RAS GEOGRAPHY QUIZ 07

RAS GEOGRAPHY QUIZ 07


Q-1.. निम्न में से कौन-सी फ़सल मृदा में नाइट्रोजन तत्व की वृद्धि करती है??
A- जो
B- कपास
C- मटर
D- गेहूं


C-मटर?(दाले और मटर कुल के पौधे लेग्यूमिनस होते हैं इनकी जड़ों में नाइट्रोजन फिक्सीकरण के जीवाणु राइबोजीयम होते हैं जो मृदा में नाइट्रोजन तत्व की मात्रा बढ़ाते हैं और उसे उपजाऊ बनाते हैं)

Q-2.. राजस्थान में प्रथम मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला जोधपुर में भारत सरकार की सहायता से कब स्थापित की गई थी??
A- 1958
B- 1968
C- 1978
D- 1988

A-1958?✔

Q-3.. राजस्थान के सर्वाधिक निकट स्थित सागरीय भाग कौन सा है??
A- कच्छ की खाड़ी
B- अरब सागर
C- बंगाल की खाड़ी
D- मन्नार की खाड़ी

A- कच्छ की खाड़ी(राज्य का दक्षिणी भाग कच्छ की खाड़ी से लगभग 225 किलोमीटर और अरब सागर से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है )?✔

Q-4..मेक्रो ड्राँट है एक??
A- कृषि का प्रकार
B- कृषि के औजार
C- अकाल का प्रकार
D- ओलावृष्टि का प्रकार

C-अकाल का प्रकार( राजस्थान में वर्ष 2002-03 में यह अकाल पड़ा था यह अकाल विगत 2 वर्षों में सबसे भीषण अकाल था )?✔

Q-5.. राज्य का वह भाग कौन सा है जिसमें अधिशेष जल की सर्वाधिक मात्रा विद्यमान रहती है??
A- दक्षिणी पूर्वी
B- उत्तरी पूर्वी
C- पश्चिमी
D- उत्तरी पश्चिमी

A-दक्षिणी पूर्वी( राज्य के दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश में नित्य वाही  नदियों के कारण जल के अधिशेष की स्थिति रहती है )?✔

Q-6..चौतीना  कुआं कहां स्थित है??
A- पाली में
B- बूंदी में
C- बीकानेर में
D- जोधपुर में

C-बीकानेर में(चौतीना  कुऑ चार कारण का होने से चौतीना कहलाया, बीकानेर में स्थित इस कुएँ को अनूप सागर भी कहा जाता है )?✔

Q-7..नाडी है एक??
A-बावड़ी
B- घास का प्रकार
C-सिचांई विधी
D-जल संचय विधी

D-जल संचय विधि(गांव में लोग बरसात के पानी के बहाव को देख कर एक ऊंची पाल बांध देते हैं पानी बहकर वहां तक पहुंच जाता है ऐसे स्थल  को नाड़ी कहा जाता है) ?✔

Q-8.. राजस्थान में कार्यशील जोत का औसत आकार 4.34 हैक्टेयर  है जबकि भारत में यह औसत मात्र...हैक्टेयर  है ??
A-2.68
B-1.68
C-4.68
D-3.34

B-1.68?✔

Q-9.. गरीबों का ऑरेंज कहलाता है??
A- मटर
B- नाशपति
C- टमाटर
D- सेब

C-टमाटर?✔

Q-10.. राज्य का पहला एग्रो ट्रेड टावर कहां बनाया गया है??
A- सीकर
B- श्रीगंगानगर
C- हनुमानगढ़
D- बीकानेर

B-श्रीगंगानगर(श्रीगंगानगर में राजस्थान के पहले एग्रो ट्रेड टावर का शिलान्यास 2015 में किया गया था जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2017 में पूर्ण हुआ  एग्रो टावर में कच्ची  आड़त वालों को एंट्री नहीं है इसके अलावा राजस्थान में कोटा, जयपुर व  खेरथल की मंडियों में भी एग्रो ट्रेड टावर बनाए जा रहे हैं) ?✔

