RAS HISTORY QUIZ 04

RAS HISTORY QUIZ 04


Q-1.. डाकन प्रथा पर सर्वप्रथम किस शासक द्वारा रोक लगाई गई थी??
A- ईश्वरी सिंह
B- स्वरूप सिंह
C- रायसिंह
D- जवान सिंह


D-जवान सिंह(1853 में मेवाड़ रेजिडेंट कर्नल ईडन के परामर्श पर मेवाड़ के महाराणा जवान सिंह ने डाकन प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया चुड़ैल प्रभावित स्त्री को डाकन  कहा जाता था ?

Q-2.. इतिहास प्रसिद्ध पन्ना धाय किस जाति की थी??
A- भील
B- गुर्जर
C- रेवारी
D- इनमें से कोई नहीं

B-गुर्जर( धाय  उस महिला को बोलते हैं जो राज परिवार के बच्चों को स्तनपान कराती थी पन्नाधाय का जन्म चित्तौड़ के समीप स्थित माताजी की पंडोली गांव में हुआ था उन्होंने अपने पुत्र चंदन का बलिदान देखकर राजकुमार उदय सिंह को दासी पुत्र बनवीर से बचाया था) ?

Q-3.. सामंती काल में "सेज की ओवरी" से क्या तात्पर्य था??
A- शयन कक्ष
B- पाटवी कुंवर का महल
C-ड्योढी कक्ष
D-शीशे की कारीगरी का महल

A-शयन कक्ष(पाटवी कुंवर का महल "कुंवर पदा का महल"कहलाता था निजी पूजा के कक्ष को निजसेवा तथा महल के सबसे ऊँचे गोखडे़ को फूल गोखड़ा कहा जाता था निवास स्थान पर घुसने के लिए बनी ड्योढी 'गणेश ड्योढी'कहलाती थी) ?

Q-4..राजस्थान में "ट्रंक एवं टोडा"गॉव किस जाति के लिए प्रसिद्ध है ??
A-कलाल
B-गुर्जर
C-कंजर
D-कथोडी

A-कलाल(राजस्थान में ट्रंक और टोडा गांव  कलालों  प्रसिद्ध गांव रहे हैं  कलाल जाति की औरते राजस्थान के इतिहास में अत्यंत प्रसिद्ध हुई है बगड़ावत गाथा में  पातूड़ी  कलाल का उल्लेख किया गया है )?

Q-5.. राजपूत काल में जल वितरण विभाग के प्रमुख को क्या कहते थे??
A- कठेरी
B-  चुनेरी
C- पनेरी
D- नावेरी

C-पनेरी( दारोगा-ए-आबदार खाना नामक अधिकारी जल वितरण विभाग का प्रमुख था जिसे पनेरी भी कहा जाता था )?

Q-6..दोहरी ताजीम है ??
A- राजाओं की उपाधि
B- रियासत काल में ली जाने वाली कर/लाग
C- रियासत काल में दरबार में अभिवादन का एक प्रकार
D- (B)और (C)दोनों

C-रियासत काल में दरबार में अभिवादन का एक प्रकार (दोहरी ताजीम का अर्थ -आने-जाने पर राजा द्वारा खड़े होकर अभिवादन स्वीकार करना है )?✔

Q-7.. शेखावाटी का सिंह द्वार किस नगर को कहा जाता है??
A- नवलगढ़
B- डीडवाना
C- मुकुंदगढ़
D- पिलानी

B-डीडवाना(डीडवाना मारवाड़ का आखरी नगर है और इसके बाद  शेखावाटी की सीमा प्रारंभ होती है इसी कारण यह शेखावाटी का सिंह द्वार कहलाता है )?✔

Q-8.. राजस्थान में गलीचे का प्रदर्शन किस म्यूजियम में किया गया था??
A- अल्बर्ट म्यूजियम
B- विक्टोरिया हॉल म्यूजियम
C- राजकीय संग्रहालय बीकानेर
D- इनमें से कोई नहीं

