RAS EXAM IMPORTANT QUIZ 12

RAS EXAM IMPORTANT QUIZ 12


प्रश्न-1... मनोबल वैज्ञानिक गुणों का योग है जिसमें साहस और उस निश्चय विश्वास त्यागी शामिल है उपरोक्त परिभाषा किस विचारक की है??
(अ)- बर्नार्ड
(ब) -मूनी
(स)-रॉबर्ट ड्यूरिन
(द)- एम. जे.जूलियस


ब-मूनी(प्रशासन में कार्यकुशलता  हेतु  जो तत्व आवश्यक होते हैं उनमें लोक अधिकारियों में मनोबल एक महत्वपूर्ण तत्व है प्रबंध  का यह  उत्तर दायित्व है कि मनोबल का महत्व समझे, उसे मापने के लिए निश्चित मानदंड  तय  करें और बढ़ाने और बनाए रखने के लिए साधनों की खोज करता  रहे )?✔

प्रश्न-2... अंग्रेजी में लोक प्रशासन के अंतर्गत  हायशर्की किस शब्द को कहते हैं??
(अ)- पद सोपान
(ब)- मनोबल
(स)- उत्तरदायित्व
(द)- समन्वय

अ-पद सोपान( अंग्रेजी में पदसोपान को हायशर्की कहते हैं जिसका मतलब है निरंतर उच्चतर शासन अथवा नियंत्रण है इस अर्थ में प्रत्येक अधिकारी अपने तात्कालिक अधीनस्थ कर्मचारी को आज्ञा देता है पदसोपान का शाब्दिक अर्थ- श्रेणीबद्ध प्रशासन है प्रशासन में ढांचे का निर्माण पदसोपान प्रणाली के आधार पर ही होता है )?✔

प्रश्न-3... किस अर्थशास्त्र में निर्णय कर्ता बाजार, सामान्य कीमत संयंत्र,राष्ट्रीय आय,कुल रोजगार, कुल निवेश, कुल बचत आदि होते हैं??
(अ)- समष्टि अर्थशास्त्र
(ब)- व्यष्टि अर्थशास्त्र
(स)- आदर्शक अर्थशास्त्र
(द)- सकारात्मक अर्थशास्त्र

अ-समष्टि अर्थशास्त्र( समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत अर्थव्यवस्था के बड़े समूह का समग्र रुप से अध्ययन किया जाता है  इसके अंतर्गत राष्ट्रीय आय का अध्ययन किया जाता है  समस्ती अर्थशास्त्र राष्ट्रीय या संपूर्ण अर्थव्यवस्था की समस्या के समाधान और उचित नीति उपलब्ध कराता है समष्टि अर्थव्यवस्था का अध्ययन काफी जटिल है इस विश्लेषण का मुख्य उपकरण राष्ट्रीय आय विश्लेषण है )?✔

प्रश्न-4.. उत्पादन फलन किन के मध्य संबंध बताता है??
(अ)- आगत और निर्गत के मध्य
(ब)- स्थिर और परिवर्ती लागत के मध्य
(स)- अवसर और परिवर्ती लागत के मध्य
(द)- स्थिर और निर्गत लागतो के मध्य

अ-आगत और निर्गत के मध्य(उत्पादन फलन फर्म द्वारा उपयोग में लाए गए आगतों और फर्म द्वारा उत्पादित निर्गत के मध्य का संबंध है अथार्थ एक दी हुई तकनीकी स्थिति में किसी फर्म के उत्पादन  और आगतों के संबंध को उत्पादन फलन कहा जाता है अथार्थ आगतों और उत्पादन के फलनात्मक संबंध को उत्पादन फलन कहते हैं अल्पकालीन उत्पादन में अन्य सभी साधनो को स्थिर रखकर एक साधन में परिवर्तन का उत्पादन पर प्रभाव देखा जाता है )?✔

प्रश्न-5.. शून्य उत्पादन पर कौन सी लागतें शून्य होती हैं??
(अ)- स्थिर लागते
(ब)- परिवर्ती लागते
(स)- अवसर लागत
(द)-  सीमांत  लागत

ब-परिवर्ती लागतें(उत्पादन के परिवर्तनशील साधनों पर किया गया व्यय  परिवर्तनशील लागत है यह उत्पादन मात्रा पर निर्भर करती है  शून्य उत्पादन पर यह  लागतों शून्य होती हैं। अल्पकाल में परिवर्ती लागतों में परिवर्तन किया जा सकता है )?✔

प्रश्न-6... अर्थशास्त्र में असंतुलन के संबंध में अदृश्य हाथ संबंधी धारणा दी गई थी??
(अ)- एडम स्मिथ
(ब)-मूरे
(स)- चाणक्य
(द)- बर्नार्ड

