RAS GEOGRAPHY QUIZ 13

RAS GEOGRAPHY QUIZ 13


Q-1.. राजस्थान के किस प्रदेश में आयताकार आकृति के गांव अधिक पाए जाते हैं??
A- पश्चिमी राजस्थान
B- मध्यवर्ती राजस्थान
C- पूर्वी राजस्थान
D- उत्तरी राजस्थान


A- पश्चिमी राजस्थान( पश्चिमी राजस्थान में आक्रमणकारियों के डर से चहारदिवारी युक्त आयताकार गांव का विस्तार किया गया है )?✔

Q-2.. नहर जो राजस्थान में जीवन रक्त का कार्य करती है??
A- राजस्थान पोषक नहर
B- बीकानेर नहर
C- भरतपुर नहर
D- बनास शहर

B-बीकानेर नहर(बीकानेर नहर को फिरोजपुर के निकट  हुसैनीवाला से निकाला गया जो सतलज नदी से प्राप्त जल को संपूर्ण बीकानेर के 1.5 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है यह राजस्थान में जीवन रक्त का कार्य करती है जिसके कारण बिकानेर जिले को पश्चिम राजस्थान के अन्य भंडार के रूप में विकसित किया जा सका है )?✔

Q-3.. निम्नांकित राज्यों में से कौन से राज्य में वालेस्टोनाइट का सर्वाधिक प्रतिशत खनन किया जाता है??
A- राजस्थान
B- मध्य प्रदेश
C- उत्तर प्रदेश
D- बिहार

A-राजस्थान(  वालेस्टोनाइट एक नवीन खनिज है यह सिरेमिक उद्योग में उपयोग किया जाता है यह पैंट और कागज उद्योग में भी प्रयुक्त होता है भारत का शतप्रतिशत  वालेस्टोनाइट का उत्पादन राजस्थान में होता है यह राजस्थान  खिल्ला और वेल्का  क्षेत्र उदयपुर जिले में बड़ा उपरला और खेड़ा सायरा से उत्पादित किया जाता है )?✔

Q-4.. निम्नांकित जिलों से राजस्थान के कौन से Bwhw जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आते हैं??
A- जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर
B- डूंगरपुर ,बांसवाड़ा, झालावाड
C- धोलपुर ,करोली ,भरतपुर
D- जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा

A-जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर(  जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर जिले मेंBwhw (शुष्क,उष्ण,  मरुस्थलीय जलवायु) जलवायु पाई जाती है यह जिले अरावली के पश्चिम भाग में पाए जाते हैं डूंगरपुर, बांसवाड़ा, धौलपुर, करौल,  भरतपुर,  जयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा जिले में Bshw तथा Cwg प्रकार की जलवायु पाई जाती है )?✔

Q-5.. सूर्य शक्ति( ऊर्जा) के उत्पादन की उपयुक्त दशाएं पाई जाती है??
A- तमिलनाडु में
B- मध्यप्रदेश में
C- राजस्थान में
D-  उत्तरांचल में

C-राजस्थान में(सौर ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए सिलिकॉन धातु से सौर  सेलोन का निर्माण करना पड़ता है जो सूर्य की ऊष्मा अवशोषित करके बैटरी को चार्ज करते हैं और  बैट्रियों से विद्युत ऊर्जा प्राप्त होती है भारत में सबसे उपयुक्त राजस्थान को माना जाता है जहां 3 बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित है राजस्थान के उदयपुर में 10 मेगा वाट जयपुर में 20 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र लगाए गए हैं राजस्थान के बाद उपयुक्त स्थान तमिलनाडु है )?✔

Q-6.. जायल ग्रेवल बजरी कटक किस जिले में स्थित है??
A- बाड़मेर जिला
B- नागौर जिला
C- जालौर जिला
D- चूरू जिला

B-नागौर जिला( राजस्थान के नागौर जिले में जायल ग्रेवल (बजरी )कटक पाया जाता है जहां पर  लाल रंग के पत्थरों का विशाल भंडार स्थित है )?✔

Q-7.. निम्नांकित देशों में से कौनसे ने राजस्थान में ग्रीनींग अरावली प्रोजेक्ट को सहयोग किया था??
A- जर्मनी
B- नार्वे
C- जापान
D- इंग्लैंड

