0% 1 votes, 2 avg 2 12345678910111213141516171819202122232425262728293031323334353637383940 शिवाजी एवं मराठा स्वराज संबंधित प्रश्नोत्तरी | Free Indian History Test Best of Luck for Quiz 1 / 40 1. मराठा जननायक शिवाजी की स्मृति में किसके द्वारा शिवाजी उत्सव प्रारंभ किया गया ? (अ) लाला लाजपत राय (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) महात्मा गांधी (द) कर्नल जेम्स टॉड 2 / 40 2. शिवाजी के समय में परराष्ट्र मामलों के प्रभारी मंत्री था ? (अ) प्रधान (ब) दंडाधिकारी (स) सुमंत (द) मंत्री व्याख्या:- साथ में सुमंत विदेश मंत्री भी था 3 / 40 3. शिवाजी ने 1670 में किस किले को जीतकर उसका नाम “सिंहगढ़” रखा? कोंडाना सलहेर पुरंदर रायगढ़ 4 / 40 4. औरंगजेब ने शम्भाजी व कवि कलश की हत्या कब करवायी थी- (अ) 11 मार्च 1680 (ब) 11 मार्च 1685 (स) 11 मार्च 1689 (द) 11 मार्च 1690 5 / 40 5. शिवाजी के शासन काल में वित्त मंत्री को किस नाम से जाना जाता था (अ) पेशावा (ब) पंडितराव (स) मंत्री (द) अमात्य व्याख्या - शिवाजी के शासन काल में अमात्य तथा मजमुआदार यह वित्त मंत्री था 6 / 40 6. शिवाजी को मारने के लिए बीजापुर राज्य द्वारा किस सेनापति को भेजा गया था? (अ) आदिलशाह (ब) अफजल खां (स) कृष्ण जी भास्कर (द) औरंगजेब व्याख्या:- अफजल खां मित्रता के बहाने शिवाजी को एक षडयंत्र द्वारा मारना चाहता था परंतु इस षड्यंत्र की जानकारी कृष्ण जी भास्कर द्वारा शिवाजी को दे दी गई । शिवाजी ने प्रतापगढ़ नामक स्थान पर अफजल खां की हत्या कर दी। 7 / 40 7. शिवाजी के राजनीतिक गुरु एवं संरक्षक कौन थे? A. गुरु रामदास B. दादाजी कोंणदेव C. पिता शाहजी भोंसले D. माता जीजा बाई व्याख्या:- शिवाजी के राजनीतिक गुरु एवं संरक्षक दादाजी कोंणदेव & आध्यात्मिक गुरु रामदास थे। रामदास ने "दासबोध" नामक ग्रंथ लिखा था। शिवाजी के धार्मिक गुरु धरकरी संप्रदाय से संबंधित थे। 8 / 40 8. यह कथन किसका है हम शिवाजी को वृत्त के गहरे की तरह बांध लेंगे। (अ) मुअज्जम (ब) शाइस्ता खां (स) मिर्जा राजा जयसिंह (द) दिलेरखान 9 / 40 9. वह मराठा वीरांगना जिसने मराठा शक्ति को मुगलों के आक्रमण से बचाया वह थी- (अ) मस्तानी (ब) पार्वती बाई (स) ताराबाई (द) तुलसी बाई व्याख्या:- 1700 में राजा राम की मृत्यु के बाद उसकी विधवा ताराबाई ने अपने 4 वर्षीय पुत्र को शिवाजी द्वितीय के नाम से गद्दी पर बैठाया तथा मुगलों के विरुद्ध स्वतंत्रता संघर्ष जारी रखते हुए रायगढ़, सतारा व सिंहगढ आदि किलो को मुगलों से जीता शिवाजी का राज्य 'स्वराज्य' या 'स्वदेश' कहलाता था जो सीधे ही शिवाजी के पर्यवेक्षण और नियंत्रण में था 10 / 40 10. किसके अनुसार "चौथ मराठा आक्रमण से बचने के बदले में वसूल किया जाने वाला कर" था ? (अ) सरदेसाई (ब) जॉर्ज ग्रियर्सन (स) यदुनाथ सरकार (द) सरदेशमुखी 11 / 40 11. अस्ट प्रधान किसकी मानसिक देन थी (अ) रणजीत सिंह (ब) शिवाजी (स) अहिल्या बाई (द) सम्भा जी व्याख्या:- शिवाजी के प्रशासन में अष्टप्रधान नामक आठ मंत्री होते थे जो राजा को परामर्श देते थे शिवाजी अष्टप्रधान की सलाह मानने को बाध्य नहीं था यह मंत्री की बजाय सचिव की हैसियत के अधिकारी थे 12 / 40 12. शिवाजी का जन्म कब हुआ था (अ) 20 अप्रैल 1627 (ब) 22 अप्रैल 1627 (स) 20 मई 1627 (द) 21 अप्रैल 1627 व्याख्या:- शिवाजी मराठा सरदार शाहजी भोंसले व जीजाबाई की संतान थे। इनका जन्म 20 अप्रैल 1627 को पूना (महाराष्ट्र) के समीप शिवनेर के पहाड़ी किले में हुआ था । 