Behavioural Geography : व्यावहारिक भूगोल

Behavioural Geography Questions Quiz 


व्यावहारिक भूगोल


प्रश्न=01. व्यावहारिक भूगोल को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
(अ) आचरण वाद
(ब) भौतिकवाद
(स) प्रकृतिवाद
(द) समाजवाद

(अ)✔
व्याख्या:- व्यवहारवाद को आचरण वाद भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मानव व्यवहार को प्राथमिकता देने वाले तत्वों का अध्ययन किया जाता है जिसे व्यवहारवादी भूगोल कहा जाता है

प्रश्न=02. निम्न में से किसने व्यवहारवादी भूगोल को समस्त भूगोल की वह शाखा माना है, जिसमें मानवीय व्यवहार का अध्ययन किया जाता है?
(अ) कोक्स व गोलेज
(ब) गोल्ड
(स) कोफ्का
(द) उपर्युक्त सभी

(अ)✔
व्याख्या:- कॉक्स व गोलेज के अनुसार व्यवहार वादी भूगोल समस्त भूगोल की वह शाखा है जिसमें परंपरागत भूगोल के विपरीत मानव के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है

प्रश्न=03. व्यवहारिक भूगोल के विकास से संबंधित निम्न में से सत्य कथन है ?
1. भूगोल में व्यवहार का विकास प्रत्यक्षवाद के सिद्धांतों के प्रति असंतोष का परिणाम है
2. व्यवहारवादी भूगोल मानव को उत्तेजना या प्रेरणा के प्रति अनुक्रिया करने वाला प्राणी मानता है

(अ) केवल 1 सही है
(ब) केवल 2 सही है
(स) 1 और 2 दोनों सही है
(द) इनमें से कोई नहीं

(स)✔
व्याख्या:- भूगोल में व्यवहारवाद प्रत्यक्षवाद के मॉडलों और सिद्धांतों के प्रति असंतोष के प्रति आधारित है क्योंकि इन मॉडलों में मात्रात्मक विधियों का प्रयोग किया गया है

प्रश्न=04. व्यवहारवादी भूगोल की प्रकृति के संबंध में सत्य कथन है?
1. व्यवहारवादी भूगोल मानव पर्यावरण संबंधों का अध्ययन करता है
2. मानव का व्यवहार पर्यावरण के ज्ञान तथा पर्यावरण प्रतिक्रिया से अंतरसंबंधित है

(अ) केवल 1 सही है
(ब) केवल 2 सही हे
(स) 1 और 2 सही हे
(द) इनमे से कोई नहीं

(स)✔
व्याख्या:- व्यवहारवाद के अनुसार मानव अपने पर्यावरण को प्रभावित करता है तथा पर्यावरण की शक्तियों को प्रभाव के उत्तर में प्रतिक्रिया भी करता है मानव एक सक्रिय एवं प्रेरित प्राणी है जिस के कार्य एवं निर्णय स्थानिक पर्यावरण के ज्ञान से संबंधित होते हैं

प्रश्न=05. व्यवहारवाद के लक्षणों में शामिल है ?

1. ज्ञानात्मक पर्यावरण वास्तविक पर्यावरण से भिन्न होता है
2. व्यवहारात्मक भूगोलवेत्ता व्यक्तियों को समूह तथा संस्थाओं की तुलना में ज्यादा प्राथमिकता देते हैं
3. मानव पर्यावरण अंतर्संबंध हे
4. व्यवहारात्मक भूगोल एक आयामी विषय है

कूट-

(अ) 1 और 2
(ब) 1, 2 और 3
(स) 3 और 4
(द) 1, 2, 3 और 4

(ब)✔
व्याख्या:- व्यवहारात्मक भूगोल बहुआयामी विषय है जिसमें मनोविज्ञान दर्शनशास्त्र इतिहास समाज विज्ञान जनसंख्या विज्ञान नियोजन विज्ञान आदि ज्ञान के विषय का समावेश है

प्रश्न=06. अमेरिका के व्यवहारात्मक भूगोल के विकास के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
1. अमेरिका में व्यवहारात्मक भूगोल मैं व्यवहारात्मक व मात्रात्मक विधियों का विकास एक साथ हुआ
2. शिकागो विश्वविद्यालय में पहली बार भूगोल में व्यवहारात्मक पद्धति का प्रयोग किया गया

(अ) केवल 1 सही हे
(ब) केवल 2 सही हे
(स) 1 और 2 सही हे
(द) इनमे सइ कोई नहीं

(स)✔
व्याख्या:- संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यवहार आत्मक तथा मात्रात्मक विधियां समकालीन थी इन दोनों विधियों का विकास एक साथ हुआ इनका सर्वप्रथम अध्ययन प्राकृतिक आपदाओं के अध्ययन लिए किया गया

