नियोजन और सतत विकास

नियोजन और सतत विकास


प्रश्न-1= भारत में गरीबी नापने के आधार है
A न्यूनतम कैलोरी उपभोग
B प्रति व्यक्ति प्रति माह व्यय
C अ&ब दोनो✔ 
D इनमे से कोई नही
व्याख्या - भारत में गरीबी नापने के दो आधार निर्धारित है
1- न्यूनतम कैलोरी उपभोग
2- प्रति व्यक्ति प्रति माह व्यय / योजना आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञ ग्रुप के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 2400 कैलोरी व शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पोषण ने प्राप्त करने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे अर्थात बीपीएल माना जाता है

 

प्रश्न-2= गरीबी उन्मूलन के लिए ट्रायसेम योजना शुरू की गई
A 25 अगस्त 1969
B 25 अगस्त 1989
C 15 अगस्त 1969
D 15 अगस्त 1979✔ 
व्याख्या- गरीबी उन्मूलन के लिए ट्रायसेम( स्वरोजगार हेतु ग्रामीण युवा प्रशिक्षण) योजना 15 अगस्त 1979 शुरू की गई इसमें गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से 18 से 35 वर्ष आयु के युवकों को कृषि एवं संबंध क्रिया कला को उद्योगों सेवाओं एवं व्यापार में स्वरोजगार हेतु दक्षता प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है

 

प्रश्न-3= जवाहर रोजगार योजना ( Jawahar Rozgar Yojana) में केंद्र तथा राज्य का कितना अंश है
A 80% तथा 20%✔ 
B 70% तथा 30%
C 60% तथा 40%
D 50% तथा 50%
व्याख्या- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की दृष्टि से यह योजना 1989 से 90 में प्रारंभ की गई थी इसमें केंद्र का अंश 80% तथा राज्यों का 20% तक रखा गया था इस कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल के लिए को का निर्माण स्कूल भवन दवाखाने ग्रामीण सड़कें लघु सिंचाई वैभव शिक्षण आदि के कार्य किए जाते थे लोगों का पोषण स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम के बदले अनाज भी दिया जाता था

 

प्रश्न-4= राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (National Rural Health Mission) का प्रारंभ कब किया गया
A 22 मई 2005
B 30 मई 2005✔ 
C 1 मार्च 2006
D 31 मार्च 2006
व्याख्या- इस योजना को 30 मई 2005 में प्रारंभ किया गया इसे देश में गरीब ग्रामीण जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है इस योजना के उद्देश्य निम्न रखे गए हैं
- ग्रामीण विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों महिलाओं और बच्चों के प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना
- शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना
- जनसंख्या स्थिरीकरण ,लिंग एवं जनसांख्यिकी सुनिश्चित करना

 

प्रश्न-5= अन्नपूर्णा योजना ( Annapurna scheme) का उद्देश्य क्या है
A बीपीएल परिवारों को 25 किलो गेहूं तथा ₹3 प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराना
B वरिष्ठ नागरिकों को 10 किलो अनाज देना✔ 
C इसमें रोजगार की गारंटी दी जाती है
D उपरोक्त सभी
व्याख्या- अन्नपूर्णा योजना 1 अप्रैल 2001 से शुरू की गई जिसका उद्देश्य प्रतिमाह वरिष्ठ नागरिकों को 10 किलो अनाज देने की योजना शामिल है
प्रश्न-6= प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत कब की गई
A 15 अगस्त 2014✔ 
B 15 अगस्त 2015
C 15 अगस्त 2005
D 15 अगस्त 2004
व्याख्या- प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Prime Minister Jan Dhan Yojana) की शुरुआत 15 अगस्त 2014 को की गई इस योजना का उद्देश्य देश के सभी परिवारों को बैंकों तक लोगों की पहुंच को सरल सहज बनाना है

 

प्रश्न-7= मनरेगा योजना के तहत प्रथम चरण में राजस्थान के कितने जिले शामिल थे
A 4
B 6✔ 
C 8
D 9
व्याख्या- इस योजना का उद्देश्य ऐसे प्रत्येक परिवार जिनके व्यस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करना चाहते हैं इन्हें 1 वर्ष में कम से कम 100 दिनों की गारंटी शुदा मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराते हुए आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है

 

प्रश्न-8= सतत विकास शब्द का प्रथम बार उपयोग कबकिया गया
A 1999
B 1987✔ 
C 1977
D none of these
व्याख्या- सतत विकास शब्द का प्रथम बार प्रयोग 1987 ब्रंटलैंड कमिशन रिपोर्ट में किया था

 

प्रश्न-9= रियो डी जेनेरो विकास (Rio de janeiro sustainable development) सम्मेलन में कितने प्रतिनिधियों देशों ने भाग लिया
A 178 ✔ 
B 280
C 180
D 226
व्याख्या- रियो डी जनेरो में विकसित तथा विकासशील 178 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
प्रश्न-10= रियो डी जनेरो कार्यक्रम को किस नाम से जाना जाता है
A कार्यक्रम 21 ✔ 
B कार्यक्रम 1
C कार्यक्रम 11
C एजेंडा दो
व्याख्या- रियो डी जनेरो को कार्यक्रम 21(agenda-21) के नाम से रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी

 

Qu11:- भारत में _ नियोजन है ?
A. केंद्रीकृत( Centralized)✔ 
B. विकेंद्रीकृत(Decentralized)
C. उपरोक्त दोनो
D. इनमे से कोई नहीं

Qu12:- नीति आयोग के अध्यक्ष कौन हैं ?
A. Prime minister✔ 
B. President
C. Governor
D. Chief Magistrate

NITI AYOG- National Institute for transforming India, यह एक वैधानिक संस्था है और इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं।

 

Qu13:- भारत मे नियोजन का कार्य किसको सौंपा गया था ?
A. योजना आयोग
B. नीति आयोग
C. उपरोक्त दोनों✔ 
D. इनमें से कोई नही

व्याख्या- नियोजन का कार्य योजना आयोग को सौंपा गया था जिसका नाम 1 जनवरी, 2015 को भारत सरकार द्वारा बदलकर नीति आयोग कर दिया गया है।

 

Qu14:- आठवीं पंचवर्षीय योजना ने _ के बीच की अवधि तय की ?
A. 1990-1992
B. 1992-1997✔ 
C. 1997-1999
D. 1999-2003

व्याख्या- आठवीं पंचवर्षीय योजना के के देरी से शुरू होने का कारण उस समय व्याप्त राजनीतिक अस्थिरता और उदारीकरण की शुरुआत थी न कि पड़ोसी देशों से तनाव। आठवीं पंचवर्षीय योजना ने 1992-1997 के बीच की अवधि तय की।

 

Qu15:- पर्वतीय क्षेत्रों का उत्तर-पूर्वी राज्यों, जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों में अवसंरचना को विकसित करने के लिये विशिष्ट क्षेत्र योजना को किस पंचवर्षीय योजना में तैयार किया गया था ?
A. छठी पंचवर्षीय योजना
B. दूसरी पंचवर्षीय योजना
C. पाँचवी पंचवर्षीय योजना
D. आठवीं पंचवर्षीय योजना✔ 

व्याख्या- आठवीं पंचवर्षीय योजना में पर्वतीय क्षेत्रों तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों, जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों में अवसंरचना को विकसित करने के लिये विशिष्ट क्षेत्र योजना को तैयार किया गया।

 

Qu16:- अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों जैसे- कृषि, सिंचाई, विनिर्माण, ऊर्जा, निर्माण, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना और सेवाओं के विकास के लिये कार्यक्रम बनाना तथा उनको लागू करना क्या कहलाता हैं ?
A.सम्पूर्ण नियोजन
B.खंडीय नियोजन✔ 
C.प्रादेशिक नियोजनः
D.उपरोक्त सभी

व्याख्या- सामान्यतः नियोजन के दो उपगमन होते हैं-
1. खंडीय नियोजन
2. प्रादेशिक नियोजन

खंडीय नियोजनः- अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों जैसे- कृषि, सिंचाई, विनिर्माण, ऊर्जा, निर्माण, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना और सेवाओं के विकास के लिये कार्यक्रम बनाना तथा उनको लागू करना खंडीय नियोजन कहलाता है।
प्रादेशिक नियोजनः किसी भी देश में सभी क्षेत्रों में एक समान आर्थिक विकास नहीं हुआ है। कुछ क्षेत्र बहुत अधिक विकसित हैं तो कुछ पिछड़े हुए हैं। विकास का यह असमान प्रतिरूप सुनिश्चित करता है कि नियोजन एक स्थानिक परिपप्रेक्ष्य अपनाएँ तथा विकास में प्रादेशिक असंतुलन कम करने के लिये योजना बनाएँ। इस प्रकार के नियोजन को प्रादेशिक नियोजन कहा जाता है।

Qu17:- निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम शुरू किया गया ?
A. 5वीं✔ 
B. 11वीं
C. 9वीं
D. 7वीं

व्याख्या- पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को पाँचवी पंचवर्षीय योजना में प्रारंभ किया गया। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सारे पर्वतीय ज़िले, मिकिर पहाड़ी और असम की उत्तरी कछार की पहाड़ियाँ, पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग ज़िला और तमिलनाडु के नीलगिरी आदि को मिलाकर कुल 15 ज़िले शामिल हैं।

 

Qu18:- सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों मे असत्य पर विचार कीजियेः
A. ‘सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम’ 10वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत शुरू किया गया।
B. सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सूखे के प्रभाव को कम करने के लिये उत्पादन के साधनों को विकसित करने तक सीमित था।
C. सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम ‘लक्ष्य क्षेत्र’ उपागम के अंतर्गत शुरू किया गया कर्यक्रम है’।✔ 
D.सभी सही हैं।