C-जापान(  ग्रीनिंग  अरावली प्रोजेक्ट के लिए  जापान देश के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ग्रीनिंग अरावली प्रोजेक्ट जिसका मूल उद्देश्य अरावली की वनस्पतियों का संरक्षण और वृक्ष विहीन क्षेत्रों में वृक्ष लगाना है) ?✔

Q-8.. निम्नांकित नदियों में से कौन-सी सांभर झील में गिरती है??
A- काँतली
B-बांडी
C-मेंदा
D-मासी

C-मेंदा(मेंदा  एक आंतरिक नदी है जो जयपुर से निकलकर  पश्चिम की ओर प्रभावित होती हुई सांभर झील में गिरती है )?✔

Q-9.. बीकानेर के आसपास की जलवायु को वर्णित कर सकते हैं??
A- भूमध्यसागरीय प्रकार की
B- सम-शुष्क स्टेपी
C- गर्म मरुस्थलीय
D- उष्णकटिबंधीय मानसूनी

C-गर्म मरुस्थलीय(राजस्थान के पश्चिमी भाग में स्थित होने के कारण शुष्क( गर्म )उष्ण मरुस्थलीय  जलवायु पाई जाती है  औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 34 डिग्री से अधिक  और शीत ऋतु में 12 डिग्री से 16 डिग्री सेंटीग्रेड होता है वर्षा पश्चिमी भाग में 10 सेमी से भी कम होती है  शेष भाग में 20 सेमी वर्षा होती है  यहां की जलवायु अधिक शुष्क  और कठोर होती है )?✔

Q-10.. निम्नलिखित में से कौन सा कथन पश्चिमी राजस्थान में पाए जाने वाली मिट्टियों के संबंध में सही नहीं है??
A- निम्न चट्टानी प्रक्षेपो से अवरोधित रेत लिए होती है
B- उपरी सतह में भारी मात्रा में घुलनशील नमक पाया जाता है
C- बहुत कम निक्षालन और ह्यम की कमी वाली मिट्टियां होती है
D- फॉस्फेट की कमी होती है लेकिन नाइट्रोजन संपन्न होती है

D-फास्फेट की कमी होती है लेकिन नाइट्रोजन संपन्न होती है(पश्चिमी राजस्थान में मिट्टियां सामान्यत: बालूमय  है  जिम में 90% से 35% तक  बालू और 5 से 7% तक मटियार पाई जाती है  राजस्थान के पश्चिमी बालमय  मिट्टी में  फॉस्फेट  का अंश आंशिक रहता है जबकि नाइट्रोजन की कमी होती है )?✔

Q-11.. निम्नांकित में से कौन सी समस्या का सामना इंदिरा गांधी नहर कमांड क्षेत्र में नहीं करना पड़ता है??
A- मिट्टी लवणता में वृद्धि
B- लगातार बढ़ती जल संतृप्तता
C- नहर से निकला रेत जमाव
D- पानी सप्लाई में कमी

D-पानी सप्लाई में कमी(इंदिरा गांधी नहर जीसे पहले राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था यह नहर परियोजना 31 मई 1958 को प्रारंभ हुई थी  यह नहर पंजाब में हरिके बांध से निकलती है  इसे अपने कमांड एरिया में पानी सप्लाई में कमी को छोड़कर मिट्टी की लवणता में वृद्धि ,लगातार  बढती जल संतृप्तता, नहर  से निकला रेत जमाव का सामना करना पड़ता है  इंदिरा गांधी नहर परियोजना विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है इस नहर के लिए व्यास नदी पर बने पोंग बैराज से जल दिया जाता है )?✔

Q-12.. वर्ष 1990-91 तक  इंदिरा गांधी नहर परियोजना (प्रथम चरण) द्वारा सिंचाई क्षमता का सर्जन हुआ था??
A-5.7 लाख हेक्टेयर
B-1.5  लाख हैक्टेयर
C-7.53 लाख हैक्टेयर
D-15.93 लाख हैक्टेयर

A-5.7लाख हैक्टेयर(इंदिरा गांधी नहर परियोजना का उद्देश्य राजस्थान के पश्चिमी भाग में सिंचाइ पेयजल और अन्य उपयोग के लिए पानी उपलब्ध कराना है इस परियोजना कोे दो चरणों में चलाया गया है  मार्च 2011 के अंत तक 15. 93 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित क्षेत्र में लाया गया है इस नहर से राज्य के कुल 19.63 लाख क्षेत्र में सिंचाई होगी) ?✔