12 वर्ष की आयु में उन्हें अपने पिता की जागीर पुनः प्राप्त हुई, शिवाजी का बाल्यकाल संरक्षक दादा कोंडदेव की देखरेख में पिता से दूर माता जीजाबाई की गोद में बीता। सर देसाई के अनुसार शिवाजी का जन्म शिवनेर के पहाड़ी दुर्ग में 6अप्रैल 1627 हुआ 13 / 40 13. शिवाजी का अंतिम सैन्य अभियान निम्न में से कौन-सा है? कर्नाटक अभियान सलहेर अभियान पन्हाला अभियान कोंडाना अभियान 14 / 40 14. शिवाजी के जीवन की प्रारम्भिक कार्य-स्थली कहां थी? मालवा बीजापुर अहमदनगर सतारा 15 / 40 15. शिवाजी औरंगजेब के आगरा दरबार में कब उपस्थित हुए थे? 1665 ई. में 1666 ई. में 1667 ई. में 1664 ई. में 11 मई 1666 ईसवी में शिवाजी आगरा के मुगल दरबार में उपस्थित हुए, इसके अगले दिन वह औरंगजेब के आगरा किला स्थित दीवान-ए-खास में सजे दरबार में गए थे 16 / 40 16. शिवाजी ने सूरत नगर को कब लूटा? (अ) जनवरी 1663 (ब) जनवरी 1664 (स) जनवरी 1666 (द) जनवरी 1667 व्याख्या:- जनवरी 1664 में उसने सूरत के समृद्ध नगर को लूट लिया, इस लूट से शिवाजी को एक करोड रुपए के आभूषण रत्ना आदि हाथ लग गए, अब औरंगजेब ने आमिर की कुशल कूटनीतिक मिर्जा राजा जयसिंह के साथ सेनानायक दिलेर खां और ताज खां को भेजा 17 / 40 17. शिवाजी ने अपने जीवन काल के प्रारंभिक सैन्य अभियान किस राज्य के विरुद्ध किए ? (अ) बनारस (ब) बीजापुर (स) पेशवा (द) मराठा व्याख्या:- इस समय बीजापुर का सुल्तान मोहम्मद आदिलशाह था। इस समय आदिल शाह लंबीबाद मृत्यु शैया पर पड़ा था और राज्य अस्त-व्यस्त दशा में था 18 / 40 18. शिवाजी की मृत्यु के बाद उनकी पटरानी सोयराबाई किसे शासक बनाना चाहती थी ? (अ) राजा राम को (ब) संभाजी को (स) संगमेश्वर को (द) यदुनाथ को 19 / 40 19. जो सुमेलित नहीं है -छाटिए अ) शिवाजी द्वारा मुगलों से पहली मुठभेड़ 1657 में हुई थी। ब) शिवाजी शाहजहां और औरंगजेब के समकालीन थे। स) शिवाजी का अफजल के डेरे में मौजूद दूत पन्ताजी गोपीनाथ था। द) औरंगजेब ने 1665 में मान सिंह को शिवाजी को कुचलने हेतु भेजा 20 / 40 20. 18 वि शताब्दी में मराठों का पहला पेशवा कोन था (अ) बाजीराव (ब) बालाजी विश्वनाथ (स) बालाजी बाजीराव (द) माधवराव 21 / 40 21. जिंजीके बाद 1699 से मराठा साम्राज्य की राजधानी बन गयी (अ) कोहलापुर (ब) संतारा (स) रायगढ़ (द) पुरन्दर व्याख्या:- 1656 में ही उन्होंने अपनी 1st राजधानी रायगढ़ में बनाई शिवाजी के साम्राज्य विस्तार की नीति से रुष्ट होकर बीजापुर के सुल्तान ने 1659 में अफजल खानामक अपने सेनापति को उनका दमन करने के लिए भेजा था शंभाजी की मृत्यु के बाद राजाराम को मराठा साम्राज्य का छत्रपति घोषित किया गया। राजाराम मुग़लों के आक्रमण के भय से अपनी राजधानी रायगढ़ से जिंजी ले गया। 