राजव्यवस्थता QUIZ 01

प्रश्न =1 वर्तमान में लोक लेखा समिति में 22 सदस्य होते हैं, जिनमें से :
(अ) 15 लोकसभा में और 7 राज्य सभा में हैं ।
(ब) 14 लोकसभा में और 8 राज्य सभा में हैं ।
(स) 12 लोकसभा में और 10 राज्य सभा में हैं ।
(द) 11 लोकसभा में और 11 राज्य सभा में हैं ।
अ✔

प्रश्न =2 किसके वर्णन में मौलाना आजाद , जवाहरलाल नेहरू वल्लभभाई पटेल तथा राजेन्द्र प्रसाद ')संविधान सभा) अल्पतन्त्र' के रूप में थे ?
(अ) ग्रेनविल ऑस्टिन
(ब) मोरिस जोन्स
(स) वी पी मेनन
(द) रिचर्ड सिसन
अ✔

प्रश्न =3 निम्नलिखित में से किस अधिनियम को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 34 के अन्तर्गत पारित नहीं किया गया है ?
(अ) सीमा सुरक्षा बल अधिनियम
(ब) पुलिस बल (अधिकारों का निर्ब॔धन ) अधिनियम
(स) सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम
(द) सैन्य अधिनियम
स✔

प्रश्न =4 निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के उच्चतम न्यायालय ने कार्य स्थलों में कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु व्यापाक दिशानिर्देश जारी किए हैं?
(अ) हुसैन आरा खातून बनाम बिहार राज्य
(ब) दिल्ली की घरेलू काम काजी महिला मंच बनाम भारत संघ
(स) ओल्गा टेलिज बनाम बम्बई नगर निगम
(द) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य व अन्य
द✔

व्याख्यान ? विशाखा मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अपना निर्णय 1997 मे सुनाया था । इस निर्णय का सम्बन्ध कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने से हैं ।

प्रश्न =5 "भारत का उच्चतम न्यायालय अन्ततः गणराज्य के बत्तीस वर्ष बाद , भारतीयों के लिए उच्चतम न्यायालय बन गया है ।" यह कथन किसका है ?
(अ) वी आर कृष्ण अय्यर का
(ब) पी एन भगवती का
(स) उपेन्द्र बक्शी का
(द) नानीपालकीवाला का
स✔

प्रश्न =6 निम्नलिखित को सही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिऐ
(1) पुंछी आयोग
(2) आनन्द पुर साहिबा का प्रस्ताब
(3) प्रशासनिक सुधार आयोग र
(4) राजमन्नार समिति
सह कूट का चयन कीजिए

(अ) ब, द, अ, स
(ब) स, द , अ, ब
(स) अ, ब, द, स
(द) स, द , ब , अ

द✔
व्याख्यान ? प्रश्न में दिऐ गए आयोगों तथा घटनाओं का कालक्रम है-
प्रशासनिक सुधार आयोग 1966,
तमिलनाडु की सरकार द्वारा गठित राजमन्नार कमेटी 1969,
आनन्द पुर साहिब प्रस्ताव 1973,
तथा पंछी आयोग केन्द्र सरकार द्वारा 2007 में नियुक्त ।

प्रश्न =7 डेविड ईस्टन ने निम्नलिखित में से किन्हे प्रणाली विश्लेषण (सिस्टम एनालाइसिस) को बौद्धिक आधारशिला के रूप में वर्णित किया है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिऐ
1) नियमितताऐ
2) सत्यापन
3) तकनीकें
4) परिणाम
कूट:
(अ) (1)
(ब) (1) ,(2)
(स) (1), (2) ,(3)
(द) (1) ,(2), (3) ,(4)

द✔

व्याख्यान ?प्रश्न में दिऐ गए बिन्दु ईस्टन द्वारा प्रतिपादित व्यवहारवाद की भी विशेषताऐ हैं ।

प्रश्न =8 निम्नांकित में से कौन दस वर्षों तक अमेरिका कम्पेरेटिव एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रूप का अध्यक्ष रहा ?
(अ) वुडरो विलसन
(ब) डी वाल्डो
(स) फ्रेड रिग्स
(द) हर्बर्ट साइमन

स✔

प्रश्न =9 कौन यू एस ए में एक स्टाफ एजेंसी नही है?
(अ) स्टेट डिपार्टमेंट
(ब) ऑफिस ऑफ बजट एंड मैनेजमेंट
(स) नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल
(द) द व्हाइट हाउसय

