07-09 DECEMBER 2017 CURRENT AFFAIRS ​

07-09 DECEMBER 2017 CURRENT AFFAIRS


1.वासनर समझौते का सदस्य बना भारत
भारत वासनर समझौते का सदस्य बन गया है। वासनर समझौते का भारत 42वां सदस्य बन गया है। भारत के एनएसजी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) में शामिल होने की दावेदारी इस समूह की सदस्यता के लिए और मजबूत हो गई है।इस समझौते को आधुनिक तकनीक, खास तौर पर रक्षा से जुड़े तकनीकी हस्तांतरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके सदस्य देश यह स्वीकार करते हैं कि भारत बेहद संवेदनशील तकनीक हस्तांतरण के लिए उपयुक्त देश है।जहां तक इसके फायदे की बात है तो भारत अब अंतरिक्ष और रक्षा से जुड़ी बेहद उन्नत तकनीकी को हासिल कर सकेगा, क्योंकि दुनिया के दूसरे देशों पर भारत के साथ कारोबार करने को लेकर कोई दबाव नहीं रहेगा। 

2. ब्रिटेन और ईयू ने किया ऐतिहासिक करार
ब्रिटेन ने इस समझौते के तहत यूरोपीय संघ से अलग होने पर 45 से 55 अरब यूरो की राशि का भुगतान करने की सहमति दी है। साथ ही उसने ब्रेक्जिट के बाद उसके यहां रह रहे 30 लाख यूरोपीय नागरिकों के अधिकारो का संरक्षण करने का भी भरोसा दिलाया है। यानी ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की शर्तों  पर सहमति बन गई है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे शुक्रवार को इस बारे में बातचीत के लिए ब्रसल्स पहुंचीं। करीब चार दशक की सदस्यता के बाद ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला किया था।

3. स्मार्ट सिटी में शामिल होंगे और 10 शहर
स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों के बीच जारी स्पर्धा के अगले चरण में 10 शहरों की घोषणा अगले साल जनवरी में की जाएगी। शहरी विकास सचिव डी. एस. मिश्रा ने आज स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत शहरी मिशन में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह जानकारी दी। इनमें से पाँच शहरों के प्रस्ताव अंतिम तिथि तक प्राप्त नहीं हुए थे। शेष 15 में से स्मार्ट सिटी परियोजना में 10 शहरों को शामिल किया जाएगा।इनकी अधिकारिक घोषणा जनवरी, 2018 के अंत में की जाएगी।  स्मार्ट सिटी परियोजना में अब तक चार चरणों में 90 शहरों को शामिल किया जा चुका है।

4. दक्षिणी अफ्रीका के स्वतंत्रता सेनानी लालू चिबा का देहांत
दक्षिण अफ्रीका के वयोवृद्ध भारतवंशी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालू चिबा का शुक्रवार को यहां उपनगर लेनासिया स्थित अपने घर में देहांत हो गया। जोहानिसबर्ग मेट्रोपोलिटन नगर पालिका का हिस्सा लेनासिया में अधिकांश संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। चिबा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के साथ रॉबिन द्वीप पर राजनीतिक कैदी रह चुके हैं। चिबा (87) को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था, तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

5. रोनाल्डो ने पांचवीं बार जीती बेलोन डियोर ट्रॉफी
पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पांचवीं बार प्रतिष्ठित ‘‘बेलोन डियोर’खिताब से नवाजा गया। इसके साथ वह अज्रेटीना के लियोनल मेसी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। कॅरियर में पांचवीं बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

6. येरूशलम की घोषणा ऐतिहासिक : नेतन्याहू
इस्रइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा येरूशलम को यहूदी देश की राजधानी के तौर पर मान्यता देने को ऐतिहासिक, साहसी और उचित फैसला बताते हुए कहा कि इससे शांति कायम करने में मदद मिलेगी। यह 3,000 वर्षो से यहूदी लोगों की राजधानी रही है। यहां हमारे पवित्र स्थल हैं, हमारे राजाओं ने शासन किया है और हमारे पैंगबरों ने उपदेश दिए हैं। 

7. ऑस्ट्रेलियाई संसद ने लगाई समलैंगिक विवाह पर मुहर
ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक भी अब कानूनी रूप से शादी कर पाएंगे। देश की संसद ने समलैंगिक विवाह बिल पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया उन 20 से ज्यादा देशों में शामिल हो गया जहां इस तरह के विवाह को मान्यता मिल चुकी है। 1150 सदस्यीय संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में गुरुवार को चार सांसदों को छोड़ शेष सभी ने इस बिल के पक्ष में मतदान किया। 

