संविधान(Constitution)

संविधान(Constitution)


हमारे संविधान में मौलिक अधिकार की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है 
उत्तर:- अमेरिका के संविधान से(Constitution of the United States)

हमारे संविधान में मौलिक अधिकार की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
 उत्तर:- अमेरिका के संविधान से (Constitution of the United States)

हमारे संविधान में प्रस्तावना की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- अमेरिका के संविधान से 

हमारे संविधान में लिखित संविधान (Written constitution)की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- अमेरिका के संविधान से 

हमारे संविधान में मौलिक कर्तव्य ( Fundamental duty) की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- पूर्व सोवियत संघ (USSR) के संविधान से 

हमारे संविधान में पंचवर्षीय योजना ( five yearly plan) की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- पूर्व सोवियत संघ (USSR) के संविधान से 

हमारे संविधान में लोकसभा की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- ब्रिटेन (UK) के संविधान से 

हमारे संविधान में संसदीय चुनाव (Parliamentary elections) की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- ब्रिटेन (UK) के संविधान से 

हमारे संविधान में चुनाव आयोग की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- ब्रिटेन (UK) के संविधान से 

हमारे संविधान में आपातकाल में मौलिक अधिकारों के निलम्बन की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- जर्मनी के संविधान से 

हमारे संविधान में समवर्ती सूची ( Concurrent list) की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- ऑस्ट्रेलिया के संविधान से 

हमारे संविधान में संघीय प्रणाली (Federal system) की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- कनाडा के संविधान से 

हमारे संविधान में राज्य सूची की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- कनाडा के संविधान से 

हमारे संविधान में संविधान संशोधन (Constitution amendment) की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- दक्षिण अफ्रीका के संविधान से 

हमारे संविधान में निर्देशक सिद्धान्तों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- आयरलैण्ड के संविधान से 

हमारे संविधान में मौलिक अधिकार की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ? 
उत्तर:- अमेरिका के संविधान से 

संविधान का कौन सा संशोधन लघु संविधान (Mini constitution) के रूप में जाना जाता है ? 
उत्तर:- 42वाँ संशोधन (1976) 

किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रस्तावना संशोधित किया गया ? 
उत्तर:- 42वाँ संशोधन (1976) 

किस संविधान संशोधन के द्वारा सम्पत्ति का अधिकार को मौलिक अधिकार से हटाया गया ? 
उत्तर:- 44वाँ संशोधन (1978) 

किस संविधान संशोधन के द्वारा मत देने की उम्र को 21 वर्ष से 18 वर्ष किया गया ? 
उत्तर:- 61वाँ संशोधन (1989) 

किस संविधान संशोधन के द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय क्षेत्र की स्थापना की गई ? 
उत्तर:- 69वाँ संशोधन (1991) 

किस संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज का सृजन किया गया ? 
उत्तर:- 73वाँ संशोधन (1992 )

हमारे सविधान की प्रस्तावना में न्याय का आदर्श किस संविधान से लिए गए हैं 
उत्तर:- सोवियत संघ से 

हमारे संविधान में गणतंत्र, समानता,स्वतंत्रता एव बंधुत्व किस राष्ट्र से लिया गया है 
उत्तर:- फ्रांस के संविधान से 

हमारे संविधान में कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया किस राष्ट्र से ली गई है 
उत्तर:- जापान के सविधान से

  राजनीति और सम्बन्ध 

राजनीति विज्ञान राज्य का अध्ययन है 
 अनेक राजनीति शास्त्रियों (Political Scientists) की मान्यता है कि प्राचीन काल से ही राजनीति विज्ञान राज्य नामक संस्था के अध्ययन का विषय है। विद्वानों की मान्यता है कि प्राचीन काल से आधुनिक काल तक  राजनीति विज्ञान का ’केन्द्रीय तत्व’ राज्य ही रहा है। अतः राजनीति विज्ञान में राज्य का ही अध्ययन किया जाना चाहिये। 
 प्रसिद्ध राजनीति शास्त्री ब्लुंशली के अनुसार राजनीति शास्त्र वह विज्ञान है जिसका संबंध राज्य से है और जो यह समझने का प्रयत्न करता है कि राज्य के आधारभूत तत्व क्या है, उसका आवश्यक स्वरूप क्या है, उसकी किन-किन विविध रूपों में अभिव्यक्ति होती है तथा उसका विकास कैसे हुआ।’ 