अ✔

प्रश्न =10 किसे शक्ति का प्रतीक (करेंसी ऑफ पावर) माना जा सकता है?
(अ) भोजन
(ब) परमाणु हथियार
(स) औद्योगिक क्षमता
(द) सैन्य तैयारी

ब✔

प्रश्न =11 क्या राष्ट्रीय शक्ति के उपयोग की तकनीक नही है ?
(अ) कूटनीति
(ब) आर्थिक शासनकला
(स) सैन्य शक्ति का उपयोग
(द) विश्व संगठन में शामिल होना

द✔

प्रश्न =12 कौन से कथन सही है ?
(1)चार्टर के अनुच्छेद 3 के अनुसार जिन देशों ने सनफ्रांसिसको सम्मेलन में जून 1945 में भाग लिया था और जिन्होंने 1 जनवरी, 1942 को संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र हस्ताक्षर किए थे वे संयुक्त राष्ट्र के मूल सदस्य बने ।
(2) स्विट्जरलैण्ड 2003 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना ।
(3) आम सभा का सामान्य सत्र सितम्बर में आरम्भ होता है और आमतौर पर वर्ष के अंत तक जारी रहता है ।
(4) आर्थिक और सामाजिक परिषद के सेवानिवृत हो रहे सदस्य तत्काल पुनः निर्वाचित होने के पात्र भी होते हैं ।

कूट द्वारा सही उत्तर का चयन कीजिए

(अ) 1), 2), 3)
(ब) 2), 3), 4)
(स) 1), 2) ,4)
(द) 1) ,3) ,4)

द✔
व्याख्यान ? संयुक्त संघ महासभा का वार्षिक अधिवेशन प्रतिवर्ष सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार को आरम्भ होता है भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य हैं ।

प्रश्न =13 कौन सा ईस्टन के व्यवहारवाद की बौद्धिक आधार शिलाओ का लक्ष्ण नही है ?
(अ) नियमितताएं
(ब) मान्यताऐ
(स) विशुद्ध विज्ञान
(द) स्तरीकरण

द✔

व्याख्यान ? डेविड ईस्टन राजनीतिक विज्ञान में व्यवहारवादी क्रान्ति के प्रमुख समर्थक थे । 1950 के दशक से व्यवहारवादी उपागम सामाजिक विज्ञानो के अध्ययन का एक प्रमुख दृष्टिकोण रहा है यह दृष्टिकोण राजनीतिक विज्ञान के वैज्ञानिक तथा तथ्यपरक अध्ययन पर जोर देता है ।

प्रश्न =14 "हम संविधान के अंतर्गत हैं , लेकिन संविधान वही है जो न्यायधीश कहते हैं ।" संयुक्त राज्य अमेरिका के अतिरिक्त किस देश के लिए यह लागू हो सकता है ?
(अ) स्विट्जरलैण्ड
(ब) भारत
(स) यू के
(द) रूस

ब✔

व्याख्यान ? भारत में न्यायपालिका को न्यायिक पुनरावलोकन तथा संविधान की व्याख्या की शक्ति प्राप्त है! सर्वोच्च न्यायालय को भारतीय संविधान का संरक्षण कहा जाता है

प्रश्न =15 निम्नलिखित संकल्पनाओ को उनके सही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिऐ
(1) लोकतांत्रिक केन्द्रीकरण
(2) प्रतिपुष्टि व्यवस्था
(3) नवीन लोकतंत्र
(4) विधि की उचित प्रक्रिया
सही कूट का चयन कीजिए
(अ) ब, द, अ, स
(ब) स, द , ब, अ
(स) द, अ, स, ब
(द) स, द , ब , अ

स✔
व्याख्यान ? विधि की उचित प्रक्रिया के सिद्धांत को अमेरिका के संविधान में 14वे संविधान संशोधन द्वारा 18वी शताब्दी में अपनाया गया था । लोकतांत्रिक केन्द्रीयकरण का सिद्धांत 20 वी शताब्दी में लेनिन द्वारा साम्यवादी पार्टी के संगठन में किया गया था । न्यू डेमोक्रेसी नामक पुस्तक 'माओ' द्वारा 1950 के दशक में लिखी गई थी तथा फीडबैक धारणा 1970 के दशक में संचार सिद्धांत के साथ अस्तित्व में आई।

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website