1698 तक जिंजी मुगलोँ के विरुद्ध मराठा गतिविधियो का केंद्र रहा। 1699 में सतारा, मराठों की राजधानी बना 22 / 40 22. बाजी राव द्वितीय को पेंशन पर कहा भेजा गया था (अ) बिठूर (ब) पूना (स) ग्वालियर (द) दिल्ली 23 / 40 23. शिवाजी से पहले गुरिल्ला (छापामार) युद्ध पद्धति का इस्तेमाल किसने किया था? महावत खां ने महाराणा प्रताप ने मलिक अम्बर ने उपरोक्त में से कोई नहीं 24 / 40 24. निम्नलिखित में से कौन सा एक असुमेलित है । अ) संपूर्ण राज्य के प्रशासन की देखभाल करना - पेशवा ब) राज्य के आय व्यय की जांच व लेखा जोखा करना - अमात्य स) राजकीय पत्र व्यवहार का कार्य देखना - सचिव द) राज्य की दैनिक गतिविधियों की लिपिबंद्ब करना - दबीर व्याख्या- राज्य की दैनिक गतिविधियों को लिपिबद्ध करता था - मंत्रियों /वाकया नवीस 25 / 40 25. शिवाजी द्वारा किस युद्ध में मूगलो को पराजित किया? अ सलहार के युद्ध में ब बीजापुर के युद्ध में स शीवनेर के युद्ध में द निम्न में से कोई नहीं 26 / 40 26. शिवाजी ने कब “छत्रपति” की उपाधि धारण कर अपना राज्याभिषेक करवाया? अप्रैल, 1665 में जून, 1675 में अप्रैल, 1680 में जून, 1674 में व्याख्या:- शिवाजी ने बनारस के गंगा भट्ट नामक ब्राह्मण तथा पंडित विश्वेश्वर जी को बुलाकर जून 1674 ईस्वी को रायगढ़ में अपना राज्य अभिषेक करवाया और छत्रपति, हिंदू, धर्मद्वारक, गो ब्राह्मण, प्रतिपालक, आदि उपाधि धारण की इस राज्याभिषेक के 12 दिन बाद शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन हो गया शिवाजी का दूसरी बार राज्याभिषेक निश्चल पूरी गोस्वामी नामक एक तांत्रिक ने 4 अक्टूबर 1674 को किया क्योंकि उसके अनुसार पहला राज्याभिषेक अशुभ मुहूर्त में हुआ था 27 / 40 27. मराठों में राष्ट्रवाद की भावना भरने में महत्वपूर्ण भूमिका किसने निभाई? दादाजी कोंणदेव जीजाबाई गुरु रामदास नामदेव 28 / 40 28. अश्व सेना में नियमित सैनिकों को क्या कहा जाता था (अ) शिलेदार (ब) बारगीर (स) पागा (द) इनमें से कोई नहीं 29 / 40 29. राजाराम की मृत्यु के बाद मराठा साम्राज्य की गद्दि पर कौन बैठा (अ) शम्भा जी (ब) शाहू जी (स) शिवाजी द्वितीय (द) तारा बाई 30 / 40 30. किस इतिहासकार के अनुसार शिवाजी महाराष्ट्र तक सीमित न रहकर भारत में स्वराज्य की स्थापना करना चाहते थे ? (अ) जॉर्ज ग्रियर्सन (ब) दशरथ शर्मा (स) सरदेसाई (द) कर्नल जेम्स टॉड 31 / 40 31. शिवाजी ने मुरूम्बगढ के क्षत विक्षित दुर्ग को नया रूप देकर क्या नाम दिया। (अ) प्रकाशगढ (ब) राजगढ (स) रत्नगढ (द) पावागढ़ 32 / 40 32. 1667 में मुगल मराठा संधि किस की मध्यस्थता से संपन्न हुई। (अ) मिर्जा राजा जयसिंह (ब) जसवंत सिंह (स) सवाई राजा जयसिंह (द) माधो सिंह 33 / 40 33. यह कथन किसका है मैं अपने घोड़े से उतरे बिना ही शिवाजी को बंदी बनाकर ले आऊंगा। (अ) शाइस्ता खां (ब) मुअज्जम (स) अफजल खां (द) जसवंत सिंह 34 / 40 34. शिवाजी के संबंध में कौन - सा कथन सही नहीं है ? अ ) शिवाजी की सेना में अधिकतर सैनिक मावल प्रदेश के कोली व मराठा थे ब) शिवाजी ने सबसे पहले 1643 ई.बीजापुर (सिंहगढ़ किले) को जीता स) शिवाजी ने पुरंदर के किले को 1646 ई.