उत्तर प्रदेश एक संक्षिप्त अवलोकन(Uttar Pradesh a brief overview)

उत्तर प्रदेश एक संक्षिप्त अवलोकन


(Uttar Pradesh a brief overview)


स्थिति - उत्तर प्रदेश भारत के मध्य उत्तर में स्थित है।  इसका अक्षांशीय विस्तार 23°52' उत्तरी अक्षांश से 30°24' उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतरीय विस्तार 77°50' पूर्वी देशांतर से 84°38' पूर्वी देशांतर तक है। इसकी पूर्व से पश्चिम तक लंबाई 650 किलोमीटर तथा उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 240 किलोमीटर है।

क्षेत्रफल - उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 7. 33% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का देश में  पांचवा स्थान था(क्रमशः राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश के बाद)। परंतु आंध्र प्रदेश के आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में विभाजन के बाद यह चौथे स्थान पर आ गया है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला लखीमपुर खीरी है जिसका क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला संत रविदास नगर है जिसका क्षेत्रफल 1015 वर्ग किलोमीटर है।

सीमावर्ती राज्य - उत्तर प्रदेश की सीमा 8 राज्यों से मिलती है जो निम्न है
उत्तर में उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, पूर्व में बिहार व झारखंड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान और दक्षिण में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की सीमा एक राष्ट्र नेपाल को भी स्पर्श करती है।
उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य मध्य प्रदेश है।
उत्तर प्रदेश की सबसे कम सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य हिमाचल प्रदेश है, जिसकी सीमा केवल सहारनपुर जिले को स्पर्श करती है।
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिला सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला जिला है जो मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा को स्पर्श करता है

राज्य की भाषा - उत्तर प्रदेश की राजकीय भाषा हिंदी है जिसे 1947 मैं राजकीय भाषा का दर्जा प्रदान  किया गया।  उत्तर प्रदेश की द्वितीय राजभाषा उर्दू है जिसे 1989 में द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया।

राजधानी - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।

1858 तक उत्तर प्रदेश की राजधानी आगरा थी।
1858 से 1921 तक राजधानी इलाहाबाद रही।
1921 से वर्तमान तक राजधानी लखनऊ में स्थित है

राज चिन्ह - उत्तर प्रदेश का राज्य चिन्ह अगस्त,1983 में स्वीकृत हुआ था। इस चिन्ह में एक व्रत
दो मछलिया अवध में मुस्लिम शासन का प्रतीक
तीर धनुष हिन्दू शासक श्रीराम का प्रतीक
तीन तरंग लाइन गंगा यमुना के बहाव का प्रतीक

 उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा है
 उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस है।
 उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक है।
 उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प पलाश है।(जनवरी 2011 से)
 उत्तर प्रदेश का राजकीय नृत्य कत्थक है।
 उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल हॉकी है।

राज्य में प्रथम -
 प्रथम मुख्यमंत्री- पंडित गोविंद बल्लभ पंत
 प्रथम विधानसभा का गठन- 8 मार्च 1952
 प्रथम विधानसभा अध्यक्ष- राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन
 प्रथम विधान परिषद सभापति- चंद्रभाल
 प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी
 प्रथम महिला राज्यपाल- श्रीमती सरोजिनी नायडू
 प्रथम दलित महिला मुख्यमंत्री- सुश्री मायावती
 प्रथम लोकायुक्त- विशंभर दयाल
 प्रथम सूचना आयुक्त- मोहम्मद असगर खान
 प्रथम मुख्य न्यायाधीश- न्यायमूर्ति कमलाकांत वर्मा
 प्रथम विश्वविद्यालय- इलाहाबाद विश्वविद्यालय 1887

प्रशानिक इकाईयाँ -
उच्च न्यायालय- इलाहाबाद
खंड पीठ- लखनऊ
संभाग (मंडल)- 18
जिले- 75
तहसील- 320(7, 2013 में सर्जित)
नगर निगम- 13(नवीन सहारनपुर 2009)
नगर परिषद- 193
जिला पंचायत- 75
नगर और नगर समूह- 915
नगर पंचायत- 423
न्याय पंचायत- 8135
सामुदायिक विकास खंड (क्षेत्र पंचायत)- 821 ?ग्राम पंचायत- 51,964
आबाद ग्राम- 97,941
विधानसभा सदस्यों की संख्या- 404(403+1 एंग्लो इंडियन)
विधान परिषद सदस्य की संख्या- *100(99+1 एंग्लो इंडियन)
लोकसभा सदस्य- 80
राज्यसभा सदस्य- 31

2 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website