महासागरीय निक्षेप महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न=1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए ?

कथन:- 1. महासागरों को रंगीन मानचित्र में हमेशा नीले रंग द्वारा दिखाया जाता है 
कारण:- 2. यह महासागरों की मूल रंग को इंगित करता है

(अ) 1 और 2 सही हे
(ब) 1 सही हे
(स) 2 सही हे
(द) इनमे से कोई नहीं
(ब)✔
व्याख्या:- रंगीन मानचित्र में महासागर मैदान पठार पर्वत आदि को उनकी ऊंचाई के आधार पर विभिन्न रंगों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है

प्रश्न=2. अंतः सागरीय कंदराओं (Submarine canyon) से संबंधित निम्न कथनों को पढ़िए तथा अधोलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए ?
1. यह लंबी संकरी एवं अति गहरी घटिया है
2. यह अधिकतर गहरे सागरी मैदानों पर पाई जाती है
3. यह दंतुरित तत्वों के सहारे अधिक पाई जाती है
4. डेविस के अनुसार इन कम धाराओं की उत्पत्ति हेतु पंक तरंगे उत्तरदाई है

(अ) 1 और 2
(ब) 2 और 3
(स) 3 और 4
(द) 1 और 4
(द)✔
व्याख्या:- अंतः सागरीय कंदराय अधिकतर महाद्वीपीय मग्न तट तथा महाद्वीपीय मग्न ढाल पर पाई जाती है यह कंदराय प्रायः सर्वत्र पाई जाती है परंतु नदियों के मुहाने के सामने सीधे सागर तट के सामने अधिक संख्या में मिलती है

प्रश्न=3. ऊज एक हे-
(अ) मृतिका है
(ब) गाद है
(स) गंभीर सागरीय निक्षेप है
(द) स्थल जात निक्षेप है
(स)✔
व्याख्या:- गंभीर महासागरीय क्षेत्र में से वालों से निर्मित पदार्थ पंक के रूप में पाए जाते हैं इन्हें ऊज कहा जाता है मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- 
1. चुना प्रधान ऊज 
2. सिलिका प्रदान ऊज

प्रश्न=4. समतल चोटी वाली समुद्री पहाड़ी को कहते हैं ?
(अ) मोनोडनोक(Monadnocks)
(ब) गुयोट(Gout)
(स) इंसलबर्ग( Inselberg)
(द) ज्युजेन(jugend)
(ब)✔
व्याख्या:- सपाट शीर्ष वाली समुद्री पहाड़ियों को गुयोट के नाम से जाना जाता है इनका निर्माण ज्वालामुखी क्रिया द्वारा होता है

प्रश्न=5. विश्व में सबसे चौड़ा महाद्वीपीय छज्जा पाया जाता है ?
(अ) कोरिया के दक्षिण पित सागर में
(ब) कैलिफोर्निया तट के समीप
(स) उत्तरी सागर में
(द) नार्वे के आर्कटिक सागरीय तट के समीप
(स)✔
व्याख्या:- यद्यपि विश्व में सर्वाधिक विस्तृत महाद्वीपीय मग्न तट आर्कटिक महासागर में पाया जाता है परंतु नार्वे के आर्कटिक सागरीय तट के समीप महाद्वीपीय मग्न तट की चौड़ाई कम है

प्रश्न=6. महाद्वीपीय मग्न तट की औसत गहराई है ?
(अ) 100 फेदम
(ब) 200 फेदम
(स) 300 फेदम
(द) 400 फेदम
(अ)✔
व्याख्या:- महाद्वीपीय मग्न तट संरचना की दृष्टि से महाद्वीप का अंग है जिस पर महासागरीय जल का विस्तार पाया जाता है इसकी औसत गहराई 100 फैदम होती है संपूर्ण महासागर के 7.5% क्षेत्रफल पर महाद्वीपीय मग्न तट का विस्तार पाया जाता है समुद्र से प्राप्त होने वाला खाद्य संसाधन मुख्यतः महासागरीय मग्न तट से ही प्राप्त होता है

