अनुपात एवं समानुपात QUIZ 03(Ratio and proportion of QUIZ 03)

अनुपात एवं समानुपात QUIZ 03


(Ratio and proportion of QUIZ 03)


Q1.पिंकू रिंकू और टिंकू आपस में Rs 4200 की राशि क्रमशः 7:8:6 के अनुपात में बांटते हैं। इनमें से प्रत्येक के हिस्से में Rs 200 जोड़े जाएं, तो उनकी राशि के हिस्सों का नया अनुपात क्रमशः क्या होगा?

A-8:9:6
B-7:9:5
C-7:8:6
D-8:9:7✔

Q2. एक स्कूल में छात्रों की कुल संख्या 3250 है। यदि उस स्कूल में लड़कियों की संख्या 1495 है, तो लड़कों की कुल संख्या का लड़कियों की कुल संख्या से कितना अनुपात है?

A-23:27
B-25:29
C-27:23 ✔
D-29:25

Q3. एक स्कूल में लड़कों की कुल संख्या लड़कियों की कुल संख्या से 15 प्रतिशत अधिक है। स्कूल में कुल लड़कों का कुल लड़कियों से क्रमशः अनुपात कितना है?

A-17:23
B-24:11
C-23:20 ✔
D-11:24

Q4. किसी धन-राशि को A, B, C और D के बीच में 5:2:4:3 अनुपात से वितरित किया जाता है। यदि C को D से Rs 1000 ज्यादा मिलता है तो B का हिस्सा क्या है?

A-Rs 500
B-Rs 1500
C-Rs 2000 ✔
D-Rs 2500

Q5. गणित, भौतिकी और जीवविज्ञान के सीटों का अनुपात क्रमशः 5:7:8 है। इन सीटों में क्रमशः 40 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 75 प्रतिशत के वृद्धि का प्रस्ताव आया। इन विषयों में वृद्धि से हुई सीटों का अनुपात क्रमशः क्या होगा?
A-2:3:4 ✔
B-6:7:8
C-6:8:9
D-निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q6. एक काॅलेज में कला और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थी क्रमशः 4:5 के अनुपात में थे। जब वाणिज्य संकाय में 65 और विद्यार्थी शामिल हो जाते हैं तो यह अनुपात क्रमशः 8:11 हो जाता है। कला संकाय में कितने विद्यार्थी हैं?
A-520 ✔
B-650
C-715
D-निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q7. एक कक्षा में लड़के और लड़कियों के बीच का अनुपात 6:5 है। 8 अधिक लड़के कक्षा में भर्ती हों और दो लड़कियां कक्षा छोड़ दें तो नया अनुपात क्रमशः 11:7 हो जाता है। अब कक्षा में कितने लड़के हैं?
A-28
B-38
C-44 ✔
D-36

Q8. श्री पंडित के पास 950 सोने के सिक्के थे। ये सिक्के उसने अपनी तीन बेटियां ललिता, अमिता और नीता में बांट दिए। ललिता ने 25 सोने के सिक्के अपने पति को दिए, अमिता ने 15 सोने के सिक्के दान में दिए और नीता ने 30 सोने के सिक्कों से आभूषण बनवाये। उसके पास बचे सिक्कों का नया क्रमशः अनुपात 20:73:83 था। अमिता को श्री पंडित से कितने सोने के सिक्के मिले थे?

A-380 ✔
B-415
C-400
D-350

Q9. वह अनुपात क्या होगा जिसमें दोनों राशियों का अंतर 40 और उनका मान 2⁄₇ हो?
A-16:56 ✔
B-14:56
C-15:56
D-16:72

Q10. नर्मदा सरोवर बचाओ (एन.एस.बी) प्रदर्शन के दौरान मिस पाटकर के समर्थक और पुलिस का अनुपात 9:1 था। प्रति तीन पुलिस द्वारा पाँच एन.एस.बी समर्थकों के औसत से 135 एन.एस.बी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शन में कुल कितने एन.एस.बी समर्थक थे?
A-1215
B-665
C-405
D-729 ✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website