 राजनीति विज्ञान सरकार का अध्ययन है - 
 कुछ राजनीति शास्त्रियों की राय में राजनीति विज्ञान (Political Science) में राज्य का नहीं अपितु सरकार का अध्ययन किया जाना चाहिये। उनका मत है कि राज्य मनुष्यों का ही संगठन विशेष है तथा उसकी क्रियात्मक अभिव्यक्ति सरकार के माध्यम से होती है।_
 उनका तर्क है कि राज्य एक अमूर्त संरचना है जबकि सरकार एक मूर्त एवं प्रत्यक्ष संस्था है और सरकार ही सम्प्रभुता का प्रयोग करती है। सरकार ही राज्य का वह यन्त्र होता है  अतः राजनीति विज्ञान में सरकार का ही अध्ययन होना चाहिये। 
 सीले के अनुसार ’’राजनीति विज्ञान शासन के तत्वों का अनुसंधान उसी प्रकार करता है जैसे सम्पत्ति शास्त्र सम्पत्ति का, जीवविज्ञान जीवन का, अंकगणित अंकों का तथा रेखागणित स्थान एवं लम्बाई-चौड़ाई का करता है।’’ 

 राजनीति विज्ञान राज्य एवं सरकार दोनों का अध्ययन है- 
 परम्परागत राजनीति विज्ञान के कुछ विद्वानों की मान्यता है कि केवल राज्य या केवल सरकार की दृष्टि से दी गई परिभाषाएॅ अपूर्ण हैं। वस्तुतः राज्य एवं सरकार का परस्पर घनिष्ठ संबंध है और इनमें से किसी एक के अभाव में दूसरे का अध्ययन ही नहीं किया जा सकता है। यदि राज्य अमूर्त संरचना है तो सरकार इसे मूर्त व भौतिक रूप प्रदान करती है 
 पॉल जैनेट के अनुसार ’’राजनीति विज्ञान सामाजिक विज्ञानों का वह अंग है जिसमें राज्य के आधार तथा सरकार के सिद्धान्तों पर विचार किया जाता है।’’ 
 राजनीति शास्त्र के क्षेत्र के विषय में उपरोक्त परिभाषाओं से तीन (3)  " विचारधाराएँ " सामने आती है- 
 प्रथम राज्य को राजनीति विज्ञान का प्रतिपाद्य विषय मानती है, 
 द्वितीय विचारधारा सरकार पर ही ध्यान केन्द्रित करती है_
 तृतीय विचारधारा राज्य व सरकार दोनों को राजनीति विज्ञान का प्रतिपाद्य विषय मानती है।_

राजनीति विज्ञान का क्षेत्र 
परम्परागत राजनीति विज्ञान का क्षेत्र निर्धारण करने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ ( United Nations organisation) की यूनेस्को द्वारा सितम्बर 1948 में विश्व के प्रमुख राजनीतिशास्त्रियों का सम्मेलन अयोजित किया गया जिसमें परम्परागत राजनीति विज्ञान के क्षेत्र के अन्तर्गत निम्नलिखित अध्ययन विषय शामिल किये जाने का निर्णय किया गया- 
(1) राजनीति के सिद्धान्त- अतीत और वर्तमान के राजनीतिक सिद्धान्तों एवं विचारों का अध्ययन।
(2) राजनीतिक संस्थाएँ - संविधान, राष्ट्रीय सरकार, प्रादेशिक व स्थानीय शासन का सरल व तुलनात्मक अध्ययन। 
(3) राजनीतिक दल, समूह एवं लोकमत- राजनीतिक दल एवं दबाब समूहों का राजनीतिक व्यवहार, लोकमत तथा शासन में नागरिकों के भाग लेने की प्रक्रिया का अध्ययन।
(4) अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध- अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति, अन्तर्राष्ट्रीय विधि, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रशासन ( International administration) का अध्ययन। 

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website