8. पेट्रोल में मिलाने के लिए इथेनाल की रिकार्ड आपूति
भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार पेट्रोल के साथ सम्मिश्रण  के लिए तेल विपणन कंपनियों को इथेनाल की आपूर्ति  वर्ष 2017-18 में 71 फीसद बढ़कर 113 करोड़ लीटर की रिकार्ड ऊंचाई को छुएगी। इससे चीनी मिलों को 4500 करोड़ रूपये  की आय होगी।

9. यूनेस्को ने दी कुंभ मेले को अमूर्त विरासत की अंतरराष्ट्रीय मान्यता
धरती के सबसे शांतिपूर्ण महामिलन के रुप में विख्यात भारत के कुंभ मेले को यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त विरासत के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता दे दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी की यह बड़ी कामयाबी है। यूनेस्को के अधीन अंतर सरकारी समिति ने दक्षिण कोरिया के जेजू में हुए 12 वें सम्मेलन में 'कुंभ मेला' को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में रखने का फैसला किया। इससे पहले योग और नवरोज को इस सूची में रखा गया था।

कुंभ मेला इलाहाबाद के संगम तट के अलावा हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है  जिसका संज्ञान यूनेस्को की कमेटी ने लिया।

10. चाबहार बंदरगाह से खुलेगा सीधे रूस तक का रास्ता
भारत के स्तर पर चाबहार पोर्ट के विकास के लिए जरूरी मदद देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस पोर्ट के जरिये पूर्व सोवियत गणराज्य के सदस्य देशों के बाजार में पहुंच बनाने को लेकर भी भारत अब ज्यादा सक्रियता दिखाएगा।  अगले महीने से चाबहार पोर्ट से भारत रूस को निर्यात करना भी शुरू कर देगा। इस बारे में अगले सोमवार को भारत आ रहे रूस के विदेश मंत्री सेर्गी लावरोव और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच वार्ता भी होगी। भारत और रूस का द्विपक्षीय कारोबार सिर्फ 10 अरब डॉलर का है। दोनों देश इसे पांच वर्षो के भीतर बढ़ाकर 30 अरब डॉलर करना चाहते हैं

11. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को मिली कानूनी मान्यता
जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना छह दिसंबर को साकार हो गया। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) के अंतरिम सचिवालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ ही संस्था को कानूनी मान्यता मिल गई है। इसके साथ ही भारत उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जिनमें संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों का मुख्यालय है इसका मुख्यालय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के सूर्य भवन में है। 

12. भारत का पहला सैन्य साहित्य महोत्सव शुरू
चंडीगढ़ में पहले सैन्य साहित्य महोत्सव का पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदन्नोर ने औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया।सैन्य नेताओं, दिग्गजों, विचारकों, विद्वानों, लेखकों, पत्रकारों, युद्ध संवाददाताओं, इतिहासकारों, कवियों, कलाकारों, संगीतकारों, शोधकर्ताओं और उद्योगपतियों ने इस मंच पर अपने अनुभवों और अंतर्दृष्टि को साझा किया।

13. एमएसएमई के लिए पोर्टल-एमएसएमई संबंध शुरू किया
सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय में राज्‍य मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने एक सार्वजनिक खरीद पोर्टल ‘एमएसएमई संबंध’ की शुरूआत की। इस पोर्टल का उद्देश्‍य केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा एमएसएमई से सार्वजनिक खरीद के कार्यान्‍वयन की निगरानी करना है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्‍दों में कृषि क्षेत्र के बाद एमएसएमई क्षेत्र सबसे ज्‍यादा रोजगार पैदा कर सकता है।

14. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर)काचीगुडा भारत का पहला ऊर्जा-दक्ष रेलवे स्टेशन बना
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के काचीगुडा रेलवे स्टेशन ने भारतीय रेलवे का पहली ऊर्जा दक्ष 'ए 1 श्रेणी' रेलवे स्टेशन बनने का अनूठा गौरव हासिल किया है।स्टेशन ने 1,312 पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था की जगह प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एलईडी) लगा कर 100% ऊर्जा दक्षता हासिल की है। लगभग 370 छत पंखों की जगह ऊर्जा दक्ष ब्रशलेस डीसी इलेक्ट्रिकल (बीएलडीसी) मोटर्स पंखे और 12 एयर कंडीशनर की जगह ऊर्जा दक्ष इंवर्टर एयर कंडीशनर लगाये गये। काचीगुडा रेलवे स्टेशन एक ऐतिहासिक स्टेशन है जिसने हाल ही स्थापना के 100 साल पूरे किये है।

15. हिंदी लेखिका ममता कालिया को 27वां व्यास सम्मान
के के बिड़ला फाउंडेशन ने घोषणा की है कि प्रसिद्ध हिंदी लेखिका ममता कालिया को अपने उपन्यास "दुखम सुक्खम" के लिए वर्ष 2017 की व्यास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि के रूप में लेखिका को 3.5 लाख रुपये मिलेंगे। 1991 में प्रसिद्ध साहित्यिक आलोचक और कवि राम विलास शर्मा व्यास सम्मान के पहले प्राप्तकर्ता थे।