A-अल्बर्ट म्यूजियम( इस म्यूजियम की शुरुआत महाराजा रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में 1876 में प्रिंस अल्बर्ट के द्वारा की गई थी अल्बर्ट हॉल में  गलीचो का प्रदर्शन किया गया है जिसमें एक गलीचा इरान का है )?✔

Q-9.. राजस्थान के किस संग्रहालय में गोडावण का एक स्टफ नमूना भी प्रदर्शित किया गया है??
A- बीकानेर संग्रहालय
B- जयपुर संग्रहालय
C- अजमेर संग्रहालय
D- जैसलमेर संग्रहालय

D-जैसलमेर संग्रहालय(जैसलमेर संग्रहालय की शुरुआत 1984 में की गई थी करोड़ों वर्ष पूर्व पेड़ पौधे और जीव जंतुओं के अवशेष पाषाण कालीन उपकरण ताम्रपाषाण शिलालेख आदि  प्राचीन वस्तुओं का संग्राहक जैसलमेर संग्रहालय को सिद्ध करते हैं )?✔

Q-10.. राजकीय संग्रहालय बीकानेर का उद्घाटन कब किया गया था??
A- 5 नवंबर 1937
B- 5 जनवरी 1940
C- 7 अक्टूबर 1950
D- 10 फरवरी 1965

A-5 नवंबर 1937(5 नवंबर 1937 को वायसराय लार्ड लिनलिथगो द्वारा  गंगा गोल्डन जुबली म्यूजियम बीकानेर का उद्घाटन किया गया )?✔

Q-11.. राजपूताना देसी राज्य परिषद की स्थापना कब की गई थी??
A- 1928
B- 1930
C- 1932
D- 1938

A-1928(इसकी स्थापना विजय सिंह पथिक, रामनारायण चौधरी ,केसरी सिंह बारहट दामोदर लाल राठी आदि के द्वारा की गई इस का प्रथम अधिवेशन अजमेर में 23- 24 नवंबर 1928 को हुआ जिसका सभापतित्व अमृतलाल सेठ ने किया था ?✔

Q-12..डंड किराड़ क्या है??
A- कर का प्रकार
B- स्थान का नाम
C-  प्रथा का नाम
D-  पुस्तक का नाम

A-कर का प्रकार(डंड किराड़ जोधपुर राज्य के व्यापारियों से लिया जाने वाला एक कर था जिसे  जोधपुर के महाराजा तख्त सिंह ने समाप्त किया था )?✔

Q-13.. 1857 के सैनिक विद्रोह के समय जोधपुर पर किसका शासन था??
A- महाराजा विनय सिंह
B- महाराजा प्रताप सिंह
C- महाराजा सज्जन सिंह
D- महाराजा तख्त सिंह

D-महाराजा तख्तसिंह( महाराजा तख्त सिंह के समय मारवाड़ में सबसे पहले अंग्रेजी स्कूल छापाखाना और रेल प्रारंभ हुई) ?✔

Q-14.. कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में स्वागत समिति के अध्यक्ष बनाए गए थे??
A- हरिदेव जोशी
B- जमनालाल बजाज
C- गुरु लाल चंद्र पुरोहित
D- कन्हैयालाल माथुर

B-जमुनालाल बजाज( जमुनालाल बजाज गांधीजी के पांचवे पुत्र थे  कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में इन्हें स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया  यही से यह  गांधीजी के पांचवे पुत्र कहलाये )?✔

Q-15.. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना किसने की थी??
A- कन्हैयालाल माथुर
B- जमुना लाल बजाज
C- बेनी माधव शर्मा
D- बृज मोहन लाल शर्मा

B-जमुना लाल बजाज( नागपुर अधिवेशन के बाद यह गांधीजी के पांचवे पुत्र  कहलाये, जमनालाल बजाज हिंदी के प्रबल पक्षधर थे वह हिंदी को ईमान की भाषा कहते थे इन्होंने दक्षिण भारत में हिंदी का प्रचार किया जमनालाल बजाज ने राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना की )?✔