Q-13..वर्ष 2011की जनगणना के अनुसार 2001-11 के दौरान राज्य की कुल जनसंख्या में प्रतिशत दशकीय परिवर्तन हुआ ??
A-21.22%
B-19.45%
C-21.31%
D-17.67%

C-21.31%(राजस्थान की जनसंख्या में वर्ष 1991-2001के मुकाबले वर्ष 2001-11में 7.1%की कमी आई है दशक 1991-2001मे राज्य में वृद्धि दर जहॉ 28.41%थी,वही दशक 2001-11 में यह दर 21.31%रही।
राज्य में सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला जिला-बाड़मेर -32.5%
राज्य में न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला जिला-गंगानगर -10.0%)?✔

Q-14..जनजाति वर्ग की आबादी के अनुसार राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है??
A-चौथा
B-पॉचवा
C-छठा
D-सातवाँ

C-छठा(जनगणना 2011 के अनुसार राज्य में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 92.38 लाख  है जो कि कुल जनसंख्या का 13.5% है  राज्य में सर्वाधिक जनजाति जनसंख्या वाला जिला उदयपुर (15.25 लाख) और न्यूनतम जनजाति वाला जिला बिकानेर (7.7 हजार )है राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशत में बांसवाड़ा( 76.38%) और न्यूनतम नागौर (0.31%) जिले में है ?✔


Q-15.. सहकारी शिक्षा और प्रबंध के लिए संस्था स्थापित की गई??
A- जयपुर
B- जोधपुर
C- उदयपुर
D- अजमेर


A-जयपुर(राज्य में राइसेम की स्थापना 1 अप्रैल 1994 को सहकारिता के क्षेत्र में मानवीय संसाधनों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए की गई थी) ?✔

Q-16.. राजस्थान में ऊर्जा की धारिता शक्ति में ताप उर्जा का लगभग अनुपात कितना है??
A-90%के  लगभग
B-61% के लगभग
C-33% के लगभग
D-80% के लगभग

B-61%के लगभग(राज्य में सर्वाधिक योगदान तापीय उर्जा का 61.02 प्रतिशत है उसके बाद पन विद्युत 10.12% परमाणु 3.2 प्रतिशत पवन ऊर्जा का 20.25% सौर ऊर्जा का 4.43और बायोमास का 0.56 प्रतिशत योगदान है )?✔

Q-17.. मरू विकास कार्यक्रम है??
A- राज्य सरकार का
B- केंद्रीय सरकार का
C- राज्य और केंद्रीय सरकार का संयुक्त
D- इनमें से कोई नहीं

B-केंद्रीय सरकार का (राजस्थान में मरू विकास कार्यक्रम 1977-78 में केंद्र परिवर्तित योजना के रूप में  राष्ट्रीय कृषि आयोग की सिफारिशों के आधार पर शत-प्रतिशत केंद्रीय सहायता के रूप में शुरू किया गया  वर्तमान में स्वीकृत परियोजनाओं हेतु केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग के रूप में शुरू किया गया  वर्तमान में स्वीकृत परियोजनाओं हेतु केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग 75:25 का है यह योजना राज्य के 16 जिलों में संचालित है )?✔

Q-18.. राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ की स्थापना जिस वर्ष में की गई वह है??
A-1974
B-1975
C-1976
D-1977

C-1976(इस संघ की स्थापना 1976 में की गई थी जिस का मुख्यालय उदयपुर में है इस संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जनजाति क्षेत्र में आदिवासियों को उपभोक्ता और खाद्य वस्तुएं उचित मूल्य पर वितरित कर उन्हें आर्थिक शोषण से मुक्ति दिलाना है )?✔

Q-19.. आधार  तल संकल्पना का प्रतिपादन किसने किया था??
A-वाल्थर पेंक
B- डब्ल्यू.एम.डेविस
C-जे.डब्ल्यू.पॉवेल
D-जेम्स हट्टन

C-जे.डब्ल्यू.पॉवेल( डब्ल्यू पॉवेल ने 1875 में आधार तल की संकल्पना का प्रतिपादन किया प्रत्येक नदी के निम्नवर्ती की अंतिम सीमा होती है जिसके बाद  पुन: अपरदन  संभव नहीं हो सकता है। इस सीमा को नदी का आधार तल कहते हैं आधार तल  वास्तव में नदी के लंबवत अपरदन की अंतिम सीमा होती है  वाल्थर पेंक ने मार्फो लॉजिकल सिस्टम (आकृतिक विश्लेषण मॉडल) का प्रतिपादन किया ?✔