षड्यत्र द्बारा जीता द) 1658ई.उतराधिकार युद्ध का फायदा उठाकर शिवाजी ने कोंकण को जीता व्याख्यान- 1657 ई उताराधिकार युद्ध का फायदा उठाकर शिवाजी ने कोंकण को जीता 35 / 40 35. शिवाजी अपने समुद्री बेडे़ को कहां ठहराते थे ? (अ) कोलाबा (ब) कल्याण (स) सालसिट (द) बसीन व्याख्या -शिवाजी ने कोलाबा में एक जहाजी बेडे़े का भी निर्माण कराया जो दो कमानो में था 36 / 40 36. शम्भाजी को इतिहास में कहा जाता है? (अ) पंच हजारी (ब) सत्ता हजारी (स) अष्ट हजारी (द) उपरोक्त में से कोई नहीं व्याख्या:- औरंगजेब के दरबार में हाजिरी देने के लिए शिवाजी ने अपने पुत्र संभाजी को नियुक्त किया। औरंगजेब ने संभाजी को 5000 मनसब दिया इस कारण संभाजी को इतिहास में पंच हजारी कहा जाता है। 37 / 40 37. निम्नलिखित में से कौनसी शर्त पुरंदर की संधि की नहीं है - अ) शिवाजी ने पाॅच लाख हूण वार्षिक आय वाले 32 किलो में से 23 किलों को मुगलों को सौपें। ब) शिवाजी के पुत्र संभाजी को 5000 का मनसबदार बनाया व साम्भाजी को 5000 घोड़े के दल के साथ बादशाह की सेना में रहना होगा। स) शिवाजी को मुगल दरबार में निजी उपस्थिति से मुक्त कर दिया। द) शिवाजी ने बीजापुर की विरुद्ध मुगलों को सैनिक सहायता का वचन दिया। गलत कूट का चयन कीजिए 1) केवल अ व स 2) केवल अ 3) अ स व द 4) कोई नही व्याख्या - शिवाजी ने 400000 हूण वार्षिक आय वाले 35 किलो में से 23 किलो को मुगलों को सौपें। औरंगजेब ने शिवाजी को पराजित करने के लिए 1664 में आमेर के राजा मिर्जा राजा जयसिंह को दक्षिण भारत में भेजा था ।जयसिंह ने दक्षिण भारत के शिवाजी को पराजित कर उनके साथ 11 जून 1665 को पुरंदर की संधि की थी। 38 / 40 38. 22 जून, 1665 को पुरन्दर की संधि किनके बीच संपन्न हुई थी? शिवाजी और औरंगजेब के बीच शिवाजी और जयसिंह के बीच शिवाजी और शाईस्ता खां के बीच शिवाजी और जसवंत सिंह के बीच पुरंदर की संधि के संबंध में 23 किले व चार लाख हूण आवदनी के मुगलों को देना। शिवाजी के पास रायगढ़ सहित 12किले रहें। 13 किश्तों में, 40 लाख हूण देना। मिर्जा राजा जयसिंह को औरंगजेब द्वारा पुरंदर की संधि के लिए भेजे गए तब उनके साथ दिलेरखा & ताज खा सेनानायक थे 39 / 40 39. शिवाजी को “राजा” की उपाधि किसने प्रदान की थी? बीजापुर के शासक ने अहमदनगर के शासक ने औरंगजेब ने महाराजा जयसिंह ने 40 / 40 40. 1646 में शिवाजी ने सर्वप्रथम किस किले पर अधिकार किया? तोरण रायगढ़ जाबली कोंकण 1646 में शिवाजी ने बीजापुर के तोरण का किला पर अधिकार कर लिया Please fill in your name and email to check the result. ( रिजल्ट चेक करने के लिए कृपया अपना नाम और ईमेल भरें। ) Your score is The average score is 21% LinkedIn Facebook Twitter VKontakte 0% Restart quiz आप इस परीक्षा को 5 में से कितने सितारे देना चाहेंगे? How many stars out of 5 would you like to give this exam? Send feedback शिवाजी एवं मराठा स्वराज संबंधित प्रश्नोत्तरी | Free Indian History Test
One thought on “शिवाजी एवं मराठा स्वराज संबंधित प्रश्नोत्तरी | Free Indian History Test”