16. प्रधान मंत्री ने डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किया
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर” का 15, जनपथ, नई दिल्ली में उद्घाटन किया ।उन्होंने अप्रैल 2015 में इस केंद्र का आधारशिला रखी थी। इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सेंटर डॉ अम्बेडकर की शिक्षाओं और दृष्टि के प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

17. खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने SAICON 2017 का उद्घाटन किया
स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स साइंसेज पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन SAICON 2017 का उद्घाटन नई दिल्ली में युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (आईसी) कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विज्ञान का योगदान उनके मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाने के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इरादों के अनुसार, भारत में स्कूल व कॉलेज स्तर पर प्रतिभा खोजने के लिए 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम तैयार किया गया है।

18. बिजली क्षेत्र में एनपीए को संबोधित करने के लिए सरकार ने पैनल स्थापित किया
सरकार ने भारत के बिजली क्षेत्र में तनावग्रस्त संपत्तियों की समस्या को दूर करने के लिए नीती आयोग के मुख्य कार्यकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति की स्थापना की है। बिजली उत्पादन में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बैंको के 4.73 ट्रिलियन रुपये के कुल बकाया अग्रिमों के लगभग 5.9% के लिए जिम्मेदार हैं।

19. तुर्कमेनिस्तान के लिए अज़ार ए एच खान भारत के अगले राजदूत नियुक्त
तुर्कमेनिस्तान के लिए श्री अजार ए एच खान को भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।वह वर्तमान में भारत के वाणिज्य दूतावास, इस्तांबुल में कौंसुल जनरल हैं

20. दंगल को ऑस्ट्रेलियाई फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म अवार्ड
आमिर खान अभिनीत दंगल को 7वें ऑस्ट्रेलियाई अकादमी सिनेमा और टेलीविजन आर्ट्स (एएसीटीए) पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।  यह फोगाट परिवार के सदस्यों के जीवन से प्रेरित है। महावीर सिंह फोगाट, एक शौकिया पहलवान, के अपनी बेटियों गीता और बबिता को भारत की पहली विश्व स्तरीय महिला पहलवान बनाने के लिए प्रशिक्षित करने की कहानी बयान करती है

21 . भारत, बांग्लादेश संयुक्त सैन्य लड़ाकू अभ्यास "संप्रति" शुरू
मेघालय में भारत-बांग्लादेश संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'संप्रति 2017' का सातवां संस्करण शुरू हुआ।
'संप्रति 2017' 6 से 18 नवंबर, 2017 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यास 'संप्रति' हर साल भारत और बांग्लादेश में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है। 'संप्रति' का पिछला संस्करण 2016 में बांग्लादेश के ढाका में तंगाईल में आयोजित किया गया था।

22. प्रकाश जावडेकर ने ‘चिंतन शिविर’ का उद्घाटन किया
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने आज नई दिल्‍ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला ‘चिंतन शिविर’ का उद्घाटन किया।उन्‍होंने कहा कि कार्यशाला मुख्‍यरूप से पांच विषयों- डिजीटल शिक्षा, जीवन कौशल शिक्षा, प्रायोगिक अध्‍ययन, शारीरिक शिक्षा और नैतिक शिक्षा पर केंद्रीत है।
कार्यशाला का मुख्‍य उद्देश्‍य 21वीं सदी के भारत के लिये प्रासंगिक समग्र शिक्षा प्रदान करना और विभिन्‍न गैर सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र के मुख्‍य हितधारकों तथा व्‍यक्तियों को शिक्षा क्षेत्र के महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिये एकजुट करना है।

23. सूरत को सर्वश्रेष्ठ सिटी बस सर्विसेज अवार्ड 
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय दवारा सर्वश्रेष्ठ सिटी बस सर्विसेज अवार्ड  सूरत  को दिया गया। सिटी बस सर्विसेज  87% निजी वाहन और ऑटो रिक्शा उपयोगकर्ताओं को शहर बसों का इस्तेमाल करने में सफल रही  है। मैसूर की पब्लिक साइकिल साझेदारी ने 'बेस्ट नॉन मोटोरिज्ड ट्रांसपोर्ट' पुरस्कार जीता है जबकि कोच्चि (केरल) को मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए 'बेस्ट शहरी ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव' पुरस्कार के लिए चुना गया है।
हैदराबाद के   एच-ट्राइम्स को , ट्रैफिक इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पहल 'सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान परिवहन परियोजना' श्रेणी के तहत 'प्रशंसनीय पहल पुरस्कार' के लिए चुना गया है। सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए शहर पुलिस की पहल के लिए चित्तौड़ को 'प्रशंसनीय पहल पुरस्कार' के लिए चुना गया है।​

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website