D- इंटरनेट स्माल प्रोग्राम

A-इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर( इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली संस्था जिस में एक या अधिक गेटवे कंप्यूटर रहते हैं और जो अन्य कंप्यूटरो  के उपयोग को  गेटवे के सहारे इंटरनेट से जुड़ने की सेवा प्रदान करता है )?✔

Q-9.. पहली बार पोर्टेबल मोबाइल फोन का निर्माण किसने किया था??
A- मार्टिन कपूर
B-हामाडॉन टॉन
C- अहमद किदवई
D- JK हिक्की

A-मार्टिन  कूपर(  1973 में पहली बार पोर्टेबल मोबाइल फोन को मोटोरोला कंपनी के   मार्टिन कूपर ने बनाया यह मोबाइल फादर ऑफ मोबाइल के नाम से  जाना जाता है यह मोबाइल फोन  3 अप्रैल 2015 को 42 वर्ष का हो गया  3 अप्रैल 1973 को की थी )?✔

Q-10.. शैक्षिक सेवाओं के लिए समर्पित भारत का प्रथम उपग्रह??
A- एडुसैट
B- कार्टोसैट-2
C- हाई लास
D- व्योम नोट

A- एडुसैट(भारत का प्रथम उपग्रह है जो पूर्ण रुप से शैक्षिक सेवाओं के लिए समर्पित है इस  उपग्रह को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसके जरिए मल्टीमीडिया और ऑडियो विजुअल माध्यम से एक्टिव कक्षाओं का संचालन किया जा सके )?✔

Q-11.. देश का पहला सैन्य संचार उपग्रह है??
A- जीसेस-7
B- जी सेट-8
C- जी सेट-10
D- जी सेट-12

A-जीसेट-7(देश के पहले सैन्य संचार उपग्रह जीसैट-7(रुक्मणी )का 30 अगस्त 2013 को फ्रेंच गुयाना के कोरु स्थित एरियनस्पेस से यूरोपियन  रॉकेट एरियन- 5 वीए-215 द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया जो 4 सितंबर 2013 को पृथ्वी से 36000 किलोमीटर दूर  जियोस्टेशनरी की कक्षा में स्थापित हो गया )?✔

Q-12.. जुपिटर और शनि ग्रह के अध्ययन के लिए मुख्य रूप से किस अंतरिक्ष यान को भेजा गया है??
A- पायनियर- 11
B-  वाइजर-1
C- अपोलो -11
D- डीप इंपैक्ट

A-पायनियर-11(जिसे  पायनियर-जी भी कहा जाता है एक 259 किलोग्राम वजनी रोबोटिक अंतरिक्ष यान था जिस में मुख्य रुप से जुपिटर और शनि ग्रह के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया था अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे 6 अप्रैल 1973 को फ्लोरिडा के  केप केनेरवेल  एयरफोर्स स्टेशन से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था )?✔

Q-13.. चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के संबंध में कौन सा सही है??
A- यह धरती के समान ही है
B- यह धरती से अधिक है
C- यह धरती से कम है
D- चंद्रमा के वातावरण में कोई गुरुत्वाकर्षण नहीं है

C-यह धरती से कम है ( चूंकि चंद्रमा पृथ्वी के आकार का 1/4होता है इसीलिए इसका गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से बहुत कम होता है चंद्रमा की सतह पर चंद्रमा का  गुरुत्व पृथ्वी का लगभग 16.6% होता है पृथ्वी पर वस्तु का भार चाहे कुछ भी हो लेकिन चंद्रमा पर वस्तुओं का भार कुल भार का केवल 16.6% होगा )?✔

Q-14.. निम्न में से कौन सा रसायन साल्टपीटर के नाम से जाना जाता है??
A- कैल्शियम नाइट्रेट
B- पोटेशियम नाइट्रेट
C- सोडियम नाइट्रेट
D- अमोनियम नाइट्रेट

B-पोटेशियम नाइट्रेट( पोटेशियम नाइट्रेट एक ऐसा नाइट्रोजन है जिसमें शोरा (साल्टपीटर)   के योगिक सामूहिक रुप से विद्यमान होते हैं पोटेशियम नाइट्रेट का प्रयोग मुख्य रूप से उर्वरकों पटाखों और राकेट नोदको में किया जाता है यह बारुद  के प्रमुख घटकों में से एक है )?✔

Q-15.. नेफ्रोलॉजी शरीर के किस अंग के अध्ययन से संबंधित है??
A- जिगर
B-गुर्दा
C- मस्तिष्क
D- मांस पेशी

B-गुर्दा(नेफ्रोलॉजी चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जो गुर्दे से संबंधित बीमारियों का अध्ययन करती है  गुर्दे  जीवन जीने के लिए अत्यंत आवश्यक है जो अपशिष्ट पदार्थों और जल से रक्त  शोधित  करते हैं )?✔

Q-16..  पेशीय विज्ञान के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है??
A- शारीरिक बनावट का
B- बीमारियों का
C- गति का
D- कंकाल

C-गति का( कैनसियोलोजी  शब्द दो ग्रीक शब्द Kinen  जिसका  अर्थ है गति और Logus जिसका अर्थ है  ज्ञान अथवा अध्ययन इस प्रकार  कैनसियोलोजी का अर्थ गति का अध्ययन या गति का ज्ञान प्राचीन ग्रीक के महान वैज्ञानिक अरस्तु को  कैनसियोलोजी का जनक कहा जाता है )?✔