अ-एडम स्मिथ( एडम स्मिथ के समय से ही यह मान्यता रही है कि जब भी बाजार में असंतुलन होता है तो पूर्ण प्रतिस्पर्धी बाजार में एक अदृश्य हाथ कीमतों में परिवर्तन कर देता है यह अदृश्य हाथ अधि मांग की स्थिति में  कीमतों में वृद्धि और अधिक पूर्ति की स्थिति में कीमतों में कमी कर देता है )?✔

प्रश्न-7... किस विचारक ने नेतृत्व की स्थिति को तीन आयामों से प्रभावित मानते हुए  व्याख्यायित किया जी 3 आयाम परिस्थिति कार्य संरचना और नेता सदस्य संबंध है??
(अ)-  फिडलर
(ब)- ब्लैक माउटेन
(स)- फ्लैशमान हैरिस
(द)-  कुर्ट लेविन

अ-फिडलर( फिडलर के अनुसार नेतृत्व की सफलता नेता की कार्यप्रणाली और परिस्थिति की आवश्यकता के बीच सही तालमेल पर निर्भर करती है । फीडलर ने नेतृत्व की स्थिति को तीन आयामों से प्रभावित माना है परिस्थितियां ही नेता को सफल/असफल बनाती है  फिडलर द्वारा निकाले गए निष्कर्ष के आधार पर यह पाया गया हे कि केंद्रीय नेतृत्व अति अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों में ही अच्छा कार्य करता है )?✔

प्रश्न-8... प्रोफेसर गुलिक द्वारा संगठन के जिन आधारों का वर्णन किया गया उसमें शामिल नहीं है??
(अ)- प्रयोजन
(ब)- प्रक्रिया
(स)- क्षेत्र
(द)- सेवा का उद्देश्य के अनुसार कार्य

द-सेवा या उद्देश्य के अनुसार कार्य( प्रोफेसर गुलिक द्वारा संगठन के जिला तारों का वर्णन किया गया है वह है प्रयोजन प्रक्रिया व्यक्ति और क्षेत्र प्रोफ़ेसर गुलिक के अनुसार चारों आधार एक दूसरे के पूरक के आधार का चुनाव परिस्थितियों पर निर्भर करता है   सेवा या उद्देश्य के अनुसार कार्य का विभाजन यूनानी विचारक अरस्तु के संगठन के आधार हैं)?✔

प्रश्न-9... अपराध वह प्रक्रिया है जिसे राज्य में सामूहिक कल्याण की दृष्टि से हानिकारक घोषित किया है और जिसे दंडित करने का भी प्रावधान होता है उपरोक्त परिभाषा किसके द्वारा दी गई है??
(अ)- मर्टन
(ब)- दुर्खीम
(स)- लैण्डिस तथा  लैण्डिस
(द)-मावर

स-लैण्डिस तथा लैण्डिस(अपराध को कानून का उल्लंघन माना जाता है यह वह क्रिया है जिसमें कानून का उल्लंघन होता है  अपराध सामाजिक दृष्टिकोण से संबंधित अपराधिक कानून को उल्लंघन करने वाला व्यवहार ही अपराधी व्यवहार है  विगत 15 दशकों में भारत में तीव्र सामाजिक आर्थिक परिवर्तन हुए हैं  विभिन्न सामाजिक संस्थानों पर इन परिवर्तनों का प्रभाव पड़ा है सफेदपोश अपराध के नए आयाम उपरे है  वर्तमान भारत में इस कारण से सांस्कृतिक विडंबना की स्थिति पाई जाती है )?✔

प्रश्न-10... किस की रिपोर्ट के अनुसार भारत का प्रत्येक दूसरा बच्चा कुपोषित है??
(अ)- यूनिसेफ के अनुसार
(ब)- सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी की रिपोर्ट के अनुसार
(स)-क्राई  रिपोर्ट के अनुसार
(द)- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत

स-क्राई रिपोर्ट के अनुसार(शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है इन्हीं पोषक तत्वों की शरीर में कमी होना कुपोषण है बिहार ,उड़ीसा ,मध्यप्रदेश, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कुपोषण की स्थिति गंभीर है यूनिसेफ के अनुसार विश्व के हर कुपोषित तीन बच्चों में से एक भारत में है  डब्ल्यूएचओ का मानना है कि असमय काल कवलित होने वाले बच्चों में एक तिहाई से ज्यादा बच्चों की मौत के पीछे कुपोषण ही है सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कुपोषण के कारण प्रतिदिन 5 वर्ष से कम उम्र के 15 बच्चों की मौत हो जाती है  क्राई की रिपोर्ट के अनुसार  भारत का प्रत्येक दूसरा बच्चा कुपोषित है देशभर में 79 प्रतिशत बच्चे रक्त की कमी एनीमिया से पीड़ित हैं राजस्थान में 15 से 49साल की उम्र कि 53.1% प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है )?✔