Q-20..रिया निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है??
A- निक्षेपित भूमि
B-  निमग्न उच्च भूमि तटरेखा
C- उभरी हुई उच्च भूमि तटरेखा
D- अपरदित स्थलाकृति

B-निमग्न उच्च भूमि तटरेखा( रिया निमग्न उच्च भूमि तट रेखा का उदाहरण है  रिया किनारा का निर्माण भू पृष्ठीय अपरदन द्वारा प्रभावित  स्थल  के  आंशिक रूप से जलमग्न होने से होता है  वास्तव में नदियों की एस्चुअरी के जलमग्न हो जाने से  रिया का निर्माण होता है  रिया किनारा किपाकार होता है  और स्थल की ओर  सकरा  होता है  इस तरह रिया के शीर्ष भाग पर नदी का मुहाना और दूसरे सिरे पर खुला सागर होता है )?✔

Q-21.. जापान विश्व का अग्रणी औद्योगिक राष्ट्र बन गया है क्योंकि??
A- उसके पास कुछ तकनीकी क्षमता है
B- वहां औद्योगिक क्रांति का प्रारंभ हुआ
C- उसके पास जैव ईंधन का बाहुल्य है
D- उसके पास प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन है

A-उसके पास कुछ तकनीकी क्षमता है(जापान विश्व का अग्रणी औद्योगिक राष्ट्र बन गया क्योंकि उसके पास उच्च तकनीकी  क्षमता हैं  जापान के पास खनिज संसाधनों की कमी है लेकिन उच्च तकनीकी क्षमता के कारण एक औद्योगिक राष्ट्र बना है )?✔

Q-22.. गलित आग्नेय पदार्थ कहा जाता है??
A-मैन्टल
B-मैग्मा
C-सीएल
D-सिमा

B-मैग्मा(पृथ्वी के अभ्यंतर में पिघला पदार्थ जिस के  ठंडा होने पर  आग्नेय चट्टान का निर्माण होता है  मैग्मा  कहलाता है )?✔

Q-23.. निम्नलिखित सिद्धांतों में से किसमें इस बात की परिकल्पना की गई है की पर्वतन पट्टियों की जड़े होती है??
A- कोबर का पर्वत निर्माण सिद्धांत
B- प्राट का सम स्थिति का सिद्धांत
C- होल्मस का संवहन धारा सिद्धांत
D- एयरी का सम स्थिति का सिद्धांत

A- कोबर का पर्वत निर्माण सिद्धांत( कोबर का भू-सन्नति सिद्धांत है इस सिद्धांत के अनुसार प्रारंभ में लंबी सकरी पट्टी के रूप में  भू -सन्नतियॉ  थी  जिसमें अवसाद जमा हुआ और पुनः संपीडन के कारण इसमें वलन हुआ यह वलन भी लंबी सकरी पट्टी के रूप में हुआ )?✔

Q-24.. निम्नलिखित जनजातियों में से कौन एक पशुचारणिक भ्रमणशीलता को अपनाती है??
A- एस्कीमों
B-बोरो
C-पिग्मी
D-मसाई

D-मसाई(मसाई स्थाई रूप से घर बनाकर रहते हैं यह गाय का पालन दूध और मांस हेतु करते हैं यह अपने  पशुओ को बांधकर नहीं खिलाते  यह वर्ष भर पशुचारण करते हैं )?✔

Q-25.. लोहा और इस्पात उद्योग के रूप में पिट्सबर्ग को एक बड़ी असुविधा है??
A- कोककारी कोयले की उपलब्धि के मामले में
B- लोहा अयस्क की पूर्ति के मामले में
C- परिवहन के मामले में
D- बाजार के मामले

D-बाजार के मामले में(संयुक्त राज्य अमेरिका के पिट्सबर्ग क्षेत्र में कोयले की परतों के रूप में उत्तम जमाव मिलता है  साथ ही यह लोह अयस्क उत्पादन का भी क्षेत्र है  यहां हेमेटाइट प्रकार का लोह निक्षेप है इसे लंबा परिवहन खर्च भी नहीं देना पड़ता  किंतु इस को बाजार की सुविधाओं का अभाव है )?✔

