2nd ग्रेड -लोक प्रशासन 03

2nd ग्रेड -लोक प्रशासन 03


(public administration)


 

भारत में लोक प्रशासन का अभ्युदय एवं विकास


प्रश्न-01. मौर्यकाल में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई थी-
{अ} नगर
{ब} ग्राम
{स} समाहर्ता
{द} पेठ
[ब]✅


प्रश्न-02. गुप्तकाल में राजपद था-
{अ} निर्वाचित
{ब} मनोनीत
{स} वंशानुगत
{द} ब और स दोनों
[स]✅

प्रश्न-03. गुप्त साम्राज्य का सबसे बड़ा अधिकारी ,जो राजा द्वारा केंद्रीय प्रांतों में नियुक्त किया जाता था। वह था-
{अ} महादंडनायक
{ब} पुस्तपाल
{स} कुमारामात्य
{द}दण्डपाशिक
[स]✅

प्रश्न-04. गुप्तकाल में 'विनयस्थितिस्थापक' होता था-
{अ}  राजस्व एकत्र करने वाला अधिकारी
{ब} देश का प्रशासक
{स} धार्मिक मामलों का अधिकारी
{द} नौकरशाह
[स]✅

प्रश्न-05. चोल प्रशासन में 'उदनकुट्टम' क्या था ?
{अ} ग्राम का सर्वोच्च अधिकारी
{ब} नगर का प्रधान अधिकारी
{स} देश का  प्रशासक
{द} उच्च पदाधिकारियों की कार्यकारिणी
[द]✅

प्रश्न-06. सल्तनतकालीन प्रशासन राजस्व विभाग किस नाम से जाना जाता था?
{अ} मजलिस-ए-खलवत
{ब} दीवान-ए-विजारत
{स} दीवान-ए-अर्ज
{द} दीवान-ए-इंशा
[ब]✅

प्रश्न-07.सल्तनतकाल में विदेश विभाग किस नाम से जाना जाता था?
{अ} मजलिस-ए-खलवत
{ब} दीवान-ए-रसालत
{स}दीवान-ए-अर्ज
{द} दीवान-ए-इंशा
[ब]✅

प्रश्न-08.मुगलकाल में 'मीरबख्शी' होता था-
{अ} धार्मिक एवं न्यायिक मामलो के मन्त्री
{ब} सैन्य विभाग का अध्यक्ष
{स} प्रधानमंत्री
{द} राजस्व विभाग का प्रधान
[ब]✅

प्रश्न-09.भारत में मनसबदारी व्यवस्था का जनक माना जाता है-
{अ} बाबर
{ब} अकबर
{स} हुमायूँ
{द} शाहजहाँ
[ब]✅

प्रश्न-10.मद्रास में प्रथम नगर निगम की स्थापना कब हुई ?
{अ} 1686
{ब} 1687
{स} 1773
{द} 1786
[ब]✅

प्रश्न-11. मुगल काल में परगने में राजस्व विभाग का अधिकारी किस नाम से जाना जाता था ?
{अ} ग्राम प्रधान
{ब} कानूनगो
{स} शिकदार
{द} पटवारी
[ब]✅

प्रश्न-12. प्रांतों में उच्च न्यायालयों का गठन कब हुआ ?
{अ} 1857
{ब} 1859
{स} 1861
{द} 1882
[स]✅

प्रश्न-13.एक्वर्थ समिति की सिफारिशों के आधार पर रेल बजट को सामान्य बजट से पृथक कब किया गया ?
{अ} 1912
{ब} 1919
{स} 1921
{द} 1923
[स]✅

प्रश्न-14. गुप्तकाल में राजस्व एकत्र करने वाला अधिकारी कहलाता था-
{अ} अमात्य
{ब} ग्रामिक
{स} गोप्ता
{द} ध्रुवाधिकरणीक
[द]✅

प्रश्न-15. मौर्य काल में प्रशासन कितने विभागों  बंटा हुआ था ?
{अ} 16
{ब} 17
{स} 18
{द} 19
[स]✅

1 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website