Q-11.. नवजात गो पशुओं की पहचान की स्थाई विधि है??
A- ईयर नॉचिंग
B- आई नॉचिंग
C-लैग नॉचिंग
D-खुर नॉचिंग

A-ईयर नॉचिंग?✔

Q-12.. मुर्गी के अंडे का पीले रंग का कारण है??
A- डीप लीटर
B-बॉयलर्स
C-डिबींकिग
D-जेन्थोफिल

D-जेन्थोफिल(इसका पीला रंग  ल्यूटिन और जेक्सानथिन  के कारण होता है जो पीले या नारंगी रंग के  केरोटिनौयड  होते है इन्हें जेथोफिल्स के  नाम से जाना जाता है अंडे की जर्दी लेसियिन का स्त्रोत है जो एक पायासीकारक और पृष्ठ  सक्रिय कारक होता है )?✔

Q-13.. भैंसों का चुरचुरिया  रोग किस नस्ल में पाया जाता है??
A-जाफरावादी
B-लंगड़ी
C-मेहसाणा
D-सूरती

B-लंगड़ी( चुरचुरिया रोग को एक टंगिया, फडसूजन, ब्लैक क्वार्टर,लंगड़ी बुखार आदि कहते हैं यह संक्रामक व जीवाणु से होने वाली बीमारी है यह 3 वर्ष तक के पशुओं में अधिक होती है )?✔

Q-14.. पशुओं में बधियाकरण है??
A- दूध उत्पादन की प्रक्रिया
B-  उपचार की एक विधि
C- वंश बढ़ाने का तरीका
D- पशुओं को नपुंसक बनाने की विधि

D-पशुओं को नपुंसक बनाने का तरीका( नर पशु के दोनों अण्ड कोषों अथवा मादा के दोनों अंडाशयों को निकालकर उसे नपुंसक बनाने की क्रिया को बधियाकरण कहते हैं। उन्नत पशु प्रजनन कार्यक्रम की सफलता के लिए अवांक्षित नर पशुओं का बधियाकरण वहुत ही आवश्यक कार्य है जिसके बिना डेयरी पशुओं की नस्ल में सुधार करना असम्भव है। बछड़ों में बधियाकरण की उचित आयु 2 से 8 माह के बीच होती है।)?✔

Q-15.. पशुओं को बधिया करने की सर्वोत्तम और वैज्ञानिक विधि है??
A- ब्रांडिंग
B-  बुर्ज  विधि
C- रेक्टम
D-बड्रीजोकैस्ट्रेटर

D-बड्रीजोकैस्ट्रेर(यह विधि नर गोपशुओं व भैंसों में बधियाकरण के लिये सर्वाधिक प्रचलित है। इसमें एक विशेष प्रकार का यंत्र जिसे बर्डिजो कास्ट्रेटर कहते हैं प्रयोग किया जाता है। इस विधि में रे बिल्कुल भी नहीं निकलता क्योंकि इसमें चमड़ी को काटा नहीं जाता। इसमें पशु के अंड कोषों से ऊपर की ओर जुड़ी स्पर्मेटिक कोर्ड जोकि चमड़ी के नीचे स्थित होती है, को इस यन्त्र के द्वारा बाहर से दबा कर कुचल दिया जाता है जिससे अंडकोषों में खून का दौरा बन्द होजाता है। फलवरूप अंडकोष स्वतः ही सूख जाते हैं।)?✔

Q-16.. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान की दशकीय जनसंख्या वृद्धि(2001-2011) कितनी रही??
A-10.3%
B-21.3%
C-25.3%
D-15.3%

B-21.3%(राजस्थान की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 2.13%रही जबकि (2001 की जनगणना में यह 2.97% थी) राजस्थान में (2001-2011) के दशक में दशकीय सर्वाधिक वृद्धि दर बाड़मेर जिले की 32.5%रही
दशकीय वृद्धि दर में सर्वाधिक कमी श्रीगंगानगर (27.59% से घटकर 10.0%) जिले की रही राजसमंद कि दशकीय वृद्धि 17.7%  रही जो भारत की दशकीय वृद्धि के समान है )?✔

