शब्द विचार संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर

शब्द विचार संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर


प्रश्न=01. "विद्वान" विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा हैं ?
(अ) विदुषी
(ब) विधाता
(स) विद्वता✔
(द) वरदान

प्रश्न=02. पशु शब्द का विशेषण है ?
(अ) पाशविक✔
(ब) पशुत्व
(स) पशुता
(द) पशुपति
 

प्रश्न=03. संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है ?
(अ) सड़कछाप✔
(ब) दयालु
(स) लिखित
(द) भूखा
 

प्रश्न=04. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौन सा है ?
(अ) रस्सी जल गई।
(ब) सीता पढ़ रही है।
(स) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो।✔
(द) बच्चा सोता है।
 

प्रश्न=05. किस वाक्य में पूर्व कालिक क्रिया है ?
(अ) ठोकर लगते ही लड़का गिर पड़ा।
(ब) वह चाय पीकर घूमने जाता है✔
(स) विद्यार्थी आयें तो कक्षा लगे
(द) निरपराध को डांटते शर्म नहीं आती?
 
प्रश्न=06. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है ?
(अ) नेहा हँसती है✔
(ब) सुधीर कार चलाता है
(स) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया
(द) रामू को दवा पिलाओ
 

प्रश्न=07. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है ?
(अ) गेहूँ पिस रहा है
(ब) मैं बालक को जगवाता हूं
(स) मदन गोपाल को हंसा रहा है
(द) राम पत्र लिखता है
 

प्रश्न=8. जो क्रिया कर्म का बोध नहीं कराती है, उसे कहते हैं ?
(अ) प्रेरणार्थक क्रिया
(ब) संयुक्त क्रिया
(स) अकर्मक क्रिया✔
(द) सकर्मक क्रिया
 

प्रश्न=09. पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है ?
(अ) मोहन नहाकर पूजा करने लगा✔
(ब) उस ने पुस्तक पढ़ी
(स) बालक ने पढ़ाई की
(द) विनीता कल से बीमार है
 

प्रश्न=10. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया कौन सी है ?
(अ) हंसना
(ब) रोना
(स) लिखना✔
(द) उठना
 
प्रश्न=11. कौन सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है ?
(अ) फेनिल
(ब) धूमिल
(स) लौकिक
(द) प्राथमिक✔
 

प्रश्न=12. अग्नि का विशेषण है ?
(अ) अग्निकार
(ब) आग्नेय✔
(स) अग्निकृत
(द) अग्निवेष
 

प्रश्न=13. किस क्रमांक में विशेषण शब्द है ?
(अ) नति
(ब) बलाहक
(स) पुष्पित
(द) सुषुप्ति
 

प्रश्न=14. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण हैं ?
(अ) कुछ चने मेरे लिए छोड़ देना
(ब) यह लड़का बहुत चालाक है✔
(स) कुछ बच्चे चंदा मांग रहे थे
(द) हिमांशु पाँच केले खा गया
 

प्रश्न=15. माहात्म्य शब्द है ?
(अ) क्रिया
(ब) जातिवाचक
(स) व्यक्तिवाचक
(द) भाववाचक✔
 

प्रश्न=16. सर्वनाम के भेद होते हैं ?
(अ) 5
(ब) 6✔
(स) 4
(द) 7
 

प्रश्न=17. अवस्था के आधार पर विशेषण कितने प्रकार के होते हैं ?
(अ) 5
(ब) 4
(स) 3✔
(द) 6
 

प्रश्न=18. निम्न में से कौन अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है ?
(अ) उसे✔
(ब) आप
(स) तुम्हें
(द) हमारा
 

प्रश्न=19. निम्न में से जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
(अ) शैशव✔
(ब) लोहा
(स) लकड़ी
(द) पुस्तक
 

प्रश्न=20. हमें गरीबों पर दया करनी चाहिए इसमें गरीब शब्द क्या है ?
(अ) अवस्था सूचक विशेषण
(ब) संज्ञा✔
(स) विशेषण
(द) क्रिया
 

प्र. 11 शब्द विचार हिन्दी व्याकरण का कौनसा खनड है ?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
 

प्र.12 शब्द विचार का वर्गीकरण कितने आधारो पर किया गया है ?
(अ) तीन आधारों पर
(ब) चार आधारों पर ✔
(स) पांच आधारों पर
(द) छ:आधारों पर
 

प्र.13 निम्न में से रूढ़ शब्द का उदाहरण है ?
(अ) कमल
(ब) रावण
(स) जल✔
(द) देवालय
 

प्र.14 निम्न में से तत्सम शब्द का उदाहरण नहीं है ?
(अ) दुग्ध
(ब)कार्य
(स)पुस्तक
(द)हाथ✔
 

प्र.15 निम्न में से देशज शब्द का उदाहरण नहीं है ?
(अ) पगडी
(ब) गुलाबजामुन
(स) अनार✔
(द) इडली
व्याख्या:- यह (अनार)शब्द विदेशी (फारसी) भाषा का शब्द है।

प्र.16 वे शब्द, जिन पर लिंग, वचन, कारक का प्रभाव पड़ता है, कहलाते हैं ?
(अ)विकारी शब्द✔
(ब)अविकारी शब्द
(स)यौगिक शब्द
(द)योगरूढ़ शब्द
 

प्र.17 जिन शब्दों के खंड करने पर भी वे सार्थक अर्थ देते हैं, उन्हें कहते हैं ?
(अ) रूढ़ शब्द
(ब) यौगिक शब्द✔
(स) योगरूढ़ शब्द
(द) सार्थक शब्द
 

प्र. 18 ऐसे शब्द, जो बहुव्रीहि समास के अंतर्गत भी आते हैं, वे कहलाते हैं ?
(अ) यौगिक शब्द
(ब) विकारी शब्द
(स) अविकारी शब्द
(द) योगरूढ़ शब्द✔
 

प्र. 19 'तेज' शब्द किस प्रकार के शब्दों के अंतर्गत आता है ?
(अ) सार्थक शब्द
(ब) निरर्थक शब्द
(स) विकारी शब्द
(द) अविकारी शब्द✔
व्याख्या:- क्योंकि 'तेज' ऐसा शब्द है, जिस पर लिंग, वचन, कारक आदि किसी का भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है।अतः यह एक अविकारी शब्द है।

प्र.20 उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद होते हैं ?
(अ)चार✔
(ब) पांच
(स ) छह
(द) सात
व्याख्या:- चार भेद- तत्सम, तद्भव, देशज व विदेशी शब्द।

प्रश्न=21. सुख में कौन सी संज्ञा है
(अ) व्यक्तिवाचक
(ब) भाववाचक✔
(स) जातिवाचक
(द) द्रव्यवाचक
  

प्रश्न=22. मनुष्य में संज्ञा है
(अ) भाववाचक
(ब) जातिवाचक✔
(स) व्यक्तिवाचक
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
 

प्रश्न=23. पुरुषवाचक सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं
(अ) 3✔
(ब) 5
(स) 2
(द) 4
 

प्रश्न=24. भूपेंद्र दूध पी रहा है इसमें कौन सी क्रिया है
(अ) अकर्मक
(ब) सकर्मक✔
(स) संयुक्त क्रिया
(द) सामान्य क्रिया
 

प्रश्न=25. अध्यापक जी छात्रों को भूगोल पढ़ा रहे हैं इसमें क्रिया है
(अ) अकर्मक क्रिया
(ब) द्विकर्मक क्रिया✔
(स) सकर्मक क्रिया
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


Manish Sen, कोमल शर्मा, धर्मवीर शर्मा


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website