प्रश्न-11... सार्वजनिक निकाय द्वारा प्रदत सेवाओं को नियम बदलते और समय अनुकूल दिए जाने का प्रपत्र क्या कहलाता है??
(अ)- सिटीजन चार्टर
(ब)-  नागरिक चार्टर
(स)- ई-प्रशासन पत्र
(द)- (अ)और (ब ) दोनों

द-(अ )और (ब)दोनों(सिटीजन चार्टर का विचार सर्वप्रथम 1991 में जॉन मेजर इंग्लैंड ने प्रस्तुत किया यह सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया जिसे तात्कालिक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने वर्ष 1998 में  सर्विस फर्स्ट के नाम से आगे बढ़ाया । नागरिक अधिकार पत्र के आधारभूत सिद्धांत पारदर्शिता, उत्तरदायित्व ,प्रमाप, गुणवत्ता, मूल्यपरकता ,वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि हैं) ?✔

प्रश्न-12... नीतिशास्त्र वह विज्ञान है जिसमें मानवीयआचरण के औचित्य और अनौचित्य  तथा अच्छाई व बुराई पर विचार किया जाता है उपरोक्त परिभाषा है-??
(अ)-आँडवे टीड
(ब)-डी.वी.के.
(स)- आचार्य कौटिल्य
(द)- एल.डी.व्हाइट

ब-डी.वी.के.(नीतिशास्त्र से अभिप्राय अध्ययन किस शाखा से है जो हमें अच्छा बुरा शुभ अशुभ उचित अनुचित नैतिक अनैतिक आदि शब्दों का ज्ञान कर आता है इन शब्दों के साथ ही समाज और प्रशासन को रास्ता दिखाता है कि कौन सा कर्म उचित है और कौन सा कर्म अनुचित है )?✔

प्रश्न-13... 31 अगस्त 2017 को भारत के कौनसे नेविगेशन उपग्रह आई आर एन एस एस-1 एच  का प्रक्षेपण विफल हुआ है??
(अ)-छठे नेविगेशन उपग्रह
(ब)- पांचवें नेविगेशन उपग्रह
(स)- नोवा  नेविगेशन उपग्रह
(द)- आठवां नेविगेशन उपग्रह

द-आठवां  नेविगेशन उपग्रह(भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने स्वदेशी क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली  श्रंखला के आठवें उपग्रह आई आर एन एस एस-1एच का प्रक्षेपण असफल रहा इस उपग्रह का प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी 39 के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 31 अगस्त 2017 को किया गया था इसका भार 1425 किलोग्राम था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम रखा था  भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली है जिसे भारत ने अमेरिका के GPS की तर्ज पर विकसित किया है )?✔

प्रश्न-14... किस राज्य की मुस्लिम महिला ने मार्च 2016 में सर्वोच्च न्यायालय में तीन तलाक ,हलाला, निकाह और बहुविवाह की व्यवस्था को असंवैधानिक घोषित किए जाने की मांग की थी??
(अ)- झारखंड
(ब)- उत्तराखंड
(स)- जम्मू कश्मीर
(द)-  पश्चिम बंगाल

ब-उत्तराखंड( उत्तराखंड निवासी मुस्लिम महिला शायरा बानो ने मार्च 2016 में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर तीन तलाक, हलाला निकाह और बहुविवाह की व्यवस्था को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की थी शायरा बानो ने मुस्लिम पर्सनल ला (शरियत) एप्लीकेशन कानून 1937 की धारा-2 की संवैधानिकता को चुनौती दी थी इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम समाज में एक बार में तीन बार तलाक देने की प्रथा पर 22 अगस्त 2017 को ऐतिहासिक निर्णय देते हुए इस व्यवस्था को निरस्त करते हुए इसे असंवैधानिक, गैरकानूनी और शून्य करार दिया )?✔

प्रश्न-15... भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ की थीम थी??
(अ)- भारत देश एक है
(ब)- संगठन से सिद्धि
(स)- संकल्प से सिद्धि
(द)- एकता से विकास

स-संकल्प से सिद्धि(9 अगस्त 2017 को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ को पूरे देश में मनाया गया इसकी थीम संकल्प से सिद्धि थी इस टीम को केंद्र सरकार ने 9 अगस्त 2017 को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्रियांवित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक यह 5 वर्ष संकल्प से सिद्धि के वर्ष है उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ बनाएगा ?✔