प्रश्न=07. "हुमन रेस्पॉन्स फ्लूड्स" शोध पत्र में माननीय प्रतिक्रियाओं का उल्लेख सर्वप्रथम किस विद्वान ने किया?
(अ) किर्क
(ब) कैट्स
(स) गोल्ड
(द) गिलबर्ट व्हाइट

(द)✔
व्याख्या:- गिलबर्ट व्हाइट ने अपना शोध पत्र 【1945】 में जारी किया इसका नाम "हुमन रेस्पॉन्स फ्लूड्स" प्रकाशित किया

प्रश्न=8. "मानव पर्यावरण संबंधों में मानव निष्क्रिय प्राणी नहीं है, बल्कि अपनी क्रियाओं द्वारा पर्यावरण पर प्रभाव डालता है।" यह कथन किसका है ?

(अ) इमैनुएल कांट
(ब) जोहनेस गेब्रियल
(स) रैक्लेस
(द) गिलबर्ट व्हाइट

(स)✔
व्याख्या:- फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता रैक्लेस ने मानव पर्यावरण संबंधों में मानव को सक्रिय प्राणी माना।

प्रश्न=09. अमेरिकन व्यवहारात्मक भौगोलिक विचारधारा के अनुसार मानव है?
(अ) रूपिम शक्ति
(ब) आधुनिक शक्ति
(स) निष्क्रिय पाणी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

(अ)✔
व्याख्या:- अमेरिकन विचारधारा के अनुसार मानव रूपिम शक्ति है जो भौतिक जगत पर प्रभाव डालती है

प्रश्न=10. निम्न में से कौन सा विद्वान व्यवहारत्मक भूगोल का समर्थक नहीं है?
(अ) कैट्स
(ब) वॉलपोर्ट
(स) जॉस्टन
(द) आर्थर होम्स

(द)✔
व्याख्या:- व्यवहारात्मक भूगोल के समर्थक विद्वान निम्न है - गिलबर्ट व्हाइट, इमैनुएल कांट, जोहनेस गेब्रियल, रेक्लस, सावर, किर्क और प्रेड़ आदि है

प्रश्न=11. व्यवहारात्मक भूगोल के समर्थक कैट्स कि व्यवहारवाद पर आधारित अवधारणा में शामिल है ?
(अ) मानव तर्कसंगत निर्णय लेता है
(ब) मानव अपनी क्रियाओं का चयन करता है
(स) चयन की क्रिया ज्ञान पर आधारित होती है
(द) उपरोक्त सभी

(द)✔
व्याख्या:- कैट्स 【1962】 व्यवहारात्मक भूगोल के समर्थक थे बाढ़ प्रबंधन अध्ययन के आधार पर उन्होंने कहा कि "मानव द्वारा पर्यावरण में अनिश्चित पर्यावरण में अवसरों का आकलन उसके संसाधन प्रबंधन निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है"

प्रश्न=12. व्यवहारात्मक भूगोल पर "स्थानिक संदर्भ में निर्णय का प्रक्रमण" नामक शोध पत्र किसने प्रकाशित किया?
(अ) जुलेन वोल्पर्ट
(ब) प्रेड
(स) सावर
(द) साइमन

(अ)✔
व्याख्या:- जुलेन वोल्पर्ट के शोध पत्र "भूगोल पर स्थानिक संदर्भ में निर्णय का प्रक्रमण" मैं मध्य स्वीडन में कृषि भूमि उपयोग पर किए गए क्षेत्र सर्वेक्षण का वर्णन किया गया है

प्रश्न=13. निम्न में से किस व्यवहारवादी भूगोलवेत्ता ने आर्थिक मानव की परिकल्पना का खण्डन किया हे ?
(अ) व्हाइट
(ब) साइमन
(स) किर्क
(द) वोल्पर्ट

(द)✔
व्याख्या:- वोलपर्ट ने आर्थिक मानव की अवधारणा को अस्वीकार करते हुए बताया की, "किसानो को उत्पादन प्रक्रिया में न तो इष्टतम लाभ होता हे और न ही उनका यह एकमात्र लक्ष्य हे।
"इसलिए किशान "स्थानिक सन्तुष्टि" वाले मानव हे

प्रश्न=14. वोल्पर्ट के व्यवहारात्मक भूगोल के योगदान में सत्य कथन हे ?
1. वोल्पर्ट ने अपने शोध पत्र को प्रवास के स्वरूप पर लागू किया
2. वोलपर्ट व्यवहारवादी विचार धारा के अंतर्गत स्थानिक संदर्भ में निर्णय लेने से संबंधित विषयों पर ज्ञान केंद्रित किया गया है
3. उन्होंने राजनीति में मानवीय को उच्च स्थान दिया हे
कूट-

