18-19 JUNE 2017 CURRENT AFFAIRS

18-19 JUNE 2017 CURRENT AFFAIRS


01.  विश्व भर में पहला सतत गैस्ट्रोनोमी  दिवस मनाया गया
विश्व भर में जून 18, 2017 को पहला सतत गैस्ट्रोनोमी (पाक-पर्यटन) दिवस मनाया गया. इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा दिसम्बर 21, 2016 को  एक संकल्प के तहत लिया गया। पाक-पर्यटन उन गंतव्यों में किए गए दौरे का उल्लेख करता है जहां स्थानीय खाद्य और पेय यात्रा के लिए मुख्य प्रेरणात्मक कारक हैं। इस दिवस को मनाने का निर्णय दुनिया के प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता से संबंधित एक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के रूप में पाक-पर्यटन को स्वीकार करता है। यह निर्णय इस बात की भी पुष्टि करता है कि सभी संस्कृति और सभ्यता सतत विकास के एक महत्वपूर्ण समर्थक और योगदानकर्ता है।
8 से 9 मई 2017 को, गैस्ट्रोनॉमी पर्यटन पर तीसरा यूएनडब्लूटीओ सम्मेलन सैन सेबेस्टियन में आयोजित किया गया था। यह पाक-पर्यटन की स्थिरता के सिद्धांतों के सहित गरीबी उन्मूलन, संसाधनों का कुशल उपयोग, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे पहलूवों की ओर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता हैं |

02. सरकार देश भर में 149 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र और खोलेगी 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देश भर में 149 डाकघर पासपोर्ट सेवा केद्र खोलने की घोषणा की। इस तरह देश में पासपोर्ट केंद्रों की कुल संख्या 235 हो जाएगी।विदेश मंत्रालय और डाक विभाग पहले चरण में खोले गए केंद्रों में से शेष 34 केंद्रों में पासपोर्ट संबंधित सेवाएं शुरू करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार का 50 किलोमीटर के दायरे में ऐसा एक पासपोर्ट केंद्र खोलने का प्रस्ताव हैं |

03. असम सरकार 2017-18 में 1.5 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देगी 
असम सरकार ने चालू वित्‍त वर्ष 2017-18 में 1.5 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। इसकी जानकारी राज्य कौशल विकास मिशन के निदेशक ए.पी. तिवारी ने दी।
इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के लिए कौशल विकास केन्द्र और आई टी आई (ITI) स्थापित करेगी और सरकार सिंगापुर की एक संस्था की सहायता से स्किलसिटी निर्माण का काम भी शुरू करेगी।

04. गोरखपुर में होगी क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केन्द्र की स्थापना 
केंद्रीय रेशम बोर्ड के अध्यक्ष के.एम. हनुमंथारयाप्पा ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर में क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की। यह अपने तरीके का राज्य में पहला रेशम अनुसंधान केंद्र होगा। देश के कुल रेशम उत्पादन में अभी उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी महज तीन फीसदी की है

05. हिमाचल प्रदेश राज्य ओलिम्पिक खेल का आयोजन हमीरपुर में करेगा 
हिमाचल प्रदेश राज्य ओलिम्पिक संघ जून 22 से जून 25, 2017 के  मध्य हमीरपुर शहर में राज्य ओलिम्पिक खेल का आयोजन करेगा। इस सम्बन्ध में, राज्यपाल आचार्य देवरत ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान  से ओलिम्पिक टोर्च रन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस टोर्च रन का मोटो "चल हिमाचल - खेल हिमाचल" है और इस खेल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को विभिन्न खेलो से जोड़े रखना हैं।

06. राष्ट्रपति ने नम्मा मेट्रो फेज-1 का अंतिम खंड राज्य को समर्पित किया 
भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कर्नाटक और बेंगलुरु के लोगों को मेट्रो चरण - 1 परियोजना के अंतिम भाग को समर्पित किया। चरण - 1 के अंतिम खंड की लंबाई 11.3 किमी है। नम्मा मेट्रो के पहले चरण की शुरुवात वर्ष 2008 में हुई थी। यह परियोजना कर्नाटक सरकार, भारत सरकार, जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) और एजेंस फ्रैन्काई डे डेवेलपमेंट (एएफडी) - फ्रांस से प्रमुख योगदान के साथ बनाई गई है।