प्रश्न=7. हिंद महासागर (की अधिकतम गहराई है ?
(अ) 6797 मीटर
(ब) 8201 मीटर
(स) 7853 मीटर
(द) 7450 मीटर
(द)✔
व्याख्या:- हिंद महासागर (Indian ocean) का सर्वाधिक गहरा भाग सुंडा गर्त है इसकी गहराई लगभग 7450 मीटर है।

प्रश्न=8. हरित पंक नरेटिक जमाव प्रधानत: मिलते हैं ?
(अ) उत्तरी सागर ( North Sea) में
(ब) बाल्टिक सागर (Baltic Sea) में
(स) जापान सागर (Japan Sea) में
(द) मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में
(स)✔
व्याख्या:- नीला पंक - रूम सागर आर्कटिक सागर बांदा सागर
लाल पंक - पीला सागर ब्राजील तट 
हरा पंक - जापान तट ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका तट

प्रश्न=9. निम्नलिखित में से कौनसा कथन किस तर्क का खंडन करता है कि समुद्र पृथ्वी पर जल वायु दशाओं के महान नियामक एवं स्थायित्व कारी है ?
(अ) समुद्रों में ताप अवशोषण एवं निष्क्रमण की विशाल क्षमता होने के कारण वे तटवर्ती के प्रदेशों में तापमान की विषमता बढ़ने नहीं देते
(ब) समुद्री धाराओं हजारों किलोमीटर की दूरी तक तापमान का पुनरवितरण करती रहती है
(स) समुद्र वायुमंडल की ऊपरी परत वायुदाब के वितरण को नियंत्रित करते हैं
(द) अतिरेक सूर्याअभीताभ के मौसम में समुद्र सौर ऊर्जा का संग्रह और अभाव के मौसम में उसका विसर्जन करते हैं
(स)✔
व्याख्या:- वायुमंडल की ऊपरी परत में वायुदाब के वितरण को नियंत्रित करने में महासागरों की कोई भूमिका नहीं है शेष सभी कथन सत्य है

प्रश्न=10. जो सागर शेष अन्य से भिन्न है वह है ?
(अ) कैस्पियन सागर(Caspian Sea)
(ब) लाल सागर(The Red Sea)
(स) पीला सागर( Yellow sea)
(द) जापान सागर(Japan Sea)
(अ)✔
व्याख्या:- केस्पियन सागर एक बंद सागर है जबकि शेष तीनों आंशिक रूप से बंद सागर

प्रश्न=11. उच्चतादर्शी वक्र के द्वारा सागर नितल की स्थलाकृति का प्रदर्शन किया जाता है यह उच्चावच प्रदर्शन की ऐसी विधि है जिसमें गहराई एवं क्षेत्रफल के प्रतिशत के अनुपात को ग्राफ पर प्रदर्शित करते हैं इस विधि की सर्वप्रथम खोज किस वैज्ञानिक ने की थी ?
(अ) कोसिना(Kosina)
(ब) पोसिडोनियस(Posidonius)
(स) मैथ्यू मरे(Matthew Murray)
(द) सेभर डुप
(अ)✔
व्याख्या:- इस उच्चता दर्शी वक्र को खींचने के लिए समान गहराई की रेखाओं या आइसोबाथ का प्रयोग किया जाता है वर्तमान में 200 मीटर की गहराई अंतराल पर स्थित महासागरीय नितल के क्षेत्रफल का प्रतिशत ज्ञात कर उच्चावच प्रदर्शन किया जाता है उच्चावच प्रदर्शन की यह विधि सर्वप्रथम 'कोसिना' नामक वैज्ञानिक ने 1921 ईस्वी में विकसित की थी बाद के वर्षों में अधिक सूक्ष्म आंकड़ों के आधार पर सागर नितल का प्रदर्शन सेभर डुप में 1942 में किया था।

