प्रश्न:-1 रस विलास ,भाव विलास, भवानी विलास, जाति विलास आदि प्रमुख ग्रंथ किसके हैं-
अ)मीरा के
ब) देव के ✅
स)भरतमुनि के
द)आचार्य मम्मट के
प्रश्न:-2 देव को किसका प्रमुख कवि माना जाता है:-
अ)प्रकृति चित्रण और कृष्ण भक्ति
ब)कवित,कविता और श्रृंगार रस
स) श्रृंगार और प्रकृति चित्रण✅
द)उपर्युक्त सभी
प्रश्न:-3 देव का तीसरा कवित किसका अद्भुत साम्य और समन्वय से संबंध रखता हैं-
अ)प्रकृति का मानवीकरण
ब)रात और चाँदनी✅
स)ब्रजदूलह श्री कृष्ण
द)इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:-4 कवि देव ने किस शब्द शक्ति को श्रेष्ठ माना हैं-
अ)व्यंजना
ब)लक्षणा
स)अभिधा✅
द) अभिधा ,व्यंजना
प्रश्न:-5 “हरि हियो जु लियो हरि जू हरि” ऊपर लिखित पंक्ति में ‘जु’ और ‘जू’ का क्या अर्थ हैं-
अ)प्राण ओर जो
ब)जो ओर ज्यो
स)जो ओर प्राण✅
द)जौ ओर प्रण
प्रश्न:-6 देव हिन्दी साहित्य की किस काव्यधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं-
अ)रीतिसिद्ध
ब)रीतिबद्ध✅
स)रीतिमुक्त
द)उक्त सभी
प्रश्न:-7 “आनि कह्यो स्याम मो सौं चलौं झूलिबे को आज “ऊपर लिखित पंक्ति में ‘मो सौं’ शब्द से तात्पर्य है-
अ)हमीसे
ब)तुमसे
स)आपसे
द)मुझसे✅
प्रश्न:-8 कवि देव दत्त द्विवेदी के द्वारा लिखित ‘हंसी की चोट’ सवैया में गोपियों के द्वारा कृष्ण को कौन सा तत्व है माना गया है-
अ)धरती
ब)आकाश ✅
स)वायु
द)पानी
प्रश्न:-9 “सोए गए भाग मेरे जानी वा जगन में” पंक्ति में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है-
अ)उत्प्रेक्षा
ब)विरोधाभास
स)अनुप्रास
द)ऊपर लिखित सभी✅
प्रश्न:-10 ‘सपना’ शीर्षक कवित में कृष्ण की किन स्थितियों का चित्रण कवि ने किया है-
अ)संयोग का
ब)वियोग का
स)अ व ब✅
द)इनमें से कोई नहीं
प्रश्न-11 जै जग -मंदिर -दीपक सुंदर ,श्री ब्रजदूलह ‘देव’ सहाय उक्त पंक्ति है-
अ)आवाहन
ब)निवेदन
स)समर्पण
द)मंगलाचरण✅
प्रश्न:-12 “सांवरि अंग लसे पल- पीत, हिय हुलसै वनमाल सुहाईl” पंक्तियों में निहित छंद है-
अ)कवित
ब)रोला
स)सवैया ✅
द)उल्लाला
प्रश्न:-13 नायिका सपने में क्यों प्रसन्न थी-?
अ)नायक की याद करके
ब)उसने कृष्ण को अपने सम्मुख खड़े देखा ✅
स)उसने प्रियतम को देखा
द)उपरोक्त सभी
प्रश्न:-14 ” फटिक सिलानि सौ सुधार् यो सुधा मंदिर, उदधि दधि को सो अधिकाई उमगे अमंद l”
कवि ने उक्त पंक्तियां किसके उपमान स्वरूप लिखी है-
अ)चाँदनी ✅
ब)चंद्रमा
स)कृष्णा
द) संगमरमर
प्रश्न:-15 “देव तहाँ निषरे नट की बिगरी मति को सगरी निसि नाच्यो l”कथन में कवि देव क्या कहना चाहते हैं-
अ)कला, कला के लिए नहीं होती
ब)कला सबके लिए नहीं होती
स)कला का ज्ञान हर एक को होना चाहिए
द)कला पारखी के सामने ही कला का प्रदर्शन उचित है✅
प्रश्न:-16 कवि ‘देव’ ने किस नवीन संचारी भाव की कल्पना की-
अ)छल ✅
ब)हर्ष
स)अमर्ष
द) सभी
प्रश्न:-17 ‘आरसी से अंबर में आभा -सी उजारी लागै’ ऊपर लिखित पंक्ति में कौनसा अलंकार है-
अ)अनुप्रास
ब)उपमा ✅
स)उत्प्रेक्षा
द)व्यतिरेक
प्रश्न:-18 “डार द्रुम पलना बिछौना नव पल्लव के ,सुमन झिंगूला सोहै तन छबि भारी दै l” ऊपर लिखित छंद कवि के किस छंद से लिया गया है-
अ)सपना
ब)सवैया
स)कवित✅
द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:-19 कवि ‘देव’ ने ”दूध को फैन सो फेल्यो आँगन फरस बंद” में ‘दूध का फैन’ किसे बताया है-
अ)आकाश में चांद तारों से चमक रहे आकाश को
ब)आकाश में छाई धवल चांदनी को ✅
स)चंद्रमा की चांदनी से प्रकाशित भव्य मंदिर को
द)भव्य भवन के स्फटिक से बने फर्श को
प्रश्न:-20 निम्नलिखित में से किसमें ‘मानवीकरण अलंकार’ उदाहरण है-
अ)पवन झुलावे ✅
ब)बिछौना नव पल्लव
स) लतान सिर सारी
द)मदन महीप जू को बालक
प्रश्न:-21 गोपी के भाग कैसे सो गए-
अ)कृष्ण से नहीं मिलने के कारण
ब) कृष्ण वियोग में
स)स्वप्न की स्थिति जागरण में नहीं होने से ✅
द)उक्त सभी
प्रश्न:-22 निम्नलिखित में से ‘व्यतिरेक अलंकार’ का उदाहरण है-
अ)’दूध को सो फेन फेल्यो’
ब) ‘फटिक सिलानी सौ सूधरयो सुधा मंदिर’
स) ‘प्यारी राधिका को प्रतिबिंब सो लगत चंद’✅
द) ‘आरसी से अंबर में आभा सी उजारी लागै’
प्रश्न:-23 कवि देव ने कामदेव का शिशु किसे बताया है –
अ) बसंत को ✅
ब)कोयल को
स)ऋतु को
द)अ व ब दोनो
प्रश्न:-24 कवित्त छंद कितने वर्ण का होता है –
अ)18
ब)30
स)31 ✅
द)35
प्रश्न:-25 कवि ‘देव’ के द्वारा लिखित ‘दरबार’ में किस कारण वे सभी -कला की गहराई में क्यों नहीं जाना चाहते-
अ)कला के पारखी होने के कारण
ब)दरबार में किसी के कला सौंदर्य निरूपण के कारण
स)सभासद सुंदरी एवं कला के निरीक्षण के कारण
द)भोग-विलास में डूबे रहने के कारण✅