पाठ-7 सुभद्रा - महादेवी(संस्मरण)

Q. 1 महादेवी वर्मा रचित सुभद्रा की विधा है ?
A. रेखाचित्र
B. संस्मरण ✔
C. आत्मकथा
D. जीवनी 



Q.2 महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था ?
A. 26 मार्च 1907 ✔
B. 26 जनवरी 1907
C. 26 अप्रैल 1907
D. 26 फरवरी 1907

Q.3 महादेवी वर्मा को "हिंदी के विशाल मंदिर की वीणापाणि" किसने कहा है ?
A. सुमित्रानंदन पंत
B. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ✔
C. आचार्य शुक्ल
D. डॉ. नगेंद्र

Q.4 महादेवी वर्मा को आधुनिक युग की मीरा क्यों कहा जाता है ?
A. छायावादी रचनाओं के कारण
B. अपार साहित्य सर्जन के कारण
C. विरह वेदना के गीतों के कारण ✔
D.इनमें से कोई नहीं

Q.5 गद्य के क्षेत्र में महादेवी वर्मा को किस किस विधाओं से लोकप्रियता हासिल हुई ?
A. रेखाचित्र
B. संस्मरण
C. कहानी
D. A व B दोनों ✔

Q. 6 महादेवी वर्मा को अपने किस काव्य संग्रह के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?
A. निहार
B. सांध्यगीत
C. दीपशिखा
D. यामा ✔

Q.7 श्रंखला की कड़ियाँ की विधा है ?
A. काव्य संग्रह
B. कहानी संग्रह
C. निबंध ✔
D. संस्मरण

Q.8 असंगत छांटिए __
A. मेरा परिवार - संस्मरण
B. क्षणदा - ललित निबंध
C. अतीत के चलचित्र -रेखा चित्र
D. सप्तपर्णा - रेखाचित्र ✔

Q. 9 महादेवी वर्मा किस काव्यधारा की कवित्री के रूप में जाना जाता है ?
A. प्रगतिवाद
B. छायावाद ✔
C. प्रयोगवाद
D. नई कविता

Q.10 महादेवी वर्मा द्वारा रचित निबंध नहीं है ?
A. विवेचनात्मक गद्य
B. साहित्यकार की आस्था
C. संकल्पिता
D. प्रथम आयाम ✔


PART 02 

Q.1 नारी के हृदय में उत्पन्न होने वाला कौन सा भाव पुरुष  के उग्र शौर्य से अधिक उदात्त व दिव्य होता है ?
अ. ईर्ष्या भाव
ब. वात्सल्य भाव
स. ममता-सजल वीर भाव ✔
द. प्रेम भाव

Q.2 मातृशक्ति का दिव्य  रक्षक उद्धारक रूप है ?
अ. भीमाकृति -चंडी
ब. वत्सलता अम्बा
स. अ व ब दोनों ✔
द. स्त्री रूप

Q.3 सुभद्रा जी की वीरता का उत्स भी  कहा जा सकता है ?
अ. करुणा
ब. भक्ति
स. वात्सल्य ✔
द. प्रेम

Q.4 सुभद्रा जी के काव्य का प्राण है__
अ. समाज के प्रति अनुराग
ब. जीवन के प्रति ममता भरा विश्वास ✔
स. कुप्रथाओं का विद्रोह
द. मानवता की भावना

Q.5 स्त्री का परम कर्तव्य समझा जाता था ? पाठ के आधार पर बताइए _
अ. गृहस्थी का पालन
ब. स्त्री धर्म की रक्षा
स. परंपरा का पालन ✔
द. स्त्रीत्व की रक्षा


Q.6 सुभद्रा जी की कविताओं का मुख्य रस है ?
अ. वीर रस ✔
ब. श्रृंगार रस
स. करुण रस
द. भक्ति रस

Q.7 समाज और परिवार की सत्ता के विरुद्ध कुछ कहना माना जाता था  ?
अ. पाप
ब. विद्रोह
स. अधर्म ✔
द. घृणा

Q. 8 सुख भरे सुनहले बादल रहते हैं मुझको घेरे |
विश्वास प्रेम साहस ही जीवन के साथी मेरे ||
प्रस्तुत पंक्ति में भाव व्यक्त हुआ है  ?
अ. प्रसन्नता एवं प्रेम का ✔
ब. करुणा का
स. प्रकृति अनुराग का
द. संसार के प्रति अनुराग का

Q.9 " उनके मानसिक जगत में हीनता की किसी ग्रंथि के लिए कभी अवकाश नहीं रहा "कथन का आशय हैं ?
अ. किसी कार्य को छोटा मानने का भाव नहीं होना ✔
ब. लगन से कार्य करना
स. पूर्ण स्त्रीत्व की भावना
द. अत्यधिक प्रेम का स्वभाव

Q.10 सुभद्रा जी का राजनीति के प्रति दृष्टिकोण रहा ?
अ. तटस्थता का
ब. पूर्ण लगाव का
स. विद्रोह का  ✔
द. सामाजिक राजनेताओ के प्रति आस्था का

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website