भारतीय राजव्यवस्था और शासन Quiz 08

Indian Politics and Government Quiz 08


प्रश्न=1 निम्नलिखित में से क्या भारत के संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में सम्मिलित है-?
1 भारत की एकता प्रभुता तथा अखंडता को बनाए रखना
2 सभी वर्गों में संपत्ति व भौतिक स्रोतों का उचित वितरण करना
3 सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुधारना
4 भारत की समस्त लोगों में सामान्य भातृत्व की भावना व सामंजस्य बनाए रखना
5 ऐतिहासिक व राष्ट्रीय महत्व के भवनों की रक्षा करना
6 सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना व हिंसा का परित्याग करना


अ) 1 3 व 5
ब) 2 4 व 6
स) 2 3 व 5✔
द) 1 4 व 6

प्रश्न=2 वह रिट, जो भारत में उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी व्यक्ति अथवा व्यक्ति समुदाय को आदेश देती है कि वह अपना कर्तव्य पालन करें, हैं-?
अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट
ब) उत्प्रेषण रिट
स) परमादेश रिट✔
द) उपयुक्त मे से कोई नही

प्रश्न=3 किस लोकसभा के चुनाव में सर्वप्रथम सभी चुनाव क्षेत्रों में 'इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन' के द्वारा मतदान संपन्न हुआ-?
अ) 12वीं
ब) 13 वीं
स) 14 वीं✔
द) किसी मे नही

प्रश्न=4 मूल अधिकार एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में क्या अंतर है-?
अ) राज्य की नीति निर्देशक तत्व बंधनकारी है जबकि मूल अधिकार नहीं
ब) नीति निर्देशक तत्व वाद-योग्य है जबकि मौलिक अधिकार नहीं
स) मूल अधिकार वाद योग्य हैं जबकि नीति निर्देशक तत्व नहीं✔
द) उपयुक्त में से कोई नहीं

प्रश्न=5 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-?
अ) भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य है
ब) धर्मनिरपेक्ष राज्य, धर्म विरोधी नहीं, बल्कि धर्म संबंधी विषयों के तटस्थ होता है
स) नीति निर्देशक तत्वो का पालन करने के लिए सरकार को बाध्य किया जा सकता है✔
द) भारतीय संविधान लिखित और व्यापक है

प्रश्न=6 दल बदल विरोधी अधिनियम के अंतर्गत भारतीय संविधान में किसी सदस्य की अयोग्यता अथवा योग्यता पर निर्णय करने का अधिकार किसको प्रदत है-?
अ) सर्वोच्च न्यायालय को
ब) लोकसभा अध्यक्ष को✔
स) सभापति, राज्यसभा को
द) संयुक्त संसदीय समिति को

प्रश्न=7 'सरकारिया आयोग' की स्थापना निम्नलिखित में से किस के संबंध में जांच के लिए हुई थी-?
अ) जेल सुधार
ब) केंद्र राज्य संबंध✔
स) पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए
द) शिक्षा सुधार

प्रश्न=8 सामुदायिक विकास कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था-?
अ) जरूरतमंदो को प्रदार्थो तथा सेवाओं का वितरण
ब) पिछड़े समुदायों की समस्याओं का समाधान
स) छुआछूत उन्मूलन
द) विकास में जनता का सहयोग सुनिश्चित करना✔

प्रश्न=9 निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है-?
अ) एक मनोनीत संसद सदस्य को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है
ब) लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी का नेता अनिवार्यत: शासनाध्यक्ष होता है
स) एक व्यक्ति मंत्री नियुक्त होता है तो उसे संसद के दोनों सदनों में से किसी एक का 6 महीने के भीतर सदस्य बनना पड़ता है, यदि वह पहले से सदस्य नहीं है✔
द) भारत का राष्ट्रपति एक सत्र से अधिक अपने पद को नहीं रख सकता

प्रश्न=10 सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के पूर्व मुख्य न्यायाधीश से विचार विमर्श करना राष्ट्रपति के लिए-?
अ) बाध्यकारी है✔
ब) बाध्यकारी नहीं है
स) विवेक का प्रश्न है
द) संविधान इस विषय पर मौन है

प्रश्न=11 यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन को नवी अनुसूची में रख दिया जाए तो इसका परिणाम होगा कि वह-?
अ) विवाद योग्य हो जाएगा
ब) न्यायालय में वाद योग्य नहीं रह सकता✔
स) संविधान का भाग नहीं रह जाएगा
द) वह संसद के संशोधन अधिकार से बाहर हो जाएगा

प्रश्न=12 नीति निर्देशक तत्वों का क्रियान्वयन निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है-?
अ) स्वतंत्र न्यायपालिका पर
ब) राष्ट्रपति की इच्छा पर
स) शशक्त विपक्ष पर
द) सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों पर✔

प्रश्न=13 संविधान संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत करने के लिए-?
अ) राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लेनी पड़ती है
ब) राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति नहीं लेनी पड़ती है✔
स) संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जाता है
द) उपयुक्त सभी

प्रश्न=14 किस एक का वेतन संचित निधि पर भारित नहीं है-?
अ) भारत के राष्ट्रपति
ब) राज्यसभा के सभापति
स) भारत के प्रधानमंत्री✔
द) लोकसभा का अध्यक्ष

प्रश्न=15 संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की घोषणा होने पर निम्नलिखित में से कौन सी शक्ति राष्ट्रपति को प्राप्त नहीं हैं-?
अ) वह मूलभूत अधिकारों के प्रभावी होने को निलंबित कर सकता है
ब) वह किसी भी राज्य की कार्यपालिका शक्ति को विशेष प्रकार से प्रयोग करने का निर्देश दे सकता है
स) लोक सभा के अधिवेशन में होने की स्थिति में वह भारत की संचित निधि में से व्यय करने की अनुमति प्रदान कर सकता है
द) वह लोकसभा व राज्यसभा को भंग करने का अधिकार रखता है✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website