एकल शब्द(One Word)



एकल शब्द(One Word)


भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे -







राम बहुत सुन्दर कहानी लिखता है। अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कहानीकार' का प्रयोग कर सकते है । इसी प्रकार ,अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहां पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है : -

??⤵⤵
१.जो दिखाई न दे - अदृश्य
२.जिसका जन्म न हो - अजन्मा
३.जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु
४.जो बूढ़ा न हो - अजर
५.जो कभी न मरे - अमर
६.जो पढ़ा -लिखा न हो - अपढ़ ,अनपढ़
७.जिसके कोई संतान न हो - निसंतान
८.जो उदार न हो - अनुदार
९. जिसमे धैर्य न हो - अधीर
१०.जिसमे सहन शक्ति हो - सहिष्णु
११.जिसके समान दूसरा न हो - अनुपम
१२.जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वनीय
१३.जिसकी थाह न हो - अथाह
१४.दूर की सोचने वाला - दूरदर्शी
१५.जो दूसरों पर अत्याचार करें - अत्याचारी
१६.जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन
१७.दुसरे देश से अपने देश में समान आना - आयात
१८.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना - निर्यात
१९.जो कभी नष्ट न हो - अनश्वर
२०.जिसे कोई जीत न सके - अजेय
२१.अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या
२२.जिसे दंड का भय न हो - उदंड
२३.जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर
२४.जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती
२५.जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन
२६.जिसकी सब जगह बदनामी - कुख्यात
२७.जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य
२८.शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर
२९.कुछ दिनों तक बने रहना वाला - टिकाऊ
३०.पति-पत्नी का जोड़ा - दम्पति
३१.जो कम बोलता हो - मितभाषी
३२.जो अधिक बोलता हो - वाचाल
३३.जिसका पति जीवित हो - सधवा
३४.जिसमे रस हो - सरस
३५.जिसमे रस न हो - नीरस
३६.भलाई चाहने वाला - हितैषी
३७.दूसरों की बातों में दखल देना - हस्तक्षेप
३८.दिल से होने वाला - हार्दिक
३९.जिसमे दया न हो - निर्द
४०.जो सब जगह व्याप्त हो - सर्वव्यापक
४१.जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
४२.सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक
४३.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला - साहित्यिक
४४.मांस खाने वाला - मांसाहारी
४५.जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि
४६.जिसके ह्रदय में दया हो -  दयावान
४७.जो चित्र बनाता हो - चित्रकार
४८.विद्या की चाह रखने वाला - विद्यार्थी
४९.हमेशा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
५०.जो देखने योग्य हो - दर्शनीय
५१ . जो धन का दुरुपयोग करता है - अपव्ययी
५२. जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम्य
५३ . जिसे जीता न जा सके - अजेय
५४. जिसका अंत न हो - अनन्त
५५. जिसका जन्म न हो सके - अजन्मा
५६. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला - अवसरवादी
५७ . जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध
५८ .दूसरे के पीछे चलने वाला - अनुचर
५९ . जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ
६० .जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
६१. जिसका इलाज न हो सके - असाध्य
६२ . जिसका विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय
६३. जिस पर अभियोग लगाया गया हो - अभियुक्त
६४. जिसमे शक्ति न हो - अशक्त
६५. जो पहले न पढ़ा हो - अपठित
६६. जिसकी कोई उपमा न हो - अनुपम
६७ . कम जानने वाला - अल्पज्ञ
६८ . जो कुछ न करता हो - अकर्मण्य
६९. जो दिखाई न दे - अदृश्य
७० . जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य
७१ . जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी
७२ . जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष
७३ . जिसका पार न पाया जाए - अपार
७४ . जो परिचित न हो - अपरिचित
७५ . जहाँ जाना संभव न हो - अगम
७६ . चार मुखों वाला - चतुरानन
७७ . दूसरों के दोष को खोजने वाला - छिद्रान्वेसी
७८ . छात्रों के रहने का स्थान - छात्रवास
७९ . जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज - जनतंत्र
८० . जल में रहने वाला - जलचर
८१ . जो जन्म से अँधा हो - जन्मांध
८२ . जीने की इच्छा - जिजीविषा
८३. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी
८४ . जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ
८५ . जिसकी तीन भुजाएँ हो - त्रिभुज
८६ . तीनों लोकों का स्वामी - त्रिलोकी
८७ . जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक
८८. बुरे आचरण वाला - दुराचारी
८९ . जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया
९० . जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो - दीर्घायु
९१ . प्रतिदिन होने वाला - प्रतिदिन
९२ . बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र
९३. जिसमे दया हो - दयालु
९४. जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ
९५. जहाँ पहुँचना कठिन हो - दुर्गम
९६ . दर्द से भरा हुआ - दर्दनाक
९७ . जो धर्म का काम करे - धर्मात्मा
९८ . जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक
९९ . जिसके मन में कोई कपट न हो - निष्कपट
१००. जो अभी - अभी पैदा हुआ हो - नवजात



0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website