भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 14

Indian Politics and Government Quiz 14


प्रश्न=1 निम्नलिखित दो व्यक्तव्यो पर विचार कीजिए!! इन में से एक वक्तव्य को कथन (A) कहा गया है तथा दूसरे को कारण (R)-?
कथन(A): मुख्य चुनाव आयुक्त को संवैधानिक प्रस्ताव को अपनाए बिना नहीं हटाया जा सकता है
कारण(R):  मुख्य चुनाव आयुक्त एक संवैधानिक व्यक्ति हैं!!
उपयुक्त वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है-
अ)  A और R दोनों सही है तथा R A की सही व्याख्या करता है !✔
ब) A और R दोनों सही है तथा R,A की सही व्याख्या नहीं करता !
स) A सही है लेकिन R गलत
द) A गलत है लेकिन R सही है


प्रश्न=2 लोकसभा का कार्यकाल 05 वर्ष से अधिक किस अवस्था मे बढाया जा सकता है-?
अ) जब युद्ध चल रहा हो
ब) जब राष्ट्रीय आपात लागू हो✔
स) जब राष्ट्रपति अपने विवेक से ऐसा निर्णय करे
द) जब मुख्य चुनाव आयुक्त ऐसा निर्यण ले

प्रश्न=3 अंतर राज्यीय परिषद का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है-?
अ) अनुच्छेद 293
ब) अनुच्छेद 280
स) अनुच्छेद 263स
द) अनुच्छेद 265

प्रश्न=4 समान न्याय और निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है-?
अ) अनुच्छेद 39
ब) अनुच्छेद 39 (A)ब
स) अनुच्छेद 38
द) अनुच्छेद 40

प्रश्न=5 सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता आवश्यक नहीं है-?
अ) वह भारत का नागरिक हो
ब) वहां कम से कम 5 वर्ष तक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश रहा हो
स) कम से कम 10 वर्ष तक किसी न्यायालय में एडवोकेट रहा हो
द) राष्ट्रपति की नजर मे पारंगत विधिवेत्ता हो
य) इनमे से कोई नही✔

प्रश्न=6 निम्नलिखित में सें किस वाद से भारतीय संसद की शक्तियाँ प्रभावित हुई है-?
अ) सज्जनसिंह बनाम राजस्थान राज्य
ब) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
स) शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ
द) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य ✔

प्रश्न=7 निम्नलिखित मे से किस स्थिति मे मूल अधिकारो को निलम्बित किया जा सकता है-?
अ) संविधान में संशोधन द्वारा
ब) आपात काल के अंतर्गत ✔
स) जब सैनिक शासन लागू हो
द)उपर्युक्त सभी स्थितियो मे

प्रश्न=8 प्रदेश सरकार में सचिवालय के विभिन्न विभागो मे नीति निर्माण हेतु समन्वय का कार्य कौन करता है-?
अ) निदेशालय
ब) मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
स) राज्य का मुख्य सचिव✔
द) गृह सचिव

प्रश्न=9 शासन (Governance) के बारे मे क्या सत्य नही है-?
अ) शासन एक प्रक्रिया है
ब) यह सरकार से भिन्न है
स) इस धारणा का प्रतिपादन सबसे पहले 1989 मे विश्व बैंक द्वारा किया गया था
द) यह एक गत्यात्मक धारणा नही है✔

प्रश्न=10 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपनायी गई "जनहित याचिका" व्यवस्था का निम्नलिखित में से कौनसा परिणाम नहीं है-?
अ) नागरिक अधिकारों की रक्षा
ब) प्रशासन में उत्तरदायित्व का विकास
स) संसद और न्यायपालिका के सहयोग में वृद्धि✔
द) न्यायिक सक्रियता में वृद्धि

प्रश्न=11 भारत में प्रजातंत्र इस तथ्य पर आधारित है कि-?
अ) संविधान लिखित है
ब) यहां मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं
स) जनता को सरकारों को चुनने तथा बदलने का अधिकार है✔
द) जहां राज्य के नीति निर्देशक तत्व है

प्रश्न=12 निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है-?
अ) 71 वा संविधान संशोधन नेपाली मणिपुरी वह कोकणी को मान्यता प्राप्त भाषाओं में सम्मिलित किया गया
ब) 62 वा संविधान संशोधन-लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों,, अनुसूचित जनजातियों तथा एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षण वर्ष 2000 तक बढ़ाया गया
स) 58 वा संविधान संशोधन-पंजाब में राष्ट्रपति शासन की अवधि का विस्तार किया गया✔
द) 55 वा सविधान संसोधन-अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया

प्रश्न=13 मंडल आयोग का संबंध था-?
अ) अनुसूचित जातियों से
ब) अनुसूचित जनजातियों से
स) पिछड़ी जातियों से✔
द) उपयुक्त सभी से

प्रश्न=14 एक कल्याणकारी राज्य के आदर्श निम्नलिखित में से किस में वर्णित है-?
अ) संविधान की प्रस्तावना में
ब) राज्य के नीति निर्देशक तत्वो मे✔
स) मौलिक अधिकारों के अध्याय में
द) संविधान की सातवीं अनुसूची में

प्रश्न=15 किस व्यक्ति को सर्वप्रथम 1977 में विपक्षी दल के नेता के रूप में मान्यता दी तथा कैबिनेट मंत्री के समान वेतन आदि दिया गया-?
अ) सी एम स्टीफन
ब) इंदिरा गांधी
स) अटल बिहारी वाजपेई
द) वाई वी चव्हाण✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website