व्याख्या- सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत चौथी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत हुई तथा 5वीं पंचवर्षीय योजना में इसके कार्यक्षेत्र को और विकसित किया गया। इसका उद्देश्य सूखे के प्रभाव को कम करने के लिये उत्पादन के साधनों को विकसित करने तक सीमित नहीं था बल्कि सूखा संभावी क्षेत्रों में लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराना भी था।

Qu19:- वह क्षेत्र जिसमें सिंचाई व अन्य कार्यों के लिये जल आपूर्ति नहर-तंत्र द्वारा होती है ?
A. कमान क्षेत्र✔ 
B. सूखा क्षेत्र
C. लक्ष्य समूह
D. सभी

 

Qu20:- सतत् पोषणीय विकास की परिभाषा प्रस्तुत की गई थी ?
A. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण (United Nations Environment) द्वारा नहीं
B. विश्व पर्यावरण और विकास आयोग✔ 
C. योजना आयोग( Planning Commission)
D. सभी

व्याख्या- सतत् पोषणीय विकास की परिभाषा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण द्वारा नहीं, विश्व पर्यावरण और विकास आयोग (WECD) द्वारा दी गई या प्रस्तुत की गई थी

 

Qu 21:- विश्व पर्यावरण और विकास आयोग द्वारा ‘अवर कामन फ्यूचर’ _ में प्रस्तुत की गई ?
A. 1984
B. 1985
C. 1986
D. 1987✔ 

व्याख्या- विश्व पर्यावरण और विकास आयोग द्वारा ‘अवर कामन फ्यूचर’ , जिसे ब्रंटलैंड रिपोर्ट भी कहते हैं 1987 में प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट में सतत् पोषणीय विकास की परिभाषा दी गई।

 

Qu22:- ‘विश्व पर्यावरण विकास आयोग’ (WECD) की प्रथम प्रमुख किस देश की थी ?
A. Norway✔ 
B. Germany
C. Sweden
D. Russia

व्याख्या- ‘विश्व पर्यावरण विकास आयोग’ (WECD) की प्रथम प्रमुख नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री गरो हरलेम ब्रंटलैंड थीं, जिनके नाम पर इसे ब्रंटलैंड कमीशन भी कहा जाता है।

 

Qu 23:- निम्नलिखित कथनों मे सही पर विचार कीजिये ?
A. इंदिरा गांधी नहर पंजाब में हरिके बांध से निकलती है।
B. पंजाब और राजस्थान में नहर विकास से सघन सिंचाई से उत्पादकता भले ही बढ़ी है, किंतु सतत् पोषणता प्रभावित हो रही है।
C. दोनो सही।✔ 
D. दोनों गल्त।

व्याख्या- इंदिरा गांधी बांध, जिसे पहले राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था, भारत में सबसे बड़े नहर तंत्रों में से एक है। यह नहर पंजाब में हरिके बांध से निकलती है और राजस्थान के थार मरुस्थल (मरुस्थली) पाकिस्तान सीमा के समानांतर 40 किमी. की औसत दूरी पर बहती है।

 

Qu 24:- ITDP निम्नलिखित में से किसके लिये प्रयोग किया गया है ?
A. समन्वित व्यापार विकास परियोजना
B. समन्वित पर्यटन विकास परियोजना
C. समन्वित जनजातीय परियोजना✔ 
D. समन्वित ट्रांसपोर्ट विकास परियोजना

व्याख्या- आई.टी.डी.पी (Integrated tribal Development Program) समन्वित जनजातीय विकास परियोजना के लिये प्रयोग किया गया है। इस योजना का उद्देश्य अत्यंत पिछड़े गद्दी जातीय समूह के जीवन स्तर में सुधार करना और भरमौर तथा हिमाचल प्रदेश के अन्य भागों के बीच में विकास के स्तर में अंतर को कम करना है।

 

Qu25:- कमान क्षेत्रों सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन- से कथन सही हैं ?
A. कमान क्षेत्र में सतत् पोषणीय विकास का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये मुख्य रूप से पारिस्थितिकीय सतत् पोषणता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
B. जल प्रबंधन नीति का कठोरता से कार्यान्वयन किये जाने की आवश्यकता है।
C. कमान क्षेत्रों में नवनीकरण, वृक्षों का रक्षण मेखला का निर्माण और चारागाह विकास या पारितंत्र विकास।
D. सभी सही हैं।✔ 

व्याख्या- कमान क्षेत्र के सतत् पोषणी विकास के लिये पारिस्थितिकी संतुलन पुनर्स्थापित करने पर बल दिया गया, जिसके अंतर्गत कुछ बिंदु इस प्रकार हैं-
1. जल प्रबंधन
2. क्षेत्र में जल सघन फसलों की बजाय कृषि के अंतर्गत खट्टे फलों की खेती करनी चाहिये।
3. नालों को पक्का करना तथा जल का समान वितरण।
4. वनीकरण, चारागाहा विकास, वृक्षों का रक्षण मेखला द्वारा पारितंत्र विकास आदि।

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


धर्मवीर शर्मा


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website