(अ) केवल 1
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 2
(द) 1,2 और 3

(द)✔
व्याख्या:- वोलपर्ट के शोध पत्र ने व्यवहारात्मक भूगोल के विकास को ठोस आधार प्रदान किया।
वोलपर्ट ने गुरुत्व मॉडल प्रवास की प्रक्रिया को स्पष्ट किया और बताया कि प्रवास की प्रक्रिया गुरुत्व मॉडल की प्रक्रिया द्वारा प्रवास को स्पष्ट नहीं करती

प्रश्न=15. "व्यवहार एवं अवस्थिति" नामक पुस्तक का प्रकाशन किसने किया?

(अ) साइमन
(ब) सावर
(स) प्रेड
(द) जॉनस्टन

(स)✔
व्याख्या:- वर्ष 1967 व 1969 में प्रेड़ ने "व्यवहार तथा अवस्थिति" नामक दो खंडों वाली पुस्तक का प्रकाशन किया जिसमें उन्होंने अवस्थिति के बारे में निर्णय लेने के लिए व्यवहारवादी सोच के प्रयोग का परामर्श किया

प्रश्न=16. निम्न में से किस व्यवहारवादी भूगोलवेत्ता ने बताया कि व्यवहारात्मक भूगोल का झुकाव समाजशास्त्र की ओर है ?
(अ) जॉनस्टन
(ब) वॉलपर्ट
(स) केट्स
(द) साइमन

(अ)✔
व्याख्या:- जॉनस्टन ने बताया कि व्यवहारात्मक भूगोल का झुकाव उन समाज शास्त्री की ओर है जिनमें "आनुभाविक विषय-वस्तु" अधिक हैं
जैसे - मनोविज्ञान तथा समाजशास्त्र

प्रश्न=17.प्रेड के अनुसार "आर्थिक मानव" बनने का आधार हे ?
(अ) अच्छा जीवन
(ब) मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति
(स) महत्वाकांक्षा
(द) अच्छा निर्णय

(द)✔
व्याख्या:- प्रेड के अनुसार व्यवहारवादी सोच में वहीं वहीं मानव आर्थिक स्तर के निकट पहुंचता है जो अच्छा निर्णय लेने वाला होता है

प्रश्न=18. भूगोल में "व्यवहारात्मक क्रांति" लाने का सर्वाधिक श्रेय निम्न में से किस भूगोलवेत्ता को जाता है?
(अ) इमैनुएल कांट
(ब) जॉनस्टन
(स) गिलबर्ट व्हाइट
(द) वोलपर्ट

(द)✔
व्याख्या:- वोलपर्ट 【1964, 1965, 1967 और 1970】 मैं प्रकाशित अपने शोध पत्रों में भूगोल के व्यवहारात्मक दृष्टिकोण को बहुत लोकप्रिय बनाया तथा इस कारण भूगोल में व्यवहारात्मक आंदोलन का प्रारंभ माना जाता है

प्रश्न=19. व्यवहारवादी भूगोलवेत्ता गोल्ड के अनुसार व्यवहार वादी दृष्टिकोण निम्न में से किन मान्यताओं पर आधारित है ?
(अ) अध्ययन का केंद्र बिंदु व्यक्ति हैं
(ब) मानव पर्यावरण संबंध
(स) व्यवहारवादी भूगोल का बहु विषयक होना
(द) उपरोक्त सभी

(द)✔
व्याख्या:- गोल्ड 【1980】 के अनुसार भूगोल का व्यवहार वादी दृष्टिकोण निम्न चार कारणों पर आधारित है-

1. किसी व्यक्ति विशेष के लिए पर्यावरण का अर्थ वह है, जिसे वह समझता है
2. हर व्यक्ति पर्यावरण के संबंध में प्रतिक्रिया करता है
3.अध्ययन का केंद्र बिंदु व्यक्ति है
4. व्यवहारवादी भूगोल बहू विषयक

प्रश्न 20 मानसिक मानचित्र.की संकल्पना का प्रतिपादन सर्वप्रथम किस भूगोलवेत्ता ने किया था?
(अ) गोल्ड
(ब) डाउन
(स) व्हाइट
(द) वोलपोर्ट

(अ)✔
व्याख्या:- मानसिक मानचित्र की संकल्पना 1966 में गोल्ड ने प्रस्तुत की थी गोल्ड ने बताया कि मानव के स्थानिक निर्णय उसके आसपास के पर्यावरण की गुणवत्ता के विचार पर आधारित है इसलिए भूगोलवेताओ को पर्यावरण की मानसिक मानचित्र का अध्ययन करना चाहिए

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

लालशंकर पटेल डूंगरपुर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website