Q-17.. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक शहरी साक्षरता प्रतिशत वाला जिला है??
A- जयपुर
B- जोधपुर
C- उदयपुर
D- सीकर

C-उदयपुर(उदयपुर की शहरी साक्षरता प्रतिशत 87.5%है,जबकी न्यूनतम शहरी साक्षरता प्रतिशत जालौर71.1% की  है
झुंझनु की ग्रामीण साक्षरता प्रतिशत 73.4%है,जबकी न्यूनतम ग्रामीण साक्षरता प्रतिशत सिरोही 49% है?✔

Q-18..SEMIS किससे संबंधित है ??
A- माध्यमिक शिक्षा से
B- प्रारंभिक शिक्षा से
C- तकनीकी शिक्षा से
D- उच्च शिक्षा से

A-माध्यमिक शिक्षा से( माध्यमिक शिक्षा से संबंधित योजनाओं के सही व सटीक आंकड़ों का उपयोग सुनिश्चित करने हेतु राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रबंधन सूचना तंत्र ( सेकेंडरी एजुकेशन मैनेजमेंट  इंफॉर्मेशन सिस्टम)  विकसित किया गया है )?✔

Q-19.. गीत रोली कौन से कुल की छिपकली है??
A-ओफियामोरस
B-गोह
C-युब्लेफरिस
D-वेरेनिडी

A-ओफियामोरस( गीत रोली  छिपकली मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान में मिलती है इसे रेंगममाही,दुध -गिलोडी  आदि कहते हैं इसे अंग्रेजी में सेंड फिश कहते हैं )?✔

Q-20.. राजस्थान की सबसे सुंदर छिपकली कौन सी है??
A- गिकोनिडी
B- गीत रोली
C- युब्लेफरिस
D-गोह

C-युब्लेफरिस( गिकोनिडी कुल में घरों की दीवारों पर रहने वाली  छिपकली सहित   मोटी पूछ की युब्लेफरिस मैक्यूलेरिस नामक छिपकलियां सम्मिलित है सांडा छिपकली शाहकारी और डरपोक किस्म की छिपकली है मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान में मिलती है )?✔

Q-21.. राजस्थान में कछुओं की कितनी जातियां पाई जाती है??
A-10
B-18
C-14
D-2
C-14(कछुओं का प्रमुख आवास पूर्वी और दक्षिण राजस्थान का  अधिक वर्षा और जलाशय बहुल भूभाग है , एकमात्र  जलीय कछुआ  जीओकीलोन एलिगेंस  मध्य राजस्थान से दक्षिण भाग तक सामान्यत: फैला मिलता है )?✔

Q-22.. निम्न में से चींटी खोरा के रूप में किसे जाना जाता है??
A-कोटू
B-लाम
C-घूसम
D-सीलू
D-सीलू( चींटीखोरा आवश्यकता होने पर यह गेंद की तरह गोल हो जाता है और शरीर पर बने ख़पोटे दुश्मन से इसकी रक्षा करते हैं इसके दांत नहीं होते यह प्राय: रात में निकलता है चीटी और  दिमक इसका मनपसंद भोजन है )?✔

Q-23.. निम्न में से एक किस वन्यजीव अभ्यारण में सीवेट  पाई जाती है??
A- घना पक्षी अभ्यारण
B- जैसलमेर अभ्यारण
C- सरिस्का अभ्यारण
D- सीता माता अभ्यारण

C-सरिस्का अभ्यारण(सीवेट बिल्ली की आकृति की एक गिलहरी होती है सरिस्का में दो प्रकार की  सीवेट  पाई जाती है  स्मॉल  इंडियन  सीवेट  और पाम सीवेट  इसका  मुह नुकीला  होता है यह जीव  अधिकतर घनी झाड़ियों में छुप कर रहता है और दीमक आदि के बिलों को भी काम में ले लेता है) ?✔

Q-24.. राजस्थान में मिनी आयरलैंड किस स्थान पर स्थित है??
A- बांसवाड़ा
B- कोटा
C- जोधपुर
D- सिरोही