Q-16.. राजस्थान की प्रथम अंग्रेजी मासिक पत्रिका कहलाती है??
A- हिस्ट्री ऑफ राजस्थान
B-  ग्लिम्पसिस ऑफ राजस्थान
C- मिस लेनी
D- इनमें से कोई नहीं

C- मिस लेनी(इंदौर में जन्मे लक्ष्मणराव पेढ़ारकर ने मिस लेनी पत्रिका में संपादन कार्य किया  ,ग्लिम्पसिस  ऑफ राजस्थान पेढ़ारकर द्वारा राजस्थान के सांस्कृतिक जीवन पर टिप्पणी सहित तैयार किया गया भारत सरकार का रेखाचित्र है )?✔

Q-17.. सौरभ पत्रिका का प्रकाशन कहां से किया गया??
A- झालरापाटन से
B- गजनेर से
C-  टाड़गढ़ से
D- उदयपुर से

A-झालरापाटन से( पंडित राम निवास शर्मा के संपादतत्व मे सौरभ  पत्रिका का प्रकाशन महाराजा भवानी सिंह के संरक्षण में झालरापाटन से हुआ था )?✔

Q-18.. जोधपुर में जन्मे प्रसिद्ध राष्ट्र वादी कवि जिन्होंने 1945 में रियासती नामक समाचार पत्र प्रारंभ किया??
A- मदन मोहन माथुर
B- सुमनेश जोशी
C- जयंत पाटील
D- केशव चंद्र सेन

B-सुमनेश जोशी(इनका जन्म जोधपुर में हुआ जोधपुर में मारवाड़ लोक परिषद् द्वारा चलाए गए जिम्मेदार हुकूमत आंदोलन में  सुमनेश जोशी की कविताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी 26 मई 1948 को इसी समाचार पत्र के माध्यम से जोधपुर के राजा के पाकिस्तान में मिलने के इरादों का भंडाफोड़ किया गया था 1951 में वह राष्ट्रदूत के प्रथम संपादक बने )?✔

Q-19.. करौली राज्य में कानून भंग लेख किस समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था??
A- केसरी
B- प्रताप
C- राजस्थान
D- जाग

C-राजस्थान(9 दिसंबर 1923 को राजस्थान समाचार पत्र में मदन सिंह के प्रकाशित इस लेख में जनता में जागृति उत्पन्न की थी  राजस्थान समाचार पत्रिका प्रकाशन 1923 ऋषि दत्त मेहता द्वारा ब्यावर से किया गया था )?✔

Q-20.. किस साप्ताहिक पत्र के द्वारा बेगू और सिरोही के भीलों के आंदोलन को बल प्रदान किया गया था??
A- राजस्थान
B- नवीन राजस्थान
C- राजस्थान टाइम्स
D- राजस्थान केसरी

B-नवीन राजस्थान₹  नवीन राजस्थान  साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन अजमेर से 1921 में विजय सिंह पथिक द्वारा किया गया था  इस पत्नी बिजोलिया किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया था  इस पत्र  प्रकाशन राजस्थान सेवा संघ का मुख्यालय अजमेर स्थांतरित होने के बाद किया गया था) ?✔

Q-21.. किस समाचार पत्र ने विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए निशुल्क विज्ञापन प्रकाशित किए??
A- राजस्थान
B- नव राजस्थान
C- नवज्योति
D- अभ्युदय

B-नव राजस्थान(   राजस्थान पत्र में बेमेल बालविवाह का विरोध किया ,नवज्योति अजमेर से प्रकाशित इस पत्र में शरणार्थी समस्या की प्रमुखता से उठाया  इस साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन 1936 में अजमेर से रामनारायण चौधरी द्वारा किया गया ,अभ्युदय आगरा से प्रकाशित इस पत्र में किसान आंदोलन का सचित्र वर्णन होता था )?✔

Q-22.. राजस्थान में सामाजिक जनजागृती की भूमिका निभाने वाले समाचार पत्र विश्वामित्र का प्रकाशन कहां से किया गया??
A- कोलकाता से
B- मुंबई से
C-पुणे से
D- वर्धा से