प्रश्न=12. किस वैज्ञानिक ने महासागरों को स्वतंत्र रूप से उच्चता दर्शी वक्र द्वारा प्रदर्शित किया था ?
(अ) कोसिना
(ब) सेभर डुप
(स) मैथ्यू मरे
(द) अल्बर्ट प्क 
(ब)✔
व्याख्या:- सेभर डुप मैं 1942 में अधिक सूक्ष्म आंकड़ों के आधार पर सागर नितल का प्रदर्शन किया था सभी महासागरों को स्वतंत्र रूप से उच्चता दर्शी वक्र द्वारा प्रदर्शित किया था इसके बाद सागर नितल की गहराई एवं विषमता को समझना अधिक आसान हो गया सागरों की उच्चावच का अध्ययन कुल क्षेत्रफल की तुलना में क्षेत्रफल की प्रतिशत के रूप में से करना अधिक वैज्ञानिक होता है इससे विभिन्न महासागरों की उच्चावच व क्षेत्र का सही आकलन हो पाता हे साथ ही महासागरों के मध्य विभिन्न गहराई अंतराल पर स्थित क्षेत्र में तुलना भी हो पाती है।

प्रश्न=13. समुद्री अनुसंधान के क्रम में ध्वनि तरंगों द्वारा गहराई मापने की विधि का विकास एवं उपग्रहों द्वारा सागर नितल की अधिक सूक्ष्म जानकारी के बाद कितने प्रमुख सागर नितल स्थलाकृतियो एवम् कई एवं कई अन्य स्थलाकृतियो की जानकारी प्राप्त हुई ?
(अ) चार
(ब) पांच
(स) छः
(द) सात
(ब)✔
व्याख्या:- समुद्री अनुसंधान के क्रम में ध्वनि तरंगों द्वारा गहराई मापने की विधि का विकास एवं उपग्रहों द्वारा सागर नितल की अधिक सूक्ष्म जानकारी के बाद पांच प्रमुख सागर नितल स्थलाकृतियो एवम् कई अन्य स्थलाकृतियो की जानकारी प्राप्त हुई
मुख्य स्थलाकृतियों में महाद्वीपीय मग्न तट महाद्वीपीय मग्न ढाल मध्य महासागरीय नितल मैदान मध्य महासागरीय कटक महासागरीय ट्रेंच तथा अन्य समुद्री पहाड़ी गियोट कंदरा तथा प्रवाल संरचना आदि आते हैं।

प्रश्न=14. उच्चतादर्शी वक्र किस महासागर में लागू नहीं होता ?
(अ) हिंद महासागर 
(ब) अटलांटिक महासागर
(स) प्रशांत महासागर
(द) इनमें से कोई नहीं
(स)✔
व्याख्या:- उच्चता दर्शी वक्र हिंद तथा अटलांटिक महासागर में पूर्णतः लागू होता है जबकि प्रशांत महासागर में पूर्णतः लागू नहीं होता प्रशांत महासागर में मध्यवर्ती कटक नहीं पाया जाता उतरी प्रशांत में फिर भी कुछ हद तक लागू होता है कटक के अतिरिक्त अन्य उच्चावच विशेषताएं सभी महासागरों में समान रूप से मिलती है।

प्रश्न=15. सागर नितल (Seafloor) से तात्पर्य है ?
(अ) सागरीय भूपटल की ऊपरी सतह
(ब) सागरीय भूपटल की निचली सतह
(स)सागरीय मध्यवर्ती सतह
(द) उपरोक्त सभी
(अ)✔
व्याख्या:- सागरीय नितल से तात्पर्य सागरीय भूपटल की ऊपरी सतह से हैं जिसमें महाद्वीपीय भूपटल(Continental Crust की तरह ही पर्याप्त उच्चावच विविधता तथा विभिन्न प्रकार की स्थलाकृतिया पाई जाती है।

