Background

Master Daily Current Affairs JUNE 2018 Quiz 08 ( नवीनतम समसामयिक )

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Daily Current Affairs JUNE 2018 Quiz 08


( नवीनतम समसामयिक )


 

प्रश्न-1.. 17 फरवरी से 8 अप्रैल 2018 के मध्य आठवां थियेटर ओलंपिक कहां आयोजित किया गया??
(अ)- अमेरिका
(ब)- रूस
(स)- भारत
(द)- दक्षिण कोरिया
स- भारत(देश में पहली बार थियेटर ओलंपिक आयोजित हुआ 1993 में यूनान के डेल्फ शहर में थियेटर ओलंपिक की शुरुआत की गई 1995 से औपचारिक रूप से आयोजन होने लगा ✅?

प्रश्न-2.. 25 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ कहां किया??
(अ)- बेंगलुरु
(ब)- मुंबई
(स)- दिल्ली
(द)- पश्चिम बंगाल
स- दिल्ली(भारत ड्राइवरलेस ट्रेन चलाने वाला सातवां देश बन गया है देश में मेट्रो रेल के 15 साल पूरे होने पर इसकी शुरुआत की गई ✅?

प्रश्न-3.. वैश्विक संस्था यूनेस्को ने भारत के किस मेले को सूची में शामिल कर मान्यता दी है??
(अ)- दशहरा मेला
(ब)- जौहर मेला
(स)- कुंभ मेला
(द)- तीज मेला
स- कुंभ मेला(यूनेस्को ने भारत के कुंभ मेले को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर मान्यता दी है ✅?

प्रश्न-4.. 18 से 22 मार्च 2018 के मध्य 105 वी भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया??
(अ)- चदया मंगलम केरल
(ब)- इंफाल मणिपुर
(स)- हैदराबाद
(द)- बेंगलुरु
ब- इंफाल मणिपुर✅?

प्रश्न-5.. 4 दिसंबर 2017 को देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट शुरू हुआ??
(अ)- जवाई बांध राजस्थान
(ब)- हीराकुंड बांध उड़ीसा
(स)- बाणासुर सागर बांध केरल
(द)- गांधी सागर बांध मध्य प्रदेश
स- बाणासुर सागर बांध केरल(इस प्लांट में 1938 सोलर पैनल लगे हैं इससे साल भर में 700000 यूनिट बिजली पैदा होगी ✅?

प्रश्न-6.. भारत का पहला राष्ट्रीय रेल तथा परिवहन विश्वविद्यालय की स्थापना कहां होगी??
(अ)- कोटा
(ब)- जबलपुर
(स)- जयपुर
(द)- बड़ोदरा
द- बड़ोदरा✅?

प्रश्न-7.. भारत का 20 वां बाल फिल्म महोत्सव 8 से 15 नवंबर 2017 को कहां आयोजित हुआ??
(अ)- उदयपुर
(ब)- हैदराबाद
(स)- नई दिल्ली
(द)- महाराष्ट्र
ब- हैदराबाद✅?

प्रश्न-8.. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत को स्थान दिया गया है??
(अ)- 98वाँ
(ब)-104वाँ
(स)-108वाँ
(द)-115वाँ
स-108वाँ✅?

प्रश्न-9.. पूर्वोत्तर क्षेत्र के किन दो स्थानों पर देश की पहली एयर डिस्पेंसरी स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की??
(अ)- इंफाल और शिलांग
(ब)- शिलांग और त्रिपुरा
(स)- मणिपुर व नागालैंड
(द)- गुवाहाटी व शिलांग
अ- इंफाल व शिलांग✅?

प्रश्न-10.. 9 नवंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कोलकाता से बांग्लादेश के खुलना के बीच किस ट्रेन की शुरुआत की??
(अ)- साथीन एक्सप्रेस
(ब)- बंधन एक्सप्रेस
(स)- जग ज्योति एक्सप्रेस
(द)- सहयोगिनी एक्सप्रेस
ब- बंधन एक्सप्रेस✅?

प्रश्न-11.. देश का पहला हथियार संग्रहालय बनाया गया है??
(अ)- उदयपुर राजस्थान
(ब)- चांदीपुर ओडिशा
(स)- भोपाल मध्य प्रदेश
(द)- नई दिल्ली
ब- चांदीपुर ओडिशा✅?

प्रश्न-12.. 17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया है यह बांध किस नदी पर बना है??
(अ)- नर्मदा नदी
(ब)- चंबल नदी
(स)- बेतवा नदी
(द)- महानदी
अ- नर्मदा नदी(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 67वें जन्मदिन पर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े (कंक्रीट के इस्तेमाल के लिहाज से ) सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया )✅?

प्रश्न-13.. 13 से 16 अक्टूबर 2017 को चार दिवसीय तृतीय भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान उत्सव का आयोजन कहां हुआ??
(अ)- महाराष्ट्र
(ब)- पश्चिम बंगाल
(स)- चेन्नई
(द)- आंध्र प्रदेश
स- चेन्नई( यहां विश्व का सबसे बड़ा बायोलॉजी पार्क स्कूल के बच्चों के साथ पढ़ाया गया 18 प्रमुख वैज्ञानिक आयोजन हुए इस आयोजन में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रियों ने भाग लिया*✅?

प्रश्न-14..: देश के प्रसिद्ध स्थलों पर कराए गए सर्वेक्षण में सर्वाधिक स्वच्छ स्थल चुना गया है??
(अ)- आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर
(ब)- अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर
(स)- वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर
(द)- मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर मदुरै
द- मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर मदुरै(तमिलनाडु के मदुरै मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर भारत के प्रसिद्ध स्थलों में से सबसे साफ जगह करार दिया गया है कुल 10 जगहों में से किसे चुना गया है ✅?

प्रश्न-15.. 6 नवंबर 2017 को रेलवे ने किस नदी पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर आर्च स्थापित किया??
(अ)- बेतवा नदी
(ब)- झेलम नदी
(स)- चेनाब नदी
(द)- चंबल नदी
स- चेनाब नदी(भारतीय रेलवे ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का पहला आर्च स्थापित कर दिया इसमें मेहराब से कश्मीर घाटी से सीधा संपर्क किया जा सकेगा यह अनूठा पुल निर्माण इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना होगा और विश्व में अनोखा रिकॉर्ड स्थापित करेगा यह पुल चिनाब नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर होगा और पेरिस का एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा होगा और कुतुबमीनार से 5 गुना ऊँचा होगा कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर की दूरी को पाटने में महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेगा यह कश्मीर रेलवे परियोजना के उधमपुर-श्रीनगर- बारामुला का हिस्सा है इसके माध्यम से बारामूला से जम्मू तक का रास्ता 6:30 घंटे में तय किया जा सकेगा वर्तमान में यह रास्ता तय करने में 13 घंटे लगते हैं 1.3 किलोमीटर और निर्माण 1250 करोड़ की लागत में किया जा रहा है ✅?

 

Quiz Winner- हरीश शर्मा डीडवाना


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता शर्मा -कोटा

Leave a Reply