A-कोलकाता से(विश्वामित्र  समाचार पत्र के संपादक फूलचंद अग्रवाल थे इस पत्र में अलवर प्रजामंडल के संदर्भ में विस्तृत समाचार प्रकाशित किए ,विश्वामित्र ने बीकानेर रियासत द्वारा राजनीतिक कार्यकर्ताओं के दमन के बारे में लिखा ,जैसलमेर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, विधवा विवाह को इस पत्र में अधिक प्रोत्साहित किया) ?✔

Q-23.. बांसवाड़ा में वैचारिक क्रांति फैलाने के लिए सर्वप्रथम वाचनालय की स्थापना किसने की??
A- गौरी शंकर उपाध्याय
B- शंकरलाल उपाध्याय
C- भोगीलाल पांडया
D- गोविंद गिरी

A-गौरीशंकर उपाध्यक्ष(गौरीशंकर उपाध्यक्ष का जन्म बॉसवाड़ा जिले के बोडीगामा  गांव में हुआ था )?✔

Q-24.. 1924 में जाट वीर साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन कहां से प्रारंभ किया गया??
A- आगरा से
B- कानपुर से
C- वर्धा से
D- बरेली से

A-आगरा से(जाट वीर साप्ताहिक पत्र में शेखावाटी किसान आंदोलन की खबरों का प्रकाशन किया गया था) ?✔

Q-.25.. गांधी जी की मानस पुत्री के नाम से किसे जाना जाता है??
A- गिरिजा व्यास
B- सत्यभामा
C- पार्वती जोशी
D- रेनू गोस्वामी

B- सत्यभामा(सत्यभामा बूंदी के स्वतंत्रता सेनानी श्री नित्यानंद नागर की पुत्रवधू थी 1930 में नित्यानंद ने प्रथम सत्याग्रह के रूप में अजमेर में नमक कानून तोड़ा  1932 में ब्यावर अजमेर आंदोलन की जिम्मेदारी सत्यभामा पर थी) ?✔

Q-26.. स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के सबसे अधिक स्थल कहां खोजे गए??
A- गुजरात
B- पंजाब और हरियाणा
C- राजस्थान
D- उत्तर प्रदेश

A-गुजरात(स्वतंत्रता के बाद सर्वाधिक  हड़प्पा स्थल गुजरात में पाए गए सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित 60 से अधिक स्थल ( लोथल, धौलावीरा ,सुरकोटडा, रोजड़ी, रंगपुर इत्यादि )गुजरात में पाए गए इतनी अधिक संख्या में पाए गए स्थलों ने इतिहासकारों को हड़प्पा सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता ना कहकर हिंदू- सरस्वती- गुजरात सभ्यता कहने पर मजबूर कर दिया है )?✔

Q-27..इंड्ज(सिंधु) घाटी लोगों के द्वारा अत्यधिक उपयोग में लाया गया धातु था??
A- तांबा
B- कांसा
C- सोना और चांदी
D- टिन

A-तांबा(सिंधु घाटी सभ्यता में बड़े पैमाने पर तांबा धातु प्रयोग किया जाता था राजस्थान के सीकर जिले में स्थित गणेश्वर को सिंधु घाटी के शहरों को तांबे की आपूर्ति करने वाला प्रमुख स्थल माना जाता है हालांकि तांबे का सबसे बड़ा भंडार गंगेरिया से आता था )?✔

Q-28.. भारत के मूल निवासी थे??
A -सिक्ख
B- मुगल
C- द्रविड़
D- ईसाई

C-द्रविड़(अभी तक इतिहासकारों का मानना है कि द्रविड़ भारत के मूल निवासी थे हालांकि 5 जनवरी 2011 को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए एक निर्णय के अनुसार आदिवासी जातियों अथार्थ वर्तमान जनजातियों या आदिवासियों के पूर्वज भारत के मूल निवासी थे )?✔

