​NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF FEBRUARY

​NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF FEBRUARY


तटरक्षक दिवस कब मनाया जाता है
तटरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 1 फरवरी को मनाया जाता है| भारतीय तटरक्षक की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी| यह दिन उन वीर जवानों के प्रति समर्पित है जो अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना जीवन देश सेवा में लगा देते हैं।

विश्व वेटलैड्स दिवस कब मनाया जाता है
विश्व वेटलैड्स दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1971 में ईरान के शहर रामसर में वेटलैड्स पर आयोजित सम्मेलन के प्रतीक स्वरूप पुरे विश्व में मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 मे इस दिवस की थीम “वेटलैड्स फॉर डिजास्टर रिडक्शन” थी !

विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है
विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है| विश्व कैंसर दिवस की स्थापना अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा की गई है, यह एक अग्रणीय वैश्विक एनजीओ है| इसका प्राथमिक लक्ष्य 2020 तक कैंसर से होने वाली मौतों को कम करना है, तथा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना एवं इसके बचाव व रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है !

कृमि दिवस कब मनाया जाता है
कृमि दिवस प्रतिवर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस नवजात शिशुओं और स्कूली बच्चों को परीजीवी कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

विश्व गुलाब दिवस कब मनाया जाता है 
देश को गुलाब दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 12 फरवरी को मनाया जाता है !

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है
विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस रेडियो की प्रासंगिता तथा इसके मनोरंजन, संचार एवं सूचना के माध्यम के रूप पहचान बनाये रखने के तौर पर मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 मे इसका का विषय ‘आप हैं रेडियो’ रखा गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी एवं रूचि लें|

विश्व वैलेंटाइन डे दिवस कब मनाया जाता है 
वैलेंटाइन दिवस या संत वैलेंटाइन दिवस  प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 14 फरवरी को मनाया जाता है ! एक अवकाश दिवस है, जिसे  14 फ़रवरी को अनेकों लोगों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। अंग्रेजी बोलने वाले देशों में, ये एक पारंपरिक दिवस है, जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल देकर, या मिठाई आदि देकर करते हैं। ये छुट्टी शुरुआत के कई क्रिश्चियन शहीदों में से दो, जिनके नाम वैलेंटाइन थे, के नाम पर रखी गयी हैउच्च मध्य युग में, जब सभ्य प्रेम की परंपरा पनप रही थी, जेफ्री चौसर के आस पास इस दिवस का सम्बन्ध रूमानी प्रेम के साथ हो गया।

छत्रपति शिवाजी जयंती कब मनाई जाती है  
छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी को मनाई जाती है

 अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है !संक्षिप्त. (आं.प्र .)भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का  चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ाराज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद * है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल *दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक  अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा।

मिजोरम स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
मिजोरम स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है !

विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है
विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे बहिष्कार, बेरोजगारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है|

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवँ सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को बांग्लादेश में भाषा आन्दोलन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है।

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बेहतर तरीके से पूरे भारत में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क वसूलने के लिए आबकारी विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है| यह दिन केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है|

 विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

2 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website