07. 106वां अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन, 2017 
106वां अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन, 2017 जिनेवा में जून 5 से जून 16, 2017 के मध्य आयोजित किया गया। सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने किया।
सम्मलेन के दौरान भारत ने बाल मजदूरी से मुक्ति के लिए अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन के दो महत्‍वपूर्ण समझौतों की पुष्टि की है। ये समझौते रोजगार शुरू करने की उम्र (138) और बाल मजदूरी के सबसे खराब तरीकों (182) से संबंधित हैं |

08. भारत को हरा पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 180 रन से करारी मात देते हुए पहली बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। भारत की तरफ से गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाजों ने भी निराश किया। पाकिस्तान के 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की पारी 30.3 ओवर में 158 रन बनाकर सिमट गई। हार्दिक पांड्या ने 76 रन (43 गेंद, 4 चौके, 6 छक्के) की तूफानी पारी खेली।

09.  येशे दोरजी थोंग्शी भुपेन हजारिका अवार्ड 2017 के लिए नामित 
अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक येशे दोरजी थोंग्शी को पांचवे भुपेन हजारिका अवार्ड 2017 के लिए नामित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार सितंबर 2017 में पुणे आधारित सामाजिक संस्था सरहद द्वारा जम्मू-कश्मीर में एक समारोह में दिया जायेगा। थोंग्शी को उनके उपन्यास ‘मौना ओन्थ मुखर हरिदे’ (मौन होठ, बडबडाता दिल) के लिए 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

10. एनसीए ने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के अंतिम प्रस्‍ताव का अनुमोदन किया 
नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने गुजरात में सरदार सरोवर बांध (एसएसडी) की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्‍ताव का अनुमोदन कर दिया है। इसके अनुसार बांध के प्रवेश द्वारों की ऊंचाई घटाते हुए और जलाशय में और पानी डाल कर इसे पूर्ण जलाशय स्‍तर यानी 138.68 मीटर ईएल तक ऊंचा उठाया जायेगा |

11. कैथी स्कॉट और एड्रिअन लेवी द्वारा कृत किताब ‘द एक्साइल’ प्रकाशित 
कैथी स्कॉट और एड्रिअन लेवी द्वारा कृत किताब ‘द एक्साइल’ का हाल ही में प्रकाशित हुई। कैथी स्कॉट और एड्रिअन लेवी ब्रिटेन के इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं।
इस किताब में यह खुलासा किया गया है कि जैश-ए-मोहमद मुख्या मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैबा हफीज सईद ने ओसामा बिन लादेन को अबोत्ताबाद में बसाने में मदद की थी।

12. हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल इस्तेमाल कर लघु आखें विकसित की
हैदराबाद-स्थित एल वी प्रसाद ऑय इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं ने सफलतापूर्वक लघु आँख की तरह एक अंग विकसित किया है।प्रारंभिक चरण के भ्रूण के विकासशील आँखों जैसा दिखने वाले इन लघु आँखों को इंड्यूसड प्लूरिपोटेंट स्टेम सेल्स का इस्तेमाल कर विकसित किया गया हैं |

13. श्रीकांत बने इंडोनेशिया ओपन चैंपियन
भारत ने किदाम्बी श्रीकांत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जापान के काजूमासा सकई को रविवार को लगातार गेमों में 21-11, 21-19 से हराकर पहली बार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैड¨मटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन में अपने स्वप्निल प्रदर्शन को फाइनल में भी बरकरार रखा और खिताब अपने नाम किया।

14. स्वीडन वर्ष 2045 तक पूरी तरह से कार्बन का उत्सर्जन खत्म करेगा 
स्वीडन ने 2045 तक पूरी तरह से कार्बन उत्सर्जन खत्म करने को लेकर संसद में बिल पास किया है।
दरअसल, पेरिस जलवायु समझौते के बाद स्वीडन पहला ऐसा देश बन गया है जिसने जलवायु संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वीडन का 2040 तक सिर्फ अक्षय ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य भी है।

15. आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद जी महाराज का निधन
रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष आत्मस्थानंद जी महाराज का कोलकाता में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।उनके नेतृत्व में भारत, नेपाल और बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक आपदा के दौरान बड़े राहत अभियान चलाए गए थे।

16.संसदीय चुनावों में फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति मैक्रोन को भारी बहुमत मिला 
फ्रांस के संसदीय चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की पार्टी लॉ रिपब्लिक एन मार्श और सहयोगी डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। मध्यमार्गी मैक्रोन इसी साल मई में हुए राष्ट्रपति चुनावों में देश के पहले युवा राष्ट्रपति चुने गए थे।
उन्हें 66.06 प्रतिशत मत हासिल हुआ था। मैक्रोन की पार्टी साल भर पहले ही अस्तित्व में आई थी और इसके कई सदस्यों ने पहले किसी सरकारी पद पर काम नहीं किया था। तीन मतदान सर्वेक्षणों में मैक्रोन की रिपब्लिक एन मार्श और उसके सहयोगी दल 577 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 355 से 365 सीटें जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं |

17. संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस :  19 जून
19 जून 2017 को संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस विश्व स्तर पर मनाया गया। वर्ष 2017 के लिए इस दिवस का विषय "न्याय एवं निवारण के माध्यम से यौन हिंसा के अपराधों को रोकना"(प्रेवेंटिंग सेक्सुअल वायलेंस क्राइम्स थ्रू जस्टिस एंड डेटेरेन्स) था।इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ 20 जून 2017 को अपने मुख्यालय में एक विस्तृत चर्चा आयोजित कर रहा है। आम जनता इस चर्चा को हैश टैग #EndRapeinWar द्वारा भी फॉलो कर सकती है।

18. ऑस्ट्रेलिया ने भारतीयों के लिए ऑनलाइन वीजा आवेदन की घोषणा की
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने 16 जून 2017 को घोषणा की है कि भारतीय नागरिक 1 जुलाई 2017 से विज़िटर वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आव्रजन एवं सीमा सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के सहायक मंत्री एलेक्स हॉके ने बताया कि पर्यटक वीजा के लिए आवेदन दायर करने का ऑनलाइन विकल्प भारतीय के अनुभव को और आसान बना देगा.
ऑस्ट्रेलिया के एक पर्यटक स्थल के तौर पर लोकप्रिय होने के बाद से भारत में ऑस्ट्रेलियाई वीजा की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. वर्ष 2017 के शुरुआती चार माह में ही देश का आव्रजन एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने 65,000 से अधिक भारतीयों को पर्यटक वीजा प्रदान कर चुका है.

19. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद
दलित-शोषित समाज की आवाज बुलंद करके भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: में उंचा मुकाम हासिल करने वाले रामनाथ कोविंद को भाजपा-नीत राजग ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार  है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में शुरू से ही अनुसूचित जातियों, पिछड़ों, अल्पसंयकों तथा महिलाओं की लड़ाई लडऩे वाले कोविंद इस वक्त बिहार के राज्यपाल हैं।
बिहार के राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद कानपुर देहात की डेरापुर तहसील के गांव परौंख के हैं वह 1994 से 2006 तक 2 बार यूपी से राज्‍यसभा के सदस्‍य रहे हैं। पेशे से वकील कोविंद भाजपा दलित मोर्चा के अध्‍यक्ष भी रहे हैंैं। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई के निजी सचिव रहे।

20. ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में बनेंगे एफ-16 लड़ाकू विमान
नई दिल्ली: टाटा समूह व अमेरिकी वैमानिकी कंपनी लाकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान भारत में बनाने के लिए आज एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स व लाकहीड के इस सौदे की घोषणा पेरिस एयरशो के अवसर पर की गई और कहा गया है कि यह सौदा भारतीय वायुसेना की एक इंजिन वाले लड़ाकू विमान की मांग को पूरा करने के अनुकूल है।
टाटा व लाकहीड माटर्नि के इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए बड़ा समर्थन बताया जा रहा है। इस समझौत की घोषणा एेसे समय में की गई है जबकि प्रधानमंत्री मोदी थोड़े ही दिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए अमेरिका जा रहे हैं। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। इस सौदे के तहत लाकहीड टेक्सास के अपने फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत स्थानांतरित करेगी। 