प्रश्न=16. सागरीय नितल किन शेलो से) निर्मित क्षेत्र हैं ?
(अ) सिलिकन
(ब) मैग्नीशियम
(स) बेसाल्ट
(द) उपरोक्त सभी
(द)✔
व्याख्या:- सागर नितल मुख्यतः सिलिकन, मैग्नीशियम एवं बेसाल्ट शैलो से निर्मित क्षेत्र है

प्रश्न=17. महाद्वीपीय मग्न तट एवं महाद्वीपीय मग्न ढाल किन चट्टानों की संरचना से निर्मित महाद्वीपों के सागरीय विस्तार हैं ?
(अ) बेसाल्ट संरचना से
(ब) ग्रेनाइट संरचना से
(स) आग्नेय संरचना से
(द) इनमें से कोई नहीं
(ब)✔
व्याख्या:- महाद्वीपीय मग्न मन्द ढाल वाला 1° से 2° लगभग 200 मीटर की गहराई का क्षेत्र है जिसके आगे अपेक्षाकृत तीव्र ढाल वाला 2° से 5° महाद्वीपीय मग्न ढाल की स्थिति होती है यह दोनों ग्रेनाइट संरचना से महाद्वीपों के सागरीय विस्तार हैं।

प्रश्न=18. किसका निर्माण सागर नितल प्रसरण प्रक्रिया से हुआ है ?
(अ) महाद्वीपीय मग्न तट
(ब) महाद्वीपीय मग्न ढाल
(स) गहन सागरीय मैदान
(द) मध्य महासागरीय कटक
(स)✔
व्याख्या:- गहन सागरी मैदान लगभग 3000 मीटर से अधिक गहराई क्षेत्र हैं जो अपेक्षाकृत समतलप्राय हैं इसकी उत्पत्ति सागर नितल प्रसरण प्रक्रिया से हुई है हालांकि गहन सागरीय मैदान में विवर्तनिकी क्रियाओं के कारण उच्चावच विषमता मिलती है यहां कई अंतः समुद्री भ्रंश ज्वालामुखी पहाड़ियां गीयोट जैसी कई संरचनाएं पाई जाती है

प्रश्न=19. महासागरों के सबसे गहरे भाग हैं ?
(अ) महासागरीय गर्त(Ocean trout)
(ब) महाद्वीपीय मग्न ढाल
(स) गहन सागरी मैदान
(द) मध्य महासागरीय कटक
(अ)✔
व्याख्या:- मध्यवर्ती कटक की उत्पत्ति ज्वालामुखी क्रिया के फलस्वरूप बेसाल्ट मैग्मा के सतह पर आकर क्रमिक रूप से एकत्रित होने से हुई है महासागरीय गर्त महासागरों के सबसे गहरे भाग हैं जिन की गहराई 6000 मीटर से अधिक होती है

प्रश्न=20. किनकी उत्पत्ति प्लेटो के अभिसारी सीमांतो के सहारे प्लेटो के प्रत्यावर्तन क्षेत्र में होती है ?
(अ) महाद्वीपीय मग्न तट
(ब) महाद्वीपीय मग्न ढाल
(स) गहन सागरीय मैदान
(द) महासागरीय गर्त
(द)✔
व्याख्या:- महासागरीय गर्तों की उत्पत्ति प्लेटो की अभिसारी सीमांतो के सहारे प्लेटो की प्रत्यावर्तन क्षेत्र में होती है कुल 57 टेंच का पता चला है
जिस में सर्वाधिक 32 प्रशांत महासागर में 19 अटलांटिक महासागरों में तथा 6 हिंद महासागर में है इस तरह महासागरीय नितल अत्यंत विषम संरचना तथा उच्चावच का प्रदेश है और पृथ्वी का सर्वाधिक सक्रिय क्षेत्रों में से है।
 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

लालशंकर पटेल, धर्मवीर शर्मा     


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website