A-बांसवाड़ा(कागदी पिक अप वियर को मिनी आयरलैंड कहा जाता है  इस बाँध के पूर्वोत्तर में 30 फीट ऊंचा कलात्मक मुख्य द्वार है जिसके भीतर स्थित रॉक गार्डन के दक्षिण-पूर्व में जल से घिरा टापू है इसलिए इसे आइलैंड कहा जाता है )?✔

Q-25..भावतरा  बंदरगाह किस जिले में स्थित है??
A- जालौर
B- बांसवाड़ा
C- भीलवाड़ा
D- चित्तौड़गढ़
A-जालौर( जालौर जिले के सांचौर तहसील के इस स्थान पर लगभग 300 वर्ष पूर्व तक एक विशाल बंदरगाह हुआ करता था राजस्थान सरकार भावतरा बंदरगाह को फिर से पुनर्जीवित करने का काम हाथ में लेना चाहती है )?✔

Q-26.. दूध गंगा नदी निम्न में से किस में अवस्थित है??
A- जम्मू और कश्मीर
B- हिमाचल प्रदेश
C- उत्तराखंड
D- पश्चिम बंगाल
A-जम्मू कश्मीर( यह झेलम की सहायक नदी है श्रीनगर के पास आकर यह झेलम में मिलती है )?✔

Q-27..  ब्रम्हपुत्र की सहायक नदियों में से एक नदी है??
A- बेतवा
B- दूध नदी
C- ताप्ती
D- धन श्री

D-धनश्री(ब्रम्हपुत्र नदी हिमालय में अपने उद्गम से लगभग 2900 किलोमीटर बहकर पदमा के साथ मिलती है और बाद में दोनों का मिश्रित जल बंगाल की खाड़ी में गिरता है ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट  चेमायुंग दुंग नामक  हिमवाह  है ब्रम्हपुत्र की उपनदियां धनश्री , तिस्ता, तोर्सा,लोहित,व बराक  है )?✔

Q-28.. निम्न में से कौन  जड़ का रूप नहीं है??
A- अदरक
B- मूल
C- गाजर
D- शलजम

A- अदरक(अदरक एक  भूमिगत रूपांतरित तना है यह मिट्टी के अंदर क्षेतिज बढ़ता है  इसमें काफी मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहता है  जिसके कारण यह फूलकर मोटा हो जाता है  अदरक जिंजीबरेसी कुल का पौधा है  अधिकतर उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण कटिबंधीय भागों में पाया जाता है अदरक दक्षिण एशिया की देशज वनस्पति है लेकिन अब यह पूर्वी अफ्रीका और  कैरेबियन  देशों में भी पैदा किया जाता है )?✔

Q-29.. निम्न में से कौन सा एक वन पृथ्वी का फलोद्यान कहा जाता है??
A- शीतोष्ण सदाबहार वन
B- भूमध्यसागरीय वन
C- शीतोष्ण पर्णपाती वन
D-  ज्वारीय वन
B-भूमध्यसागरीय वन(इन वनों का विस्तार महाद्वीप के पश्चिमी भागों में 30 डिग्री से 45 डिग्री अक्षांशो के बीच दोनों गोलार्धों की उपोष्ण कटिबन्धीय जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता हैं।)?✔

Q-30.. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सुमेलित नहीं है??
A-लिपुलेख ला-उत्तर प्रदेश
B-शिपकीला-  हिमाचल प्रदेश
C-  नाथूला- सिक्किम
D- जोजिला -जम्मू और कश्मीर

A-लिपुलेख ला-उत्तर प्रदेश(या लिपुलेख दर्रा हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को तिब्बत के तकलाकोट(पुरंग) शहर से जोड़ता है यह प्राचीन काल से व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों द्वारा भारत और तिब्बत के बीच आने जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है यह दर्रा भारत से कैलाश पर्वत और मानसरोवर जाने वाले यात्रियों द्वारा विशेष रुप से इस्तेमाल होता है )?✔