21. GST के ब्रांड एम्बे‍सडर बने अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जी.एस.टी.) का प्रचार करते नजर आएंगे। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क विभाग बच्चन को जी.एस.टी. का ब्रांड एंबेसडर बनाएगा। उनके साथ 40 सैकेंड की एक विज्ञापन फिल्म पहले ही शूट कर ली गई है। वित्त मंत्रालय ने इस वीडियो को सांझा करते हुए ट्वीट में लिखा है,'जी.एस.टी.- एक पहल एकीकृत बाजार बनाने के लिए।' इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू जी.एस.टी. की ब्रांड एंबेसडर थीं।
30 जून को जी.एस.टी. की भव्य लांचिंग
संसद के सेंट्रल हाल में जी.एस.टी. को लागू करने के लिए 30 जून को रात 12 बजे एक भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह समारोह रात 11 से शुरू हो जाएगा और देर रात तक चलेगा। देश में आजादी के बाद यह सबसे बड़ा टैक्‍स सुधार है। सरकार को आशा है कि इससे दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

22. स्कूली शिक्षा को मिली 180 करोड़ की यूरोपीय सहायता
यूरोपीय संघ स्कूली शिक्षा के लिए दी जा रही आर्थिक मदद की अंतिम किस्त के रूप में 250 लाख यूरो यानी लगभग 180 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया। इसका इस्तेमाल सर्वशिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जैसी योजनाओं में किया जाएगा। यूरोपीय संघ पिछले 23 सालों से भारत में स्कूली शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देता रहा है और कुल 520 मीलियन यूरो यानी लगभग 3700 करोड़ रुपये की सहायता दे चुका है।
यूरोपीय संघ भारत में शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए 800 लाख यूरो यानी लगभग 576 करोड़ रुपये की सहायता का वायदा किया था। इनमें 550 लाख यूरो की सहायता पहले ही भारत को मिल चुकी है। बाकी बचा 250 लाख यूरो जारी करने की घोषणा पिछले भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत ने पिछले हफ्ते की। दरअसल 1990 के दशक में भारत स्कूली शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने की तैयारी में जुट गया था। इसके लिए 155 जिलों में जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया था। यूरोपीय संघन ने सबसे पहले इस कार्यक्रम को आर्थिक सहायता दिया था। इस तरह यूरोपीय संघ भारत को स्कूली शिक्षा की स्थिति सुधारने में मदद करने वाली पहली एजेंसी बन गई थी। स्कूली शिक्षा में अभी तक वह लगभग 3,700 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दे चुका है।

23. केंद्र ने दी मंजूरी, शहरी गरीबों के लिए बनेंगे 20 लाख मकान
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए 20 लाख से अधिक मकान बनाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को बताया कि ये मकान 4,720 शहरों में बनाए जाएंगे और लोगों को किफायती मूल्य पर दिए जाएंगे।  इससे पहले संप्रग की सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ 13,82,768 आवासों के निर्माण को मंजूरी दी थी।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 1,09,000 मकान बनाने के लिए आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि 2020 तक सबको मकान उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

24. पंजाब सरकार का फैसला, हाईवे पर होटल-रेस्टोरेंट में मिलेगी शराब!
पंजाब मंत्रिमंडल ने नेशनल और स्टेट हाईवे से 500 मीटर के भीतर होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों में शराब परोसने की इजाजत वाले बिल को मंजूरी दे दी है. इस कदम के द्वारा राज्य की कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश के द्वारा देश भर के सभी हाईवे से 500 मीटर की दूरी के भीतर शराब बेचने या परोसने पर रोक लगा दी है.
राज्य मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को धता बताते हुए पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 की धारा 26-ए में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके द्वारा राष्ट्रीय और राज्य के राजमार्गों पर शराब के अड्डों की जगह निर्धारित की जाती है.

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website