संघवाद (केन्द्र-राज्य सम्बन्ध) : भारतीय संविधान

संघवाद (केन्द्र-राज्य सम्बन्ध) : भारतीय संविधान


प्रश्न=1. भारतीय संघ सहयोगी संघवाद है किसके कारण से ?
(अ) नीति आयोग एवं राष्ट्रीय विकास परिषद
(ब) वित्त आयोग( Finance Commission)
(स) अंतर राज्य परिषद
(द) उक्त सभी✔
व्याख्या:- क्षेत्रीय परिषद, अखिल भारतीय सेवाएं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, विभिन्न सम्मेलन ,नेता, राज्यपाल ,मुख्यमंत्री ,वित्त मंत्री ,कृषि मंत्री, आदि कारक भी सहयोगी संघवाद की निर्माण करते हैं, जहां केंद्र व राज्य परस्पर सहायता करते हुए कार्य करते हैं।

प्रश्न=2. संविधान के किस भाग में केंद्र राज्य संबंधों का वर्णन किया गया है ?
(अ) Part 11
(ब) Part 12
(स) भाग 11 एवं भाग 12✔
(द) Part 10
व्याख्या:- भाग 11 अध्याय 1 विधायी संबंध अनुच्छेद 245 - 255 भाग 11 अध्याय 2 प्रशासनिक संबंध अनुच्छेद 256 से 263 भाग 12 अध्याय 1 वित्तीय संबंध अनुच्छेद 264 - 307

प्रश्न=3. भारतीय संघ ( Indian Union) से संबंधित कथन में से असंगत कथन का चयन करो ?
(अ) सौदेबाजी वाला संघवाद - मॉरिस जॉन्स
(ब) अर्द्ध संघ - के सी व्हियर
(स) सहयोगी संघवाद - बिर्च एवं ऑस्टिन
(द) सच्चा संघ - अंबेडकर✔
व्याख्या:- भारत का सच्चा संघ एलेक्जेंड्रोविच ने कहा है जबकि अंबेडकर ने लचीला संविधान कहा है प्रो O पायली ने संविधान का ढांचा संघात्मक किंतु उसकी आत्मा एकात्मक कहा है

प्रश्न=4. एसआर बोंबई मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में राज्यों की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा?
(अ) राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार
(ब) राज्यपाल की नियुक्ति से पूर्व मुख्यमंत्री की सलाह आवश्यक
(स) अंतर राज्य परिषद की स्थापना
(द) संसद द्वारा पुष्टि किए बिना राज्य विधानसभा भंग नहीं कर सकती✔
व्याख्या:- एसआर मुंबई वाद 1994 में उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 356 के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन के दुरुपयोग करने पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन के बाद विधानसभा को तभी भंग किया जा सकता है जब संसद इसका अनुमोदन करें।

प्रश्न=5. संसद अंतरराज्यीय नदियों के बंटवारे से उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए कौन से अनुच्छेद के तहत कानून बनाती है ?
(अ) Article 263
(ब) Article 261
(स) Article 265
(द) Article 262✔

प्रश्न=6. किस आयोग ने अखिल भारतीय सेवाओं को समाप्त करने का सुझाव दिया था
(अ) प्रशासनिक सुधार आयोग( Administrative reform commission)
(ब) राजमन्नार समिति(Rajmannar Committee)✔
(स) आनंदपुर साहिब प्रस्ताव
(द) सरकारिया आयोग

प्रश्न=7. प्रशासनिक सुधार आयोग ने केंद्र राज्य संबंधों को सुधारने के लिए कितनी सिफारिशें प्रस्तुत की
(अ) 20
(ब) 21
(स) 22✔
(द) 23

प्रश्न=8. किस आयोग ने अखिल भारतीय सेवाओं के संस्थान को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया
(अ) राजमन्नार समिति
(ब) सरकारिया आयोग✔
(स) प्रशासनिक सुधार आयोग
(द) आनंदपुर साहिब प्रस्ताव

प्रश्न=9. अंतर राज्य परिषद का गठन किस अनुच्छेद में है
(अ) 263✔
(ब) 264
(स) 265
(द)266

प्रश्न=10. शिक्षा को राज्य सूची से समवर्ती सूची में किस संशोधन के अंतर्गत किया गया
(अ) 42nd Amendment✔
(ब) 44th Amendment
(स) 45th Amendment
(द) 46th Amendment

प्रश्न=11. करारोपण के बारे में अवशिष्ट शक्तियो का प्रयोग किसे सौपा गया है ?
(अ) राज्य विधानसभा(State assembly)
(ब) राज्य विधानमंडल( State legislature)
(स) केंद्रीय संसद( Central parliament)✔
(द) राज्य सभा( Rajya Sabha)

प्रश्न=12. संघ शासित क्षेत्रो के लिए प्रशासको की नियुक्ति कौन करता है ?
(अ) Prime Minister
(ब) President✔
(स) Vice President
(द) Lok Sabha

प्रश्न=13. किस विषय को राज्यसुची से हटाकर समवर्ती सूची में लाया गया है ?
(अ) न्याय
(ब) सिंचाई
(स) कृषि
(द) वन✔

प्रश्न=14. संघ द्वारा उद्गृहीत एवं संगृहीत वे कर जो राज्य को समुदेशित किये जाते है , किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
(अ) 271
(ब) 278
(स) 269✔
(द) 280

प्रश्न=15. केंद्र राज्य संबंधो पर आर.एस.सरकारिया आयोग का गठन कब हुआ ?
(अ) 1987
(ब) 1986
(स) 1983✔
(द) 1997

प्रश्न=16. भारतीय संघात्मक वयवस्था को सौदेबाजी वाली वयवस्था कहा है।
(अ) डी.डी. बसु
(ब) नारमन डी पामर
(स) के.सी.वहीयर
(द) माँरिस जोन्स✔

प्रश्न=17. 1983 मे गठित R.S.सरकारिया की अध्यक्षता मे सरकारिया आयोग मे R.S. सरकारिया के अलावा दो अन्य सदस्य थे।
(अ) वी.शिवारमन और आर.एस.सरकारिया
(ब) आर.एस.सरकारिया और M.R.सेन
(स) वी.शिवारमन और एम.आर.सेन✔
(द) बी.पी.जीवन रेड्डी और वी.शिवारमन

प्रश्न=18. कया भारतीय संघ का कोई राज्य किसी विदेशी राष्ट्र या अतंर्राष्ट्रीय संगठन से ऋण ले सकता है?
(अ) हाँ
(ब) नहीं✔
(स) संघीय सरकार से अनुमति प्राप्त कर
(द) राष्ट्रपति की अनुमति से

प्रश्न=19. समवर्ती सूची मे कौन सा विषय है।
(अ) दिवालियापन
(ब) कृषि
(स) भू राजस्व
(द) श्रमकल्याण✔

प्रश्न=20. वर्तमान मे संघ ,राज्य और समवर्ती सूची मे क्रमशः विषय है।
(अ) 97,66,47
(ब) 99,61,52
(स) 100, 61, 52✔
(द) 96,64,50

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


हफीज जी, अनुराधा जी राय, मनीष जी शर्मा, निर्मलसिंह जी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website