वाक्यांश के लिए एक शब्द | A word for phrase

वाक्यांश के लिए एक शब्द(A word for phrase)


Q.1 " हाथ से लिखी हुई पुस्तक " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. पाशविक
B. पांडुलिपि✔
C. परकीया
D. प्रणतपाल

Q.2 " केवल दूध पर जीवित रहने वाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. पथ्य
B. पतिम्वरा
C. पयोहारी✔
D. पराश्रित

Q.3 " जो बुरा आचरण करता हो " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. दुराचारी✔
B. दुराग्रह
C. दुर्वह
D. दुर्व्यसनी

Q.4 " पीछे - पीछे चलनेवाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. अनुस्मारक
B. अनुगृहित
C. अनुकरणीय
D. अनुगामी✔

Q.5 " जिसे कठिनाई से जाना जा सके " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. दुर्बोध
B. दुस्साध्य
C. दुरभिग्रह
D. दुर्ज्ञेय✔

Q.6 " भुत, वर्तमान और भविष्य को देखनेवाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. त्रिकालदर्शी✔
B. त्रिकालज्ञ
C. त्राता
D. त्याज्य

Q.7 " अपनी गलती स्वीकार करनेवाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. कीर्तन
B. कामुक
C. कीर्तिशेष
D. कायल✔

Q.8 " जिस भूमि में कुछ भी पैदा न होता हो " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. ऊसर✔
B. ऊहापोह
C. उर्वरा
D. उरग

Q.9 "जो विधि या कानून के विरुद्ध हो " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. अवध्य
B. अयाचित
C. अप्रहत
D. अवैध✔

Q.10 " जिसे बुलाया न गया हो " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. अनाहूत✔
B. अनावृत
C. अनिमेष
D. अनुरक्त

Q.11 " जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. अटल
B. अकाट्य
C. अच्युत✔
D. अनिश्चित

Q.12  " अनुचित बात के लिए आग्रह करना " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. दुर्ज्ञेय
B. दुर्बोध
C. दुराग्रह✔
D. दुर्गम

Q.13 " आगे का विचार न कर सकनेवाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. अदृष्टपूर्व
B. अदूरदर्शी✔
C. अथाह
D. अदम्य

Q.14 " अपने प्राण खुद ही समाप्त कर लेनेवाला / अपनी हानि स्वयं करनेवाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. आद्योपांत
B. आत्मघाती✔
C. आत्मोत्सर्ग
D. आततायी

Q.15 " आजीवन ब्रह्नाचर्य का व्रत लेनेवाला " वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा ?
A. नैतिक
B. नेपथ्य
C. नैष्ठिक✔
D. निष्ठुर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website