भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 20

Indian Politics and Government Quiz 20


प्रश्न=1 निमनलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. राष्ट्रपति भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उक्त कार्य के आवंटन के लिए नियम बनाएगा !
2.भारत सरकार की समस्त कार्यपालक कार्यवाहियां प्रधानमंत्री के नाम से हुई कही जाएगी !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं !
(अ) केवल 1✔??
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=2 केंद्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति किसके अंतर्गत आती है-?
(अ) परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत
(ब) अपीली अधिकारिता के अंतर्गत
(स) मूल अधिकारिता के अंतर्गत✔??
(द) रिट अधिकारिता के अंतर्गत

प्रश्न=3 ग्राम न्यायालय अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. इस अधिनियम के अनुसार ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, अपराधिक मामलों की नहीं !
2.यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✔??
(स) 1 और 2 दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=4 जब संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है-?
(अ) उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत !✔??
(ब) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का तीन चौथाई बहुमत !
(स) सदनों का दो तिहाई बहुमत
(द) सदनों का पूर्ण बहुमत

प्रश्न=5 राज्य के "नीति निर्देशक तत्वों" के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. यह तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं !
2. किन तत्वों में अंतर्विष्ट उपबंध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एन्फोसिर्एबल) नहीं है !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों✔??
(द) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न=6 भारत के संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है-?
(अ) सार्वजनिक चुनाव मे मतदान✔??
(ब) वैज्ञानिक वृत्ति का विकास
(स) सार्वजनिक सम्पति की सुरक्षा
(द) संविधान को मानना तथा इसके आदर्शो का सम्मान करना

प्रश्न=7 भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है !
2. अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही पुर:स्थापित किया जा सकता है !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों✔??
(द) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न=8 विक्रय कर जिसका भुगतान आप कोई टूथपेस्ट खरीदते समय करते हैं,,, निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर है-?
(अ) केंद्र सरकार द्वारा आरोपित कर
(ब) केंद्र सरकार द्वारा आरोपित किंतु राज्य सरकार द्वारा संग्रहित कर
(स) राज्य सरकार द्वारा आरोपित किंतु केंद्र सरकार द्वारा संग्रहित कर
(द) राज्य सरकार द्वारा आरोपित एवं संग्रहित कर✔??

प्रश्न=9 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. राज्यसभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है !
2. राज्यसभा अनुदानों की मांगों पर मतदान नहीं कर सकती हैं !
3. राज्यसभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✔??
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न=10 यदि वित्त विधेयक को राज्यसभा द्वारा व्यापक रूप से संशोधित कर दिया जाता है,, तब क्या होगा-?
(अ) लोकसभा तब भी बिल को पारित कराने का प्रयास जारी रखेगी राज्यसभा की अनुशंसाओं को मानते हुए या अस्वीकार करते हुए ✔??
(ब) लोकसभा उस पर फिर विचार नहीं कर सकती
(स) लोकसभा राज्यसभा को विधेयक को पुनर्विचार के लिए भेज सकती हैं !
(द) राष्ट्रपति विधेयक को पारित करने के लिए संयुक्त बैठक आहूत कर सकते हैं !

प्रश्न=11 पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है-?
1. विकास में जनभागीदारी
2. राजनीतिक जवाबदेही
3. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण
4.वित्तीय संग्रहण (फाइनेंसियल मोबिलाइजेशन)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(अ) केवल 1,2 और 3
(ब) केवल 2 और 4
(स) केवल 1 और 3✔??
(द) 1,2,3 और 4

प्रश्न=12 भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी एक अनुसूची में "दल बदल विरोधक विषयक" उपबंध है-?
(अ) दूसरी अनुसूची
(ब) पांचवी अनुसूची
(स) आठवीं अनुसूची
(द) दसवीं अनुसूची✔??

प्रश्न=13 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद आकार में उस राज्य की विधानसभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती हैं !
2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद के सभापति को नामनिर्देशित करता है !

उपयुक्त कथनो में से कौन सा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं✔??

प्रश्न=14 संसद अंतरराष्ट्रीय संधियों को लागू करने के लिए पूरे भारत अथवा भारत के किसी भी भाग के लिए कानून बना सकती है-?
(अ) राज्यों की सहमति लेकर
(ब) अधिकतर राज्यों की सहमति लेकर
(स) संबंधित राज्य की सहमति लेकर
(द) बिना किसी राज्य की सहमति लेकर✔??

प्रश्न=15 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-?
1.भारत के संविधान में किसी संशोधन के लिए विधेयक केवल लोकसभा में ही लाया जा सकता है !
2. यदि ऐसा कोई संशोधन संविधान के संघीय स्वरूप में परिवर्तन लाने के लिए उद्देश्यित है, तब उक्त संशोधन को भारत के सभी राज्यों की विधायिकाओ द्वारा भी अनुसमर्थित कराना होगा !

कूट:-उपरोक्त में से कौन सा/सें सही है/हैं !
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) कोई नहीं✔??

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website