Q-26.. उत्तरी ध्रुव  आर्कटिक  महासागर में पढ़ता है जबकि दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका महाद्वीप के भीतर स्थित है निम्नलिखित परिकल्पनाओं में से कौन इस विशेषता का उपयोग एक समर्थक तर्क के रूप में करती है??
A- चतुष्फलक सिद्धांत
B- समस्थिति का सिद्धांत
C- महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत
D-संवहनी धारा सिद्धांत

A-चतुष्फलक सिद्धांत(चतुष्फलक सिद्धांत लोथियन  ग्रीन महोदय ने  दिया है इस  सिद्धांत  के अनुसार महाद्वीप  के ठीक विपरीत महासागर अवस्थित है स्पष्ट है कि उत्तरी ध्रुव आर्कटिक  महासागर है और दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिक महाद्वीप है

Q-27..हिम द्वारा  निक्षेपित प्रभाव शेल को सामान्यतः कहते हैं??
A-जलोढ़क
B-हिमनदीप अपोढ़
C-प्लावी बर्फ शैल
D- एस्कर

C-प्लावी बर्फ शैल( एस्कर हिमनदी द्वारा निक्षेपित लहरदार टीले है जलोढ़क  जलीय प्रकोप द्वारा निक्षेपित अवसाद को कहते हैं  जबकि हिम नदियां  अपोढ़ का संबंध मोरेन से है  यह तीन प्रकार के होते हैं  अन्त्य हिमोढ़,  मध्यस्थ हिमोढ़,पार्श्ववर्ती हिमोढ़  )?✔

Q-28.. जापानी लोग मछली और चावल खाने वाले लोग हैं क्योंकि वे ??
A- एशियाई है
B- बौद्ध है
C- चावल की खेती करते हैं और मछली पकड़ते हैं
D- मछली और चावल का आयात करते हैं

C-चावल की खेती करते हैं और मछली पकड़ते हैं(जापान प्रशांत महासागरीय द्वीपीय स्थिति वाला देश है  यहां जापान सागर से  उथले  की मछलियों की पूर्ति होती है।  द्वीपीय  स्थिति होने के कारण यहां की जलवायु नम है यहां की जमीन उपजाऊ है यही कारण है कि यहॉ  धान की खेती की जाती है स्पष्ट है कि प्रचूर  चावल उत्पादन और मत्स्य प्राप्ति के कारण यहां के लोग चावल और मछली खाते हैं क्योंकि किसी समुदाय का जीवन  ढ़ग उसके वातावरणीय संसाधनों पर निर्भर करता है )?✔

Q-29.. निम्नलिखित  बांधो में से कौन-सा एक सिंचाई के लिए नहीं है??
A- भवानी सागर
B- शिवसमुद्रम
C- कृष्ण राज सागर
D- भाखड़ा नागल

B- शिवसमुद्रम(  इसका मुख्य उद्देश्य जल विद्युत उत्पादन है यह कावेरी नदी पर स्थित एक जलप्रपात है जब  कि शेष सिंचाई से संबंधित है भवानी सागर भवानी नदी पर बनाया गया है यह  कावेरी की सहायक नदी है )?✔

Q-30.. प्रक्षेप जो समुद्री मार्ग को दिखाने के लिए उपयुक्त है??
A-साइनुसॉयडल
B-मॉलवीड
C-पोलर जेनिथल
D-मरकेटर

D-मरकेटर(मर्केटर चार्ट पर दो स्थानों को मिलाने वाली ऐसी सरल रेखा को Rhumb या Loxodrome कहते हैं यह रेखा Constant angle और सही दिशा वाली होती है किन्ही दो बिंदुओं की न्यूनतम दूरी मर्केटर प्रक्षेप पर Great Circle द्वारा ज्ञात की जाती है Great Circle वक्राकार होते हैं  उत्तरी गोलार्ध में उत्तर और दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण की ओर झुके रहते हैं  इनके सहारे सहारे नौ-संचालन में  किसी नाविक को प्रतिरूप अपने पोत की दिशा में परिवर्तित करना होगा जो कठिन कार्य है अतः मर्केटर प्रक्षेप पर किसी  वृहत वृत की आवश्यक संख्याओं में जीवाएं खींच दी जाती है ।इन  जीवाओं के सहारे  नाविक पोत की दिशा परिवर्तित करते हैं ?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website