सुरक्षा परिषद( security Council)

सुरक्षा परिषद( security Council)


सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का मुख्य अंग है ! एक प्रकार से यह संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका है !
 United Nations Charter के अनुसार अन्तराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाऐ रखना सुरक्षा परिषद का मुख्य कार्य है इसीलिये इसे दुनिया का पुलिसमैन (The World's Policeman) कहा जाता है !
इसमें 15 सदस्य होते है, जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थाई सदस्य होते है ! 
5 स्थाई सदस्य (Permanent Members) है  - अमेरिका, रूस, फ्रांस, इंग्लैड, और चीन
अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से 2 बर्षों के लिये करती है अर्थात इसके अस्थाई सदस्य देश प्रत्येक 2 बर्ष में बदलते रहते है !
 सुरक्षा परिषद (Security Council) के प्रत्येक सदस्य का एक बोट होता है ! प्रक्रिया संबंधी मामलों में निर्णय के लिये 15 सदस्यों में से 9 सदस्यों का सकारात्मक मतदान आवश्यक है, जिसमें पांचो स्थाई सदस्य देशों का सकारात्मक मतदान आवश्यक है !
पांचो स्थाई सदस्य देशों की सहमति को वीटो शक्ति के रूप में जाना जाता है !
यदि कोई स्थाई सदस्य किसी निर्णय से सहमत नही है, तो वह नकारात्मक मतदान कर अपने वीटो अधिकार का उपयोग कर सकता है !
इस स्थिति में 15 में से 14 सदस्यों की सहमति के बाबजूद प्रस्ताव स्वीक्रत नही होते !
यदि कोई स्थाई सदस्य किसी निर्णय का समर्थन नही करता और उसे रोकना भी नही चाहता तो वह मतदान की प्रक्रिया के समय अनुपस्थित रह सकता है !
रूस ने सबसे अधिक बार वीटो का उपयोग किया है ! 

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website