भारत के महत्वपूर्ण पुरस्कार(Important Prizes of India)

 भारत के महत्वपूर्ण पुरस्कार(Important Prizes of India)


 नागरिक पुरस्कार 

भारत रत्न
भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी 1954 को स्थापित।
भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
भारत रत्न पुरस्कार कला, साहित्य व विज्ञानं के क्षेत्र में अप्रतिम योगदाताओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
भारत रत्न पुरस्कार सर्वप्रथम 1954 में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी तथा डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमन को प्रदान किया गया।
23 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक जनता पार्टी सरकार ने इस पुरस्कार के वितरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।
भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले गैर भारतीय हैं हैं पाकिस्तान के खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला।

भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची -

क्रमांक.➖ वर्ष  ➖    नाम
1.➖1954➖डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
2 .➖1954➖चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
3 ➖1954➖ डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण
4 .➖1955➖ डॉक्टर भगवान दास
5 .➖1955➖ सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या
6.➖1955➖  जवाहर लाल नेहरु
7.➖1957➖  गोविंद वल्लभ पंत
8➖1958➖ डॉ. धोंडो केशव कर्वे
9➖1961➖ डॉ. बिधन चंद्र रॉय
10.➖ 1961➖ पुरूषोत्तम दास टंडन
11➖ 1962➖ डॉ. राजेंद्र प्रसाद
12.➖ 1963➖डॉ. जाकिर हुसैन
13➖ 1963➖  डॉ. पांडुरंग वामन काणे
14➖ 1966➖ लाल बहादुर शास्त्री, मरणोपरान्त
15 ➖1971➖ इंदिरा गाँधी
16 ➖1975 ➖ वराहगिरी वेंकट गिरी
17➖ 1976➖के. कामराज, मरणोपरान्त
18➖ 1980 ➖ मदर टेरेसा
19➖ 1983 ➖ आचार्य विनोबा भावे, मरणोपरान्त
20 ➖1987➖ खान अब्दुल गफ्फार खान, प्रथम गैर-भारतीय
21➖ 1988➖  एम जी आर, मरणोपरान्त
22➖ 1990 ➖  डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर, मरणोपरान्त
23➖ 1990➖  नेल्सन मंडेला, द्वितीय गैर-भारतीय
24➖ 1991➖ राजीव गांधी, मरणोपरान्त
25 ➖1991➖ सरदार वल्लभ भाई पटेल, मरणोपरान्त
26➖1991➖  मोरारजी देसाई
27➖ 1992➖ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, मरणोपरान्त
28➖ 1992➖ जे आर डी टाटा
29 ➖1992➖  सत्यजीत रे
30➖ 1997➖ अब्दुल कलाम
31➖ 1997➖ गुलजारी लाल नंदा
32 ➖1997➖ अरुणा आसफ़ अली, मरणोपरान्त
33➖ 1998➖ एम एस सुब्बुलक्ष्मी
34➖ 1998 ➖ सी सुब्रामनियम
35 ➖1998➖  जयप्रकाश नारायण, मरणोपरान्त
36➖ 1999➖ पं. रवि शंकर
37 ➖1999 ➖ अमर्त्य सेन
38 ➖1999 ➖ गोपीनाथ बोरदोलोई, मरणोपरान्त
39 ➖2001➖ लता मंगेशकर
40 ➖2001➖ उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां
41➖ 2008 ➖  पं.भीमसेन जोशी
42 ➖2013 ➖ सी॰ एन॰ आर॰ राव, १६ नवंबर को घोषित
43 ➖2013➖ सचिन तेंदुलकर, १६ नबंबर को घोषित

पद्म पुरस्कार
भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी 1954 को स्थापित।
भारत का द्वितीय सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
पद्म पुरस्कार तीन वर्गों में प्रदान किये जाते हैं – पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री।
पद्म पुरस्कार पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, लोकजीवन, आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा हेतु प्रदान किये जाते हैं।

