भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 18

Indian Politics and Government Quiz 18


प्रश्न=1 निम्नलिखित में से कौन सी किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियां हैं-?
1. भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन अधिरोपित करने के लिए रिपोर्ट भेजना
2. मंत्रियों की नियुक्ति करना
3. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कतिपय विधेयकों को भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
4.राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 1 और 3✔?
(स) केवल 2, 3 और 4
(द) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न=2 भारतीय संसद में कार्य स्थगन प्रस्ताव का उद्देश्य है-?
(अ) सार्वजनिक महत्व की किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा की अनुमति मांगना✔?
(ब) विपक्षी सदस्यों को मंत्रियों से सूचनाएं एकत्रित करने देना
(स) अनुदान मांगों में किसी राशि विशेष की कटौती के लिए अनुमति मांगना
(द) कुछ सदस्यों के असंगत अथवा हिंसक व्यवहार को रोकने के लिए कार्यवाही को स्थगित करना

प्रश्न=3 निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-?
1. राज्य सभा में संघीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व नहीं होता !
2. चुनावी विवादों में वाद निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त के क्षेत्राधिकार में आता है !
3. भारतीय संविधान के अनुसार संसद केवल लोकसभा तथा राज्यसभा को मिलाकर बनी है

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3
(द) कोई नहीं✔?

प्रश्न=4 भारतीय संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे की व्यवस्था निम्नलिखित में से किस योजना में की गई हैं-?
(अ) मार्ले मिंटो सुधार-1909
(ब) मांटेग्यू चेम्सफोर्ड अधिनियम-1919
(स) भारत सरकार अधिनियम-1935✔?
(द) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम-1947

प्रश्न=5 भारत में लाखों विकलांग व्यक्ति रहते हैं कानून के अंतर्गत उन्हें कौन से लाभ प्राप्त हैं-?
1. सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में 18 वर्ष की आयु तक मुफ्त शिक्षा !
2. व्यवसाय स्थापित करने के लिए भूमि के आवंटन में प्राथमिकता !
3. सार्वजनिक भवनों में डंलवा सीढी

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2 और 3✔?

प्रश्न=6 निम्नलिखित में से कौन वित्त आयोग की प्रत्येक अनुशंसा को संसद के सदन में रखने के लिए बाध्य कर सकता है-?
(अ) भारत के राष्ट्रपति✔?
(ब) लोकसभा अध्यक्ष
(स) भारत के प्रधानमंत्री
(द) केंद्रीय वित्त मंत्री

प्रश्न=7 लोकसभा तथा राज्यसभा के बीच गतिरोध दूर करने के लिए दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है-

1. साधारण विधेयक के पारित होने के दौरान !
2. वित्त विधेयक के पारित होने के दौरान !
3. संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने के दौरान !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1✔?
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3
(द) 1, 2 और 3

प्रश्न=8 संसद में पहला लोकपाल विधेयक कब रखा गया था-?
(अ) 1971
(ब) 1967
(स) 1968✔?
(द) 1972

प्रश्न=9 भारतीय संसद की अवनति के लिए निम्न में से कौन से कारण उत्तरदायी हैं-?
1. प्रत्यायोजित विधान बढ़ोतरी !
2. संसद में उपस्थिति के स्तर में कमी !
3. अध्यादेशों का अक्सर जारी होना !
4. संविधान में बार-बार होने वाले संशोधन !
5. संसदीय आचरण एवं सदाचार को धक्का !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) 1, 2, 3 और 5✔?
(ब) 1, 3, 4 और
(स) 2, 3 और 4
(द) 1, 3 और 5

प्रश्न=10 "राष्ट्रीय विकास परिषद" का मुख्य उद्देश्य निम्न में से क्या है-?
(अ) सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समान आर्थिक नीतियों को प्रोत्साहित करना
(ब) योजना लागू करने में राष्ट्र के तमाम प्रयासों और संसाधनों को सुदृढ़ करना और जुटाना
(स) देश के तमाम भागों के लिए संतुलित एवं त्वरित विकास सुनिश्चित करना
(द) योजना लागू करने में सभी राज्यों का सहयोग प्राप्त करना✔?

प्रश्न=11 भारत में यदि एक धार्मिक संप्रदाय/समुदाय को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक का दर्जा मिल जाए, तो वह किस विशेष लाभ का अधिकारी होगा-?
1.यह विशेष शिक्षा संस्थाओं की स्थापना तथा संचालन कर सकता है !
2. भारत के राष्ट्रपति स्वयंमेव उक्त समुदाय का एक प्रतिनिधि लोकसभा के लिए नामित करते हैं !
3. वहां प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम से लाभ प्राप्त कर सकता है !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3✔?
(द) 1, 2 और 3

प्रश्न=12 संविधान के अनुसार राज्य मंत्रिपरिषद राज्यपाल के प्रसादपर्यंत ही बनी रह सकती हैं ! "राज्यपाल के प्रसादपर्यंत" शब्दों का वास्तविक अर्थ है-?
(अ) राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत
(ब) प्रधानमंत्री के प्रसादपर्यंत
(स) मुख्यमंत्री के प्रसादपर्यंत
(द) विधानसभा के प्रसादपर्यंत✔?

प्रश्न=13 केंद्रीय सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1.भारत के संविधान में उपबंध है कि समस्त कैबिनेट मंत्री अनिवार्य रूप से केवल लोकसभा के ही आसीन सदस्य होंगे !
2. केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय संसदीय कार्य मंत्रालय के निदेशाधीन कार्य करता है !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2✔?

प्रश्न=14 राज्यपाल की सबसे महत्वपूर्ण विधायी शक्ति निम्न में से कौन सी है-?
(अ) राज्य विधानमंडल में सदस्यों को नामित करना
(ब) अध्यादेश जारी करना✔?
(स) राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक पर स्वीकृति देना
(द) राज्य विधानसभा विघटित करना

प्रश्न=15 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-?
1. भारत की में राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा संबंधित राज्य के राज्यपाल की अनुशंसा पर की जाती है !
2. सिविल प्रक्रिया संहिता के उपबंधों के अनुसार राज्य स्तर पर उच्च न्यायालयों की मूल,अपीलीय तथा सलाहकारी अधिकारिता होती है !

उपयुक्त मे से कौनसा/सें कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2✔?

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website