प्रश्न-16... वैकेया नायडू व्यक्तिगत क्रम के अनुसार देश के कौन से उपराष्ट्रपति हैं??
(अ)-  बारहवें उपराष्ट्रपति
(ब )- चौदहवां  उपराष्ट्रपति
(स)-  तेरहवीं उपराष्ट्रपति
(द)- 15वें उपराष्ट्रपति

स-तेरहवें उपराष्ट्रपति(मुप्पावरापु वैकेया नायडू व्यक्तिक्रम के अनुसार  तेरहवें उपराष्ट्रपति हैं और कार्यकाल के अनुसार 15 उपराष्ट्रपति हैं वैकेया नायडू भारतीय जनता पार्टी के दूसरे नेता हैं जिन्होंने उपराष्ट्रपति पद प्राप्त किया है इससे पूर्व भैरो सिंह शेखावत ने कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे को पराजित कर यह पद प्राप्त किया था इस चुनाव में वैकेया नायडू को मिले मत (244) पिछले  44 वर्षों में किसी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को मिले सर्वाधिक मत है वर्ष 1974 में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित बी डी जत्ती कोई इन से अधिक मत प्राप्त हुए थे । वैकेया नायडू भारत के ऐसे पहले  उप राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश  की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हुआ था )?✔

प्रश्न-17... प्रतापगढ़ जिले के किस युवा उद्यमी को ग्लोबल बिजनेस लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया??
(अ)- कल्पेश राज सोनी
(ब)- रामलाल सोनी
(स)- बृजेश सोनी
(द)- कमलेश  सोनी

अ-कल्पेश राज सोनी( प्रतापगढ़ जिले के कल्पेश राज सोनी को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ग्लोबल बिजनेस लीडरशिप अवार्ड प्राप्त हुआ है युवक युक्तियों को एम्पावर्ड करने के महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह अवार्ड वर्ल्ड पीस एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन द्वारा प्रदान किया जाता है )?✔

प्रश्न-18... सहकारिता क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए 20 किलो वाट का ऑन ग्रिड रूफ टॉप सोलर सिस्टम कहां लगाया गया है??
(अ)- श्रीगंगानगर
(ब)- अलवर
(स)- बीकानेर
(द)- भरतपुर

अ-श्री गंगानगर(श्रीगंगानगर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति 24 ओपीडी जो अनूपगढ़ से 11 किलोमीटर दूर बांद्रा कॉलोनी ग्राम में कार्यरत है मैं 20 किलो वाट क्षमता का ऑन ग्रिड रूट टॉप सोलर सिस्टम लगाया जो लगभग 25000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है )?✔

प्रश्न-19... राजस्थान रत्नाकर का वार्षिक समारोह नई दिल्ली में कब आयोजित किया गया था??
(अ)- 12 अगस्त 2017
(ब)- 19 अगस्त 2017
(स)- 17 जुलाई 2017
(द)- 26 जून 2017

स-17 जुलाई 2017(17 जुलाई 2017 को नई दिल्ली में राजस्थान रत्नाकर का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया था राजस्थान रत्नाकर के वार्षिक समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और प्रीति चौधरी ने 11 विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया है डॉक्टर बी एस भारद्वाज संजीव बेनीवाल हरिश नवल डॉक्टर सोनल बडला वीरेंद्र को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है  राजस्थान रत्नाकर के वार्षिक समारोह में राजस्थानी भाषा में सर्वश्रेष्ठ  साहित्य  सेवा हेतु  श्री दीप जैन साहित्य पुरस्कार से डॉक्टर नीरज दहिया को सम्मानित किया गया) ?✔

प्रश्न-20... 5 जुलाई 2017 को पुणे में आयोजित 44वीं किस चैंपियनशिप में फिरदोस कायमखानी ने रजत पदक जीता है??
(अ)- जूनियर नेशनल तैराकी
(ब)- जूनियर नेशनल तीरंदाजी
(स)- जूनियर नेशनल कुश्ती
(द)- जूनियर नेशनल पैरालंपिक

अ-जूनियर नेशनल तैराकी( फिरदोस कायमखानी भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा तहसील की  रहने वाली हैं  फिरदोस ने जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में 35 साल बाद प्रदेश को कोई पदक दिलाया है जुलाई 2017 में पुणे में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में 400 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण  ,200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक व 100मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता है फिरदोस राष्ट्रीय तैराकी में स्वर्ण सहित 3 पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला तैराक बन गई है )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website