Q-29.. वैदिक कर्मकांड में "होता"का संबंध है??
A- ऋग्वेद से
B- सामवेद से
C- यजुर्वेद से
D- अथर्ववेद से

A-ऋग्वेद से (ऋचाओं के क्रमबद्ध ज्ञान के संग्रह को ऋग्वेद कहा जाता है  इसमें 10 मंडल 1028 श्लोक और 10462  ऋचाएँ है इस वेद  की ऋचाओं को पढ़ने वाले ऋषि को "होतृ या होता" कहते हैं) ?✔

Q-30.. गोपथ ब्राह्मण संबंधित है??
A- यजुर्वेद से
B- सामवेद से
C- अथर्ववेद से
D- ऋग्वेद से

C-अथर्ववेद से(गोपथ ब्राह्मण का संबंध अथर्ववेद से है यह अथर्ववेद के सूक्तो की व्याख्या और धार्मिक अनुष्ठानों का वर्णन करते हैं इसकी भाषा गद्यात्मक है )?✔

Q-31..अपौरूषेय  ज्ञात प्राचीन भारतीय साहित्य है??
A- वैदिक
B- पौराणिक
C- स्मृतियां
D-सूत्र

A-वैदिक( वेदों के संदर्भ में  अपौरूषेयतावाद  वह मत है जो मानता है कि वेद अपैरूषेय है अर्थात वेदों को किसी ने नहीं  रचा है ना तो मनुष्य ने और ना ही किसी देवी शक्ति ने )?✔

Q-32.. ऋग्वेद के बहुत सारे  परिच्छेदो में बताया गया शब्द  अघ्न्य इसको लागू होता है??
A- पुरोहित
B- स्त्री
C- ब्राह्मण
D-गाय

D-गाय(ऋग्वेद और सामवेद में  गाय को  अघन्य और अदिति के रूप में संबोधित किया गया है जिसे मारा नहीं जाना चाहिए )?✔

Q-.33.. बड़े बलिदान से जुड़े नियमों के बारे में कौन सा सूत्र संबंधित है??
A- धर्मसूत्र
B-सूतसूत्र
C-गृह्यसूत्र
D-सृतसूत्र

B-सृतसूत्र( सृत सूत्र  बड़े बलिदानों के नियमों से संबंधित है यह नियम बली वेदियों और बलिदान स्थलों से संबंधित है यह नियम वेदांग के भाग हैं इन नियमों में शव का अंतिम संस्कार विधि पूर्वक करने और सभी अनुष्ठानों को सही विधि से करने का निर्देश दिया गया है )?✔

Q-34.. प्रोफेसर  जाकोबी  का मत है कि  ऋग्वेद  को लिखा गया था??
A-ई. पू. 1000के पहले
B-ई. पू. दूसरी सदी
C-ई. पू .1200
D-ई. पू. का तीसरा मिलिया

D-ई.पू.का तीसरा मिलिया( खगोलीय आधार पर जर्मन भारत विद प्रोपेसर हरमन जैकोबी का मानना था कि ऋग्वेद की ऋचा 4500-2500 हजार ईसापूर्व संकलित की गई थी वो एकमात्र प्रसिद्ध  पश्चिमी भारत विद है जिनका अनुसंधान इस सिद्धांत मे किये गये दावे का समर्थन करता है कि वेद दूसरी सहस्त्राब्दि ईसा पूर्व के आधे दशकों से अधिक पुराना है) ?✔

Q-35..जैन परम्परा के अनुसार 22वें तीर्थकर नेमिनाथ इसके नाते थे??
A-कृष्ण
B-उदयन
C-पारस्कर
D-बिंबिसार

A-कृष्ण(22 वे तीर्थंकर नेमिनाथ समुंद्र विजय के पुत्र और अंधकवृष्णी के पोत्र थे कुछ जैनी और हिंदुओं का मानना है कि कृष्ण के पिता वासुदेव और नेमिनाथ के पिता समुंद्र विजय दोनों भाई थे अतः नेमिनाथ कृष्ण के चचेरे भाई थे)?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website