Q-31.. सिलीगुड़ी कॉरिडोर से कौनसा राजमार्ग गुजरता है??
A- नेशनल हाईवे 2
B- नेशनल हाईवे 31
C- नेशनल हाईवे 33
D- नेशनल हाईवे 37

B-नेशनल हाईवे 31(1125 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बिहार में बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से निकलकर  अमीनगांव तक जाता है इसका रूट  बरही रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से बख्तियारपुर, मोकमेह, पुर्निया, दलकोला, सिलीगुड़ी,सीवोक,कूच ,,बिहार उत्तरी सलमारा,नलबारी, चरली,अमीनगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के संगम तक है ?✔

Q-32.. सूर्य का सबसे गर्म क्षेत्र कौन सा है??
A- सन-स्पॉट क्षेत्र
B- कोरोना
C-( A) व (B) दोनों
D- इनमें से कोई नहीं

D-इनमें से कोई नहीं(सूर्य के वर्ण मंडल के परे के  भाग को किरीट या और  कोरोना कहते हैं  पूर्ण सूर्यग्रहण के समय वह श्वेतवर्ण का होता है किरीट अत्यंत विस्तृत प्रदेश है और प्रकाश मंडल के ऊपर उसकी ऊंचाई सूर्य के व्यास की की कई गुनी होती है कोरोना का तापमान लाखो डिग्री है हालांकि यह सूर्य का सबसे ज्यादा चमकने वाला हिस्सा है लेकिन सूर्य का कोर या आंतरिक भाग सबसे ज्यादा गर्म होता है जहां कोरोना का तापमान दो से तीन मिलियन केल्विन पर रहता है वहीं कोर का तापमान 15 मिलियन केलविन तक होता है )?✔

Q-33..पूसा यमदागनी किस्म है ??
A- मूली की
B- गाजर की
C- शलजम की
D- टमाटर की
B-गाजर की(यह कैंसर रोग में उपयोगी होती है )?✔

Q-34.. पॉइंट कालीमीर कहां स्थित है??
A- जम्मू कश्मीर
B- तमिलनाडु
C- दादर और नागर हवेली
D- केरल
B-तमिलनाडु(कोरोमंडल तट पर स्थित पॉइंट कैलिमेयर  एक निचला अंतरीप ( समुंद्र में प्रविष्ट सकरा भूखंड) है  जो तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में स्थित है  यह है  कावेरी नदी डेल्टा का शीर्ष है यह तट रेखा के पास राइट एंगल टर्न चिन्हित करता है ?✔

Q-35.. निम्नलिखित में से कौन से एक क्षेत्र में किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान देश स्थित है??
A- मध्य एशिया
B- मध्य पूर्व
C- उत्तरी अफ्रीका
D- दक्षिणी एशिया

A-मध्य एशिया( किर्गिजस्तान या किर्गज गणतंत्र मद्धेशिया में स्थित एक पूर्व सोवियत देश है इस देश की सीमा उत्तर में कजाकिस्तान ,पश्चिम में उज्बेकिस्तान ,दक्षिण पश्चिम में ताजिकिस्तान और पूर्व में चीन से मिलती है किरगिज  शब्द की उत्पत्ति मूलतः 40 लड़कियां या फिर 40 जनजातियां से संबंधित है  किर्गिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बिस्केक है यह 1993 तक सोवियत संघ का हिस्सा था इसके उत्तर में कजाकिस्तान ,पूर्व में तजाकिस्तान ,दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान ,और अफगानिस्तान स्थित है- उज्बेकिस्तान- मुस्लिम देश है लेकिन यहां आज भी भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है उज्बेकिस्तान  सनातन धर्म  जितना पुराना है उतना पुराना यह  देश है है इसका खिवा  शहर आज भी अपने अंदर वर्षों पुरानी  संस्कृति को समेटे हुए हैं  खींवा शहर  के लोग भगवान कृष्ण की पूजा आजतक करते हैं  उज्बेकिस्तान 1991 में सोवियत  संघ  का हिस्सा था  उज्बेकिस्तान के मूल निवासी उज्बेक नस्ल के लोग हैं )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website