हिंदी व्याकरण : शब्द रूपांतरण प्रश्न उत्तर

हिंदी व्याकरण : शब्द रूपांतरण प्रश्न उत्तर


प्रश्न=01. हिंदी में वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 5
(अ)✔
व्याख्या:- हिंदी में वचन दो प्रकार के होते हैं 1. एकवचन 2.बहुवचन

प्रश्न=02. निम्न में से एक वचन है ?
(अ) चांदी
(ब) सोना
(स) लोहा
(द) उपरोक्त सभी
(द)✔
व्याख्या:- निम्न शब्द सदैव हिंदी व्याकरण में एकवचन में ही प्रयुक्त होते हैं:- सोना चांदी, लोहा, स्टील, पानी ,दूध ,जनता, आग, आकाश, घी, सत्य , झूठ, मिठास प्रेम,मोह,सामान, ताश,सहायता, तेल,वर्षा, जल, क्रोध, क्षमा।

प्रश्न=03. निम्न में से बहुवचन शब्द है ?
(अ) होश
(ब) दर्शन
(स) हस्ताक्षर
(द) उपरोक्त सभी
(द)✔
व्याख्या:- हिंदी में निम्न शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं:- आँसू,होश,दर्शन, हस्ताक्षर, प्राण,भाग्य, आदरणीय, व्यक्ति, हेतु,प्रयुक्त, आप,दाम,समाचार, बाल,लोग,होश,हाल-चाल।

प्रश्न=04. निम्न में से बहुवचन है ?
(अ) लेखक
(ब) गुरु
(स) युवा
(द) भक्तजन
(द)✔
व्याख्या:- एकवचन शब्द के साथ जन, गण वर्ग, वृन्द, हर ,मंडल, परिषद आदि लगाकर बहुवचन बनाए जाते हैं:- गुरु- गुरु जन, अध्यापक- अध्यापकगण, लेखक- लेखकवृन्द, भक्त- भक्तजन, खेती- खेतिहर,मंत्री-मन्त्रिमण्डल।

प्रश्न=05. निम्न में से बहुवचन नहीं है ?
(अ) नदिया
(ब) खिड़कियां
(स) साड़ियां
(द) अधिकारी
(द)✔

प्रश्न=06. बस्ता इस शब्द में वचन है ?
(अ) एकवचन
(ब) डिवोशन
(स) बहुवचन
(द) इनमें से कोई नहीं
(अ)✔

प्रश्न=07. विकारी पद के जिस रुप से किसी एक संख्या का बोध हो उसे कहते हैं ?
(अ) एकवचन
(ब) बहुवचन
(स) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
(अ)✔

प्रश्न=8. विकारी पद के जिस रुप से किसी की एक से अधिक संख्या का बोध हो उसे क्या कहते हैं ?
(अ) एकवचन
(ब) बहुवचन
(स) दोनों
(द) उपरोक्त सभी
(अ)✔

प्रश्न=09. जनता शब्द मे वचन है ?
(अ) एकवचन
(ब) बहुवचन
(स) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
(अ)✔
व्याख्या:- निम्न शब्द सदैव एकवचन में ही प्रयुक्त होते हैं:- जनता ,वर्षा ,हवा ,आग।

प्रश्न=10. भगवान के लिए या निकटता सूचित करने के लिए निम्न में से किस शब्द का प्रयोग किया जाता है ?
(अ) मै
(ब) तू
(स) है
(द) रा
(ब)✔
व्याख्या:- भगवान के लिए या निकटता सूचित करने के लिए तू का प्रयोग किया जाता है जैसे हे ईश्वर! तू बड़ा दयालु है।

प्रश्न=11. तिथि शब्द का बहुवचन है ?
(अ) तिथियों
(ब) तिथियाँ
(स) तिथियो
(द) इनमें से कोई नहीं
(ब)✔

प्रश्न=12. आप का बहुवचन होगा ?
(अ) हम
(ब) आप लोग
(स) बे
(द) कोई नही
(ब)✔

प्रश्न=13. साधु शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा ?
(अ) साधुओं
(ब) साधुऐं
(स) साधू
(द) कोई नहीं
(द)✔

प्रश्न=14. वर्षा शब्द का उचित बहुवचन चुनिए ?
(अ) वर्षाएँ
(ब) वर्षाओं
(स) वर्षा
(द) वर्षागण
(स)✔

प्रश्न=15. पुस्तक का बहुवचन है ?
(अ) पुस्तकें
(ब) पत्रिकाएं
(स) पुस्तकालय
(द) ग्रंथ
(अ)✔

प्रश्न=16.नारी शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा ?
(अ) नारि
(ब) नारीयाँ
(स) नारियों
(द) नारियाँ
(द)✔

प्रश्न=17.कौनसा एकवचन है ?
(अ) अच्छे लेखक
(ब) कौनसी कृतियां
(स) अपनी मातृभाषा
(द) अन्य देशो
(स)✔

प्रश्न=18. आगरा का बहुवचन होगा ?
(अ) आगरे
(ब) आगरों
(स) आगरें
(द) बहुवचन नहीं होगा
(द)✔

प्रश्न=19. गुड़िया का बहुवचन होगा ?
(अ) गुडियों
(ब) गुडियाँ
(स) गुडियाये
(द) गुडि
(ब)✔

प्रश्न=20. इनमें से एक वचन बहुवचन का कौन सा युग्म सही नहीं है ?
(अ) घोडा-घोडे
(ब) आँसू-आँसुओं
(स) गली-गलियाँ
(द) चिडिया-चिडियाँ
(ब)✔

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


महेन्द्र चौहान, धर्मवीर शर्मा


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website