प्रतिनिधित्व के सिद्धांत

Principles of Representation


प्रश्न = 1 आनुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था एक निर्वाचन क्रियानिधि के रूप में क्या सुनिश्चित करती है ?
(अ) अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व ✔
(ब) बहुमत का शासन
(स) सरकार में स्थिरता
(द) समान राजनीतिक विचार


प्रश्न = 2 कौनसी अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व की प्रणाली नही है ?
(अ) आनुपातिक प्रतिनिधित्व
(ब) सूची प्रणाली
(स) सीमित मत प्रणाली
(द) सार्वभौमिक मताधिकार ✔

प्रश्न = 3 प्रतिनिधित्व की सूची प्रणाली के अंतर्गत प्रतियोगी प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाती है -
(अ) मतदाताओ द्वारा
(ब) निर्वाचन आयोग द्वारा
(स) प्रत्येक राजनीतिक दल द्वारा ✔
(द) राजनीतिक दलों की पारस्परिक सहमति द्वारा

प्रश्न = 4 आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति का सर्वप्रथम प्रतिपादन किसने किया?
(अ) लाॅक
(ब) थाॅमस हेयर ✔
(स) हर्बर्ट साइमन
(द) कोई नहीं

प्रश्न = 5 आनुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था को किस प्रणाली के नाम से जाना जाता है ?
(अ) व्यवहारवादी प्रणाली
(ब) राजनीतिक दलों की प्रणाली
(स) हेयर प्रणाली ✔
(द) कोई भी नहीं

प्रश्न = 6 किसने व्यवसायिक (कार्यात्मक) प्रतिनिधित्व का समर्थन किया है ?
(अ) जे एस मिल
(ब) जी डी एच कोल✔
(स) लाॅर्ड एक्टन
(द) कोई नहीं

प्रश्न = 7 किसने शिक्षित और अधिक सम्पत्ति धारको को अधिक मत देने के अधिकार का समर्थन किया है?
(अ) एक्टन
(ब) थाॅमस हेयर
(स) जे एस मिल ✔
(द) कोई नहीं

प्रश्न = 8 कौन सी पद्धति 'भेददर्शी वोट पद्धति' के रूप से जानी जाती है ?
(अ) बहुसंख्यक वोट पद्धति
(ब) बहुल वोट पद्धति ✔
(स) द्वितीय बैलेट वोट पद्धति
(द) अधिमान्य वोट पद्धति

प्रश्न = 9 वह लक्षण जो 'सूची प्रणाली' का तो है किन्तु एकल संक्रमणीय मत प्रणाली का नही है?
(अ) वह आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली है।
(ब) इस प्रणाली में बहु सदस्यी निर्वाचन क्षेत्र होते हैं ।
(स) निर्वाचन अंक (कोटा) प्राप्त किया जाता है।
(द) मत दल को दिऐ जाते हैं, व्यक्तिगत उम्मीदवारों को नही ।✔

प्रश्न = 10 आनुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था को यह भी कहा जाता है ?
(अ) मेकडाॅनल्ड प्रणाली
(ब) हेयर योजना✔
(स) एकल मतदान
(द) सूची व्यवस्था

प्रश्न = 11  निम्न में से कौनसी प्रणाली निर्दलीय सदस्यों के निर्वाचन की सम्भावनाओं को रोकती है?
(अ) सूची प्रणाली ✔
(ब) बहुमत मतदान
(स) एकल संक्रमणीय मत
(द) व्यावसायिक प्रतिनिधित्व

प्रश्न = 12 निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओ में ऐसी हेर-फेर जिसके द्वारा सत्ता धारी को यथासंभव अधिक से अधिक स्थान (दूसरे दलों की कीमत पर ) प्राप्त हो क्या कहलती है ?
(अ) फिलिबस्टरिंग
(ब) गैरी मैण्डरिंग ✔
(स) गिलोटिज
(द) लाॅग राॅलिंग

प्रश्न = 13 एक सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र का तात्पर्य है -
(अ) एक ऐसा चुनाव क्षेत्र जिसमें केवल एक प्रत्याशी हो ।
(ब) निर्वाचन क्षेत्र का केवल एक मतदाता हो सकता है
(स)एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र जो केवल एक प्रतिनिधि निर्वाचित करता हो, यद्यपि वहां अनेक प्रत्याशी हो सकते हैं ✔
(द) कोई नहीं

प्रश्न = 14 यह विचार कि किसी राजनीतिक दल के पक्ष में डाले गए मतों के लगभग बराबर उसके स्थान विधानमंडल में होने चाहिऐ ,आधारित है -
(अ) सम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत पर
(ब) कार्यात्मक प्रतिनिधित्व पर
(स) आनुपातिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत पर ✔
(द) प्रादेशिक प्रतिनिधित्व पर

प्रश्न = 15 निर्वाचन प्रणाली में एक दोष यह है कि इसके अंतर्गत सम्भव है कि निर्वाचनिर्वाचित व्यक्ति को निर्वाचको के आधे से अधिक मत प्राप्त न हुए हो । इस विरोधाभास को दूर किया जा सकता है -
(अ) द्वितीय मतदान प्रणाली द्वारा ✔
(ब) एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा
(स) सूची प्रणाली द्वारा
(द) कोई नहीं

प्रश्न = 16  कौन सा सूची प्रणाली से सम्बधित नही है?
(अ) उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ते ब्लकि राजनीतिक दल की सूचियां चुनाव मैदान में होती है
(ब) मतदाता विभिन्न सूचियों में से किसी एक सूची को ही मत देता है
(स) इस प्रणाली में प्रत्येक उम्मीदवार को निर्वाचित होने के लिए मतो की एक निश्चित संख्या प्राप्त करनी पड़ती है
(द) यह विधायिका में स्थायी बहुमत प्रदान करती है ✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website