शौर्य पुरस्कार

परमवीर चक्र
परमवीर चक्र देश का सबसे बड़ा शौर्य पुरस्कार है।
परमवीर चक्र पुरस्कार आरम्भ 1947 में हुआ।
परमवीर चक्र उन सैनिकों को दिया जाता है जो अदम्य साहस, पराक्रम और वीरता का परिचय देते हुए शत्रु का सामना करते अपने प्राणों की आहुति देते हैं।
प्रथम परम वीर चक्र क विजेता हैं – मेजर सोमनाथ शर्मा, सेकंड लेफ्टिनेंट आर. आर. राणे, मेजर वीरू सिंह, लांस नायक करम सिंह. इन सभी को कश्मीर में सैनिक अभियान, 1947-48 हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

महावीर चक्र
महावीर चक्र देश का दूसरा सबसे बड़ा शौर्य पुरस्कार है।
महावीर चक्र पुरस्कार सैनिक क्षेत्र में अद्भुत् पराक्रम, साहस, वीरता तथा बलिदान हेतु प्रदान किया जाता है।

वीर चक्र
वीर चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा शौर्य पुरस्कार है।*
वीर चक्र सम्मान उस सैनिक को दिया जाता है जिसने दुश्मनों का साहस और पराक्रम से सामना किया हो।

अशोक चक्र
अशोक चक्र पुरस्कार साहस, पराक्रम तथा आत्म बलिदान (दुश्मनों के समक्ष नहीं) व सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है
यह पुरस्कार सैनिको के अतिरिक्त असैनिको को भी दिया जाता है।

खेल पुरस्कार

खेल रत्न पुरस्कार
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना 1991-1992 में की गई।
यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी अथवा टीम को एक वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च ) में किये गए बेहतरीन खेल प्रदर्शन हेतु प्रदान किया जाता है।
एक व्यक्ति जीवन में एक ही बार यह पुरस्कार प्राप्त कर सकता है।
खेल रत्न पुरस्कार के लिए संसद सदस्य, राज्य सर्कार, भारतीय खेल प्राधिकरण अथवा राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा नामित होना आवश्यक है।
यह देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
पहली बार यह पुरस्कार विश्वनाथन आनंद (शतरंज) को दिया गया था।

द्रोणाचार्य पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना 1985 में की गई थी।
यह पुरस्कार उल्लेखनीय प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है।
प्रथम बार यह पुरस्कार ओ.एम. नाम्बिअर (एथलेटिक्स ), ओम प्रकाश भरद्वाज (बॉक्सिंग ) एवं बालचंद भास्कर भागवत (कुश्ती) को प्रदान किया गया था।

अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार की स्थापना 1961 में हुई थी।
यह देश का दूसरा सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है।

साहित्यिक पुरस्कार

ज्ञानपीठ पुरस्कार
ज्ञानपीठ पुरस्कार को भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार माना जाता है।
यह भारत का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना 1961 में शांति प्रसाद जैन द्वारा की गई थी।
यह पुरस्कार ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है
भारतीय ज्ञानपीठ संस्था 1965 से भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी भाषा के साहित्यकार को सृजनात्मक कृति हेतु प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कार केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, द्वारा 1955 से प्रदान किया जा रहा है।
यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा सहित २४ भारतीय भाषाओं में विगत 5 वर्ष में प्रकाशित उल्लेखनीय कृतियों को प्रदान किया जाता है।

कला एवं संस्कृति पुरस्कार

संगीत नाटक आकादमी पुरस्कार
संगीत नाटक आकादमी पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है।
संगीत नाटक अकादमी कला प्रदर्शन हेतु भारत की शीर्ष संस्था है।
यह पुरस्कार भारत में प्रदर्शनकारी कलाओं (performing arts)हेतु प्रदत्त सर्वोच्च पुरस्कार है।
यह पुरस्कार 1952 में स्थापित किया गया था।

विज्ञानं पुरस्कार

शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार
भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसन्धान परिषद् द्वारा वर्ष 1954 में इस संस्था के प्रथम निदेशक शांति स्वरुप भटनागर की स्मृति में यह पुरस्कार स्थापित किया गया था।
इस पुरस्कार के अंतर्गत भारतीय मूल के 45 वर्ष तक के शोधकर्ताओं विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जाता है।

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website