Q-17.. स्क्रेप त्वचा और म्यूकस झिल्ली कहलाती है??
A-एबरेशन
B-कांटयूजन
C-ब्रुइस
D-स्ट्रैन

A-एबरेशन(यह त्वचा संबंधी घाव है जिस को अंग्रेजी में  एबरेशन  कहते हैं यह नाड़ियों के टूटने,फटने और रगड़ खाने से हो जाती है )?✔

Q-18.. सिक्किम निंलिखित में से किस संविधान संशोधन द्वारा एक नया राज्य बना??
A- 30 वा
B- 34 वा
C- 35 वा
D- 36 वा

D-36वा(36वें सविधान संसोधन  1975 द्वारा सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाया गया) ?✔

Q-19.. हमारे संविधान के किस भाग में तीन सोपानों में पंचायतें बनाने की परिकल्पना की गई??
A- भाग 9
B- भाग 10
C-भाग 11
D- भाग 12

A-भाग-9(भारतीय संविधान का 73वां 74वां संविधान संशोधन अधिनियम क्रमशः भाग 9 और भाग-9(ए) में जोड़े गए थे इस भाग के अनुच्छेद 243( डी) में संशोधन कर वर्ष 2009 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण का प्रावधान किया गया )?✔

Q-20.. वर्ष 1973 में प्रांतों में मंत्रिमंडल के निर्माण के उपरांत कांग्रेस का शासन कितने माह और चला था??
A- 28 महीने
B- 29 महीने
C- 30 महीने
D- 32 महीने

B-29 महीने(फरवरी 1937 में संपन्न 11 प्रांतीय विधायिका चुनावों में कांग्रेस 8 राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई अक्टूबर 1939 में कांग्रेस की प्रांतीय मंत्री परिषद ने दितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन द्वारा भारत को शामिल करने के विरोध में त्याग पत्र दे दिया था )?✔

Q-21.. स्वतंत्र भारत में शिक्षा संबंधित प्रथम राष्ट्रीय नीति को किस वर्ष लागू किया गया??
A- 1947
B- 1964
C- 1968
D- 1986

C-1968(स्वतंत्र भारत में शिक्षा संबंधित प्रथम राष्ट्रीय नीति को 1968 में श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में लागू किया गया था और दूसरी राष्ट्रीय शिक्षा निति राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में 1986 में) ?✔

Q-22.. निम्नलिखित में से भारत की राजभाषा क्या है??
A- देवनागरी लिपि में हिंदी
B- हिंदी और अंग्रेजी
C- अंग्रेजी
D- हिंदी अंग्रेजी और उर्दू

A-देवनागरी लिपि में हिंदी( भारतीय संविधान द्वारा 1950 में हिंदी (देवनागरी लिपि) को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई हालांकि संविधान के अनुच्छेद 342(2) के अनुसार कार्यालय संबंधी कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग 15 वर्ष तक 25 जनवरी 1965 तक जारी रहेगा लेकिन इस अवधि के भीतर राष्ट्रपति हिंदी का प्रयोग साथ-साथ किए जाने का अधिकार प्रदान कर सकते हैं अनुच्छेद -343(3)के अनुसार निर्धारित किए गए 15 वर्षों के उपरांत भी संसद किन्हीं  विशिष्ट प्रयोजन के लिए अंग्रेजी का प्रयोग जारी रखने की अनुमति प्रदान कर सकती  है )?✔

Q-23.. अनुच्छेद 356 के तहत आपातकाल की घोषणा के बाद राज्य का शासन कौन चलाता है??
A- प्रधानमंत्री
B- मुख्यमंत्री
C- राज्यपाल
D- राज्य का मुख्य न्यायाधीश

C-राज्यपाल(संविधान की धारा 356 के अनुसार राष्ट्रपति सार्वजनिक  या औपचारिक  रूप से राज्य के राज्यपाल के कार्य को अपने हाथ में ले सकता है राज्य के विधानमंडल की कार्यकारी शक्तियों को छोड़कर राज्य के राज्यपाल या अन्य किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के कार्यों का संचालन स्वयं कर सकता है आपातकाल के दौरान राज्यपाल राष्ट्रपति के नाम पर राज्य के प्रशासनिक कार्यों का संचालनकर्ता है आपातकाल या राष्ट्रपति शासन के दौरान विधानसभा निलंबित/ भंग कर दी जाती है ?✔

Q-24.. किस आयोग  ने  स्थायी अंतर राज्य परिषद जो अंतर सरकारी परिषद के नाम से जानी जाती है की स्थापना का समर्थन किया??
A- पुंछी आयोग
B- सरकारिया आयोग
C- राधाकृष्णन आयोग
D- मोइली आयोग

B-सरकारिया आयोग( सरकारिया आयोग ने स्थायी अंतर राज्य परिषद जो अंतर सरकारी परिषद के नाम से जानी जाती है की स्थापना का समर्थन किया )?✔

Q-25.. विधि आयोग के किस अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में समर्थन किया है कि प्रत्येक उच्च न्यायालय के एक तिहाई न्यायधीश दूसरे राज्य के होने चाहिए??
A- न्यायाधीश पी एन भगवती
B- न्यायाधीश हिदायतुल्लाह
C- न्यायाधीश एच आर खन्ना
D-  न्यायाधीश चंद्रचूड़

C-न्यायाधीश एच आर खन्ना( विधि आयोग के न्यायाधीश एच आर खन्ना अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में समर्थन किया है कि प्रत्येक उच्च न्यायालय के  एक तिहाई न्यायाधीश दूसरे राज्य से होने चाहिए )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website