गणित - QUIZ 15(Mathematics Quiz 15)

गणित - QUIZ 15(Mathematics Quiz 15)


Q1.एक विद्यार्थी से किसी संख्या का 5/16 ज्ञात करने के लिए कहा गया। गलती से उसने उस संख्या का 5/6 ज्ञात कर लिया। उसका उत्तर सही उत्तर से 250 अधिक था। दी हुई संख्या ज्ञात कीजिए -
A. 300
B. 480 ✔
C. 450
D. 500

Q2. 1,240 रूपये की एक धनराशि A, B और C में इस प्रकार बाँटी जाती है कि A का भाग : B का भाग = 6 : 5 तथा B का भाग : C का भाग = 10 : 9 है। C का भाग ज्ञात कीजिए।
A. 480 रूपये
B. 360 रूपये ✔
C. 400 रूपये
D. 346  रूपये

Q3. 0.022 को किस संख्या से गुणा करें कि गुणनफल 66 हो जाए ?
A. 3000 ✔
B. 3200
C. 4000
D. 3600

Q4. किस संख्या का 18%, संख्या 75 के 12% के बराबर है ?
A. 50 ✔
B. 100
C. 20
D. 25

Q5. यदि A का 20% = B का 50% है, तो A का कितने प्रतिशत B है ?
A. 30%
B. 40% ✔
C. 25%
D. 15%

Q6. दो संख्याएँ किसी तीसरी संख्या से क्रमशः 20% और 50% अधिक हैं। पहली संख्या दूसरी संख्या का कितने प्रतिशत है ?
A. 100%
B. 150%
C. 80% ✔
D. 120%

Q7. कोई घड़ी 1 बजे एक बार, 2 बजे दो बार, 3 बजे तीन बार और आगे इसी तरह बजती है। एक दिन में वह घड़ी कुल कितने बार बजेगी?
A. 156 ✔
B. 146
C. 136
D. 166

Q8. एक कैम्प में 1200 स्काउटों के लिए 20 दिन की भण्डार व्यवस्था थी। 5 दिन बाद 300 स्काउट चले गए। अब भण्डार कितने दिनों में समाप्त होगा?
A. 15
B. 20 ✔
C. 24
D. 27

Q9. यदि मैं 10 रु. के 11 की दर से कुछ वस्तुएँ खरीद कर उन्हें 11 रु. के 10 की दर से बेचता, तो लाभ प्रतिशत होता-
A. 10%
B. 11%
C. 21% ✔
D. 100%

Q10. 504 विद्यार्थियों वाले एक विद्यालय में लड़कों और लड़कियों की संख्याओं का अनुपात 13 : 11 है। यदि 12 और लड़कियाँ भर्ती कर ली जाती हैं तो उनका नया अनुपात क्या होगा ?
A. 91 : 81✔
B. 81 :81
C. 91:10
D. 10:09

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website